कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
मोनिंदर सिंह पंढेर ने बताया निठारी कांड का काला सच, सुरेंद्र कोली के बारे में कही ये बात...

Exclusive: मोनिंदर सिंह पंढेर ने बताया निठारी कांड का काला सच, सुरेंद्र कोली के बारे में कही ये बात...
निठारी कांड में रिहा हुए मोनिंदर सिंह पंढेर का पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू. साल 2006 में डी-5 कोठी के पीछे मिले कंकालों, सुरेंद्र कोली, पुलिस जांच, मीडिया दबाव और पायल केस पर पंढेर ने बताया पूरा सच. पढ़ें निठारी कांड से जुड़ी ये अनसुनी कहानी.
Moninder Singh Pandher: नोएडा के निठारी कांड की कहानी आज भी लोगों का दिल दहला देती है. निठारी में मौजूद कारोबारी मोनिंदर सिंह पंढेर की कोठी के पीछे 29 दिसंबर 2006 को एक नाले से कई बच्चों के कंकाल मिले थे. और यहीं से शुरू हुई इस खौफनाक कांड की कहानी. निठारी कांड में बच्चों और लड़कियों को शिकार बनाया गया था. साल 2005 से 2006 के बीच निठारी में रहने वाले दर्जनों बच्चे और लड़कियां लापता हो गए थे. जिनमें से अधिकतर के कंकाल और अवशेष उसी नाले और आसपास के इलाकों से बरामद हुए थे.
इस मामले के दो मुख्य आरोपी थे. कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और उनका नौकर सुरेंद्र कोली. मोनिंदर इस केस में पहले बरी हो चुके हैं और उनका नौकर भी हाल ही में रिहा हो गया. जिसे कभी 'नरभक्षी' तक कहा गया था.
इस मामले में रिहा होने वाले निठारी की कोठी नंबर डी-5 के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर ने आजतक से खास बातचीत की. ये रिहा होने के बाद उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू है. जिसमें उन्होंने इस पूरे कांड का सच बयां करने की कोशिश की है.
सवाल- निठारी का सच क्या था?
जवाब- यह प्रश्न विवेचकों से पूछना चाहिए. इस मामले में जो जांच हुई उसमें मेरे खिलाफ कोई आरोप पत्र सीबीआई ने दाखिल नहीं किया था. जहां तक मर्डर और रेप का ताल्लुक था. मेरे को आरोपी किसी एजेंसी ने नहीं बनाया था. मेरे को कोर्ट ने लोगों के प्रेशर और बयानों के आधार पर और उस समय के माहौल को देखते हुए मुझे आरोपी बनाया गया था. इसमें जिम्मेवार कौन है? क्या पुलिस जिम्मेवार है? क्या मैं जिम्मेवार हूं? क्या कोई और जिम्मेवार है नहीं. इसके लिए बहुत लोग जिम्मेवार हैं. अगर सही जांच होती तो सच सामने आ जाता. कोई भी होता. मैं ये नहीं कहता कि सत्य में क्या निकलता. उस विषय में मैं किसी के बारे में कह नहीं सकता. पर मैं जो बात कह सकता हूं आसानी से, कि अगर उसमें दखल ना दिया जाता, ये हाइप ना क्रिएट किया होता, ये फ्रेंजी ना बनती. तो डैफेनेटली जांच सही रास्ते पर चलती. जो आज कमियां नजर आ रही हैं. जो आप प्रश्न एक दूसरे पूछ रहे हैं. सबसे पहले वो प्रश्न आप अपने आप से पूछो. क्या इस केस में दखल वाजिब था? क्या पब्लिक और मीडिया के पास ये अधिकार है कि वह समांतर जांच चला सके? टोटली इनवेस्टिगेशन को मिस लीड कर दे. उसको पब्लिक और मीडिया ने जाने नहीं दिया.
सवाल - आपको लगता है कि ये सब मीडिया के दबाव की वजह से हुआ?
जवाब - एक सौ 10 फीसदी. जो सवाल मुझसे पूछे जाते थे. वो वही होते थे जो सुबह मीडिया निकलता था पेपर्स में.
