कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
नया साल, नई उम्मीदें और चुनौतियां... 2026 में भारत के सामने होंगे ये 10 चैलेंज

नया साल, नई उम्मीदें और चुनौतियां... 2026 में भारत के सामने होंगे ये 10 चैलेंज
नए साल 2026 की शुरुआत देश और दुनिया के सामने कई मोर्चों पर कड़ी चुनौतियां लेकर हुई है. चुनावी सियासत, आर्थिक दबाव, महंगाई, अंतरराष्ट्रीय रिश्ते, आतंकवाद, युद्ध के खतरे, खेल, पर्यावरण, साइबर ठगी, किसानों और युवाओं की मुश्किलें... इन सबके बीच यह साल भारत के लिए दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है.
नए साल 2026 की शुरुआत उम्मीदों के साथ-साथ कई बड़ी चुनौतियां भी लेकर हुई है. यह साल देश और दुनिया के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. सियासत में चुनावी इम्तिहान हैं तो खेल के मैदान पर खिताब बचाने की परीक्षा. आर्थिक मोर्चे पर बढ़ती महंगाई और निर्यात से जुड़ी चुनौतियां हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिश्तों को संभालने, आतंकवाद और संभावित वैश्विक संघर्ष जैसे खतरे भी सामने खड़े हैं.
साल के पहले दिन, ऐसी ही 10 बड़ी चुनौतियों पर एक नजर.
2026 का साल विपक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनावी परीक्षा लेकर आया है. इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे 2029 के आम चुनाव से पहले विपक्ष की दिशा और दशा तय करेंगे. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले ये चुनाव न सिर्फ सत्ता की लड़ाई हैं, बल्कि इंडिया गठबंधन की मजबूती और रणनीति की अग्निपरीक्षा भी हैं. साल के आगाज के साथ ही इन राज्यों में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है और सियासी तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है.
ममता बनर्जी 2011 से अब तक बंगाल में अजेय रही हैं, एमके स्टालिन को तमिलनाडू में अपनी सत्ता बचानी है, केरल में पिनराई विजयन के पास हैट्रिक का मौका है, 10 साल बाद असम में वापसी की लड़ाई कांग्रेस को लड़नी है और पुडुचेरी में एनडीए को अपनी सत्ता बचानी है.
अब बात, साल 2026 में एक और नई चुनौती की. जी हां साल 2025 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. 2025 में भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. अब भारत का अगला बड़ा लक्ष्य जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है. इसके साथ साथ भारत के लिए 2026 में अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर भी एक चैलेंज है.
भारत और अमेरिका के अधिकारी साल 2025 में साल भर एक ट्रेड डील फाइनल करने के लिए संघर्ष करते रहे. दोनों देशों के अधिकारी एक शुरूआती फ्रेमवर्क ट्रेड डील बनाने के लिए मुश्किल बातचीत में लगे रहे, जिससे आखिरकार एक बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते का रास्ता खुलता. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया और बाद में रूसी तेल खरीदने की वजह से उसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया.
अब भारत ने अमेरिका के सामने ट्रेड वार्ता में अपना आखिरी प्रस्ताव रख दिया है. भारत चाहता है कि उस पर लगाए गए कुल 50% टैरिफ को घटाकर 15% किया जाए और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर जो एक्स्ट्रा 25% पेनाल्टी लगाई गई है, उसे पूरी तरह खत्म किया जाए.
दोनों देशों के बीच चल रही इस वार्ता से नए साल में कोई ठोस फैसला निकलने की उम्मीद है. और दोनों देशों के बीच एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है. भारत और अमेरिका के बीच, टैरिफ पर डील होने की एक वजह ये भी कि जनवरी में आने वाले आंकड़ों में भारत के रूसी तेल आयात में बड़ी गिरावट दिख सकती है. नवंबर 21 से रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हुए हैं. इसके बाद भारत का रूस से तेल आयात घटने लगा है.
2. महंगाई की मार
2026 महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती लेकर आया है.आम बजट से पहले ही महंगाई की मार आम लोगों पर बढ़ने लगी हैं.आज कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, सोने और चांदी खरीदना पहले ही आम लोगों की पहुंच से बाहर है. रेल टिकट से लेकर गाड़ियों की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है.
