चुनाव आयोग के SIR अभियान के तहत पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम कट गया है. उनके नाम के आगे 'Permanently Shifted' लिखा गया है. अब राघव चड्ढा 12 सितंबर 2026 तक अपना नाम काटे जाने पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और दोबारा नाम ऐड करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.चुनाव आयोग के SIR अभियान के तहत पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव
‘साईं बाबा’ फेम सुधीर दलवी गंभीर बीमारी के बाद अब घर पर हैं. वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे. उनके इलाज का खर्च 19 लाख से ज्यादा पहुंचा, एक्टर की पत्नी ने बताया कि इस दौरान भक्तों के साथ-साथ अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन ने भी मदद की. टीवी और फिल्मों के दिग्गज एक्टर सुधीर दलवी इन दिनों जिंदगी की एक मुश्किल जंग लड़ रहे हैं. ‘रामायण’ में
Aaj ka Love Rashifal 3 September 2026 (लव राशिफल): रिश्तों में सुधार बनी रहेगी. संबंधों को संवारेंगे. प्रिय से भेंट होगी. संबंधों में शुभता रहेगी. मन के मामले सकारात्मक रहेंगे. संपर्क संवाद पक्ष में बनेंगे मेष - कुल के लोगों से भेंट बढ़ाएंगे. प्रेम और सम्मान का भाव बनाए रखेंगे. अपनों संग श्रेष्ठ समय बिताएंगे. मन की बात कह पाएंगे. संबंधियों से करीबी बढ़ेगी. आयोजन से
एथर एनर्जी, टीवीएस और बजाज चेतक को टक्कर देने के लिए एक और स्कूटर ने मास मार्केट में एंट्री कर ली है. हम बात कर रहे हैं सिंपल एनर्जी की, जिसने अपना नया स्कूटर वेव (Simple Wave) लॉन्च किया है. ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी और रेंज ऑप्शन में आता है. ये कंपनी का पहला फैमिली फोकस्ड स्कूटर है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.एथर एनर्जी, टीवीएस और बजाज चेतक को टक्कर देने के
Xiaomi 7 सितंबर को अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका नाम Xiaomi 18 Fold होगा. कंपनी ने इसको मिक्स फोल्ड नाम दिया है और यह Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे डिजाइन से प्रेरित है, जिसका नाम पासपोर्ट स्टाइल है. इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा और फास्ट चार्जर आदि मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.Xiaomi 7 सितंबर को अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका नाम Xiaomi 18 Fold होगा.
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं. कबीर, जो यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं. उनका नाम कृति सेनन संग जुड़ता है. इंटरनेट पर एक पार्टी वीडियो ने तबाही मचा रखी है. महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत इसमें साथ नजर आ रहे हैं. क्रिकेटर्स की इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के
ह्यमनॉयड रोबोट का एक वीडियो फिर से वायरल हो गया है, जिसमें एक रोबोट ने तीन लोगों को सबक सिखा दिया, हालांकि बाद में बड़ी मुश्किल से रोबोट को कंट्रोल किया गया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. ह्यमनॉयड रोबोट कई जगह देखे होंगे. इंटरनेट के अलावा कुछ रेस्टोरेंट और एग्जीबिशन हॉल आदि में इनको काम करते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो
हुंडई भारतीय बाजार में एक नई कार लॉन्च करने वाली है. इस कार को लेकर कंपनी की तैयारियां तेज है. ब्रांड आने वाले दिनों में इसकी डिटेल्स रिवील कर सकता है. फिलहाल कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ क्रेटा वाले सेगमेंट में आएगी. कंपनी का टार्गेट कम कीमत में एक मिडसाइज एसयूवी ऑफर करने का है.हुंडई भारतीय बाजार में एक नई कार
'शहबाज की सरकार इजरायल समर्थक...', किस महिला के साथ बैठे ख्वाजा आसिफ कि भड़क गए पाकिस्तानी?