सवाल- जब आपको पहली बार कोर्ट में पेश किया गया था, लोअर कोर्ट में. तो हमेशा हमारे यहां कोर्ट में एक दस्तूर है, के गीता, कुरआन या जिस धर्म के मानने वाले लोग हैं. जो उसके धर्म के ग्रंथ हैं, उस पर हाथ रखकर कसम खिलाते हैं कि आप जो कहेंगे सच कहेंगे. तो अब देश की सबसे बड़ी अदालत भी आपको बरी कर चुकी है. वाकई निठारी के अंदर उस कोठी में क्या हुआ? आप उससे बिल्कुल अंजान थे?
जवाब - बिल्कुल.
सवाल - आपने कुछ नहीं किया?
जवाब- कुछ नहीं.
सवाल- उस कोठी (डी5) के मालिक आप थे. दो सालों तक उस बस्ती के बहुत सारे बच्चे गायब हुए. बल्कि एक तो ये है कि 16-19 की बात हो रही है. बल्कि एक जगह पर कोली ने कहा था, 40 बच्चों तक का नाम लिया था. तो बहुत सारे बच्चे गायब हुए और उसी कोठी के पास आकर तार जुड़े थे कि जो भी बच्चे गायब होते हैं, जो भी विटनेस थे, उन्होंने कहा कि आखिरी बार उन्हें डी5 कोठी के बाहर देखा गया. आपके कानों तक कभी ये बात नहीं आई. और आई तो आपने फिर कुछ कदम उठाए?
जवाब- सबसे पहले मैं ये प्रश्न आप पे डालूंगा. ये आपके पास कहां से कहानी आई कि सारे बच्चे डी5 के सामने गायब होते थे. कब आई. बोलो. बोलो ना. (जनवरी 2007) ये जब केस खुलने के बाद आई. केस खुलने के बाद ये दृश्य हुआ. उस टाइम तो सबको पता था. वाजिब है मेरे को भी पता था. जो बात आप पूछ रहे हो. दूसरी बात ये है, ये बात आपकी ठीक है कि क्योंकि एक केस जो हमारे खिलाफ रजिस्टर्ड हुआ था और उसकी इनवेस्टिगेशन उसी टीम को दी गई थी, जो बच्चों की इनवेस्टिगेशन कर रही थी. गायब बच्चों की. उस टाइम मर्डर वगैरह या रेप की कोई कहानी नहीं थी. वो जो गायब बच्चों की इनवेस्टिगेशन टीम थी, क्योंकि वो हमारा केस इनवेस्टिगेट कर रही थी. उनसे ये बातें पता लगती थी कि ये जो हिस्सा है कोठी नंबर डी1 से एक डी6 तक और किसी हद तक निठारी की पुलिया पार करके ज्यादा बच्चों का वहां से गायब होना सुना जाता है. बिल्कुल क्लियर कट नहीं था इन चार कोठियों के सामने.
मैं कहूंगा कि बच्चे अपने घर से निकले हैं, पर ये कहने का आखिरी बार उन्हें यहां देखा गया वहां देखा गया. पर यस मोस्ट केसज़ में उस टाइम ये पता लग गया था. और आपको मैं एक और बात बता दूं कि क्योंकि मैं ज्यादातर यहां पर नहीं रहता था. मोस्टली मैं अपने टूर या जो मेरा परिवारिक बिजनेस या खेती बाड़ी जो भी है, उसके कारण मैं काफी टाइम बाहर गुजारता था. हफ्ते में महज एक दो दिन या एक दो रात मैं यहां पर रहता था. एवरेज. कभी कभी दस दस 15 - 15 दिन भी नहीं आता था मैं. तो उस टाइम जब हमारी केस में जो इनवेस्टिगेशन चली तो एक दरोगा था, वाजिब नहीं समझता कि किसी का नाम लूं. उन्होंने मेरे से ये रिक्वेस्ट भी की थी कि हम आपका जो गैराज है, उसमें पुलिसवाले बैठाना चाहते हैं. क्योंकि हमें मालूम हुआ है.
सवाल - पुलिस चौकी खोलना चाहते थे?