साल 2026 में आम आदमी के सामने अब चुनौती यही है कि गहने खरीदें तो कैसे. साल के पहले दिन ही सरकार ने महंगाई का बड़ा झटका दिया, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ गए. भले ही घरेलु सिलेंडर के दाम में कोई बढोत्तरी नहीं हुई लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुए इजाफे का असल आम जनता की जेब पर पड़ेगा. अब होटल, रेस्टोरेट और बाजारों में बिकने वाला खाने का सामान महंगा होगा.
2026 के आगाज से पहले ही रेल यात्रियों की जेब पर किराये का बोझ बढ़ चुका है. 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए साधारण क्लास में प्रति किलोमीटर एक पैसे और मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन एसी और सभी ट्रेनों के एसी क्लास में किराया प्रति किलोमटीर दो पैसे बढ़ा दिया गया है.
नए साल पर कई कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का एलान करते आम लोगों को बडा झटका दिया. हुंडई, MG, निसान जैसी कंपनियां ने इनपुट कॉस्ट लॉजिस्टिक्स खर्च समेत दूसरे खर्चों का हवाला देकर कीमतें बढ़ा दी हैं, यानी बीते साल जीएसटी से आम लोगों को मिली राहत पर एक बार फिर बढ़ी हुई कीमतें चोट देने के लिए तैयार है.
3. खेल की बात
अब बात, भारतीय क्रिकेट में चुनौती की. क्योंकि साल 2026, टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतना. क्योंकि टीम इंडिया पिछली बार की चैंपियन है, ऐसे में टी-20 विश्वकप का खिताब बचाने की चुनौती है.
टीम इंडिया का टारगेट, अपनी पिछली कमियों को सुधारते हुए, वैश्विक स्तर पर अपना दबदबा बनाए रखना होगा. साल 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मिला जुला रहा है. जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा वहीं चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर और टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया. अब 2026 की सबसे बड़ी चुनौती घरेलू मैदान पर होने वाले टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करना है.
4. आतंकवाद
आतंक से निपटने की चुनौती नया साल लेकिन चुनौती वही पुरानी है. एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक साजिश के तरह ड्रोन से विस्फोटक भेजने की कोशिश की है, लेकिन सेना ने पाकिस्तानी साजिश पर वक्त रहते पानी फेर दिया. दरअसल सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के करीब ड्रोन से गिराई गई विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है. वही दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकियों का सर्च ऑपरेशन जारी है. पुंछ में ही पाकिस्तान में बैठे आतंकी रफीक उर्फ सुल्तान की संपत्ति को अटैच किया गया है. मतलब नए साल में भी आतंकी हमलों का खतरा बना हुआ है.
साल 2025 में हुए दो बड़े आतंकी हमलों (पहलगाम और दिल्ली धमाके) ने 2026 में सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बढ़ा दी है, क्योंकि सुरक्षा में हुई छोटी से चूक भी 2026 में बड़े आतंकी हमले की वजह बन सकती है.
2026 में देश से नक्सलवाद को खत्म करना भी एक चुनौती हैं, सरकार का दावा है कि 2026 में देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा.
5. इंटरनेशनल रिलेशन
साल 2026 भारत के लिए पड़ोसी मुल्कों और अंतर्राष्ट्रीय रिश्तों के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही पूरी दुनिया की नजरें उन चुनावी मैदानों पर टिक गई हैं, जो वैश्विक राजनीति की दिशा बदलने वाले हैं. साल 2025 में दर्जनों देशों में हुए मतदान के बाद, अब 2026 का कैलेंडर उन बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रहा है जिनका सीधा असर भारत की सुरक्षा, व्यापार और कूटनीति पर पड़ेगा.
वैश्विक राजनीति में भारत के लगातार बढ़ते कद और दखल की वजह से पश्चिम से लेकर पूर्व तक के देशों में होने वाले चुनाव अहम हैं. हालांकि, कुछ चुनावों पर भारत की खास नजर रहेगी. इनमें तीन पड़ोसी मुल्कों- बांग्लादेश और नेपाल के चुनाव भारत पर सीधा प्रभाव डालेंगे. इसके अलावा इज़रायल और रूस के चुनाव अहम होने वाले हैं.
