Rajma vs Chole vs Kala Chana: राजमा, छोले और काला चना शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं, तो इन तीनों को आसानी से खाने में शामिल कर सकते हैं. लेकिन सवाल ये है कि 100 ग्राम पके हुए राजमा, छोले और काले चने में कितना प्रोटीन होता है और इन तीनों में से प्रोटीन के मामले में कौन सबसे आगे है?Rajma vs Chole vs Kala Chana: राजमा,
शादी, पार्टी या होटल के बुफे में खाना खाने का भी अपना एक तरीका होता है. कई बार तरह-तरह की डिशेज देखकर लोग एक्साइटमेंट में प्लेट को जरूरत से ज्यादा भर लेते हैं, जो अच्छे टेबल मैनर्स नहीं माने जाते. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने बुफे में खाना खाने के कुछ आसान एटिकेट्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप सलीके से खाना खा सकेंगे और खाने की बर्बादी से भी बच
How To Grow Clove Plant: अगर आप भी घर में गार्डनिंग करना पसंद करते हैं, तो लौंग का पौधा लगाना एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सही मिट्टी, धूप और देखभाल के साथ इसे गमले में भी उगाया जा सकता है. जानिए घर पर लौंग का पौधा लगाने का आसान तरीका और जरूरी गार्डनिंग टिप्स.How To Grow Clove Plant: अगर आप भी घर में गार्डनिंग करना पसंद करते हैं, तो लौंग का पौधा लगाना एक बहुत ही बेहतरीन
Homemade Rakhi: रक्षाबंधन 2026 पर भाई के लिए घर पर आप बेहद प्यारी और यूनिक राखी बना सकते हैं. इसके लिए आपका बाजार से महंगी चीजें खरीदने की नहीं, बल्कि घर में रखी साधारण सी कॉटन बड्स की जरूरत पड़ेगी. चलिए जानते हैं साधारण सी कॉटन बड्स की मदद से मिनटों में सुंदर फ्लावर शेप DIY राखी कैसे बनाई जा सकती है.Homemade Rakhi: रक्षाबंधन 2026 पर भाई के लिए घर पर आप बेहद प्यारी और यूनिक
Hair Fall Tips: बाल झड़ने और टूटने से परेशान हैं? हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों को साफ और मजबूत रखने के लिए प्री-कंडीशनिंग का आसान तरीका बताया है. इसमें शैंपू से पहले बालों को गीला कर तेल लगाने से लेकर कुछ मिनट बाद सही तरीके से हेयर वॉश करने तक के स्टेप्स शामिल हैं. जानिए शैंपू से पहले क्या करें और बालों की बेहतर देखभाल के लिए कौन सा रूटीन अपनाएं.Hair Fall Tips:
Sawan Last Monday: अगर आप भी सावन के आखिरी सोमवार पर घर में कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको साबूदाना-मखाने की टेस्टी खीर की रेसिपी बता रहे हैं जिसे बनाना बेहद सिंपल है और ये खाने में बहुत टेस्टी लगती है. आज सावन का आखिरी सोमवार है. अगर आप भी आज व्रत रख रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि मीठे में क्या बनाएं तो यहां हम आपको साबूदाना-मखाने की टेस्टी खीर
Homemade Peri Peri Masala: बाजार में मिलने वाले पेरी-पेरी मसाले की जगह अब घर पर ही चटपटा मसाला तैयार कर सकते हैं. कुछ आसान मसालों की मदद से इसे बनाना बेहद आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर यह कई महीनों तक चल सकता है. Homemade Peri Peri Masala: पेरी-पेरी मसाला पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न और दूसरे स्नैक्स का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. ज्यादातर लोग इसे बाजार से खरीदते हैं
क्या आपके बच्चे भी सब्जियां नहीं खाते हैं? क्या आप भी बच्चों के सब्जियां न खाने से परेशान हैं? अगर हां, तो टेंशन छोड़ दें. मशहूर शेफ संजीव कपूर की गाजर और चुकंदर कटलेट रेसिपी को फॉलो करके आप इतने टेस्टी कटलेट बना पाएंगे कि बच्चे सब्जियों के फैन हो जाएंगे. अगर आप ये बच्चों को टिफिन में देते हैं, तो बच्चे उनके फैन हो जाएंगे.क्या आपके बच्चे भी
मेरे आंगन में क्यों गिरते हैं फल-पत्ते

'मेरे आंगन में क्यों गिरते हैं फल-पत्ते?' शिकायत लेकर हाईकोर्ट पहुंचा शख्स तो जज भी हुए हैरान, जानें भारत में क्या है कानून
घर की बालकनी या आंगन में पड़ोसी के पेड़ से गिरते पत्ते, कचरा और फैली टहनियां अक्सर सिरदर्द बन जाती हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि टहनियों को खुद काटें या खामोश रहें. भारतीय कानून के मुताबिक, आप अपनी बाउंड्री के अंदर आई टहनियों को छांट तो सकते हैं लेकिन पेड़ को नुकसान पहुंचाए बिना.
घर या आंगन की बाउंड्री या फिर घर के अंदर लगे पेड़-पौधे खूबसूरती तो बढ़ाते हैं लेकिन कई बार पड़ोसी के आंगन में लगा पेड़ बढ़कर आपकी छत, बालकनी या आंगन में फैलने लगता है या फिर आपके घर में लगा पेड़ पड़ोसी के घर तक पहुंच जाता है. पेड़ की टहनियों की वजह से न केवल घर में आने वाली धूप रुकती है, बल्कि सूखे पत्तों का कचरा, कीड़े-मकोड़ों का खतरा और दीवार/छज्जे को नुकसान पहुंचने का डर भी बना रहता है.
ऐसी स्थिति में अक्सर मन में सवाल उठता है कि क्या आप अपनी बाउंड्री के अंदर आई पड़ोसी के पेड़ की टहनियों को खुद काट सकते हैं या फिर ऐसा करने से पड़ोसी के साथ विवाद और कानूनी पचड़ा खड़ा हो सकता है. वास्तव में भारतीय कानून और प्रॉपर्टी राइट्स के तहत आपके पास इस समस्या से निपटने के अधिकार मौजूद हैं. यहां हम आपको इस मामले की पूरी डिटेल दे रहे हैं.
हाईकोर्ट भी पहुंच चुकी है पेड़ की लड़ाई
केरल हाई कोर्ट ने कुछ समय पहले दो पड़ोसियों के बीच नारियल के पेड़ को लेकर हुए विवाद से जुड़ी एक रिट याचिका का निपटारा किया. कोर्ट ने कहा कि यह मामला पड़ोसियों के बीच एक मामूली सी अनबन को बेवजह बड़ा बनाने का नतीजा था और इसे चाय या कॉफी पीते हुए आपसी बातचीत से सुलझाया जा सकता था.
जस्टिस पी.वी. कुन्हीकृष्णन ने विवाद में दखल देने से इनकार करते हुए टिप्पणी की कि अगर विवाद की जड़ बने नारियल के पेड़ में हंसने की क्षमता होती तो वो उन पड़ोसियों पर हंसता जिन्होंने इस मामले को हाई कोर्ट समेत कई मंचों तक घसीटा.
कोर्ट ने पाया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेदों और अहंकार की लड़ाई ने एक मामूली मुद्दे को लंबे कानूनी विवाद में बदल दिया था.
कोर्ट ने यह भी कहा कि यह मामला पड़ोसियों के बीच एक मामूली सी अनबन को बेवजह बड़ा बनाने जैसा था. वास्तव में जब इस मामले में पहले ही कानूनी विकल्प मौजूद हैं तो फिर इसे कोर्ट में घसीटना वक्त की बर्बादी ही थी.
क्या था मामला
यह विवाद तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम गांव में अगल-बगल रहने वाले मकान मालिकों के बीच हुआ. याचिकाकर्ता का आरोप था कि पड़ोसी की जमीन पर खड़ा नारियल का पेड़ उसके परिवार और संपत्ति के लिए खतरा था. खासकर इसलिए क्योंकि नारियल उसके परिसर में गिरते थे और वहां खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा सकते थे.
याचिकाकर्ता ने पेड़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंचायत, राजस्व अधिकारियों और बाद में स्थानीय लोकपाल सहित कई अधिकारियों से संपर्क किया था. हालांकि, पंचायत ने पाया कि पेड़ से कोई तत्काल खतरा नहीं था और कुछ उपाय भी बताए जैसे पेड़ को लोहे के सहारे से सुरक्षित करना और नारियल को याचिकाकर्ता की संपत्ति में गिरने से रोकने के लिए सुरक्षा जाल लगाना.