जवाब- नहीं पुलिस चौकी शब्द तो मैं नहीं बोलूंगा. हालांकि मुझे जो पता लगा बाद में उन्होंने वहां बाहर पुलिस की पिकेट भी लगाई थी बाद में. जब बच्चे गायब हो रहे थे. हमारे केस खुलने से कुछ महीने पहले. और वो जो पुलिस कर्मचारी थे, जो वहां तैनात थे. आप जानते हो कैसे बुजुर्ग लोग तैनात करते हैं. ये भी मैं पुलिस प्रशासन की गलती कहूंगा कि बीट अफसर जो हैं वो तंदरुस्त होने चाहिएं, लड़के होने चाहिएं. ऐसे आदमी नहीं होने चाहिए, जो चाय की दुकान पर बैठे हैं, रिक्शावालों के साथ बैठे हैं. अपना चार पैसे इकठ्ठा करें ना करें. वो हरेक आदमी के लिए नहीं कह सकता.पर उन बेचारों की इमेज ये बनी हुई है.
सवाल- आप डी5 कोठी में कब आए थे?
जवाब- मैं 2004 में आया था.
सवाल- सुरेंद्र कोली से कैसे मुलाकात हुई?
जवाब- जो हमारे प्रॉपर्टी डीलर थे, जिन्होंने ये कोठी हमारे को दिलाई थी. ये उनके पास काम करता था.
सवाल- 2004 में ही सुरेंद्र कोली को आपने अपने घर पर रखा?
मोनिंदर सिंह पंढेर - जी हां
सवाल- 2004 से 2006 अगले दो सालों में कभी आपने सुरेंद्र कोली के बिहेव्यिर में उसके बर्ताव के बारे में कोई अजीब चीज देखी कभी?
जवाब- बिल्कुल नहीं. ये काफी गलत फहमी है कि इस घर में केवल मोनिंदर सिंह नहीं था. प्लीज. प्लीज. आज तक ये विषय कहीं नहीं उठा. पता सबको था. किसी ने उठाया नहीं. और उसका कारण आप जानते हो. और उसी चीज के लिए मैं कह रहा हूं बार बार. ये सब इनवेस्टिगेशन को एक तरीके से गुमराह किया गया.
अगले सवाल पर पंढेर ने कहा, खाना बनाने वाला कोली था. सफाई वाली माया थी. कपड़े धोने वाली एक और औरत थी. एक माली था. 24 घंटे मेरे साथ एक ड्राइवर था. मेरे पास दो ड्राइवर रहे हैं. पहले कुछ महीने वो मेरे को दफ्तर लेकर जाते थे. दिन में पूरा टाइम मेरे साथ रहते थे.
सवाल- आप जब डी5 में रहा करते थे, तो अक्सर आप अकेले होते थे. फैमली आपकी चंडीगढ़ में थी. यहां पर रात में अकेले कोली रहा करता था. आपके पीछे. एक आपने खुद स्वीकार किया है कि अक्सर रात में आप जब कभी आया करते थे तो आप अपनी इस कोठी में पार्टी किया करते थे. और आप एस्कॉर्ट बुलाया करते थे. क्या ये सच है?
जवाब- एस्कॉर्ट वाली कहानी सच है. और वो जो और जो आप कहते हो पार्टी, वो गलत है. सिर्फ एक ही पार्टी इस घर में हुई है और वो मैं नहीं था. मेरा जन्मदिन था. This was not a totally a sexual relation. मेरे साथ दे वर फ्रेंडली ऑलसो. एक 2 लड़कियां जो मेरे काफी करीब थी और यह चीजें सारी बातें उन्होंने कोर्ट में बयान में बताई हैं और दूसरी बात लोगों के इंप्रेशन में आएगा. पेड़ सेक्स वाज नेवर अ इश्यू. आप पूछोगे फिर क्यों? क्या वजह थी?
सवाल- क्या वजह थी?
जवाब- उनको मेरे घर में एक तो सुकून मिलता था. सबसे पहली बात घर खाली है. खाना उनको मिलता था. खाना बनाने के लिए नौकर था. वे अपनी मर्जी से उठती बैठती थीं. ड्रिंक भी करती थी. मैं तो खुद नहीं पीता था और बाद में मैंने बीयर लेना शुरू किया. वे ड्रिंक भी करती थीं. वे हंसती खेलती थीं, डांस भी करती थीं और कभी-कभी उनके पति भी उनके साथ आते थे. जो आप पार्टी वाली बात कह रहे हो, वो कोर्ट के बयान में भी है.
सवाल- जब आप ये एस्कॉर्ट बुलाते थे. कोठी के अंदर होते थे. जाहिर सी बात है रात का वक्त होता था और सुरेंद्र कोली भी कोठी के अंदर होता था. इन सारी बातों की जानकारी सुरेंद्र कोली को पक्का होगी. और उसने आपको इन लड़कियों और एस्कॉर्ट के साथ भी देखा होगा. तो इसी निठारी बस्ती की भी एक लड़की वहां थी.
जवाब- निठारी की नहीं थी.
सवाल- आपकी कोठी पर एक लड़की आती थी. बड़ी पायल कोर्ट में उसका नाम है. और वो अक्सर आया करती थी. तो क्या वो निठारी बस्ती की नहीं थी?
जवाब- नहीं. बाहर की थी.
सवाल- निठारी की बस्ती की कोई ऐसी एस्कॉर्ट लड़की थी, जो कोठी में आया करती थी?
जवाब- बिल्कुल नहीं.
सवाल- तो जो भी एस्कॉर्ट आप बुलाते थे, सुरेंद्र कोली इन सब की जानकारी रखता था. वो देखता था. कहा गया कि जब उसने ये देखना शुरू किया, तब उसके अंदर भी कुछ अरमान जागे. एक शैतानियत जागी. उसका बहुत असर पड़ा. आपके इस एक्ट से. ये कितना सच है?
जवाब- ये बात का जवाब वही दे सकता है. मैं किसी के दिमाग के बारे में क्या बोलूं. इंसान डूबता क्या नहीं कहता. जब उसका नाम किसी मामले में आ रहा है. उस पर उंगली उठ रही है. तो वो कुछ ना कुछ कह भी सकता है. हो सकता है उसने कहा भी हो. पर उसने कभी ये चीज़ मेरे से जाहिर नहीं की.
सवाल- इन सारी चीजों के बावजूद कभी आपने ये महसूस किया कि सुरेंद्र कोली किस तरह का इंसान है. क्योंकि आपने उसे रखा था काम पर?
जवाब- मुझे तो बहुत बढ़िया इंसान लगा. अच्छा ना होता तो मैं रखता ही ना. सीधी सी बात है.
सवाल- दिसंबर 2006 में जब पहली बार ये मामला उठा. और उसके बाद डी5 डी6 के पीछे के नाले से सारी चीज़े बरामद हुईं. और फिर कोठी तक बात आई. आप तक और सुरेंद्र कोली तक. तब तक आपको ये अंदाजा था कि इतने सारे बच्चे गायब होकर कहां जा रहे हैं? हमारी कोठी तक ये मामला क्यों आया.
जवाब- बिल्कुल नहीं, सबसे ज्यादा हैरान मैं था. इसमें कोई शक नहीं है. पब्लिक को मेरे से पहले पता लगा कि डी5 में ये सारा कुछ हुआ है. मैं तो उस वक्त पुलिस कस्टडी में था. जब बात खुली थी कि मेरी कोठी शामिल है.
सवाल- जब आप कस्टडी में नहीं थे. जब ये मामला चल रहा था. तब एक इल्जाम ये भी लगा था कि जो निठारी पुलिस चौकी है और जो इलाके के लोकल पुलिसवाले हैं. उनका आपके घर आना जाना था. उनके साथ उठना बैठना था. और इसीलिए इल्जाम था कि पंढेर साहब को ज्यादा रियायत दी जा रही है और सारी चीजें सुरेंद्र कोली पर डाली जा रही हैं?
जवाब- सबसे पहली बात इनवेस्टिगेशन करने के लिए मेरे घर कोई आएगा नहीं? उसके अलावा कोई रस्ता हो तो आप सजेस्ट करें. मेरे को बताएं. पब्लिक को भी पता होना चाहिए. इसके अलावा भी कोई रास्ता होता है. मेरे से आकर इनवेस्टिगेशन करेंगे, पूछताछ करेंगे. मेरे घर के अंदर आएंगे. सोचने वाली बात है. आपको मैं यहां तक बताता हूं. मैंने कभी सतविंदर को. थाने से कभी मैं उसको वापस लेकर नहीं आया. जब भी उसको बुलाया गया पूछताछ के लिए मैंनें कभी दखल नहीं दिया. सिर्फ पायल वाला मामला चल रहा था उस वक्त. मैंने सहयोग दिया हमेशा. प्लीज बी क्लीयर.
सवाल- पहली बार पायल का केस आया था. तब ये खुलासा नहीं हुआ था. और पायल गायब थी. तब ये था कि पायल के साथ आपका बहुत करीबी रिश्ता था. जब पुलिस पायल की गुमशुदगी को लेकर आपके पास पहुंची थी. तब आपने पायल को तलाश करने के लिए जासूसों को हायर किया था?
जवाब- यस. मैंने बातचीत कर ली थी. पैसे तो मुझे अभी पहुंचाने थे. हायर शब्द तो आप तब इस्तेमाल करते, जब मैं पैसा दे देता. पर वहां तक नौबत पहुंची नहीं. उससे पहले ही केस खुल गया था. मैं मिला था. मुझे उस टाइम डर होने लगा था. कहीं मैं ब्लैकमेलिंग के चक्कर में ना फंस जाऊं. जो लड़की का बाप है, वो एक अलग स्टोरी सुना रहा था. वो कह रहा था मेरी लड़की इस घर में बुलवाई गई है. मेरे पास उसको बुलवाने का कोई रिकॉर्ड नहीं था. और ना मैं शहर में था उस टाइम. ये सारा पुलिस को मालूम था.
सवाल- जब दिसंबर 2006 में लास्ट वीक पहली बार आपकी और पड़ोसियों की कोठी के पीछे नाले से कंकाल मिलना शुरू हुए तो आपको अंदाजा था कि इसकी आंच आप और कोली दोनों तक जाएगी?
जवाब- जब मुझे पता लगा. उस टाइम तक तो सारी बात खुल चुकी थी. उस टाइम तो केस सारा खुल ही चुका था कि ये कोई सीरियल किलिंग का मामला है. तब जाकर मेरे कानों पड़ी.
सवाल- पहली बार आपको क्या पता चला सुरेंद्र कोली के बारे में?
जवाब- पहले तो लिंक उसका पायल के साथ बनाया गया था. बच्चों वाली तो कोई कहानी थी नहीं. बच्चों वाली कहानी तो 29 तारीख को जेहन में आया.
सवाल- पायल का जब फोन मिला था तो कहते हैं उसमें सिम सुरेंद्र कोली का था.
जवाब- यस.
सवाल- जिस पायल के साथ आपका रिश्ता था. उसी पायल की गुमशुदगी और उसका सिम वहां मिलना. तब तक आपको अंदाजा नहीं था कि सुरेंद्र कोली ऐसा कर सकता है?
जवाब- मैं ही हूं जो उसको गांव से लेकर आया था. जब इनवेस्टिगेशन हुई है तो मैंने खुद बोला कि ये लड़की हर हालत में रिकवर होनी चाहिए. पहले वो बोलता रहा कि चाचा हूं. फिर बाद में पता चला कि वो उसका पिता है. उसने मुझे कहा कि मैंने पुलिस को बताया था कि वो लड़की आपके घर नौकरी के लिए आती थी. मैंने ये नहीं बताया कि वो कॉल गर्ल थी. तो मैंने भी ये बात छुपाकर रखी. मैं झूठ नहीं बोलूंगा. उसमें मेरी इज्जत का भी सवाल था और उनकी इज्जत का तो था ही. लेकिन जब पानी सिर से ऊपर निकल गया तब पुलिस को बताया.
जुर्म की ये दास्तान अभी जारी है...
Source: AajTak
Related Posts: Nithari case news, Moninder Singh Pandher interview, Surendra Koli release, Nithari killings truth, D-5 Noida house case, Nithari skeleton recovery, Pandher exclusive interview
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली ने नागरिकों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए भारतीय प्रवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है.कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का
3 days ago
BJP मुख्यालय में शनिवार को होने वाली तीन बैठकों में नई टीम के परिचय के साथ 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा होगी. शाम की बैठक में संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. BJP मुख्यालय में शनिवार 22 अगस्त को तीन बड़ी बैठकें होने वाली हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद होने वाली इन बैठकों में नई टीम के पदाधिकारियों के परिचय से लेकर 'Modi@25'
3 days ago
ट्रंप ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए होर्मुज को लेकर अमेरिका की नियंत्रण का दावा किया है. दूसरी तरफ ईरान ने अपनी सैन्य तैयारी मजबूत होने की बात कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वह अभी सही डील के लिए तैयार नहीं है. इसके साथ ही ट्रंप ने स्ट्रेट
3 days ago