बांग्लादेश चुनाव पर भारत की नज़र
इस वक्त बांग्लादेश में जो हालात हैं, ऐसे में बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है क्योंकि अगस्त 2024 के तख्तापलट और शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद ये पहला आम चुनाव होगा. खालिदा जिया के निधन के बाद अब उनके बेटे तारिक रहमान के सामने अपनी जमीन बचाने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ कट्टरपंथी ताकतों का उभार भारत की चिंता बढ़ा रहा है.
सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से ये चुनाव दिल्ली के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है. बांग्लादेश का चुनाव भारत के लिए सीधे तौर पर बड़े मायने रखता है. ये चुनाव भारत और बांग्लादेश के बीच भविष्य के संबंधों को तय करने में निर्णायक होगा. खासकर ऐसे समय में जब मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के रवैये से दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ा है. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश में फांसी की सज़ा सुनाई गई है. और वो भारत शरण लिये हुए हैं. ऐसे में उनका भारत में होना एक अहम कूटनीतिक और सुरक्षा हित को दर्शाता है. ढाका में सत्ता परिवर्तन और अस्थिरता का खतरा भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा और भू-राजनीतिक हितों को प्रभावित करता है.
नेपाल चुनाव भी भारत के लिए अहम
बांग्लादेश की तरह ही नेपाल में साल 2025 में एक गृहयुद्ध छिड़ा. यहां जेन-जी के प्रदर्शन के चलते सितंबर में पीएम केपी शर्मा ओली की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा. बाद में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जिसका नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की कर रही हैं. अब नेपाल में चुनाव की तैयारियां जारी हैं. इस बीच काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेंद्र शाह, जिन्हें लोकप्रिय रूप से बालेन के नाम से जाना जाता है, उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया गया. उन्होंने 5 मार्च को होने वाले नेपाल चुनावों में संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है.
भारत और नेपाल के रिश्ते भी ऐतिहासिक तौर पर बेहद नजदीकी रहे हैं. हालांकि, केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए हैं, जिनसे रिश्तों में कुछ खटास आई. उनके मुकाबले शेर बहादुर देउबा और पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में भारत-नेपाल के रिश्ते बेहतर रहे हैं. अब ओली के पद से हटने और युवाओं के नेतृत्व से जुड़ने की इच्छा के चलते भारत लगातार नेपाल की मदद करने की बात कह रहा है.
इजरायल और रूस के चुनाव भी अहम
अक्टूबर 2026 में इजरायल में होने वाले चुनाव भारत के लिहाज से काफी अहम हैं. 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद होने वाले पहले चुनाव होंगे. मजेदार बात ये है कि इज़रायल में मार्च 2026 तक नया बजट पारित होना है. अगर ये बजट पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जरूरी समर्थन नहीं जुटा पाते तो उनकी सरकार अल्पमत में मानी जाएगी और चुनाव की प्रक्रिया खुद-ब-खुद शुरू हो जाएगी.
वहीं साल 2026 में रूस अपने दूसरे सबसे अहम- आम चुनावों का आयोजन करने वाला है. इन आम चुनावों के जरिए रूस की संसद- डूमा के लिए सांसदों का चुनाव होगा. इसी के साथ देश में क्षेत्रीय गवर्नरों का चुनाव भी होगा. इसके अलावा रूस के 39 प्रांतों में स्थानीय चुनाव और शहरों में निकाय चुनाव का आयोजन होना है. यूक्रेन से जंग के बावजूद रूस में इन चुनावों की तैयारियां जारी हैं. स्वतंत्र वेबसाइट रशियन इलेक्शन मॉनिटर के मुताबिक, रूस की सरकार पुतिन के लिए समर्थन के लिहाज से इन चुनावों को अहमियत दे रही है. हालांकि रूस के आंतरिक डूमा चुनावों का भारत पर सीधा कोई असर पड़ने की संभावना कम है.
दुनिया में युद्ध के कई फ्रंट खुलने का खतरा
यूक्रेन और रूस युद्ध, चीन और ताइवान में तनाव, इजरायल और ईरान में तनाव, अमेरिका और वेनेजुएला तनाव... 2026 की शुरुआत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त तनाव के बीच हुई, रूस और यूक्रेन युद्ध में यूरोप की एंट्री किसी भी वक्त हो सकती है. चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव में अमेरिका की एंट्री हो सकती है.
