Kriti Sanon Trolling: बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय यूजर्स के निशाने पर हैं. रक्षाबंधन के एड में ब्रालेट पहनने पर लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं. लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र सेलिब्रेशन के लिए कृति के कपड़े भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं.Kriti Sanon Trolling: बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय यूजर्स के निशाने पर हैं. रक्षाबंधन के एड
क्या आपको मालूम है कि मार्वल का द इनक्रेडिबल हल्क कभी हरा था ही नहीं? डॉक्टर ब्रूस बैनर, एक परीक्षण को करते हुए खुद को हल्क बना बैठे. पहले खुद को छिपा रहे थे, लेकिन बाद में एवेंजर्स का हिस्सा बने. इसके पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते हैं... छोटे बच्चों से पूछेंगे तो उन्हें मार्वल में अभी भी द इनक्रेडिबल हल्क पसंद आता है. विशालकाय, हरे रंग का तगड़ा
अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें एक्टर ने असुर गुरु शुक्राचार्य का दमदार रोल प्ले किया है. उनके काम की तारीफ हो रही है. धुरंधर पार्ट 1 के बाद फैंस को इंतजार था कब वो अपने फेवरेट स्टार अक्षय खन्ना को सिल्वर स्क्रीन पर दहाड़ते हुए देखेंगे. रहमान डकैत के रोल में जो रौला अक्षय ने मचाया था, उसे वो मूवी इक्का में नहीं
रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील ने मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है. पारुल गुलाटी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके खिलाफ सर्कल ऑफ शक चल रहा है. रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 2 में बड़ा बवाल मचा है. शो एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गया है. जिसने इसकी साख और रियल कंटेंट पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. इंडियन क्रिकेटर शुभमन
ताइवानी एक्टर चेंग चांग फैन और एक भारतीय महिला के दोबारा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके बीच रोमांस की चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर दोनों काफी वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ताइवानी आदमी का एक भारतीय महिला को गले लगाने और उसके साथ डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा आदमी ताइवानी एक्टर और मॉडल चेंग चांग फैन
शहनील गिल ने द ट्रेटर्स 2 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि एक कंटेस्टेंट ने शो में चीटिंग करने की कोशिश की, ताकि वो ये पता लगा पाए कि शो में कौन-कौन ट्रेटर है. करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स अब कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है. शो पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने बड़े आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि शो में चीटिंग
गोविंदा ने अपने और परिवार के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. एक्टर के मैनेजर ने बताया है कि गोविंदा के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुनीता कई दफा पति गोविंदा पर पब्लिकली ये आरोप लगा चुकी हैं कि उनका को-स्टार कोमल रानी
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद ने नया मोड़ लिया है. इसके अलावा, कंगना ने शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए और बताया कि कानूनी पचड़ों के कारण उनका घर बसाना मुश्किल हो रहा है. बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद गरमाता जा रहा है. इंडिया टुडे वुमन समिट में तापसी पन्नू से कंगना के साथ रिश्ते के बारे में पूछा
फिल्म अच्छी है इसका प्रमाण करोड़ों की कमाई नहीं, बोले अमोल पालेकर

फिल्म अच्छी है इसका प्रमाण करोड़ों की कमाई नहीं, बोले अमोल पालेकर, नेपोटिज्म पर दिया जवाब
दिल्ली में हुए साहित्य आजतक 2025 के दूसरे दिन एक्टर अमोल पालेकर ने अपनी नई किताब पर बात की. इस किताब का नाम मराठी में एवज, हिंदी में अमानत और इंग्लिश में व्यूफाइंडर रखा गया है. एक्टर ने इवेंट में अपनी जिंदगी, फिल्मों, कमर्शियल सक्सेस, नेपोटिज्म सहित पैरेलल सिनेमा पर बात की.
बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अमोल पालेकर ने साहित्य आजतक 2025 में शिरकत की. दिल्ली में हुए साहित्य आजतक के दूसरे दिन यानी 22 नवंबर को दस्तक दरबार मंच पर उन्होंने अपनी नई किताब, जो कि उनकी मेमोयर है, पर बात की. इस किताब का नाम मराठी में एवज, हिंदी में अमानत और इंग्लिश में व्यूफाइंडर रखा गया है. अमोल ने बताया कि इस संस्मरण किताब में लिखा है कि 'जो विरोध करने में विश्वास रखते हैं, उन्हें ये किताब पसंद आएगी.' इवेंट में अमोल पालेकर के साथ उनकी पत्नी संध्या गोखले भी पहुंचीं, जो एक लेखिका हैं.
विरोधी कैसे बने अमोल पालेकर?
अमोल पालेकर ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'मैं ये जरूर कहूंगा कि मैं बचपन से बागी या किसी किस्म का लड़का नहीं था. लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई और दिग्गजों से सीखने को मिला, तो एक अलग नजरिया क्या होता है और उसका महत्व क्या होता है ये मेरी समझ में आया. किसी भी चीज को मेनस्ट्रीम, एक ही दिशा में जाती है. कोई रास्ता हो, वो मुझे लुभावना लगा. जो भी इसमें विश्वास करते हैं, मैंने इसको उन्हीं को समर्पम किया है.
अमोल से पूछा गया कि स्क्रीन और आपकी पर्सनैलिटी एकदम अलग है. ये कहां से शुरू हुआ? उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना कहूंगा कि जो बचपन में कहानी हम सबने पढ़ी थी. एक हाथी और सात अंधे. हर अंधा, जिसके हाथ में हाथी का जो अंग आता है उसको लगता है कि हाथी उतना ही है. मेरे बारे में यही कहना सही होगा कि सिनेमा मेरी जिंदगी का एक छोटा-सा हिस्सा है. उसके अलावा मेरी जिंदगी के कई हिस्से हैं. अगर आप ये किताब पढ़ें तो आपको पता चलेगा कि अमोल पालेकर असल में कौन है.
चित्रकार से एक्टर कैसे बने अमोल?
अमोल पालेकर चित्रकार थे और उनकी गर्लफ्रेंड उस समय नाटक में काम करती थी. अमोल उन दिनों गर्लफ्रेंड को ड्रॉप और पिक करने जाते थे. सत्यदेव दुबे, जो उस समय के बड़े थिएटर डायरेक्टर हुआ करते थे. उन्होंने अमोल को नाटक में काम दिया था. अमोल पालेकर ने इस बारे में बताया, 'उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे अगले नाटक में काम करोगे? मैंंने सोचा कि हां कहूं या न कहूं. तो दुबे ने खास अपनी शैली में कहा कि आप इस गलतफहमी में मत रहना कि मैंने तुम्हारे अंदर छुपा हुआ कलाकार ढूंढ लिया है. मैं बस ये देख रहा हूं कि तुम्हारे पास बहुत समय है. नाटक में काम करोगे तो कुछ अच्छा कर पाओगे. मैं 23 साल का था. ये क्लेरिटी मेरे लिए बहुत अच्छी थी, क्योंकि मेरे जहन में ऐसा कुछ था नहीं कि मैं एक्टर बनूं. इसलिए मैं इसे एक्सीडेंट कहता हूं. सुखद एक्सीडेंट कह सकते हैं.'
घर चलाने के लिए बैंक की नौकरी
अपनी सुपरहिट फिल्म 'रजनीगंधा' के दौरान अमोल पालेकर बैंक में क्लर्क थे. उन्होंने अपनी नौकरी भी बचाई और फिल्म भी की. इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जितने सारे लड़के-लड़कियां बैठे हैं यहां उनको तो ये बात समझ नहीं आएगी. आज का जमाना बहुत फोकस वाला है कि आपको बताया जाता है कि क्या करना है और उसी तरह आप आगे जाते हैं. वो जमाना ऐसा था, मैंने एसएससी होने के बाद जेजे स्कूल ऑफ आर्ट में अडमिशन लिया था. मैं पेंटर बना. मुझे पता था कि पैसे आना उतना आसान नहीं होगा. काफी सोचने के बाद मैंने ऐसा किया था कि मैं कुछ ऐसा करूंगा जिसका विजुअल आर्ट के साथ कोई संबंध नहीं है. उससे मेरा किचन चलेगा. बाकी समय मुझे जिस तरह की पेंटिंग चाहिए वो मैं करूंगा कोई दिक्कत नहीं. तो इसलिए मैंने बैंक की नौकरी की. मैं शाम को नाटक करता था. मेरा नाम अखबार में आने लगा था. तो बैंक वाले भी खुश हो गए थे. बासु दा ने फिल्म पिया का घर के लिए मुझे बुलाया था. मैंने न कहा तो उन्हें आश्चर्य हुआ, सबको हुआ, मुझे भी हुआ कि एक बार न कहने के बाद बासु चटर्जी फिर भी वापस मेरे पास आए.'
फिल्म को न कहने की वजह भी अमोल ने बताई. उन्होंने कहा, 'न कहने की एक छोटी-सी वजह थी. उन्होंने कहा ऐसी फिल्म है, तुम हीरो का रोल करो. मैंने कहा ठीक है ट्राय करते हैं. उन्होंने कहा राजश्री के हेड हैं तारा चंद. उनसे जाकर मिल लो. मैंने कहा ये नहीं होगा. आपने मुझे चुना है तो आपको मुझे लेकर जाना चाहिए और मेरी पहचान करवानी चाहिए. मैंने कहा कि मैं वहां जाऊंगा तो 15-16 लोगों की लाइन में बैठना होगा, मैं नहीं बैठूंगा. फिर दोबारा वो मेरे पास रजनीगंधा लेकर आए.'
नेपोटिज्म उन दिनों होता था?
बीते दिनों को याद करते हुए अमोल पालेकर से नेपोटिज्म को लेकर भी सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या तब नेपोटिज्म होता था? उन्होंने कहा, 'आज ही मैं सुबह फ्लाइट में पढ़ रहा था कि महाराष्ट्र में जो चुनाव होने वाले हैं उसमें रूलिंग पार्टी के सदस्यों के सारे घरवालों को टिकट दिया गया है. देखिए फैमिली बैकग्राउंड से एंट्री मिलना आसान हो जाता है. लेकिन आपका सक्सेस कोई गैरंटी नहीं करता. शशि कपूर के लड़के और उनकी लड़की, ये भी तो नेपोटिज्म का उदाहरण है. सिफारिश से आपको जल्दी एंट्री मिल जाती है. उसके आगे आपका काम है. ऐसा मेरा मानना है.
कमर्शियल सिनेमा की परिभाषा से हैं नाराज
एक्टर से बातचीत के दौरान कहा गया कि आपने फैमिली मूवीज में काम किया, जिसमें आप सीधे-सादे इंसान बने, जो नौकरी पर जाता है और जिसको लड़की कैसी पटानी है, वो भी कोई और सिखाता है. क्या आपको लगा था कि आप थोड़े अलग जा रहे हैं या उस वक्त इस तरह की फिल्मों के लिए जगह थी?
अमोल पालेकर ने जवाब दिया, 'इसके दो जवाब हैं. एक तो ऐसी जगह थी क्या... बहुत थी. वो दौर ऐसा था कि जहां मेनस्ट्रीम सिनेमा जैसे अमर अकबर एंथनी, जंजीर बहुत जोर-शोर से चलती थी. उसी के साथ-साथ अमोल पालेकर बासु चटर्जी, अमोल पालकर ऋषिकेश मुखर्जी, इनकी फिल्में भी जोरशोर से चलती थी. इसके अलावा एक तीसरी धारा थी, जो आप भूल रहे हैं, युवा पीढ़ी को पता भी नहीं होगा. तीसरी धारा था- दारा सिंह की फिल्में. दारा सिंह की फिल्में, दारा सिंह और मुमताज, ये फिल्में बहुत चलती थीं. ये सारी धाराएं साथ में चलती थीं और लोग सभी को पसंद करते थे. बाद में जाकर लोगों को ये ब्रेन वॉश किया गया, युवा पीढ़ी को ब्रेन वॉश किया गया है कि नहीं, नहीं, आपको सिर्फ यही फिल्म अच्छी लगती है. अच्छी लगने का प्रमाण क्या दिया जाता है? ये तो 400 करोड़ कमाए हैं इसने. इसने 700 करोड़ कमाए. वो फिल्म अच्छी है या बुरी है इसके बारे में कोई बात नहीं करता. उसका कमर्शियल सक्सेस क्या है, उसके बारे में आपको बार बार बताया जाता है. और आप भी विश्वास करना शुरू करते हैं कि यही, इसी किस्म की फिल्म तो हमें चाहिए. मेरा कहना यही है कि ये एक मापदंड होना चाहिए. अल्टीमेट मापदंड नहीं होना चाहिए. पैसे कमाए, उसने बहुत कमाए, बहुत लोगों को अच्छी लगी, बहुत अच्छा मापदंड है. लेकिन ऐसा भी मापदंड है, जो अलग किस्म की फिल्में जो आज बन रही हैं.'
अमोल की बात में अपनी बात जोड़ते हुए उनकी पत्नी संध्या गोखले ने कहा, 'आज के जमाने में इतनी अच्छी फिल्में बन रही हैं. होमबाउंड है. सावरबोंड है. पर उनको फिल्में रिलीज करने के लिए स्क्रीन नहीं मिलते हैं. उनको कैसे देखेंगे? नेचुरली आपकी फिल्म के सफल होने का प्रोसेस ही खत्म हो जाता है. क्यों, क्योंकि एक किस्म की ही फिल्में बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं. (ओटीटी पर फिल्में आती हैं), लेकिन फिर भी आप नहीं कह सकते कि ये फिल्में कमर्शियल सक्सेस बनी थीं. जब आप कहते हैं 6 करोड़ मिले, 3 करोड़ मिले, एक वीकेंड में इतना हो गया. ऐसी फिल्में नहीं चलती हैं न.'
अमोल पालेकर ने आगे कहा, 'आप कमर्शियल सक्सेस की जो बात करते हैं. आप बताइए जो फिल्म 15 या 20 करोड़ में बनी और उसने अगर 70 करोड़ कमाए तो आप उसे कमर्शियल सक्सेस कहेंगे या नहीं? (संध्या और मॉडरेटर ने हां कहा) नहीं कहते. 70 करोड़ ही तो कमाए हैं, फ्लॉप फिल्म है. ये आपको बताया जाता है. क्योंकि कम से कम 100 करोड़ नहीं कमाए तो कमर्शियल सक्सेस का पैरामीटर ही बदल दिया है. पूरा नरेशन जो आपतक आता है. वो यही आता है. 15 करोड़ में बनी फिल्म अगर 70 करोड़ कमाती है तो किसको क्या दुख है? लेकिन हमको सक्सेस चाहिए तो वो छप्पर फाड़कर चाहिए.
पैरेलल सिनेमा हो गया है खत्म?
पैरेलल सिनेमा को लेकर अमोल पालेकर से सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि जिन तरह की फिल्मों ने उन्हें स्टार बनाया अब वो खत्म-सी हो गई है. इसपर अमोल ने कहा, 'खत्म हो गई हैं, ऐसा नहीं है. अभी होमबाउंड जैसी फिल्म ऑस्कर में एंट्री गई है. मराठी में सावरबोंड फिल्म है. उसे सनडांस में अवॉर्ड बना. इतनी अच्छी फिल्में बन रही हैं. तो आप क्यों कहते हैं कि आजकल ऐसी फिल्में नहीं बनती हैं. आज भी बनती हैं. वो उस जमाने में लोगों तक पहुंचती थीं. वो पहुंचना बंद हो गया. तो इसके बारे में सोचना चाहिए.'
Source: AajTak
Related Posts: Amol Palekar veteran actor, writer Sandhya Gokhale, Amol Palekar, Amol Palekar sahitya aajtak 2025, sahitya aajtak 2025 delhi, amol palekar actor, amol palekar memoir
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा, जो 'कच्चा बादाम' वीडियो से लोकप्रिय हुईं, अब अभिषेक सिंह की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की' में माता सीता की भूमिका निभाने जा रही हैं. फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने बताया कि वो किस धर्म में शादी करेंगी. अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गई हैं. उनकी पहचान
2 days ago
सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में दो छात्र घायल हो गए हैं और एक महिला बेहोश हो गई. हादसे को देखते हुए यश ने अपनी स्पीच बीच में ही रोक दी. उन्होंने लोगों का हालचाल भी पूछा. साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. टॉक्सिक 26 अगस्त को
2 days ago
भोजपुरी इंडस्ट्री के पास वह चीज पहले से मौजूद है जिसे कोई भी नया कंटेंट बाजार खड़ा करने में लंबा वक्त लगाता है. एक मजबूत और भावनात्मक फैन बेस. भोजपुरी सिर्फ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित दर्शकों की भाषा नहीं है. कभी भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक को देश के एक बड़े हिस्से में सिर्फ रीजनल या हार्टलैंड मनोरंजन माना जाता था. भोजपुरी स्टार्स की
2 days ago
यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के मुताबिक, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ 'द ट्रेटर्स 2' में हुआ उनका झगड़ा गेम के साथ ही खत्म हो गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके बाद जो हुआ, वह आखिरकार ईगो का मामला बन गया. यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, जिन्हें 'फुकरा इंसान' के नाम से भी जाना जाता है ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में हुई
2 days ago
टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म बनती नजर आ रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी ओपनिंग लेने वाली है. दो दिनों में फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि अब ऐसी चर्चा होने लगी है कि यश अपनी फिल्म से पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 'केजीएफ' स्टार यश इस साल अपनी सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म टॉक्सिक आखिरकार ला ही रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद फाइनली ये फिल्म 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड
2 days ago
करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें इस समय ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. ऐसे में अब करीना की ननद सबा पटौदी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों का सच बताया है. पटौदी खानदान की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. करीना का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ,
3 days ago
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन बनकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिशा वकानी लगभग पिछले 9 सालों से पर्दे से दूर हैं. दिशा अब कहां हैं और क्या कर रही हैं... जानना नहीं चाहेंगे आप? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा और लंबा चलने वाला शो है. लगभग 18 सालों से ये शो टीवी की दुनिया में राज कर रहा है. इस शो ने कई सितारों को
3 days ago
गोविंदा और सुनीता आहूजा का कलेश पब्लिक होने की बात से उनकी भांजी आरती सिंह बड़ी दुखी हुई हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वो अपने मामा-मामी दोनों से बात करेंगी. लेकिन उनके मामले में दखल नहीं देंगी. गोविंदा इन दिनों भले ही फिल्मों में ना काम कर रहे हों. मगर उनकी जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. पिछले कई दिनों से उनका और पत्नी
3 days ago
रवि किशन ने आखिरकार अपने वायरल 'गुच्ची वॉक' के पीछे की कहानी बताई है और खुलासा किया है कि वह पल पूरी तरह से बिना किसी प्लानिंग के हुआ था. जानिए एक्टर ने क्या कहा. बॉलीवुड और राजनीति दोनों जगह अपनी खास पहचान बना चुके रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनका एक खास अंदाज और चलने का अजीब स्टाइल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आलम यह है कि Gen Z
3 days ago
IIT बॉम्बे के टॉपर और UPSC की तैयारी कर रहे योगेश साहू ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में 1 करोड़ रुपये के सवाल पर अटकने के बाद गेम छोड़ दिया. बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने सही जवाब को इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि सवाल गलत तरीके से पूछा गया था.IIT बॉम्बे के टॉपर और UPSC की तैयारी कर रहे योगेश साहू ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में 1 करोड़ रुपये के सवाल पर
4 days ago
एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस बीच सुनीता आहूजा ने बड़ा खुलासा किया है. राखी सावंत से कॉल पर की गई बात, सोशल मीडिया वायरल हो गई. एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ और बिगड़े रिश्तों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में आई दरार खुलकर सामने
4 days ago
तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) कमिश्नर हैं. वह महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी कार्रवाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर लोग असली सिंघम कहकर भी बुला रहे हैं. एक्टर श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं. लेकिन इस बार वह चर्चा में किसी स्टंट की वजह से नहीं बल्कि एक कॉकरोच की वजह से
5 days ago
एक्टर और सांसद रवि किशन जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे. जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से सीधे बातचीत की, फोटो क्लिक करवाई और जमकर डांस किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल डांस स्टेप्स को अपने अनोखे अंदाज में करके माहौल बनाया. एक्टर, सांसद और मीम्स के किंग रवि किशन हाल ही में जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे, जहां उनके आते ही माहौल पूरी तरह से एंटरटेनमेंट
5 days ago
‘गदर’ को लेकर कभी सनी देओल और शबाना आजमी के बीच तीखी बहस हुई थी. 25 साल बाद दोनों ‘बटवारा 1947’ में फिर साथ हैं. शबाना आजमी ने ‘गदर’ को भड़काऊ बताया था, जिस पर सनी देओल ने नाराजगी जताई थी. राजकुमार संतोषी की पार्टिशन ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने सनी देओल और दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ ला दिया है. दोनों की जोड़ी फिल्म में एक
5 days ago
मनु ऋषि चड्ढा ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में परवेज मुशर्रफ का किरदार निभाया है. जानिए उन्होंने मुशर्रफ के अंदाज, ठहराव और डायलॉग्स को कैसे पकड़ा. पिछले 24 साल से फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा रहे मनु ऋषि चड्ढा अब अपनी इमेज बदलने की तैयारी में हैं. नेटफ्लिक्स की पीरियड वॉर ड्रामा ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और कारगिल
5 days ago
चार्ल्स मैनसन को समझने के लिए सबसे पहले हमें उस दौर के अमेरिका को समझना होगा, जिसमें वह अचानक से नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपने लिए जगह बना रहा था. यह 1960 का दशक था, अमेरिका के इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में से एक. वियतनाम युद्ध के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे थे, नस्लीय भेदभाव जोरों पर था और युवा पीढ़ी सामाजिक ढांचे को ठेंगा दिखा रही थी.चार्ल्स
5 days ago
राजपाल यादव पिछले काफी वक्त को कोर्ट केस में फंसे हुए हैं. कर्ज मामले में फंसे राजपाल ने बुरा दौर देखा. जेल की हवा भी खाई. लेकिन इन सभी विवादों ने उनके करियर और रैप्यूटेशन पर असर नहीं डाला है. बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में फंसे हुए हैं. इस चक्कर में वो जेल भी जा चुके हैं. विवाद के बीच राजपाल के पास फिल्मी ऑफर्स की कमी
5 days ago
सुनीता का अचानक तलाक केस वापस लेना उनका यू-टर्न माना जा रहा है. क्योंकि कल तक सुनीता सरेआम गोविंदा का मजाक बना रही थीं. ये भी कह रही थीं कि अब उनका फोकस बच्चों और अपनी लाइफ संवारने पर है. पर अब उन्होंने तलाक केस वापस लेकर साबित कर दिया कि वो गोविंदा से अलग नहीं होंगी.सुनीता का अचानक तलाक केस वापस लेना उनका यू-टर्न माना जा रहा है. क्योंकि कल तक सुनीता
5 days ago
रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रजत बेदी के शामिल होने की खबर ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है. सलमान खान के शो में रजत की एंट्री उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकती है. रियलिटी शो बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज होने वाला है. सलमान खान के शो को लेकर फैंस के बीच हलचल मची हुई है. इंटरनेट पर कंटेस्टेंट्स के नाम की अटकलें लगनी शुरू हो गई है. लिस्ट में सबसे पहला नाम रजत
5 days ago
भोजपुरी बवाल शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजल राघवानी ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किसिंग सीन विवाद और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों ने शो में हलचल मचा दी है. भोजपुरी बवाल शो ने बवाल मचा दिया है. शो में भोजपुरी सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. एक बार फिर काजल राघवानी ने पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है. जानते हैं कि
5 days ago
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को UK में रिलीज होने से पहले ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) से 18+ रेटिंग मिली है. फिल्म में ज्यादा हिंसा, सेक्स और ड्रग्स और यौन हिंसा को भी दिखाया गया है. गीतू मोहनदास की यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की टक्कर आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट
5 days ago
15 जुलाई 2012 को रिलीज हुआ यह K-पॉप गाना 'गंगनम स्टाइल' अपने हॉर्स-राइडिंग डांस, आकर्षक कोरस और वायरल म्यूजिक वीडियो की वजह से दुनिया भर में मशहूर हो गया. अब ये फिल्म चर्चा में है. साल 2012 में आए साउथ कोरियाई आर्टिस्ट PSY के गाने 'गंगनम स्टाइल' ने रिलीज होते ही पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी. अपने अनोखे म्यूजिक वीडियो, सिग्नेचर हॉर्स-राइडिंग डांस और जबरदस्त
5 days ago
झाड़ू की सांस्कृतिक कहानी का संसार अथाह है. 20वीं सदी की किंवदंतियों में झाड़ू को जिस तरह पारंपरिक रूप से डरावनी या रहस्यमयी छवि से बांधा गया. बाद में सिनेमा ने उसे बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया. घर के किसी कोने में पड़ी एक साधारण सी झाड़ू को देखकर शायद ही किसी के मन में उड़ने का ख्याल आता हो. उसका रिश्ता सदियों से धूल, सफाई और घरेलू कामकाज से रहा है
6 days ago
सावन के पवित्र महीने में अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. अजय देवगन ने मंदिर के ट्रस्ट कार्यालय का दौरा भी किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की. भारत में भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना सावन शुरू हो चुका है. इस महीने में लोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं.
6 days ago
भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में भोजपुरी सितारों के बीच रिश्तों और विवादों का नया ड्रामा देखने को मिला है. आम्रपाली दुबे, निरहुआ और पवन सिंह के बीच दोस्ती और गुस्से की झलकें सामने आई हैं. जानते हैं कि आम्रपाली ने ऐसा क्या कहा, जो पवन सिंह को इतना गुस्सा आ गया.भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में भोजपुरी सितारों के बीच रिश्तों और विवादों का नया ड्रामा देखने को
6 days ago
इस्माइल लांगा ग्रुप का नया गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. उन्होंने शकीरा के फेमस गाने को रीक्रिएट किया है. उनकी कला ने देश-विदेश में पहचान बनाई है. वे लोक संगीत को नए जमाने के साथ जोड़ने में सफल रहे हैं. 2006 में आया इंटरनेशनल पॉप सेंसेशन शकीरा का एवरग्रीन हिट सॉन्ग 'हिप्स डॉन्ट लाई' का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन क्या आपने इसका
6 days ago
यूट्यूबर सौरभ जोशी का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. व्लॉग में पत्नी की ब्रा स्ट्रैप कैमरे पर दिखी. लोगों ने उनकी प्राइवेसी पर सवाल उठाए और सौरभ को ट्रोल किया. यूट्यूबर सौरभ जोशी ट्रोल होने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. वो जो भी करते हैं लाइमलाइट में आ ही जाता है. अब इंटरनेट पर उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो पत्नी अवंतिका भट्ट संग
6 days ago