'शहबाज की सरकार इजरायल समर्थक...', किस महिला के साथ बैठे ख्वाजा आसिफ कि भड़क गए पाकिस्तानी?
पाकिस्तान के इजरायल के प्रति रुख में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में हाल ही में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ शामिल हुए और उनके साथ इजरायल समर्थक माने जानी वाली शमा जुनैजो बैठी दिखीं. इसे लेकर पाकिस्तानियों में काफी गुस्सा है और शहबाज शरीफ सरकार से सवाल किए जा रहे हैं.
इजरायल को लेकर पाकिस्तान के रुख में अचानक बदलाव आया है और इसे छिपाने की भरपूर कोशिश के बावजूद, उसका यह बदलाव दुनिया को साफ नजर आ रहा है. ट्रंप से मिलने के बाद इजरायल पर बदले रुख को लेकर पहले शहबाज शरीफ पाकिस्तानियों के निशाने पर थे और अब संयुक्त राष्ट्र की एक फोटो को लेकर पाकिस्तान में भारी गुस्सा है. यूएनजीए की एक फोटो सामने आई है जिसमें पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पीछे शमा जुनैजो बैठी नजर आ रही हैं. शमा लंदन स्थित रिसर्चर हैं और उन्हें इजरायल समर्थक माना जाता है.
यूएनजीए से सामने आई फोटो में ख्वाजा आसिफ के पीछे शमा जुनैजो बैठी हैं और बड़ी शिद्दत से उनकी बातें सुन रही हैं. इस फोटो के सामने आने के बाद पाकिस्तान के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ख्वाजा आसिफ ने सफाई दी कि वो शमा को नहीं जानते और उनसे दूरी बनाई.
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा, 'संबंधित व्यक्ति का नाम पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के आधिकारिक पत्र में शामिल नहीं था, जिस पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के हस्ताक्षर थे, और जो 80वें यूएनजीए सेशन के लिए जारी किया गया था.'
वहीं, शमा जुनैजो ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद उन्हें पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल में सलाहकार के रूप में शामिल किया था.
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की उन टिप्पणियों पर ध्यान दें, जिनमें उन्होंने उनके यूएन में मौजूद होने पर सवाल उठाए हैं.
यह विवाद 25 सितंबर को तब शुरू हुआ जब ख्वाजा आसिफ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सत्र को संबोधित किया. सत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिनमें शमा जुनैजो उनके पीछे बैठी दिखाई दीं. इसके बाद शमा की पुरानी इजरायल समर्थक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगीं और पाकिस्तानी अपनी सरकार की आलोचना करने लगे.
मामले पर सफाई देते हुए आसिफ ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने यूएनजीए में भाषण प्रधानमंत्री की ओर से दिया था और जुनैजो की मौजूदगी विदेश मंत्रालय का मामला है. उन्होंने कहा, 'मेरे पीछे बैठी यह महिला या जो भी थी, वह विदेश मंत्रालय के विवेक पर थी.' साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिलिस्तीनी मुद्दे के लिए वो हमेशा खड़े हैं.
हालांकि, रविवार को जुनैजो ने कहा कि वो पाकिस्तान सरकार के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं कई महीनों से पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए काम कर रही थी.' उन्होंने अपना यूएन पास दिखाया और ख्वाजा आसिफ व पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के सीईओ बिलाल बिन साकिब के साथ तस्वीर भी डाली.
जुनैजो ने ख्वाजा आसिफ के दावे को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में दिया जाने वाला भाषण लिखने की जिम्मेदारी दी थी. उन्होंने कहा, 'मेरा नाम आधिकारिक तौर पर सलाहकार के रूप में लिस्टेड था और मुझे सिक्योरिटी पास भी उसी आधार पर जारी किया गया.'