ईरान और इजरायल में बढ़ता तनाव एक बार फिर दुनिया की महाशक्तियों को आमने-सामने खड़ा कर सकता है. यानी 2026 की शुरुआत महायुद्ध के मंडराते बादलों के बीच हुई हैं. नए साल की कोई भी नई तारीख, महायुद्ध की गवाह बन सकती है. लेकिन सबसे बड़ा तनाव इस वक्त यूक्रेन,रूस और यूरोप के बीच बना हुआ है. भले ही ट्रंप के शांति प्रस्ताव को लेकर लगातार वार्ता चल रही हैं, जेलेंस्की ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर करीब-करीब हामी भर दी हैं, लेकिन वार्ता के बीच रूस के आरोपों से पूरा मामला सुलझाने की बजाय और उलझ गया है.
रूस का आरोप यही है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन को निशाना बनाते हुए उनके घर पर ड्रोन से हमले की कोशिश की. रूस के आरोप को यूक्रेन ने खारिज कर दिया. ऐसे में युद्धविराम की उम्मीद बहुत कम हैं, क्योंकि पुतिन के घर पर ड्रोन हमले का बदला रूस की सेना यूक्रेन से जरूर लेगी. संभव है बहुत जल्द यूक्रेन की राजधानी पर बड़ा हमला हो, इससे ट्रंप की कोशिश को बड़ा झटका लगेगा. संभव है 2026 में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी सच हो जाए.
तीसरे विश्ययुद्ध की आशंका ट्रंप ने चंद दिन पहले जताई थी, इसकी वजह है रूस को लेकर यूरोप के कई मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों की जिद. यूरोप यही चाहता है कि यूक्रेन युद्ध में जब तक पुतिन की हार नहीं होगी तब तक युद्धविराम नहीं होगा.
6. 2026 में भारत में BRICS देशों का सम्मेलन
भारत के लिए, ये ब्रिक्स का साल है. 2026 में भारत में BRICS देशों का सम्मेलन है. भारत में अब तक हुए तमाम कूटनीतिक इवेंट में ये एक सबसे बड़े आयोजन में एक होगा. भारत सरकार इसे G20 की तर्ज पर ही भव्य और व्यापक बनाने की कोशिश में है जिसके ग्लोबल समुदाय को एक संदेश दे सके.
ग्लोबल ऑर्डर में नैरेटिव वॉर की अहमियत को भारत ने समझा. कूटनीतिक मोर्चे पर ये नई चुनौती सामने आई है. 2026 में भारत की चुनौती होगी कि इस नई चुनौती का सामना करे और नैरेटिव वॉर में भी वह बढ़त ले. जानकारों के अनुसार अब ये आधुनिक कूटनीति का अहम हिस्सा बन गया है.
पश्चिम एशिया हो या फिर यूक्रेन युद्ध, भारत ने मौजूदा साल में भी लगातार डिप्लोमेसी और डायलॉग के साथ संघर्ष के समाधान की बात की है. भारत ने मौजूदा साल में पूतिन की भारत यात्रा के दौरान रूस के साथ ऐतिहासिक रिश्तों को दोहराया है तो ईयू और यूरोप के देशों के साथ आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों में नया आयाम तलाशने की कोशिशें की है. इसलिए ग्लोबल संतुलन बनाए रखने की चुनौती भी है.
7. प्राकृतिक आपदाओं का चैलेंज
देश के सामने एक चैलेंज प्राकृतिक आपदाओं को कम करने का है. चैलेंज है दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने का, और चैलेंज है फिट यानी सेहतमंद रहने का है. 2025 में प्राकृतिक आपदाओं ने भयंकर उत्पात मचाया था. कहीं बादल बेहिसाब फटे. कहीं भूस्खलन ने तबाही मचा दी तो कहीं बाढ़ से त्राहिमाम मच गया. इनमें हज़ारों जानें गईं, करोड़ों अरबों का नुकसान हुआ.
