1.8 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई से डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी खुश हैं. उन्होंने कहा कि अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिनना बंद कर दिया है और फिल्म के शोज बढ़ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा खेल दिखाया है कि अब इसके डायरेक्टर खुद फिल्म की कमाई का हिसाब लगाने से पीछे हट गए हैं. करीब 1.8 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को लेकर
नेपाल की त्रासदी के बाद रांची के रणजीत घोष का परिवार गहरे सदमे में है. उनका छोटा बेटा राम प्रसाद घोष नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर है और छह दिन से लापता है. आखिरी बार मंगलवार को परिवार से बात हुई थी. बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से पिता के आंसू थम नहीं रहे. परिवार भगवान के सामने हाथ जोड़कर उसकी सुरक्षित वापसी की लगातार
मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना ढांचा सुरक्षा सीमा से करीब 2.5 मीटर ऊपर चला गया. अगर एएआई राहत नहीं देता, तो करीब 1 किलोमीटर एलिवेटेड वायाडक्ट तोड़कर दोबारा बनाना पड़ सकता है और परियोजना की लागत व समयसीमा दोनों पर असर पड़ेगा.मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का हर पहलू विवादों से घिरा रहा है. पेशेवर मैदान से लेकर निजी जिंदगी तक, वो हमेशा सुर्खियों में रहे. एक वक्त पर बुलंदियों पर रहने वाले इमरान आज बेबस और लाचारी की जिंदगी जी रहे हैं.पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का
फिल्म की शूटिंग नेपाल के मुस्तांग इलाके में हुई है, जो चीन की सीमा के बेहद करीब है. निर्देशक शेनपेन खिमसार के मुताबिक नेपाल में तिब्बत, दलाई लामा या चीन विरोधी गतिविधियों से जुड़ी फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति हासिल करना बेहद मुश्किल था. भारत के सिनेमाघरों में 11 सितंबर को एक ऐसी फिल्म दस्तक देने जा रही है, जिसकी कहानी सिर्फ पर्दे पर दिखाई जाने
वेनेजुएला में जिस शख्स पर US ने बरसाए बम वो कौन था

वेनेजुएला में जिस शख्स पर US ने बरसाए बम वो कौन था? जानें प्रिजन गैंग चीफ की क्राइम स्टोरी
एक ऐसा अपराधी जिसने जेल के अंदर बैठकर बड़ा क्राइम नेटवर्क खड़ा कर दिया. स्विमिंग पूल और नाइट क्लब वाली जेल से लेकर पूरे दक्षिण अमेरिका में फैले गैंग नेटवर्क तक, जानिए नीनो गुएरेरो की कहानी, जिस पर अमेरिका ने बड़ा सैन्य हमला कर मार गिराने का दावा किया है.
अगर कोई आपसे कहे कि एक शख्स जेल में बंद था, लेकिन उसी जेल के अंदर से वह करोड़ों डॉलर का क्राइम नेटवर्क चला रहा था, नेताओं और अधिकारियों तक उसकी पहुंच थी, और उसके इशारे पर कई देशों में हत्याएं, अपहरण और ह्युमन ट्रैफिकिंग जैसी वारदातें होती थीं, तो शायद यकीन करना मुश्किल हो. लेकिन दुनिया में 'नीनो गुएरेरो' के नाम से पहचाने जाने वाले वेनेजुएला के हेक्टर रुस्थेनफोर्ड गुएरेरो फ्लोरेस की कहानी कुछ ऐसी ही है.
अब यह नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने एक स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में नीनो गुएरेरो को मार गिराया है. ट्रंप ने इसे दुनिया के सबसे खूंखार अपराधियों में से एक बताया और कहा कि वह एक ऐसे संगठन का प्रमुख था, जिसने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर दिया था.
यह भी पढ़ें: भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज में दागे ड्रोन, निशाने पर थे कॉमर्शियल शिप्स
लेकिन आखिर एक जेल में बंद अपराधी इतना बड़ा नाम कैसे बन गया कि अमेरिका को उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी? इसकी कहानी किसी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है.
एक हत्या से शुरू हुआ अपराध का सफर
नीनो गुएरेरो का जन्म 30 मई 1983 को वेनेजुएला के माराके शहर में हुआ था. उसके शुरुआती जीवन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी पब्लिक नहीं है, लेकिन अपराध की दुनिया में उसका नाम पहली बार 2005 में सामने आया.
वेनेजुएला के ज्यूडिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर एक पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोप लगा. यही वह अपराध था जिसने उसे जेल पहुंचाया और उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. 2010 में उसे वेनेजुएला की कुख्यात टोकोरोन जेल में भेजा गया. लेकिन यह कोई सामान्य जेल नहीं थी.
pic.twitter.com/w3TXgWOWL1
दुनिया भर में जेलों की तस्वीर आमतौर पर ऊंची दीवारों, सख्त सुरक्षा और बंद दरवाजों वाली होती है. लेकिन टोकोरोन जेल अलग थी. यहां गैरकानूनी काम होते थे. जेल के कुछ हिस्सों का नियंत्रण अपराधी सरगनाओं के हाथों में था. इन्हें स्थानीय भाषा में "प्रान" कहा जाता था. नीनो गुएरेरो जल्द ही इन्हीं प्रानों में सबसे ताकतवर बन गया.
हालात ऐसे हो गए कि जेल के अंदर एक मिनी शहर खड़ा हो गया. वहां चिड़ियाघर था, स्विमिंग पूल था, नाइट क्लब था, रेस्तरां थे और खेलकूद की सुविधाएं भी थीं. कई रिपोर्टों के मुताबिक, जेल के अंदर हथियार लेकर घूमना भी आम बात थी. सरकार के नियंत्रण से दूर यह जगह नीनो गुएरेरो के लिए क्राइम नेटवर्किंग का हेडक्वार्टर बन चुका था.
जेल से पैदा हुई 'ट्रेन दे अरागुआ'
नीनो गुएरेरो ने इसी टोकोरोन जेल से ट्रेन दे अरागुआ नाम के संगठन की शुरुआत की. नाम सुनने में किसी रेलवे कंपनी जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह दक्षिण अमेरिका की सबसे खतरनाक गैंग में बदल गई. शुरुआत में यह एक लोकल गैंग हुआ करता था, लेकिन गुएरेरो ने इसे राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया.
गुएरेरो ने अपने भरोसेमंद साथियों का नेटवर्क तैयार किया. कई छोटे अपराधी गिरोह उसके साथ जुड़ते गए. कुछ ने समझौता किया और कुछ को ताकत के दम पर झुकाया गया. देखते ही देखते ट्रेन दे अरागुआ ने वेनेजुएला के कई राज्यों में अपना प्रभाव स्थापित कर लिया.
वेनेजुएला का संकट और गैंग का विस्तार
2010 के दशक के आखिर तक वेनेजुएला आर्थिक संकट में डूब चुका था. महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. लाखों लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए. यहीं नीनो गुएरेरो ने अपना सबसे बड़ा मौका देखा. कोलंबिया, पेरू, चिली और इक्वाडोर की तरफ जा रहे लाखों वेनेजुएलाई प्रवासी गैंग के लिए कमाई का नया जरिया बन गए.
ट्रेन दे अरागुआ ने सीमा पार कराने के नाम पर वसूली शुरू की. कई जगहों पर प्रवासियों को धमकाकर पैसे लिए गए. ह्यमुन ट्रैफिकिंग, खासकर महिलाओं के यौन शोषण से जुड़े नेटवर्क में भी गैंग की भूमिका सामने आई. ड्रग्स तस्करी, हथियारों की तस्करी, अपहरण, फिरौती और साइबर अपराध जैसे धंधे भी गैंग की कमाई का हिस्सा बन गए.
2018 से 2023 के बीच ट्रेन दे अरागुआ ने तेजी से अपने पैर पसारे. कोलंबिया में उसकी मौजूदगी मजबूत हुई. फिर पेरू और चिली में उसके सेल बनने लगे. बाद में ब्राजील, बोलिविया और इक्वाडोर में भी उसके नेटवर्क की रिपोर्ट सामने आने लगी.
विशेषज्ञों का कहना है कि गैंग वहां पहुंचती थी जहां बड़ी संख्या में वेनेजुएलाई प्रवासी मौजूद होते थे. शुरुआत में वह सिर्फ प्रवासियों को निशाना बनाते थे, जिससे स्थानीय पुलिस का ध्यान कम जाता था. लेकिन जैसे-जैसे संगठन मजबूत होता गया, उसने स्थानीय अपराधों में भी दखल देना शुरू कर दिया. गैंग का तरीका बेहद हिंसक था. विरोध करने वालों को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाया जाता था ताकि डर का माहौल बने.
अमेरिका क्यों डर गया?
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले कुछ वर्षों में चेतावनी दी कि ट्रेन दे अरागुआ अब सिर्फ दक्षिण अमेरिकी समस्या नहीं रह गई है. अमेरिका का दावा है कि गैंग के कुछ सदस्य अवैध प्रवासी मार्गों का इस्तेमाल करते हुए अमेरिकी शहरों तक पहुंच गए. ट्रंप प्रशासन ने सत्ता में लौटने के बाद इस गैंग को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का हिस्सा बना लिया. फरवरी 2025 में ट्रेन दे अरागुआ को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया.
इसके बाद अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने नीनो गुएरेरो पर आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स की तस्करी और हिंसक गतिविधियों से जुड़े आरोप लगाए. अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वालों के लिए 50 लाख डॉलर तक का इनाम भी घोषित किया था.
यह भी पढ़ें: 'होर्मुज पर हमेशा तनी रहेगी हमारी तलवार...' ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इंटरव्यू में किए कई खुलासे
सितंबर 2023 में वेनेजुएला सरकार ने हजारों सैनिकों के साथ टोकोरोन जेल पर बड़ा ऑपरेशन चलाया. सरकार ने जेल का नियंत्रण वापस ले लिया. दुनिया भर में इसकी तस्वीरें वायरल हुईं. लोगों ने पहली बार देखा कि जेल के अंदर किस तरह का साम्राज्य खड़ा किया गया था. लेकिन इस पूरी कार्रवाई का सबसे बड़ा सवाल यही था कि नीनो गुएरेरो कहां गया?
जब सुरक्षा बल जेल के अंदर पहुंचे, तब तक वह फरार हो चुका था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उसे पहले से कार्रवाई की जानकारी मिल गई थी. हालांकि इसकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.
करीब तीन साल तक उसका ठिकाना एक ग्लोबल मिस्ट्री बनी रही. अमेरिकी और दक्षिण अमेरिकी एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में लगी थीं. अब ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने एक स्पेशल ऑपरेशन में उसे मार गिराया है. उनके मुताबिक यह हमला उस ठिकाने पर किया गया जहां गुएरेरो छिपा हुआ था. ट्रंप ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक मकान पर बम गिराया जाता है. अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह ट्रेन दे अरागुआ के इतिहास का सबसे बड़ा झटका होगा.
क्या खत्म हो जाएगी गैंग?
यहीं कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि नीनो गुएरेरो की मौत से गैंग कमजोर जरूर होगी, लेकिन शायद खत्म नहीं. पिछले कुछ वर्षों में संगठन कई हिस्सों में बंट चुका है. उसके अलग-अलग गुट कई देशों में काम कर रहे हैं. कई नए नेता उभर चुके हैं.
यानी जिस साम्राज्य को नीनो गुएरेरो ने टोकोरोन जेल की दीवारों के भीतर बैठकर बनाया था, वह अब उसके बिना भी कुछ हद तक जिंदा रह सकता है. फिर भी यह तय है कि अगर अमेरिकी दावा सही साबित होता है, तो दक्षिण अमेरिका के सबसे कुख्यात अपराधियों में गिने जाने वाले नीनो गुएरेरो का चैप्टर खत्म हो जाएगा. लेकिन उसके बनाए अपराध नेटवर्क की कहानी शायद अभी खत्म नहीं हुई है.
Source: AajTak
Related Posts: कनाडा में हेट क्राइम पर सरकार सख्त लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद पवन सिंह पहुंचे मुंबई क्राइम ब्रांच सिया, चेतन और क्राइम स्पॉट 4 करोड़ में बनी 1 घंटा 50 मिनट की क्राइम-थ्रिलर क्राइम-सस्पेंस-कॉमेडी का मिलेगा ट्रिपल डोज क्राइम, सस्पेंस, और थ्रिलर का ट्विस्ट , ये 5 वेब सीरीज आपके दिमाग को कर देंगी हैक दिल्ली में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ ये क्राइम थ्रिलर 135 मिनट तक बांधे रखेगी सांसें क्राइम-थ्रिलर में कॉमेडी का डोज आपकी आइडेंटिटी चुराकर हैकर्स कर सकते हैं क्राइम
Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के शो में कंटेस्टेंट विशाल की दर्दभरी दास्तां और संघर्ष सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर लोग विशाल की हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट्स गेम खेलने के साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें साझा करते हैं. अमिताभ बच्चन संग
1 days ago
Low Maintenance Furniture: घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन और खूबसूरती ही नहीं, उसकी सफाई और देखभाल भी ध्यान में रखें. अक्सर लोगों को फर्नीचर साफ करने में बहुत समय लगता है. आज हम आपको ऐसे फर्नीचर के बारे में बताएंगे, जिन्हें साफ करने में ना ज्यादा समय लगता है और ना ही उनकी बार-बार पॉलिश करानी पड़ती है.Low Maintenance Furniture: घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन
1 days ago
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच ने चौंकाने वाली वजह सामने रखी है. 5,200 मीटर की ऊंचाई से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटा, जिसने नदी के रास्ते में तबाही मचा दी. नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है. नेपाल के वैज्ञानिकों के मुताबिक, भोटेकोशी-त्रिशूली
1 days ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया, लेकिन शतक से महज 8 रन पहले 92 पर आउट हो गए. विकेट गिरते ही वैभव ने गुस्से में बैट पटक दिया, जबकि स्टैंड्स में मौजूद चयनकर्ता आरपी सिंह भी उनके आउट होने से हैरान रह गए.15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच
1 days ago
How To Reuse Old Colorful Glass Bottles: पुरानी कांच की बोतलों को बेकार समझकर फेंकने की बजाय उनसे गार्डन और आंगन के लिए खूबसूरत डेकोरेटिव टाइल्स तैयार की जा सकती हैं. इसके लिए रेत, सीमेंट और रंगीन कांच के टुकड़ों की मदद लें और कम खर्च में घर की डेकोरेशन को नया और यूनिक लुक दें. खास बात ये है कि धूप पड़ने पर रंगीन कांच के टुकड़े चमकते हैं, जिससे गार्डन और भी अट्रैक्टिव नजर
1 days ago
टॉक्सिक के साथ भारी स्टारडम है लेकिन कहा जा रहा है कि हनुमान अंश के साथ भगवान का आशीर्वाद है- माना जा रहा है. भारी बजट की टॉक्सिक के शोज को मात देते हुए हनुमान अंश अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करने में लगातार लगी हुई है. टॉक्सिक को मिले निगेटिव रिव्यूज का असर फिल्म की सक्सेस को माना जा रहा है.टॉक्सिक के साथ भारी स्टारडम है लेकिन कहा जा रहा है कि
1 days ago
House Cleaning Tips: घर में पड़ा पुराना मोजा फेंकने की बजाय उसे पोछे में लगाकर फर्श से बाल, बारीक धूल और कपड़ों के रोएं आसानी से साफ किए जा सकते हैं. ये आसान और बिना खर्च वाला घरेलू जुगाड़ खासतौर पर फर्नीचर के नीचे और कोनों में जमा गंदगी हटाने में काम आ सकता है.House Cleaning Tips: घर में पड़ा पुराना मोजा फेंकने की बजाय उसे पोछे में लगाकर फर्श से बाल, बारीक धूल और कपड़ों के
1 days ago
Easiest Vegetables To Grow In Pots: घर की क्यारी, गमले या ग्रो बैग में ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, लेकिन आज तक गार्डनिंग नहीं की है? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें सही मौसम, थोड़ी धूप, अच्छी मिट्टी और पानी देने की अच्छी आदत के साथ आसानी से उगाया जा सकता है. आज हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में उगाना सबसे आसान
1 days ago
ईरान ने होर्मुज के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन गिराने और यूएई के अल मिनहाद बेस पर अमेरिकी ठिकानों को दर्जनों विस्फोटक ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया. तेहरान ने इसे लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले का जवाब बताया, जबकि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान जंग नहीं चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा.ईरान ने होर्मुज के ऊपर
1 days ago
अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर में मारे गए मोहित और सुमित ने 20-21 अगस्त को शामली में रहकर रेकी की थी. सूर्या होटल की CCTV फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिला है. इस मामले में पुलिस की छानबीन अभी भी जारी है. पढे़ं पूरी कहानी. शामली में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में मारे गए दो शूटर मोहित और
1 days ago
पैरों में जलन और गर्मी महसूस होना कोई आम समस्या नहीं है. अगर ये परेशानी लगातार हो रही है तो इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. डॉक्टर डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, सही जांच और उपचार के बिना खुद से विटामिन लेना हानिकारक हो सकता है. अगर आपको अचानक पैरों के तलवों में गर्मी महसूस होती है तो इसको हल्के में ना लें. इसके कारण और बचाव के बारे में जानना
1 days ago
Homemade Ragi Atta: आजकल लोग अपनी डाइट में मिलेट्स को तेजी से शामिल कर रहे हैं और रागी भी इनमें से एक है. बाजार में मिलने वाले रागी के आटे की जगह आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताएंगे. Homemade Ragi Atta: आजकल लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए गेहूं के आटे की जगह मोटे अनाज यानी मिलेट्स को शामिल कर रहे हैं. रागी भी इन्हीं
1 days ago
Crude Oil Price Surge: अमेरिका और ईरान में हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है और इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा है. ब्रेंट क्रूड का दाम फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. मिडिल ईस्ट में टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है, एक बार फिर अमेरिका और ईरान आमने-सामने आ गए है और हमलों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. दुनिया की कुल तेल
1 days ago
असम के सोनापुर में NH-27 पर मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं. असम के सोनापुर के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. NH-27 पर एक यात्री मिनीबस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई यात्री घायल भी हुए हैं.असम के सोनापुर में NH-27 पर मिनीबस और ट्रक की
1 days ago
Gold Rate Alert: सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी आने वाली है और इसे लेकर विदेश से बड़ा अलर्ट आया है. गोल्डमैन सैश ने 2026 के अंत तक सोने की कीमत 4900 डॉलर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है. सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते कुछ दिनों में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अब इस कीमती पीली धातु को लेकर विदेश से एक बड़ा अलर्ट आया है, जिसमें Gold Rate के आने वाले दिनों में
1 days ago
Japan, South Korea से लेकर Hong Kong तक शेयर बाजार में आए भूचाल के बाद भारतीय शेयर बाजार भी सोमवार को खुलने के साथ ही बिखर गया. अमेरिका-ईरान के हमलों से मिडिल ईस्ट में गहराए तनाव की सीधा असर सेंसेक्स-निफ्टी पर दिखा है. शेयर बाजार (Stock Market) में पैसे लगाने वाले निवेशकों के लिए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही. मार्केट ओपन होने पर दोनों इंडेक्स गिरावट के
1 days ago
अन्नू कपूर कई सालों से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं. उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता. मगर एक दफा अन्नू कपूर ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. अन्नू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने स्क्रीन पर अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है. मगर फिल्मों में दिखाए गए इंटीमेट
1 days ago
LPG e-KYC Deadline: एलपीजी सिलेंडर की ई-केवाईसी कराने का आज आखिरी मौका है, गैस प्रोवाइडर कंपनियों ने इस काम के लिए 31 अगस्त की डेडलाइन तय की थी, जो खत्म हो रही है. घरेलू एलपीजी यूजर्स के लिए महीने का आखिरी दिन एलपीजी से जुड़ा एक जरूरी काम करने की डेडलाइन है. अगर ये लास्ट डेट चूक जाती है, तो फिर LPG Cylinder पाने में मुश्किल पेश आ सकती है या फिर महंगे दाम पर इसे खरीदना पड़
1 days ago
नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नुवाकोट के त्रिशूली स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा भी बाढ़ के पानी में डूब गई. हालात सामान्य होने के बाद पुलिस और संबंधित टीमों ने करीब 8 घंटे तक अभियान चलाकर बैंक से लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद, चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद
1 days ago
टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस नियम खिलाफ अपनी राय रख चुके हैं. आलोचकों का तर्क है कि एक अतिरिक्त खिलाड़ी के इस्तेमाल से बैटिंग टीम को फायदा मिलता है, साथ ही ऑलराउंडरों की अहमियत कम होती है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सभी 10
1 days ago
Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी, कुरकुरे और चटपटे राइस कुरकुरे. बेसन, कॉर्नफ्लोर और मसालों से तैयार इस टेस्टी स्नैक को शाम की चाय के साथ परोसें और बचे हुए चावलों का स्वादिष्ट इस्तेमाल करें. जानें इसे बनाने का आसान तरीका.Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की
1 days ago
लिवर डोनेट करने का क्या प्रोसेस होता है और क्या डोनेशन के बाद पूरा लिवर फिर से बनता है या नहींं, इस बारे में डॉक्टर ने डिटेल में बताया है. यह भी बताया है कि लिवर डोनेट कौन कर सकता है. लिवर सिरोसिस से लेकर लिवर फेल वाले मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए उनको लिवर की जरूरत होती है. कुछ मामलों में डोनर मिल जाता है तो कुछ में नहीं मिलता है. लिवर डोनेट करने
1 days ago
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई आपदा के बावजूद वे नेपाल आते रहें. एक्ट्रेस ने बताया कि देश को पर्यटन की जरूरत है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनीषा कोइराला ने नेपाल के टूरिज्म इंडस्ट्री को लगातार सपोर्ट करने की अपील की है. उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से कहा है कि वे देश को सिर्फ बाढ़ के संकट से न
1 days ago
भारतीय रेलवे ने वाराणसी से चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है. नया शेड्यूल 2 सितंबर 2026 से लागू होगा. दोनों ट्रेनें वाराणसी जंक्शन से पहले के मुकाबले 10 मिनट पहले रवाना होंगी. हालांकि, वाराणसी के बाद दोनों ट्रेनों के अन्य स्टेशनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.भारतीय रेलवे ने वाराणसी से चलने वाली दो
1 days ago
Aaj ka Love Rashifal 31 August 2026 (लव राशिफल): घर में सुख बढ़ेगा और वातावरण प्रेम तथा स्नेह से परिपूर्ण रहेगा.सभी से मिलकर आगे बढ़ेंगे.भावनात्मकता में वृद्धि होगी, प्रियजनों से भेंट होगी मेषरिश्तों में धैर्य दिखाएं, उतावली से बचें और दूसरों की इच्छाओं का सम्मान करें.भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए लोगों का भरोसा जीतें.संवाद में सहज रहें तथा दिखावे से दूर रहकर आपसी
1 days ago
Sweeper Fortuner viral Video: जिस गाड़ी को लोग अक्सर रुतबे और पैसे की निशानी मानते हैं, उसी से उतरकर सेसप्पा शहर की सफाई के काम में लग जाते हैं. आपको इस कहानी तक भले ही फॉर्च्यूनर खींच कर लाई हो, लेकिन असल बात वो जिंदगी है, जो इस आदमी ने पीछे छोड़कर यहां तक का सफर तय किया है.Sweeper Fortuner viral Video: जिस गाड़ी को लोग अक्सर रुतबे और पैसे की निशानी मानते हैं, उसी से उतरकर सेसप्पा शहर की
1 days ago
अल्लू अर्जुन और 'जवान' फेम एटली आने वाली जबरदस्त साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' के लिए साथ आए हैं. अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और 'जवान' के डायरेक्टर एटली की जोड़ी जल्द ही एक बड़े बजट की साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' के लिए साथ आ रही है. इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और दिलचस्प
1 days ago