उन्होंने आगे बताया कि पूरी यूएनजीए यात्रा के दौरान वो प्रधानमंत्री की टीम के साथ रहीं. उन्होंने कहा, 'मैंने दिन-रात उनकी टीम के मेंबर के रूप में काम किया. उनके साथ यात्रा की, उसी होटल में ठहरी, अहम बैठकों में शामिल हुई- जिनमें बिल गेट्स से मुलाकात भी शामिल थी, जिसका प्रसारण टीवी पर हुआ.'
उन्होंने यह भी बताया कि वो क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री के ठीक पीछे, इशाक डार के साथ बैठी थीं. शमा ने कहा, 'बाद में प्रोटोकॉल टीम मुझे एआई कॉन्फ्रेंस लेकर गई, जहां मैं और बिलाल पूरे समय ख्वाजा आसिफ के पीछे बैठे रहे. बिलाल तो सेशन के दौरान नया भाषण भी लिख रहे थे.'
शमा ने आगे कहा कि सम्मेलन के बाद उनका और ख्वाजा आसिफ का साथ जारी रहा. उन्होंने कहा, 'हमने साथ चाय पी, 40 मिनट तक कार का इंतजार किया और फिर एक ही कार से होटल लौटे. आसिफ साहब मेरे साथ पीछे वाली सीट पर बैठे थे.'
उन्होंने यह भी कहा कि जब शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में अपना भाषण दिया, तब वो वहां मौजूद थीं. शमा ने कहा, 'अंतिम दिन प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान मैं सबके साथ वहां बैठी थी. ख्वाजा आसिफ मेरे ठीक सामने बैठे थे और हमने प्रधानमंत्री के लिए साथ में तालियां भी बजाईं. प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक भाषण सिर्फ मैंने नहीं लिखा, बल्कि यह पूरी टीम की मेहनत का मेहनत का नतीजा था. न्यूयॉर्क से मेरी वापसी का इंतजाम भी किया गया था. मेरी वापसी का टिकट पहले से बुक था और मिशन की प्रोटोकॉल टीम ने मुझे एयरपोर्ट तक छोड़ा.'
अंत में शमा ने रक्षा मंत्री के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा, 'अब प्रधानमंत्री को पूछना चाहिए कि ख्वाजा आसिफ ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं और किस एजेंडे के तहत अपनी ही सरकार की ऐतिहासिक यात्रा को विवादित बना रहे हैं. चुनौती मेरी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री की अथॉरिटी को दी जा रही है.'
पाकिस्तान की सरकार इजरायल को मान्यता नहीं देती और गाजा में चल रहे इजरायली युद्ध को नरसंहार बताती आई है. शहबाज शरीफ की सरकार इजरायल को संबोधित करने के लिए जायोनिस्ट रिजीम शब्द का इस्तेमाल करती है. लेकिन इजरायल समर्थक महिला को प्रधानमंत्री की टीम में रखती है जो कि शहबाज शरीफ सरकार का दोहरा चरित्र दिखाता है. पाकिस्तानी अपनी सरकार की इस हरकत से काफी नाराज हुए हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
इब्न ए मुहम्मद नाम के एक पाकिस्तानी यूजर ने एक्स पर लिखा, 'ख्वाजा आसिफ के पीछे बैठी महिला कुख्यात शमा जुनैजो है- वो महिला जो इजरायल से रिश्ते रखने की बात करती है. ये वही महिला है जो कहती है कि पाकिस्तान को इजरायल को आधिकारिक तौर पर मान्यता देनी चाहिए. पाकिस्तान सरकार पर शर्म है कि उसने ऐसे इजरायल समर्थक एजेंट को अहम पदों पर जगह दी.'
The woman behind Khawaja Asif is
the notorious woman Shama junejo the woman known for the ties & in favor to acknowledge Israel as a state by Pakistan officially!
Shame on Pakistan government for allocating such isrealist agent on key posts.#Israel #ProtectGlobalSumudFlotilla pic.twitter.com/gtWQfrFb2N
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता हलीम आदिल शेख ने समा के पुराने इजरायल समर्थक ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की यूएनजीए यात्रा ने इस सरकार की पोल और खोल दी है- नेतन्याहू के दोस्तों के साथ नजदीकी, पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल में इजरायल समर्थकों को घुमाना, जबकि गाजा जल रहा है. यह पाकिस्तान की जनता के लिए शर्मनाक है. मेरे लिए यह समझ से परे है कि शमा जुनैजो जैसी इजरायल समर्थक, जो लंबे समय से युद्ध अपराधी नेतन्याहू की समर्थक मानी जाती है, पाकिस्तान के इस्लामी गणराज्य के प्रधानमंत्री के लिए भाषण कैसे लिख सकती है?'
Shama Junejo now claims her pro-Israel views were just “academic opinions” from 2017. But her own posts even after Oct 7th prove otherwise. A blatant lie, and yet the Govt of Pakistan gave her full access to PM's delegation. Khawaja Asif should know that his posts & tweets on… pic.twitter.com/o3g5h7WZBg
आदिल शेख ने सवाल पूछा कि शमा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दी गई. उन्होंने लिखा, 'यह सब तभी संभव है जब इसे उच्चतम स्तर से मंजूरी मिली हो. शमा जुनैजो अब दावा कर रही हैं कि उनके इजरायल समर्थक विचार केवल 2017 के अकादमिक विचार थे. लेकिन 7 अक्टूबर के बाद भी उन्होंने इजरायल समर्थक पोस्ट किए हैं. यह साफ झूठ है- और फिर भी पाकिस्तान सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल तक पूरा एक्सेस दिया.'
पीटीआई नेता ने ख्वाजा आसिफ पर निशाना साधते हुए कहा, 'ख्वाजा आसिफ को समझना चाहिए कि फिलिस्तीन पर उनके बयान और ट्वीट्स का कोई मतलब नहीं रह जाता, जब उनकी सरकार खुलेआम ऐसे व्यक्ति से सलाह लेती है जिसने नेतन्याहू का बचाव किया था. यह उनका असली एजेंडा उजागर करता है- गाजा की कीमत पर इजरायल के साथ संबंध स्थापित करना.'
Source: AajTak
Related Posts: घर में सोफे पर बैठे- बैठे आ लगी गोली घर बैठे महिलाओं के लिए नौकरी करने का मौका जिस कार में साथ बैठे मोदी-पुतिन पाकिस्तान में संविधान बदलने जा रही शहबाज सरकार बस नाम की है शहबाज सरकार PoK में आंदोलन से टेंशन में शहबाज सरकार PoK में बैकफुट पर शहबाज सरकार घर बैठे बन जाएंगे अमीर घर बैठे मिनटों में चमकेंगे पुराने ऊनी कपड़े घर बैठे अपने आधार कार्ड का एड्रेस बदलें
No Drill Decor Ideas: किराए के घर में रहते हैं और दीवार में ड्रिल या कील ठोंककर उसे खराब नहीं करना चाहते? परेशान होने की जरूरत नहीं है. एडहेसिव स्ट्रिप्स, वाशी टेप और टेंशन रॉड जैसे आसान तरीकों की मदद से खाली दीवार को स्टाइलिश और खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. जानिए बिना ज्यादा खर्च और बिना दीवार को नुकसान पहुंचाए वॉल डेकोरेशन के 5 आसान 'नो-डैमेज' हैक्स.No Drill Decor Ideas:
1 days ago
कॉफी में मौजूद कैफीन का ड्यूरेटिक प्रभाव शरीर से पानी और सोडियम को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालता है, जिससे यूरिन ज्यादा आता है. डॉक्टर बताते हैं कि हाई बीपी, पेट की बीमारी या नींद की दवा लेने वाले लोगों को कॉफी से बचना चाहिए. कई लोग ये मानते हैं कि कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी हो जाती है. लेकिन क्या दिन में एक से दो कप कॉफी
1 days ago
राजधानी लखनऊ के मानकनगर इलाके से दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 55 साल के एक व्यक्ति ने अपनी 28 साल की लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी शव को अपने ई-रिक्शे में लादकर नहर में फेंकने पहुंचा, लेकिन राहगीरों को देख लाश फुटपाथ पर ही छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है.राजधानी लखनऊ के मानकनगर इलाके से दहला देने वाली
1 days ago
Old T-Shirts Reuse In Home: अलमारी में पड़ी पुरानी टी-शर्ट को अब बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कैंची की मदद से आप इन्हें घर के काम आने वाली कई चीजों में बदल सकते हैं. जानिए पुरानी टी-शर्ट से स्टोरेज बास्केट, पॉट होल्डर, डोर ड्राफ्ट स्टॉपर और री-यूजेबल बैग बनाने के आसान और काम के तरीके.Old T-Shirts Reuse In Home: अलमारी में पड़ी पुरानी टी-शर्ट को अब
2 days ago
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है. लिहाजा टीम को अब अपने नए कप्तान की तलाश हैं. आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसी खबरें आ रही थी कि हार्दिक पंड्या को मुंबई की टीम ऑक्शन से पहले ट्रेड कर सकती है. अब इस मामले पर नई अपडेट सामने आई
2 days ago
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्टडी में पता चला है कि भारत में ड्रग रेजिस्टेंट बैक्टीरियल संक्रमण मरीजों की मौत का कारण बन रहा है. 2022-2025 के आंकड़ों के अनुसार, 61.1% मरीज कार्बेपनेम-रेजिस्टेंट थे. यानी इन मरीजों पर कई तरह की एंटीबायोटिक दवाओं का असर नहीं हो रहा है.इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्टडी में पता चला है कि भारत में ड्रग
2 days ago
Aaj ka Love Rashifal 2 September 2026 (लव राशिफल): मकर राशि में भावनात्मक संवाद की जरूरत रहेगी. जल्दबाजी से बचें. मित्रों और शुभचिंतकों से मुलाकात हो सकती है. अपनों से तर्क-वितर्क न करें. निजी मामलों में उचित समय पर अपनी राय रखें. मेष राशिप्रेम और स्नेह के मामलों में सक्रियता रहेगी. प्रियजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. घर में सकारात्मक माहौल रहेगा. रिश्तों में
2 days ago
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी के किनारे नेपाल बाढ़ के बाद असामान्य मछलियां मिलने लगी हैं. प्रशासन ने लोगों को ऐसी मछलियां पकड़ने, बेचने और खाने से बचने की सलाह दी है. स्थानीय प्रशासन और मत्स्य विभाग ने सतर्कता बरतने और किसी भी अज्ञात मछली की पहचान कराकर ही उसे खाने की सलाह दी है.बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में गंडक नदी के किनारे नेपाल
2 days ago
दिल्ली AIIMS के डॉक्टर लैमलर कॉर्नियल ट्रांसप्लांट कर रहे हैं, जिससे एक डोनर की कॉर्निया के अलग-अलग हिस्सों का उपयोग कर कई मरीजों का इलाज संभव हो गया है. यह तकनीक नॉर्मल कॉर्निया ट्रांसप्लांट से अलग है. आमतौर पर एक आदमी जब अपनी आंखें डोनेट करता है तो उससे दो लोगों के जीवन में रोशनी आती है. लेकिन अब एक डोनर की आंखें दान करने से 4 से 6 लोगों की जिंदगी का
2 days ago
How To Clean Shoes Easily: गंदे जूतों पर लगे दाग-धब्बों और पसीने की बदबू से परेशान हैं? महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं. बेकिंग सोडा, सफेद सिरका और टूथपेस्ट जैसी घर में मौजूद 3 चीजों से जूतों की गंदगी और बदबू आसानी से कम की जा सकती है. जानिए इनके इस्तेमाल का आसान तरीका.How To Clean Shoes Easily: गंदे जूतों पर लगे दाग-धब्बों और पसीने की बदबू से परेशान हैं? महंगे
2 days ago
हाईवे निर्माण में अब AI और स्मार्ट मशीनों का होगा बड़ा रोल, NHAI ने 20 किलोमीटर से लंबे और 500 करोड़ रुपये से ज्यादा वाले प्रोजेक्ट्स में स्मार्ट मशीनों से काम करना जरूरी किया. भारत में अब हाईवे बनाने का तरीका और ज्यादा एडवांस्ड होने जा रहा है. सरकार हाईवे निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दे रही है.
2 days ago
ग्लेशियरों का पिघलना और नदी के आसपास बढ़ता निर्माण रसुवा में बाढ़ का खतरा बढ़ा रहा है. पहाड़ों के बीच बसा यह इलाका तेज पानी को रोक नहीं पाता, जिससे बाढ़ आने पर नुकसान तेजी से बढ़ जाता है. एक बाढ़ का पानी उतरता नहीं कि अगले खतरे की चिंता शुरू हो जाती है. नेपाल का रसुवा 5 साल में पांच बड़ी बाढ़ झेल चुका है. आखिर हिमालय का यह इलाका बार-बार ऐसी तबाही के
2 days ago
ट्रेन लेट होने की छोटी-सी परेशानी से आया एक आइडिया आगे चलकर करोड़ों की डील तक पहुंच गया. अहमद निजाम और उनकी टीम ने ऐसा ऐप बनाया, जिसने यात्रियों के लिए ट्रेन की लोकेशन पता करना काफी आसान कर दिया. कई बार रोजमर्रा की छोटी-सी परेशानी ही किसी बड़े आइडिया की शुरुआत बन जाती है. Where is My Train ऐप की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. ट्रेन के लेट होने और उसकी सही लोकेशन पता
2 days ago
सिट्रोएन अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने में लगी हुई है. कंपनी एयरक्रॉस और बेसाल्ट के नए वर्जन लाने वाली हैं. इन दोनों ही कार के अपकमिंग वर्जन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी हो सकते हैं. साथ ही इनमें कुछ एक्सटीरियर अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं. पिछले कई दिनों से कंपनी इन कारों को टीज कर रही है. आइए जानते हैं क्या है कंपनी की तैयारी.सिट्रोएन अपने
2 days ago
दर्शन जरीवाला ने अपनी पत्नी टीवी एक्ट्रेस अपरा मेहता के दावों को झूठा बताया है. अपरा ने कहा था कि वो अपने पति से इसलिए अलग हुई थीं, क्योंकि उन्होंने उन्हें सबसे बदसूरत महिला कहा था. जानें दर्शन ने अपरा के बयान पर क्या-क्या कहा... टेलीविजन पर क्योंकि सास भी कभी बहू जैसे सीरियल में काम कर चुकीं अपरा मेहता ने कुछ समय पहले अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा
2 days ago
तुकाराम मुंढे के एक्शन पर महाराष्ट्र सरकार ने ब्रेक लगा दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने खुले खाद्य तेल बेचने वाले कारोबारियों को एक साल की राहत दी है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि FDA की सख्त कार्रवाई फिलहाल एक साल के लिए टाल दी गई है, लेकिन इसके बाद कानून का पालन अनिवार्य होगा. FDA ने मिलावट की आशंका के चलते खुले तेल को असुरक्षित बताया था.तुकाराम
2 days ago
फिल्म हनुमान अंश ने महज 2 करोड़ के बजट में 50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. निर्माता अनुप्रिया नागर ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेकर फिल्म बनाई, जिससे इसकी सफलता में मदद मिली. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश की हर ओर चर्चा हो रही है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 50 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म
2 days ago
26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है. अब तक 1093 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 हजार से ज्यादा लोग लापता है. नेपाल सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों को तीन महीने के लिए आपदा संकट क्षेत्र घोषित किया है. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है. अब तक 1093 लोगों की मौत
2 days ago
Pakistan Crisis: पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजें लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं. देश में हालात यहां तक बदतर हो चुके हैं कि एक चौथाई परिवार भूख से जूझ रहे हैं. पाकिस्तान का हाल बेहाल है, लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझते देश की जनता बदहाल है और खाने-पीने की चीजों तक के लिए मोहताज नजर आ रही है. पाकिस्तान सरकार के आंकड़े खुद शहबाज शरीफ सरकार की पोल खोल रहे