बीते साल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल पाई है. साल के पहले दिन भी दिल्ली में AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में एक्यूआई 300 से 420 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है. लेकिन 2026 में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के लिए, जनता को प्रदूषण से राहत दिलाने की बड़ी चुनौती है. सवाल ये भी है कि क्या 2026 में दिल्ली से कचरे के 3 पहाड़, गाजीपुर, ओखला और भलस्वा दिसंबर तक गायब हो पाएंगे. क्योंकि, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और कूड़े के पहाड़ों से निजात दिलाने के लिए पर्यावरण मंत्री ने कड़े निर्देश दिए हैं.
8. मोटापे को मिटाने और फिट रहने का चैलेंज
साल 2026 का जश्न लोगों ने जमकर मनाया. तो नए साल के स्वागत के साथ, लोगों को खुद को फिट रखने का चैलेंज भी लिया. ऐसे में साल 2026 के अंदर मोटापे जैसी बीमारियों से निपटने के लिए दवाओं का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ सकता है. क्योंकि ओज़ेम्पिक और वेगोवी जैसी वजन घटाने वाली दवाओं की मांग बढ़ रही है. और भारत समेत कई देशों में इनका बाज़ार फैलने की उम्मीद है लेकिन इन दवाओं के लंबे समय के असर, ज़्यादा कीमत और लगातार इस्तेमाल की ज़रूरत को लेकर चिंता बनी हुई है.
9. साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट
साइबर ठगी को खत्म करने की चुनौती. आज देशभर में, ना जाने कितने लोग साइबर फ्रॉड का शिकार होकर, अपने करोड़ों रुपए गंवाकर, पुलिस के सामने और थानों के अंदर धक्के खा रहे हैं. 2026 में साइबर ठगी से कैसे निजात मिलेगी, ये एक बड़ी चुनौती है.
साइबर क्राइम पुलिस की जांच में सामने आया कि साल 2025 में शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है. लोगों को फर्जी ऐप, वॉट्सऐप ग्रुप और रोज तय मुनाफे का झांसा देकर लोगों को फंसाया जा रहा है. 2025 के जाते -जाते, एक पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल, साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं. पूर्व आईजी 8 करोड़ 10 लाख की साइबर ठगी के बाद, अपनी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश करते हैं.
साल 2025 में साइबर ठगी से संबंधित 24442 शिकायतें दर्ज हुईं इनमें से ठगों ने 117 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई. जागरूकता के चलते पीड़ितों ने तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क किया, जिसके चलते 27.2 करोड़ रुपये बचाए गए.
10. किसान और नौजवान परेशान
2026 में देश के किसान और देश के नौजवानों के सामने भी कई चुनौतियां है. किसान खाद की किल्लत से जूझ रहा है तो नौजवान बेरोजगारी की मार से. सवाल यही है 2026 में हालात बदलेंगे या नहीं.
आज किसानों को अपनी फसल के लिए खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है, तो बेरोजगारी की मार से नौजवान को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है. ये देश के अलग-अलग हिस्सों से आई किसानों की तस्वीरें हैं, साल 2025 खाद की किल्लत से किसानों. की कमर टूट गई. सरकार के तमाम दावों के बावजूद खाद की किल्लत दूर नहीं हुई.
कई-कई दिनों तक लाइनों में खड़े होने के बाद भी किसानों को जरूरत भर की खाद नहीं मिली. खाद की किल्लत से निपटने के लिए सरकार का पूरा जोर विदेशों से आयात पर टिका हुआ हैं, लेकिन किसानों की मांग के हिसाब से सरकारी रेट पर खाद बाजार में मौजूद नहीं है. साल 2026 में भी खाद के मोर्चे पर किसानों को जूझना पड़ सकता है, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन और भारत के रिश्तों में तनाव की वजह से दुनियाभर में खाद की सप्लाई चैन बिगड़ी हुई हैं.
ठीक ऐसे ही रोजगार की तलाश कर रहे नौजवानों की राह भी आसान नहीं है. सरकारी महकमों में नई नौकरियों का दायरा लगातार सीमित होता जा रहा है, दूसरी तरफ पेपर लीक जैसी सरकारी अव्यवस्था नौजवानों की मेहनत पर सीधी चोट है. सरकारी दावों जो भी हो, लेकिन बेरोजगारी की बढ़ती तादाद लगतार देश के नौजवानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.
Source: AajTak
Related Posts: new year 2026, 10 major challenges, india 10 major challenges
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
1 days ago
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
1 days ago
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
1 days ago
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago