महिंद्रा का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में बड़े कमर्शियल वाहन या फिर दमदार एसयूवी की छवि आती है. लेकिन कंपनी का एक पक्ष ऐसा भी है, जो इलेक्ट्रिक मार्केट का लीडर बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड की, जिसने 4 लाख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बेच दिए हैं. आइए जानते हैं इसके क्या मायने हैं.महिंद्रा का नाम आते ही
नॉस्टेल्जिया हमसे क्या कुछ नहीं करवाता है. टाटा सिएरा की जब वापसी हुई तो उसकी सेल्स की एक बड़ी वजह नॉस्टेल्जिया भी थी. ऐसा ही कुछ एक और कार के साथ होता दिख रहा है. हम बात कर रहे हैं फ्रीलैंडर 8 की, जिसके प्री-ऑर्डर पर आते ही लोग इस पर टूट पड़े. दो दिनों में इसकी 10 हजार यूनिट्स बुक हो गई हैं.नॉस्टेल्जिया हमसे क्या कुछ नहीं करवाता है. टाटा सिएरा की जब
एथर भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर कोणार्क (KONARC) लेकर आ रहा है. अब तक एथर की सेल का ज्यादातर हिस्सा सिर्फ एक स्कूटर से आ रहा है. हम बात कर रहे हैं रिज्टा की, जिसकी सेल जुलाई में 119 परसेंट बढ़ी है. वहीं एथर की कुल सेल पिछले साल के मुकाबले 106 परसेंट बढ़ी है. आइए जानते हैं एथर रिज्टा की खास बातें.एथर भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर कोणार्क (KONARC) लेकर आ रहा है. अब
टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. अगले महीने की शुरुआती से टाटा की कारों के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इस बढ़ोतरी का असर टाटा मोटर्स के पूरे पोर्टफोलियो पर पड़ेगा. यानी ICE और ईवी दोनों ही तरह की कारें महंगी होंगी. टाटा कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 25 हजार तक का इजाफा होगा.टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की
किआ अपनी नई एसयूवी लेकर आ रही है, जो काफी खास है. ये भारत में कंपनी की पहली थ्री रो और हाइब्रिड एसयूवी है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी तस्वीरें जारी कर दी हैं. साथ ही इसके कुछ फीचर्स को भी रिवील कर दिया है. ये कार डीजल इंजन के साथ ही हाइब्रिड पावरट्रेन में आएगी. आइए जानते हैं किआ सोरेंटो में क्या कुछ खास होगा.किआ अपनी नई एसयूवी लेकर आ रही है, जो काफी
मेरी भविष्यवाणी गलत नहीं

कूड़े से बने फ्यूल से चलेंगी दिल्ली की बसें! गडकरी बोले- हाइड्रोजन ही फ्यूचर
एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि, "पिछले 50 साल में मेरी भविष्यवाणी गलत नहीं हुई. आने वाले समय में दिल्ली की बसें शहर के कूड़े से बने हाइड्रोजन पर चल सकती हैं. इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि स्थानीय स्तर पर आय भी बढ़ेगी."
E20 पेट्रोल को लेकर देश में बहस अभी थमी भी नहीं कि, कूड़े-कचरे से फ्यूल बनाने की बात चल पड़ी है. एक तरफ लोग मौजूदा E20 फ्यूल से इंजन पर असर को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरकार फ्यूचर के फ्यूल की नई तस्वीर दिखा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसा दावा किया है, जिसने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया. गडकरी का कहना है कि आने वाले समय में दिल्ली की बसें पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक से नहीं, बल्कि शहर के कूड़े से बने हाइड्रोजन पर दौड़ेंगी. यानी जिस कचरे को आज सबसे बड़ी परेशानी माना जाता है, वही कल वाहनों का फ्यूल बन सकता है.
नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि, "आने वाले समय में दिल्ली की बसें शहर के कूड़े से बने हाइड्रोजन पर चल सकती हैं. उनका कहना है कि अगर नगर निगम के कचरे को सही तरीके से अलग करके उसका इस्तेमाल किया जाए, तो उससे हाइड्रोजन तैयार किया जा सकता है और यही फ्यूल बसों को चलाने में काम आएगा." गडकरी ने भरोसा जताया कि यह सपना सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि पूरी तरह संभव है.
दिल्ली बीजेपी के युवा सम्मेलन में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि, "नगर निगम के कचरे को पहले अलग-अलग किया जाएगा. इसके बाद बायोडाइजेस्टर तकनीक की मदद से उससे हाइड्रोजन गैस तैयार होगी." उनका कहना है कि, "भविष्य में दिल्ली की बसें इसी हाइड्रोजन से चलेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया तेजी से ऐसे फ्यूल की ओर बढ़ रही है, जहां पानी से भी हाइड्रोजन बनाकर वाहनों को चलाया जा सकेगा."
गडकरी ने अपने बयान पर भरोसा जताते हुए कहा कि, "लोग अक्सर पूछते हैं कि यह सब कैसे होगा. उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में उन्होंने जो भी भविष्यवाणी की है, वह सच साबित हुई है. इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि कूड़े से हाइड्रोजन बनाकर बसें चलाने का सपना भी जल्द हकीकत बनेगा."
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली के लैंडफिल साइटों से करीब 80 लाख टन कूड़े का इस्तेमाल पहले ही एक्सप्रेसवे बनाने के काम में किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2027 तक देशभर में कूड़े के बड़े ढेरों को खत्म करना है. इसके लिए कचरे को संसाधन के रूप में इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है.
गडकरी ने कहा कि कचरा सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि कमाई का बड़ा जरिया भी बन सकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र की नगर निगम ट्रीट किए गए गंदे पानी की बिक्री से हर साल करीब 325 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है. उनका कहना है कि अगर कचरे और अपशिष्ट का सही उपयोग किया जाए, तो इससे पर्यावरण को फायदा होगा और स्थानीय निकायों की आय भी बढ़ेगी.
Source: AajTak
Related Posts: Delhi buses hydrogen fuel, Nitin Gadkari hydrogen fuel, garbage-produced hydrogen, waste to hydrogen, Delhi buses on hydrogen, hydrogen fuel buses India, E20 fuel controversy
टीवीएस के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने जूपिटर, आईक्यूब इलेक्ट्रिक, अपाचे, एक्सएल सुपर, एनटॉर्क और रॉनिन की अच्छी सेल की है. वैसे टॉप सेलिंग प्रोडक्ट जूपिटर है. वहीं आईक्यूब की सेल में 158 परसेंट का इजाफा हुआ है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल 42 परसेंट बढ़ी है. आइए जानते हैं जूपिटर की सेल का राज क्या है.टीवीएस के लिए जुलाई का महीना
4 days ago
भारतीय बाजार में अगले कुछ हफ्तों में कई लॉन्चिंग होने वाली हैं. कार और बाइक दोनों ही सेगमेंट कई नए नामों की एंट्री होने वाली है. इस क्रम में जेएसडब्लू-एमजी अपनी नई कार लेकर आ रही है, जिसका मुकाबला महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार से होगा. हम बात कर रहे हैं हेक्टर टॉमहॉक की. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.भारतीय बाजार में अगले कुछ
5 days ago
स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रही है. कंपनी सीएनजी कारों को भारत में उतारने पर विचार कर रही है. इस लिस्ट में कंपनी ने तीन कारों को रखा है, जिनमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. स्कोडा कायलॉक पहली कार हो सकती है जिसमें कंपनी सीएनजी का विकल्प दे सकती है.स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत
5 days ago
चेतक बजाज के लिए एक शानदार प्रोडक्ट साबित हो रहा है. इलेक्ट्रिक अवतार में आने के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल लगातार बढ़ रही है. जुलाई का महीना इस स्कूटर के लिए शानदार रहा है. पिछले साल की जुलाई के मुकाबले इस महीने चेतक की सेल 307 परसेंट बढ़ी है. वहीं जून के मुकाबले भी जुलाई में सेल बेहतर हुई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.चेतक बजाज के लिए एक
6 days ago
स्कोडा ने अपनी सबसे सस्ती सेडान का फेसलिफ्ट इंट्रोड्यूस कर दिया है. कंपनी स्कोडा स्लाविया के फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा, मसाज वाली रियर सीट्स के साथ एक नया गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है. कार के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिससे ये और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.स्कोडा ने अपनी सबसे सस्ती
6 days ago
किआ भारतीय बाजार में एक 7-सीटर एसयूवी (SUV) लेकर आ रही है. इस एसयूवी को कंपनी 4 सितंबर को लॉन्च करेगी. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो की, जो एक 7 सीटर एसयूवी है. ये कार ऑल वील ड्राइव फीचर के साथ आएगी. साथ ही इस कार में हाइब्रिड इंजन मिलेगा. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.किआ भारतीय बाजार में एक 7-सीटर एसयूवी (SUV) लेकर आ रही है. इस एसयूवी को कंपनी 4 सितंबर को
9 days ago
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचती हैं. जुलाई में मारुति सुजुकी ने 1.96 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. वहीं मारुति सुजुकी डिजायर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. हालांकि, मारुति के पास एक ऐसी गाड़ी है, जिसका मार्केट में कोई कंपटीशन नहीं है. जुलाई में इसकी 13 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं.मारुति सुजुकी भारतीय बाजार
9 days ago
Mahindra Scorpio Lifestyler: महिंद्रा ने अपने इस नए लाइफस्टाइलर के साथ पिक-अप सेगमेंट में मजबूत ताल ठोक दी है. स्कॉर्पियो का दशकों का भरोसा, रग्ड लुक और कम्पटीटर्स के मुकाबले कम कीमत इस ऑफरोडिंग पिकअप को काफी ख़ास बनाते हैं. Mahindra Scorpio Lifestyler Launch: महिंद्रा ने आखिरकार उस गाड़ी से पर्दा उठा दिया है, जिसका इंतजार वो लोग कर रहे थें जिन्हें SUV से आगे कुछ अलग और दमदार चाहिए. नाम
10 days ago
एथर इस महीने के आखिर में अपना सबसे सस्ता स्कूटर लेकर आ रहा है. ये स्कूटर दमदार फीचर्स के साथ आएगा. लॉन्च से पहले एथर के इस स्कूटर के फीचर्स लीक हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि ये स्कूटर 200KM तक की रेंज के साथ आ सकता है. इसके अलावा इसे मल्टीपल वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा. ये ब्रांड का सबसे सस्ता स्कूटर होगा.एथर इस महीने के आखिर में अपना सबसे सस्ता
10 days ago
Car Discount Offers: अगस्त से ऑटो सेक्टर के लिए फेस्टिव सीजन की शुरुआत मानी जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिग्गज कार कंपनियां अपने मॉडलों पर भारी छूट दे रही है. आइये देखें किस कार की खरीदारी पर आप कितनी बचत कर सकते हैं. Car Discount Offers in August: अगर आप भी नई SUV या शानदार फैमिली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बड़ी बचत का मौका लेकर आया है.
11 days ago
इथेनॉल पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनियां ई20 फ्यूल में मिलावट को लेकर चिंतित थी. इस पर कंपनियों के एक्जीक्यूटिव्स एक दूसरे से चर्चा भी कर रहे थे. हालांकि, पिछले महीने के आखिर में SIAM ने सरकार को एक शिकायत भेजी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था. आइए जानते हैं क्या पूरा मामला.इथेनॉल पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है.
11 days ago
एम्पीयर ने अपने मैग्नस जी मैक्स को अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर दो दर्जन से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है. इसमें क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी की मानें तो एम्पीयर मैग्नस जी मैक्स स्कूटर 142 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आता है. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और दूसरी खास बातें.एम्पीयर ने अपने मैग्नस
12 days ago
हुंडई ने अपनी सबसे सस्ती एसयूवी का नाइट एडिशन लॉन्च किया है. Hyundai Exter Knight एडिशन पांच कलर ऑप्शन में आएगी. इस एडिशन में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव मिलेंगे. ये बदलाव डिजाइन से नहीं बल्कि कॉस्मेटिक से जुड़े हुए होंगे. नाइट एडिशन पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही अवतार में आती है.हुंडई ने अपनी सबसे सस्ती एसयूवी का नाइट एडिशन लॉन्च किया है. Hyundai Exter
12 days ago
15 अगस्त को महिंद्रा क्या लॉन्च करने वाला है... इस सवाल का जवाब मिल चुका है. कंपनी ने अपने अपकमिंग प्रोडक्ट का टीजर जारी कर दिया है, जो इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है. हम बात कर रहे हैं बीई6 स्पोर्टेक की, जो 15 अगस्त को लॉन्च होगी. ये कार मौजूदा बीई6 का अपडेट होगा, जिसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे.15 अगस्त को महिंद्रा क्या लॉन्च करने वाला है... इस सवाल का
13 days ago
इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में बीगॉस ने अपनी नई रेंज को लॉन्च कर दिया है. ब्रांड ने ईवी पॉप ऊवा रेंज को लॉन्च किया है, जिसका फोकस पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले यूजर्स पर है. ये स्कूटर दो बैटरी विकल्प में आता है. इसकी क्लेम्ड रेंज 145 किलोमीटर तक की है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में बीगॉस ने अपनी नई रेंज को
13 days ago
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अभी स्कूटर्स का कब्जा है. बाइक्स की सेल नाम मात्र की है. इसकी एक बड़ी वजह इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में बड़े ब्रांड्स का ना होना है. रॉयल एनफील्ड ने इस सेगमेंट में फ्लाइंग फ्ली से एंट्री की है, लेकिन अभी बाइक की उपलब्धता सीमित है. अब इस सेगमेंट हीरो की एंट्री होने वाली है. आइए जानते हैं हीरो क्या प्लान कर रहा
16 days ago
7 सीटर फैमिली कार चाहने वाले कंज्यूमर्स के पास दो विकल्प होते हैं. या तो वो एसयूवी की तरफ जा सकते हैं या फिर उन्हें एमपीवी का रुख करना होगा. बड़ी संख्या में फैमिली कार चाहने वाले लोग एमपीवी की ओर जाते हैं और इसका सबसे ज्यादा फायदा एक कार को मिलता है. ये कार लगभग आधे मार्केट पर कब्जा जमाए हुए है. आइए जानते हैं जुलाई में किसने कितनी एमपीवी बेचीं.7 सीटर
16 days ago
बजाज ने दो नई पल्सर बाइक्स को लॉन्च किया है. दोनों ही बाइक 164.5 सीसी के इंजन के साथ आती हैं. कंपनी ने Pulsar N160S और Pulsar N160SS को लॉन्च किया है. ये दोनों ही मौजूदा एन160 से ऊपर आएंगी. इसमें नया इंजन मिलेगा, जो पुरानी पल्सर के मुकाबले ज्यादा पावर जनरेट करता है. आइए जानते हैं इन बाइक्स की खास बातें.बजाज ने दो नई पल्सर बाइक्स को लॉन्च किया है. दोनों ही बाइक 164.5 सीसी के
17 days ago
E20 फ्यूल के बाद जल्द ही देश में बायोगैस ब्लेंडिंग के साथ सीएनजी मिलेगी. सरकार ने इसके लिए 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को मंजूरी दे दी है. इसके तहत देश में बायोगैस का प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा. इस गैस को सीएनजी के साथ ब्लेंड करके लोगों तक पहुंचाया जाएगा. आइए जानते है इस योजना का क्या असर होगा.E20 फ्यूल के बाद जल्द ही देश में बायोगैस ब्लेंडिंग के साथ
17 days ago
11 लाख ग्राहकों की पसंद बन चुकी टाटा नेक्सन का खास वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है. ये कार स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले बेहतर फीचर्स के पैकेज के साथ आती है. टाटा नेक्सन कैमो एक लिमिटेड एडिशन कार है, जिसमें कई नए फीचर्स के साथ ही एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी मिलता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.11 लाख ग्राहकों की पसंद बन चुकी टाटा नेक्सन का
18 days ago
मारुति सुजुकी के लिए जुलाई का महीना शानदार रहा है. वैसे तो मारुति सुजुकी भारत में हर महीने सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचता है, लेकिन जुलाई में कहानी कुछ ज्यादा ही खास है. टॉप सेलिंग 5 मॉडलों में मारुति सुजुकी की चार कारें शामिल हैं. इसमें मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान से लेकर 7 सीटर तक शामिल है. आइए ऐसी ही एक कार की कहानी जानते हैं.मारुति सुजुकी के लिए
18 days ago
निसान मोटर इंडिया ने बाजार में जबरदस्त कमबैक किया है. जुलाई इस कंपनी के लिए काफी खास रही है. इस महीने कंपनी ने टेक्टॉन एसयूवी को लॉन्च किया है और भारत में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है. जुलाई में कंपनी की सेल 218 फीसदी बढ़ी है. इसमें घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों के आंकड़े शामिल हैं. आइए समझते हैं कंपनी के लेटेस्ट सेल्स डेटा को.निसान मोटर इंडिया
23 days ago
जुलाई 2026 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए शानदार महीना रहा है. इस महीने कंपनियों ने 1.90 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे हैं. ये तीसरा सबसे ज्यादा सेल वाला महीना बन गया है. इससे ज्यादा सेल मार्च और जून 2026 में हुई है. इसमें भी टीवीएस मोटर की सेल में 121 फीसदी का इजाफा हुआ है. आइए आसान भाषा में सेल्स के इन आंकड़ों को डिकोड करते हैं.जुलाई 2026
23 days ago
TVS Raider 125 का नया वर्जन कंपनी ने पेश कर दिया है. वैसे इसके फीचर्स और इंजन में कोई अपडेट नहीं क्या है, बल्कि कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. 125 सीसी वाला ये इंजन 11.4 एचपी की पावर और 11.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये बाइक 1 लाख रुपये से कम की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.TVS Raider 125 का नया वर्जन कंपनी ने पेश कर दिया है. वैसे इसके
24 days ago
Ather Energy नया स्कूटर ला रही है. कंपनी ने मार्केट में Rizta के जरिए जो ग्रोथ हासिल की है, उसे कंपनी आगे बढ़ाने के लिए नया स्कूटर लेकर आ रही है. ये मास मार्केट स्कूटर होगा और इसकी कीमत 1 लाख रुपये हो सकती है. कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने इस स्कूटर की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. चलिए जानते हैं इसकी खास बातें.Ather Energy नया स्कूटर ला रही है. कंपनी ने मार्केट में Rizta के
24 days ago
E20 Petrol Protest: तहसीन पूनावाला लंबे समय से 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल का विरोध करते आ रहे थे. कल यानी 31 जुलाई को पूनावाला की 'टीम भारत' इंडिया गेट से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक 'गाड़ी मार्च' निकालने वाली थी. इससे पहले ही उनका इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट सस्पेंड हो गया है.E20 Petrol Protest: तहसीन पूनावाला लंबे समय से 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल का विरोध करते
25 days ago
E20 पेट्रोल पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखित जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि किन वाहनों के माइलेज पर ई20 पेट्रोल का असर होगा. लोकसभा में दिए एक लिखित जवाब में उन्होंने ये जानकारी दी है. ई20 पेट्रोल को लेकर इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कुछ वाहनों पर पड़ने वाले असर की भी जानकारी दी थी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.E20 पेट्रोल पर सड़क
25 days ago