हरियाणा के चंबा में तेज बारिश के बाद सड़क पर अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. तेज बहाव में एक बाइक सवार फंस गया. तभी वहां कार से जा रही नवविवाहिता ने अपना दुपट्टा उसकी ओर बढ़ाकर मदद की. कुछ देर बाद पहुंची कार सवारों ने भी बचाव में मदद की. समय रहते मिले सहारे से बाइक सवार सुरक्षित बच गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.हरियाणा के चंबा में तेज बारिश के
Kaun Banega Crorepati 18: कौन बनेगा करोड़पति शो में लोग अपने शानदार गेम के साथ अपने संघर्षों पर बात करके भी हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. अब शो में टाइल्स लगाने वाले एक मजदूर ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाकर सभी की आंखें नम कर दीं. अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट्स मोटी रकम के साथ दर्शकों के दिल भी जीत रहे हैं. शो में आए कई कंटेस्टेंट्स
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभिनव सत्य को नीम करोली बाबा के रोल के लिए क्यों चुना गया. फिल्म 45 करोड़ पार पहुंच गई है. फिल्म हनुमान अंश ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 1 करोड़ 80 लाख में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. फिल्म ने अब तक 45 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. विशाल चतुर्वेदी की डायरेक्ट की इस
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी आई, जिसके कारण विमान को मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ
अनजान नंबर से आने वाली हर कॉल स्कैम नहीं होती, लेकिन सही नंबर सीरीज पहचानना जरूरी है. 140, 1600 और 1601 जैसी सीरीज अलग-अलग तरह की कॉल के बारे में संकेत देती हैं. जानिए इनका पूरा मतलब. आजकल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आते रहते हैं. सबसे पहले दिमाग में यही बात आती है कि कहीं ये किसी स्कैमर का फोन तो नहीं. पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के कई मामले
युद्ध के लिए US मच्छरों को बना रहा था

खुलासा... युद्ध के लिए अमेरिका मच्छरों को बना रहा था 'किलर', सैनिकों पर 'सीक्रेट टेस्टिंग'
पेंटागन के लीक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि कोल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी सेना ने मच्छरों और टिक्स को जैविक हथियार के रूप में विकसित करने के लिए नागरिकों और सैनिकों पर गुप्त परीक्षण किए थे.
एक बेहद चौंकाने वाला और ऐतिहासिक खुलासा हुआ है. पेंटागन के कुछ ऐसे गुप्त दस्तावेज सार्वजनिक हुए हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि कोल्ड वॉर के दौरान अमेरिका ने संक्रामक बीमारियों से लैस मच्छरों को जैविक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के खतरनाक प्रयोग किए थे.
'डेली मेल' द्वारा खोजी गई 69 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट, जिसे 1977 में डीक्लासिफाई कर दिया गया था. पेंटागन की आधिकारिक लाइब्रेरी 'डिफेंस टेक्निकल इंफॉर्मेशन सेंटर' की वेबसाइट पर डाल दिया गया था, आज दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है.
यह भी पढ़ें: बीयर पीने वालों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों को मिला बड़ा सुराग
इस रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि अमेरिकी सेना ने 'प्रोजेक्ट बेलवेदर' नाम से एक गुप्त कार्यक्रम चलाया था, जिसके तहत भीषण गर्मी और रेगिस्तानी परिस्थितियों में मच्छरों के इंसानों को काटने की क्षमता का परीक्षण किया गया था. सितंबर और अक्टूबर 1959 के बीच किए गए इन परीक्षणों का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या इन कीड़ों को दुश्मन के सैनिकों या आम आबादी के खिलाफ घातक हथियार के रूप में छोड़ा जा सकता है.
इस गुप्त और संवेदनशील मिशन के लिए सैन्य शोधकर्ताओं ने विशेष रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मच्छरों का चयन किया था. यह वही प्रजाति है जो इंसानों को अपना शिकार बनाती है और जीका वायरस, डेंगू, यलो फीवर और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाने के लिए जानी जाती है.
इस सार्वजनिक की गई रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि प्रयोगशालाओं में दुर्घटनावश या जानबूझकर फैलाए गए संक्रमण के इतिहास से यह स्पष्ट होता है कि दुश्मन के ठिकानों के खिलाफ संक्रमित कीटों का सोच-समझकर किया गया इस्तेमाल रणनीतिक रूप से बेहद विनाशकारी और प्रभावी साबित हो सकता है. अमेरिकी सैन्य जनरलों का मानना था कि मिसाइलों या पारंपरिक बमों की तुलना में यह जैविक तरीका बेहद गुप्त और दुश्मन को पूरी तरह पंगु बनाने वाला हो सकता है.
ऑपरेशन बिग बज और ड्रॉप किक: निर्दोष आबादी पर हवाई हमले का परीक्षण
पेंटागन की इस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि 1950 के दशक के मध्य में अमेरिका द्वारा कई अन्य बड़े मच्छर प्रोजेक्ट्स चलाए जा रहे थे, जिनमें 'ऑपरेशन बिग बज' और 'ऑपरेशन ड्रॉप किक' शामिल थे. साल 1955 में 'ऑपरेशन बिग बज' के तहत अमेरिकी सेना ने जॉर्जिया के सवाना में 'कार्वर विलेज' नाम के एक अश्वेत बहुल रिहायशी इलाके के ऊपर हवाई जहाजों से करीब 3 लाख पीले बुखार वाले मच्छरों को हवा में छोड़ दिया था.
यह भी पढ़ें: 10 करोड़ साल से बदले नहीं मच्छर, पहले डायनासोरों का खून पीते थे, अब इंसानों का
इस बेहद अमानवीय परीक्षण का एकमात्र उद्देश्य यह जांचना था कि क्या ये मच्छर आसमान से गिराए जाने के बाद भी जीवित रह सकते हैं. अपने टारगेट को ढूंढकर काट सकते हैं. यलो फीवर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसमें तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी और ब्लीडिंग होती है. इलाज न मिलने पर संक्रमित लोगों में से 50% की मौत हो सकती है. डेंगू भी शरीर को तोड़कर देता है. सही समय पर इलाज न मिलने पर यह मरीज को इंटरनल ब्लीडिंग और शॉक के जरिए मार डालता है.
कोल्ड वॉर के उसी दौर में अमेरिकी सेना ने ऑपरेशन ड्रॉप किक को भी अंजाम दिया, ताकि यह देखा जा सके कि क्या मच्छरों को जैविक हथियारों की डिलीवरी सिस्टम के रूप में पूरी तरह विकसित किया जा सकता है. इस कार्यक्रम के तहत करोड़ों मच्छरों का कृत्रिम रूप से प्रजनन कराया गया. उन्हें खुले मैदानों में छोड़कर शोधकर्ताओं ने उनके सफर करने की दूरी, विपरीत परिस्थितियों में जीवित रहने की अवधि और इंसानों को ढूंढकर काटने की उनकी आदतों का बारीकी से अध्ययन किया.
हालांकि कूटनीतिक दबाव से बचने के लिए इन फील्ड टेस्ट्स के दौरान मच्छरों को सीधे तौर पर संक्रमित नहीं किया गया था, लेकिन यह पूरा ढांचा इस तरह तैयार किया जा रहा था कि जरूरत पड़ने पर इनमें तुरंत घातक वायरस लोड करके इन्हें युद्ध के मैदान में झोंका जा सके. अमेरिकी केमिकल कॉर्प्स के वैज्ञानिकों ने पाया कि ये कीड़े न केवल हवाई लैंडिंग में बच जाते हैं, बल्कि इंसानों को खोजने में भी बेहद माहिर हैं.
उटाह के रेगिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर हुए 'लाइव ट्रायल'
इस सीक्रेट प्रोजेक्ट की कड़ियां यहीं खत्म नहीं हुईं. साल 1960 की पेंटागन रिपोर्ट से पता चलता है कि वैज्ञानिकों ने ऑपरेशन बिग बज से मिले नतीजों को आगे बढ़ाते हुए उटाह के डगवे प्रोविंग ग्राउंड नामक एक बेहद सूखे और खुले रेगिस्तानी इलाके में 52 लाइव ट्रायल किए थे.
