कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
फितना, ख्वारिज और इस्लामी एजेंडा! मुनीर PAK आर्मी को कैसे 7वीं सदी के अरब में ले जा रहे हैं?

फितना, ख्वारिज और इस्लामी एजेंडा! आसिम मुनीर पाकिस्तानी सेना को कैसे 7वीं सदी के अरब में ले जा रहे हैं?
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर संविधान में संशोधन करवाकर एक मौन तख्तापलट कर रहे हैं. सत्ता पर पकड़ मजबूत कर रहे हाफिज-ए-कुरान, मुनीर शुरुआती इस्लामी इतिहास के फितना और ख्वारिज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी सेना को सातवीं सदी के अरब में ले जा रहे हैं.
भाड़े पर दूसरों की लड़ाई लड़ने वाली पाकिस्तानी सेना ने किसी तरह से अपना पेशेवर आर्मी का अवशेष कायम रखा है. सेना प्रमुख असीम मुनीर के नेतृत्व में ये निशान भी मिट रहे हैं. क्योंकि पाकिस्तानी सेना देश या जनता के लिए नहीं बल्कि इस्लाम के लिए लड़ने वाली लश्कर में तब्दील हो रही है. पाकिस्तानी सेना का एक मजहबी शक्ति में रूपांतरण ऐसे समय में हो रहा है जब मुनीर संवैधानिक रूप से पिछले दरवाजे से सत्ता पर अपनी पकड़ को मजबूत कर रहे हैं.
पाकिस्तान का रक्षा प्रतिष्ठान 'फितना अल ख़्वारिज और 'फितना अल हिंदुस्तान' जैसे काल्पनिक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे ख़ैबर पख़्तूनख़्वा और बलूचिस्तान के विद्रोहियों को "भारत की लड़ाई लड़ने वाला" बता रहा है. फितना और ख़्वारिज दोनों ही शब्दों के इस्लामी अर्थ हैं और ये सातवीं शताब्दी के अरब से जुड़े हैं. पाकिस्तानी सेना की कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मैनेज करने वाले इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) के महानिदेशक नियमित रूप से फितना अल ख़्वारिज और फितना अल हिंदुस्तान जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं.
मुनीर उन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनका प्रयोग तब होता था जब इस्लाम पूरी दुनिया में विस्तार पा रहा था. इन इस्लामी शब्दों का प्रयोग करके आसिम मुनीर दूसरे धर्मों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना को इस्लामिक सिस्टम के रक्षक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं. यह कोशिश पाकिस्तान की उसी नीति के अनुरूप भी है जहां वह खुद को मुस्लिम उम्माह का चैम्पियन भी बताता है. इसका फायदा पाकिस्तान को ये होता है कि वो सऊदी अरब जैसे देशों से उधारी लेता है और कर्ज में डूबी अपनी अर्थव्यवस्था को किसी तरह खींचता रहता है.
आसिम मुनीर ने पाकिस्तान में मौन तख्तापलट शुरू किया है
शहबाज शरीफ की कथित नागरिक सरकार फील्ड मार्शल मुनीर के आगे नतमस्तक है, जबकि वह चुपचाप तख्तापलट कर रहे हैं. मुनीर कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियों को हड़प रहे हैं और अनुच्छेद 243 में आमूलचूल परिवर्तन की तैयारी कर रहे हैं. पाकिस्तान की सीनेट ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई सहित कुछ राजनीतिक दलों के विरोध के बीच 27वें संविधान संशोधन को मंजूरी देने के लिए मतदान किया है.
इस बदलाव के तहत तीनों सेनाओं के लिए एक यूनिफाइड कमांड स्ट्रक्चर बनाया जाएगा. इसके तहत मुनीर को संविधान के माध्यम से सेना का पूर्ण नियंत्रण हासिल हो जाएगा. अनुच्छेद 243 के अनुसार वर्तमान में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमान राष्ट्रपति के पास है, लेकिन ऑपरेशनल कंट्रोल पाकिस्तान की सरकार के पास होगी.
पाकिस्तान के उच्च सदन (सीनेट) में पारित होने के बाद इस संशोधन को मंगलवार को नेशनल असेंबील (निचले सदन) में भी मंजूरी दे दी गई. इसके बाद पाकिस्तान सत्ता की साझेदारी का सिस्टम ही खत्म हो जाता है और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ शक्ति का सर्वोच्च केंद्र बन जाते हैं.
आसिम मुनीर जो इस महीने के अंत में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने वाले हैं, अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDF) का पदभार संभालेंगे.
इस बदलाव में फील्ड मार्शल की उपाधि भी शामिल की गई है जो पहले संविधान में मौजूद नहीं था. ऑनलाइन कानूनी समाचार सेवा ज्यूरिस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी फील्ड मार्शल की उपाधि आजीवन बनी रहेगी.
पाकिस्तानी दैनिक द न्यूज ने उप-प्रधानमंत्री इसाक डार के हवाले से संशोधन पारित होने के बाद कहा, "भारत के साथ युद्ध के बाद देश ने सेना प्रमुख असीम मुनीर को नायक घोषित कर दिया है."
इस बीच संघीय संवैधानिक न्यायालय (FCC) की स्थापना के साथ पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों में कटौती होगी.
क्या आसिम मुनीर ज़िया-उल-हक़ का सपना पूरा कर पाएंगे?
"जनरल जिया-उल-हक़ ने जो सपना देख रखा होगा और जो जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ हासिल नहीं कर पाए वह जल्द ही पूरा हो जाएगा," एफसीसी के जरिए सत्ता हथियाने की आलोचना करते हुए कराची स्थित डॉन अखबार में प्रतिष्ठित वकील मखदूम अली खान ने तीखी आलोचना करते हुए लिखा.
जिया-उल-हक ने ही 1977 में तख्तापलट किया था और निर्वाचित प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो को पद से हटाया था और एक कट्टरपंथी इस्लामी राज्य की नींव रखी थी. जिया ने ही पाकिस्तानी सेना का इस्लामीकरण शुरू किया था. मुनीर जो ज़िया के असली उत्तराधिकारी लगते हैं शायद उनके इस महान सपने को साकार कर पाएं.
जहां पाकिस्तान के सेना प्रमुखों को सैंडहर्स्ट में प्रशिक्षित, पश्चिमी संगीत के शौकीन और व्हिस्की प्रेमी, और सामाजिक मर्यादाओं में उदार माना जाता है, वहीं असीम मुनीर एक हाफिज-ए-कुरान शख्स हैं. यानी वो व्यक्ति जिसने कुरान रट लिया है.
पहले के आर्मी चीफ के विपरीत जो "पेशेवर सैनिक" की छवि पर ज़्यादा जोर देते थे. मुनीर के लिए उनका मजहब उनकी सार्वजनिक छवि का एक अहम हिस्सा बन गया है.
नवंबर 2024 में एक भाषण में मुनीर ने "ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में अल्पसंख्यकों पर हमलों" के लिए भारत की "हिंदुत्व विचारधारा" को जिम्मेदार ठहराया था. इस साल अप्रैल में मुनीर ने पाकिस्तान के निर्माण की बुनियादी वजह "हिंदुओं और मुसलमानों के बीच गहरे मतभेदों" को उजागर किया था.
इसे एक तरह से भेद-भाव के तौर पर देखा गया और उसी महीने के अंत में पाकिस्तानी और पाकिस्तान-प्रशिक्षित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 बेगुनाह नागरिकों की हत्या कर दी. आतंकियों ने निहत्थे नागरिकों को धर्म के आधार पर अलग-अलग किया गया और फिर आतंकवादियों ने उनके परिवारों के सामने ही उन्हें बिल्कुल नजदीक से गोली मार दी.
आसिम मुनीर का इस्लामी एजेंडा पाकिस्तानी सेना में कैसे घुस गया है
असीम मुनीर के तकरीर मजहबी शब्दों और संदर्भों से भरे होते हैं, ये विचारधारा पाकिस्तानी सेना में इतनी गहराई तक घुस गई है कि पाकिस्तान के रक्षा प्रतिष्ठान ने काल्पनिक दुश्मन पैदा कर लिए हैं.
अगस्त 2024 में पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को फितना अल ख़्वारिज नाम देने का फैसला किया. इस साल मई में पाकिस्तान ने कहा कि बलूचिस्तान में सक्रिय सभी विद्रोही और उग्रवादी समूहों को फितना-अल-हिंदुस्तान कहा जाएगा.
पाकिस्तान में बलूच विद्रोही अपने अधिकारों और सेना-शासन में व्याप्त पंजाबी प्रभुत्व के खिलाफ लड़ रहे हैं. टीटीपी मुख्य रूप से पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में सक्रिय है और एक पश्तो समर्थक आंदोलन है.
इस्लाम के शुरुआती इतिहास से उधार लिए गए नामों को रखकर मुनीर के नेतृत्व वाला शक्ति का केंद्र आतंकवाद-विरोधी अभियान को एक मजहबी लड़ाई के रूप में पेश कर रहा है. काल्पनिक दुश्मनों से लड़कर पाकिस्तानी रक्षा बल पवनचक्कियों पर हमला कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे स्पैनिश लेखक मिगुएल डे सर्वेंट्स सावेद्रा के उपन्यास का किरदार सांचो पांजा लड़ता है.
फितना और ख्वारिज का क्या अर्थ है?
फितना और ख्वारिज दोनों ही अवधारणाएं 7वीं शताब्दी के प्रारंभिक इस्लामी इतिहास की हैं. ये कॉन्सेप्ट 632 ई. में पैगंबर मुहम्मद की मृत्यु के बाद के दशकों में घटित हुई थीं.
अरबी में फितना का अर्थ नागरिक विद्रोह होता है और यह 7वीं और 8वीं शताब्दी में मुस्लिम समाज में आंतरिक संघर्षों और सत्ता संघर्षों को दर्शाता है.
पहला फितना 656 ई. में तीसरे खलीफा उस्मान इब्न अफ़्फ़ान की हत्या और 661 ई. में उनके रिश्तेदार मुआविया प्रथम के सत्ता पर काबिज होने के बाद हुआ था.
इस दौरान मुख्य युद्ध चौथे खलीफा बनने वाली अली पैगंबर मुहम्मद की पत्नी आयशा और सीरिया के गवर्नर और उमय्यद वंश के संस्थापक मुआविया के बीच हुआ था.
दूसरा फितना अली के बेटे और पैगंबर के पोते हुसैन की कर्बला में शहादत के बाद हुआ. इस दौरान उमय्यदों के खिलाफ विद्रोह हुआ था.
ख़्वारिज शब्द का संबंध अली की खिलाफत और पहले फितना के समय से है. ख़्वारिज अरबी शब्द ख़राजा से आया है जिसका अर्थ है "छोड़ना" या "विद्रोह करना".
अली के समर्थकों का एक समूह उनसे अलग हो गया क्योंकि वे नाराज थे कि अली ने अपने शासन के अधिकार पर जोर नहीं दिया और मुआविया के साथ खून-खराबा रोकने के लिए बातचीत (मध्यस्थता) स्वीकार कर ली. इस समूह को "ख्वारिज" कहा जाता था. इन्हीं में से एक ने साल 661 ईस्वी में जहरीली तलवार से अली की हत्या कर दी. इस वक्त वे आज के इराक़ के कूफ़ा की बड़ी मस्जिद में सुबह की नमाज अदा कर रहे थे.
फितना अल ख्वारिज, फितना अल हिंदुस्तान का उपयोग पाकिस्तान की कैसे मदद करता है?
इस्लामी ऐतिहासिक शब्दावली का इस्तेमाल करके असीम मुनीर बलूचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई को धार्मिक रंग देने और विद्रोहियों को विधर्मी करार देने की कोशिश कर रहे हैं.
इससे पाकिस्तान को टीटीपी के आरोपों का जवाब देने में भी मदद मिलती है, जिसने अफगानिस्तान में अमेरिका के नेतृत्व वाले अभियान का समर्थन करने के बाद पाकिस्तानी शासन के खिलाफ युद्ध शुरू किया था. इस कड़ी में 2008 में तोरा बोरा की लड़ाई एक महत्वपूर्ण मोड़ थी जब तालिबान ने पाकिस्तान को एक विधर्मी मुल्क घोषित कर दिया और उससे लड़ने के लिए अलग-अलग समूहों को एकजुट किया.
टीटीपी को "फितना अल हिंदुस्तान" कहना भारत का नाम लेकर एक भटकाने वाली चाल है. इस संगठन ने पाकिस्तान की घरेलू समस्याओं से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है. इस्लामाबाद भारत को लेकर इतना नफरती रहा है कि उसकी अधिकांश विदेश नीति और उसके ज्यादातर आंतरिक मामले नई दिल्ली को बदनाम करने और उसे हजारों जख्म देकर नुकसान पहुंचाने पर केंद्रित हैं.
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान असीम मुनीर के सबसे बड़े दुश्मन हैं, और उनके पार्टी के लोग रावलपिंडी के डीप स्टेट को चुनौती दे रहे हैं. कई मोर्चों पर लड़ी जाने वाली इस लड़ाई में मुनीर एक इस्लामी आख्यान के इर्द-गिर्द जनता को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी लड़ाइयों को "झूठे मुसलमानों" या ख़्वारिज के खिलाफ एक धार्मिक परीक्षा के रूप में पेश कर रहे हैं.
पाकिस्तानी ताकतों का इस्लामीकरण भारत और दुनिया के लिए चिंता का विषय क्यों है?
पाकिस्तानी रक्षा बलों का इस्लामीकरण इसलिए ज़्यादा चिंताजनक है क्योंकि वह एक परमाणु शक्ति है. इस परमाणु बम के आतंकवादियों के हाथों में पड़ जाने के डर ने पश्चिमी देशों के माथे पर बल डाल दिए हैं.
दरअसल डीजी आईएसपीआर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पिता, परमाणु वैज्ञानिक सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद, अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से मिले थे और आतंकवादियों को परमाणु हथियार की तकनीक सौंपने की कोशिश की थी.
सोमवार को अफगानिस्तान के टोलो न्यूज़ ने अपने मुख्य लेख का शीर्षक दिया- काबुल-इस्लामाबाद संबंध पाकिस्तान सेना के सशक्तिकरण योजना की छाया में जूझ रही है.
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार काबुल और इस्लामाबाद के बीच बिगड़ते संबंधों के लिए पाकिस्तान के सैन्य शासन को जिम्मेदार ठहराती रही है.
असीम मुनीर पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार की ताकत को दांव पर लगाकर शक्ति और प्रभाव हासिल कर रहे हैं, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठकों से स्पष्ट है. यह भारत और पाकिस्तान के बीच एक खतरनाक विषमता पैदा करता है, यह मई में चार दिनों तक चले छोटे युद्ध में स्पष्ट हुआ था. जहां एक चुनी हुई सराकर जनता के प्रति जवाबदेह होगी, वहीं एक सैन्य शासक सैन्य तंत्र को संतुष्ट करने के लिए मानवीय क्षति की अनदेखी करेगा.
1947 में भारत से अलग होने के बाद से विभाजन के समय मुजाहिदीन के हमलों से लेकर 1965 के युद्ध और 1999 के कारगिल युद्ध तक, पाकिस्तानी सेना का आतंकवादियों और जिहादी समूहों के साथ सहयोग करने का एक लंबा इतिहास रहा है. यह उनकी स्टटे पॉलिसी का हिस्सा रहा है. असीम मुनीर के नेतृत्व में उसी जिहादी तत्व को अब सीधे सेना में ही शामिल किया जा रहा है.
संविधान संशोधन और पाकिस्तानी रक्षा बलों के इस्लामीकरण के माध्यम से मुनीर द्वारा हाल ही में सत्ता पर पकड़ मजबूत करना दुनिया खासकर भारत के लिए दोहरा झटका है. पाकिस्तान के पास अब एक सर्वशक्तिमान सेना प्रमुख है, जो हाफ़िज़-ए-कुरान है, और सेना को सातवीं शताब्दी के अरब में ले जा रहा है. पाकिस्तानी सैनिक लंबे समय से अपने जिहादी भाइयों के साथ लड़ते रहे हैं और कट्टरपंथ की नई खुली कोशिश इस कट्टरपन की इस राह को और आसान बना सकती है.
Source: AajTak
Related Posts: Pakistan army chief, army chief asim Munir jihad, Pakistan and india relation, asim Munir news, asim Munir story, fitna-al-khwarij, fitna-al-Hindustan,
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली ने नागरिकों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए भारतीय प्रवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है.कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का
3 days ago
BJP मुख्यालय में शनिवार को होने वाली तीन बैठकों में नई टीम के परिचय के साथ 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा होगी. शाम की बैठक में संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. BJP मुख्यालय में शनिवार 22 अगस्त को तीन बड़ी बैठकें होने वाली हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद होने वाली इन बैठकों में नई टीम के पदाधिकारियों के परिचय से लेकर 'Modi@25'
3 days ago
ट्रंप ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए होर्मुज को लेकर अमेरिका की नियंत्रण का दावा किया है. दूसरी तरफ ईरान ने अपनी सैन्य तैयारी मजबूत होने की बात कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वह अभी सही डील के लिए तैयार नहीं है. इसके साथ ही ट्रंप ने स्ट्रेट
3 days ago