2 days ago
UN की रिपोर्ट में कहा गया है दक्षिण एशिया के निचले डेल्टा इलाकों और भारत के कोलकाता और मुंबई और बांग्लादेश के ढाका जैसे शहरों में सबसे बड़ा असर लोगों के विस्थापन के रूप में दिख रहा है. यहां 1.4 करोड़ से अधिक लोगों के घर हमेशा के लिए पानी में डूबने का खतरा है.UN की रिपोर्ट में कहा गया है दक्षिण एशिया के निचले डेल्टा इलाकों और भारत के कोलकाता और मुंबई और
2 days ago
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन युद्ध में रूस जीत रहा है और रूसी सेना की बढ़त तेज हो रही है. उन्होंने यूक्रेनी नेतृत्व को आतंकवादी बताते हुए बातचीत से इनकार किया, लेकिन युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता की इच्छा जताई. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस जीत रहा है. उन्होंने
2 days ago
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. बुमराह, हर्षित, वॉशिंगटन और नीतीश का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर हुआ है. रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ी बाहर हैं.अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने
2 days ago
निसान टेकटॉन की लॉन्चिंग के बाद से कंपनी की सेल्स बेहतर होती दिख रही हैं. भारतीय बाजार में निसान फिलहाल तीन कार मैग्नाइट, ग्रेवाइट और टेकटॉन ऑफर करती है. इन सभी कारों की बदौलत कंपनी की सेल अगस्त में 147 परसेंट बढ़ी है. टेकटॉन ब्रांड के पोर्टफोलियो में जुड़ा लेटेस्ट प्रोडक्ट है, जो मल्टीपल इंजन ऑप्शन के साथ आता है. आइए जानते हैं डिटेल्स.निसान
2 days ago
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी और यमुना नदियों के उफान के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मंदाकिनी नदी ने पिछले चार दिनों में तीसरी बार खतरे के निशान को पार किया है. नेपाल में आए फ्लैश फ्लड से हुई जनहानि का दुख कम नहीं हुआ है, और लगातार हिमालयी तलहटी में खतरा बरकरार है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी डर कुछ कम नहीं हैं. डर
3 days ago
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका स्थित तेंभे आदिवासी आश्रम शाला में रसोई हेल्पर गणपत गावली पर छठी से दसवीं कक्षा की 22 छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. 24 अगस्त को एक छात्रा की शिकायत के बाद 21 और छात्राएं आगे आईं और लिखित शिकायत दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में एक आदिवासी आश्रम शाला से बेहद गंभीर मामला सामने आया है.
3 days ago
यही शायद समय रैना के कमबैक की पूरी तस्वीर है. यह सिर्फ दोबारा मंच पर लौटने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस कलाकार की कहानी है, जिसके लिए एक समय में पुलिस केस और कोर्ट-कचहरी के पचड़े सबसे बड़ी खबर बन गए थे. शायद इसी वजह से आज समय रैना का जिक्र सिर्फ उस शो के संदर्भ में करना अधूरा होगा, जिसने उन्हें मुश्किल में डाला था.यही शायद समय रैना के कमबैक की पूरी
3 days ago
मंदाना करीमी ने दावा किया है कि वह 6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग झेल रही हैं. दुबई शिफ्ट होने के बाद भी उनके दोस्तों को फर्जी ईमेल मिल रहे हैं. उन्होंने साइबर बुलिंग को लेकर कई बड़े दावे किए हैं और साथ ही स्क्रीन शॉट्स भी साझा किए हैं. ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि
3 days ago