इन परीक्षणों में अमेरिकी सेना के ही उन जवानों को शामिल किया गया था जिन्होंने स्वेच्छा से इस प्रयोग का हिस्सा बनने की सहमति दी थी. सेना की 'केमिकल कॉर्प्स' की टीम विशेष रूप से यह देखना चाहती थी कि क्या उष्णकटिबंधीय जलवायु के आदी एडीज एजिप्टी मच्छर उटाह जैसे बेहद गर्म और शुष्क वातावरण में भी जिंदा रहकर इंसानों को अपना शिकार बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिना देखे, सिर्फ छूकर ये जीव कर देता है मादा को प्रेग्नेंट, काम आते हैं 50 करोड़ न्यूरॉन्स
इस वैज्ञानिक परीक्षण के दौरान सैनिकों को छोटे-छोटे घेरे बनाकर रेगिस्तान में बैठा दिया जाता था. फिर उन पर भूखे मच्छरों को छोड़ दिया जाता था. नतीजों में देखा गया कि जब 10 सैनिकों का समूह बैठता था, तो महज 100 मच्छरों के छोड़े जाने पर भी जवानों को औसतन 40 बार काटा गया.
पेंटागन की फाइल में शामिल तस्वीरों में सैनिक मच्छरों को पकड़ने वाले जालों और जासूसी उपकरणों की जांच करते हुए दिखाई देते हैं. वैज्ञानिकों ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि ये 'किलर मच्छर' तेज हवाओं, अधिक तापमान और कड़कती धूप जैसी मौसम की मार को भी झेल सकते हैं. 60 डिग्री फारेनहाइट से कम तापमान में भी सक्रिय रह सकते हैं, जो इन्हें दुनिया के किसी भी हिस्से में हमले के लिए एक आदर्श जैविक हथियार बनाता था.
सोवियत संघ के आरोप, सीआईए का इनकार और टिक्स से जुड़ा नया विवाद
कोल्ड वॉर के चरम पर होने के दौरान, अमेरिका के इस आत्मघाती खेल की भनक उसके सबसे बड़े दुश्मन सोवियत संघ को लग गई थी. सीआईए के अभिलेखागार में मौजूद फाइलों से पता चलता है कि 1982 में सोवियत संघ की एक प्रमुख मैगजीन 'लिटरेरी गजट' ने एक खोजी लेख छापकर अमेरिका पर सीधे आरोप लगाए थे.
सीआईए द्वारा भर्ती किए गए अमेरिकी जीवविज्ञानी मलेरिया से लड़ने का ढोंग रचकर अपनी प्रयोगशालाओं में विशेष रूप से जहरीले और जानलेवा मच्छर पाल रहे हैं, ताकि दुनिया भर में घातक वायरस फैलाए जा सकें. उस समय सीआईए की प्रवक्ता कैथी फेरसन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे हास्यास्पद सोवियत दुष्प्रचार करार दिया था और दशकों तक इस बात को छुपाए रखा.
पेंटागन के इन दस्तावेज़ों के सामने आने के बाद सीआईए के उन दावों की पोल खुल गई है. उन अन्य दावों को भी बल मिला है जिनमें अमेरिका द्वारा 'टिक्स' को जैविक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की बात कही गई थी.
यह भी पढ़ें: मादा के लिए खूनी जंग! जमीन से मधुमक्खी के निकलते ही टूट पड़े दर्जनों नर, देखें Video
एमआरएनए (mRNA) वैक्सीन तकनीक की नींव रखने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट मालोन ने भी दावा किया है कि उन्होंने डीक्लासिफाइड सरकारी फाइलों का विश्लेषण किया है, जो अमेरिका में लाइम रोग के अचानक फैलने के पीछे सीआईए के गुप्त प्रयोगों का हाथ होने का संकेत देती हैं.
1960 के दशक में प्रोजेक्ट-112 के तहत वर्जीनिया में 2.8 लाख से अधिक रेडियोएक्टिव टिक्स छोड़े गए थे. प्लम आइलैंड की फेडरल लैब में भी इन कीड़ों पर खुले आसमान के नीचे रिसर्च चल रही थी, जो कि ठीक उसी इलाके के पास है जहां दुनिया में सबसे पहले लाइम डिजीज की पहचान हुई थी.
वर्तमान में भी वैज्ञानिक मानते हैं कि टिक्स को ऐसे वायरस से संक्रमित करने की तकनीक मौजूद है जिससे इंसान को मीट खाने से हमेशा के लिए एलर्जी हो जाए, लेकिन गनीमत यह है कि अभी किसी भी देश के पास इसे बड़े पैमाने पर फैलाने का कोई आसान जरिया मौजूद नहीं है.
Source: AajTak
Related Posts: क्या है पेंटागन की सीक्रेट UFO फाइल्स में 83 करोड़ रु. सिर्फ केकड़ों पर... ईरान युद्ध से पहले पेंटागन ने उड़ाए लाखों करोड़ पेंटागन से भिड़ा एंथ्रोपिक पेंटागन ने बदली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति बीजिंग ने खारिज की LAC पर पेंटागन की रिपोर्ट पेंटागन ने जारी की ईरान युद्ध में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों की तस्वीर वनप्लस के 9000mAh बैटरी वाले फोन की नई लीक में बड़ा खुलासा हॉट कॉफी या कोल्ड कॉफी कोल्ड ड्रिंक छोड़ें हिमालय में बसा भारत का कोल्ड डेजर्ट बना 13वां यूनेस्को बायोस्फियर रिजर्व
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली. वह कई मौकों पर आउट होने से बचे, लेकिन हर जीवनदान के बाद और बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे. दूसरी गेंद पर आउट होने से बचा... कुछ देर बाद एक और कैच छूटा... एक स्विच-हिट में स्टंप उड़ते-उड़ते बचा. फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने अपना बल्ला रोकने की बजाय और खुलकर चलाया. 15 साल का
2 hours ago
सुबह की भागदौड़ में स्वादिष्ट और क्रिस्पी नमक-अजवाइन का पराठा बनाएं . शेफ संजीव कपूर के खास त्रिकोण ट्रिक से बना यह पराठा केवल 10 मिनट में तैयार हो जाता है. गेहूं के आटे, अजवाइन और घी से बना यह नाश्ता दही और अचार के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.सुबह की भागदौड़ में स्वादिष्ट और क्रिस्पी नमक-अजवाइन का पराठा बनाएं . शेफ संजीव कपूर के खास त्रिकोण
2 hours ago
How To Grow Strawberry In Pot: बालकनी में लगे स्ट्रॉबेरी के पौधे में छोटे फल आ रहे हैं? इस समस्या को हल करने के लिए बाजार से महंगी खरीदने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. बाजार से खाद खरीदने के बजाय केले के छिलके, अंडे के छिलके और बची कॉफी से घर पर ही 'फ्री' की खाद बना सकते हैं.How To Grow Strawberry In Pot: बालकनी में लगे स्ट्रॉबेरी के पौधे में छोटे फल आ रहे हैं? इस समस्या को हल करने के लिए
2 hours ago
‘राज’ की एक्ट्रेस मालिनी शर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड छोड़ने के बाद वह पुणे के पास फार्मस्टे चलाती हैं. फैंस के प्यार से वह बेहद खुश हैं. ‘राज’ फिल्म की वो खौफनाक भूतनी याद है, जिसने कभी दर्शकों को डराकर रख दिया था? वही मालिनी शर्मा इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या ग्लैमरस फोटो नहीं,
2 hours ago
स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना UPI पेमेंट करना अब आसान है. PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए 123UPI सर्विस लॉन्च की है, जिससे बिना इंटरनेट पैसे भेजने, रिसीव करने और बैंक बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी. आज के समय में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है. इसकी मदद से कनेक्टिविटी बढ़ी है और पेमेंट करने का तरीका भी बदल चुका है. आज के दौर में लाखों लोग UPI के
2 hours ago
Indian Railway Confirm Train Ticket Tips: भारतीय रेलवे दशहरा, दीवाली, छठ पूजा जैसे त्योहारों पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाती है, लेकिन आखिरी समय की भीड़भाड़ से बचने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर कन्फर्म ट्रेन टिकट पक्का कर सकते हैं. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो अक्सर देखा होगा कि किसी भी त्योहार जैसे दीवाली, दशहरा या फिर छठ पूजा के मौके पर स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है.
5 hours ago
नई स्टडी में पाया गया है कि बचपन में कम मीठा खाने वाले लोगों में लिवर और इंट्राहेपेटिक बाइल डक्ट कैंसर का खतरा कम होता है. यह रिसर्च 64,761 ब्रिटेन के लोगों पर की गई, जिसमें शुरुआती 1,000 दिनों के खानपान का प्रभाव दिखाया गया है. बच्चे को ज्यादा मीठा खिलाना उसकी सेहत को बिगाड़ सकता है. एक नई स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों ने बचनप में कम मीठा खाया उनमें आगे
5 hours ago
दायरा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आईं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को जया बच्चन याद आ गईं. करीना कपूर जल्द बड़े पर्दे पर वापस नजर आने वाली हैं. मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में उनका एक अनोखा रोल होने वाला है, जिसमें उनके साथ साउथ के पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं.
5 hours ago
Aaj ka Love Rashifal 1 September 2026 (लव राशिफल): मीन राशि वालों के लिए पारिवारिक और प्रेम संबंध सुखद रहेंगे. शुभ समाचार मिल सकते हैं. करीबियों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है. मेष राशिमेष राशि वालों के रिश्तों में सुधार होगा. करीबियों से मुलाकात के मौके बढ़ेंगे. परिवार के मामलों में सहजता बनी रहेगी. आप अपनों को साथ लेकर चलने की कोशिश
5 hours ago
पाकिस्तान के नरोवाल में 100 से 125 साल पुराने हिंदू मंदिर के ढहने पर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि अल्पसंख्यक संगठनों ने आरोप लगाया कि इसकी जमीन पास के मदरसे में मिलाने के लिए यह किया गया. सरकार का कहना है कि मंदिर तेज बारिश से गिरा, जबकि हिंदू नेताओं ने कार्रवाई, कब्जे हटाने और मूल रूप में पुनर्निर्माण की मांग उठाई.पाकिस्तान के नरोवाल में 100 से 125 साल
5 hours ago
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में पामेला सिस्नेरोस नाम की महिला ने चाकू से दो लोगों पर हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक पुरुष घायल हुआ लेकिन अब स्थिर है. पुलिस के साथ चार मिनट की झड़प के बाद अधिकारियों ने महिला को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई.न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में पामेला सिस्नेरोस नाम की महिला ने चाकू से दो लोगों पर हमला
5 hours ago
पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल सामने आया है. Facebook और Instagram के जरिए फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर फोन का कंट्रोल हासिल करने की कोशिश हो रही है. एक गलत परमिशन बैंक अकाउंट तक खतरा पहुंचा सकती है. सोशल मीडिया पर पोर्न ऐप के नाम पर लोगों को फंसाकर फोन में मैलवेयर इंस्टॉल कराने का नया तरीका सामने आया है. Facebook और Instagram पर ऐसे विज्ञापन चलाए जा रहे हैं, जिनके
5 hours ago
मेदिनीनगर के मेले में भीख मांग रहे 2 बच्चों के पेट पर किडनी वाले हिस्से के आसपास ऑपरेशन जैसे निशान मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर CWC और चाइल्डलाइन ने दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर बाल गृह भेज दिया है. झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में लगे मेला में भीख मांगने वाले 2 बच्चों के पेट पर मिले चीरा के निशान ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला
5 hours ago
दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. जुलाई में हुए वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों मिली 1-0 की हार के साथ ही मेसी के अर्जेंटीना करियर का अंत हो गया. लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन से
5 hours ago
Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म से एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को हटा दिया है जो असली दूध के बजाय तेल और फैट से बनाए जाते हैं. कंपनी ने रेस्तरां संचालकों को प्राकृतिक डेयरी उत्पादों का उपयोग करने की सलाह दी है ताकि ग्राहकों को स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचाया जा सके.Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म से एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को हटा दिया है जो असली दूध के बजाय तेल और
5 hours ago
How To Clean Microwave: माइक्रोवेव में जमी चिकनाई और खाने के दाग साफ करना अक्सर लोगों को मुश्किल लगता है. अगर आप बी उन्हीं में हैं, तो आज हम आपको पानी, डिश सोप और नींबू की मदद से माइक्रोवेव को बिना ज्यादा रगड़े और घंटों मेहनत किए साफ करने का आसान तरीका बताने वाले हैं.How To Clean Microwave: माइक्रोवेव में जमी चिकनाई और खाने के दाग साफ करना अक्सर लोगों को मुश्किल लगता है. अगर
5 hours ago
Apple 9 सितंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. इसमें iPhone 18 Pro, 18 Pro और पहली बार iPhone Fold Ultra को लॉन्च करेगी. तीनों ही हैंडसेट में कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.Apple 9 सितंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च
5 hours ago
How To Make Cement Planters: क्या आप भी गार्डनिंग के लिए बाजार से महंगे गमले खरीदकर परेशान हैं? अगर घर में पुराना प्लास्टिक का टब या कंटेनर पड़ा है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सीमेंट की मदद से आप घर पर ही मजबूत, टिकाऊ और स्टाइलिश डिजाइनर गमला तैयार कर सकते हैं.How To Make Cement Planters: क्या आप भी गार्डनिंग के लिए बाजार से महंगे गमले खरीदकर परेशान हैं?
5 hours ago
रोहित शर्मा अब टीवी पर धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं. उनका नया रियलिटी गेम शो फैमिली फुल हाउस इसी महीने से आ रहा है, जिससे जुड़ी जानकारी सामने आई है. आप भी जानें कबसे टीवी पर दिखेंगे रोहित शर्मा. क्रिकेट की पिच पर छक्के-चौके मारने वाले स्टार बैटर रोहित शर्मा अब टीवी पर अपनी धमाकेदार पारी की शुरुआत करने वाले हैं. सोनी टीवी पर उनका नया रियलिटी शो
5 hours ago
देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 1 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड समेत करीब 20 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर अब भी तेज बना हुआ है. मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (1 सितंबर) के लिए कई राज्यों
5 hours ago
तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में कमाल का शतक जड़ अपनी टीम साउथ जोन को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है. तिलक वर्मा ने अपने आपको एक टेस्ट खिलाड़ी के रूप में ढालते हुए बेहद शांत और सूझबूझ तरीके से गेंदबाजों का सामना किया. दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है.
5 hours ago
1.8 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई से डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी खुश हैं. उन्होंने कहा कि अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिनना बंद कर दिया है और फिल्म के शोज बढ़ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा खेल दिखाया है कि अब इसके डायरेक्टर खुद फिल्म की कमाई का हिसाब लगाने से पीछे हट गए हैं. करीब 1.8 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को लेकर
1 days ago
नेपाल की त्रासदी के बाद रांची के रणजीत घोष का परिवार गहरे सदमे में है. उनका छोटा बेटा राम प्रसाद घोष नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर है और छह दिन से लापता है. आखिरी बार मंगलवार को परिवार से बात हुई थी. बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से पिता के आंसू थम नहीं रहे. परिवार भगवान के सामने हाथ जोड़कर उसकी सुरक्षित वापसी की लगातार
1 days ago
मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना ढांचा सुरक्षा सीमा से करीब 2.5 मीटर ऊपर चला गया. अगर एएआई राहत नहीं देता, तो करीब 1 किलोमीटर एलिवेटेड वायाडक्ट तोड़कर दोबारा बनाना पड़ सकता है और परियोजना की लागत व समयसीमा दोनों पर असर पड़ेगा.मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना
1 days ago
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का हर पहलू विवादों से घिरा रहा है. पेशेवर मैदान से लेकर निजी जिंदगी तक, वो हमेशा सुर्खियों में रहे. एक वक्त पर बुलंदियों पर रहने वाले इमरान आज बेबस और लाचारी की जिंदगी जी रहे हैं.पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का
1 days ago
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को खतरे वाले इलाकों और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी है. नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. अमेरिकी दूतावास ने रसुवा जिले के रसुवागढ़ी-टिमुरे-स्याफ्रुबेँसी क्षेत्र और नेपाल-चीन
1 days ago
फिल्म की शूटिंग नेपाल के मुस्तांग इलाके में हुई है, जो चीन की सीमा के बेहद करीब है. निर्देशक शेनपेन खिमसार के मुताबिक नेपाल में तिब्बत, दलाई लामा या चीन विरोधी गतिविधियों से जुड़ी फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति हासिल करना बेहद मुश्किल था. भारत के सिनेमाघरों में 11 सितंबर को एक ऐसी फिल्म दस्तक देने जा रही है, जिसकी कहानी सिर्फ पर्दे पर दिखाई जाने
1 days ago