लेकिन याचिकाकर्का किसी से संतुष्ट नहीं हुआ और उसने हाईकोर्ट का रुख किया. इसके बाद पेड़ का निरीक्षण और रिपोर्ट में बताया गया कि पेड़ को लोहे के सहारे से सुरक्षित किया गया था जिससे वो याचिकाकर्ता की संपत्ति की तरफ थोड़ा दूर झुक गया था और उसके चारों ओर पहले से ही एक सुरक्षा जाल लगाया गया था.
कमिश्नर ने यह भी पाया कि पेड़ के समय-समय पर रखरखाव और जाल को बढ़ाने से नारियल या सूखी पत्तियों के गिरने से जुड़ी घटना भी नहीं होने वाली है. इसके बाद याचिकाकर्ता की चुनौती को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि पेड़ से कोई वास्तविक खतरा न होने के बावजूद यह मामला स्थानीय अधिकारियों से राजस्व अधिकारियों, लोकपाल और आखिर में हाईकोर्ट तक पहुंचा.
कोर्ट ने टिप्पणी की कि न्यायिक समय ऐसे विवाद में बर्बाद हो रहा था जो किसी वास्तविक कानूनी शिकायत के बजाय पड़ोसियों के बीच खराब रिश्तों से उपजा था. कोर्ट ने कहा, ऐसे समय में जब कोर्ट पर गंभीर सिविल, क्रिमिनल और दूसरे मामलों का बोझ है, इस केस पर बहस करके कोर्ट का समय बर्बाद किया जा रहा है.
याचिकाकर्ता की शिकायत, भले ही किसी स्तर पर सही रही हो, लेकिन पड़ोसी परिवारों के बीच आपसी मतभेदों और अहंकार की लड़ाई के कारण इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है.
कोर्ट ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि वे इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई जारी रखने के बजाय आपसी बातचीत से अपने मतभेद सुलझाएं और साथ बैठकर चाय या कॉफी पिएं.
क्या पड़ोसी काट सकता है आपका पेड़? पहले सुनिए ये कहानी
ये मामला तो केरल के हाईकोर्ट तक पहुंच गया. लेकिन कुछ मामलों में लोगों ने इस झगड़े को खुद ही सुलझा लिया. एक शख्स ने रेडिट डॉट कॉम पर कुछ समय पहले अपनी कहानी शेयर की थी.
उन्होंने लिखा था, मेरे पड़ोसी मेरे 40 साल से ज्यादा पुराने पेड़ को काटना चाहते हैं. सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी पत्तियां उड़कर उनकी जमीन पर गिरती हैं. मेरे माता-पिता ने यह जमीन 50 साल पहले खरीदी थी.
तब हमारे छोटे से गांव में सिर्फ हम और वो पड़ोसी थे जिन्होंने हमें जमीन बेची थी. बाद में वहां एक बुजुर्ग महिला रहने आईं, जिनका हाल ही में निधन हो गया. लगभग 10 साल पहले हमारी उन बुजुर्ग पड़ोसन ने अपनी जमीन मेरे मौजूदा पड़ोसी को बेच दी जिनके रिश्तेदार हमारे पारिवारिक दोस्त थे.
हमारी प्रॉपर्टी पर आम, कटहल, अमरूद, नारियल और कई जंगली पेड़ों जैसी कई तरह के पेड़-पौधे लगे हैं. ये एक छोटे से जंगल जैसा था. मेरे माता-पिता को हमारी पथरीली जमीन को इस हरे-भरे छोटे जंगल में बदलने के लिए मिट्टी (लगभग 200 ट्रक) खरीदनी पड़ी थी.
इनमें से हमारी प्रॉपर्टी के पिछले हिस्से में लगे कटहल के पेड़ ही अब विवाद का कारण बन गया हैं.
हमारे पड़ोसी की जमीन पर भी बहुत सारे पेड़ थे जिन्हें उन्होंने धीरे-धीरे काटकर सिर्फ 3 नारियल के पेड़ छोड़ दिए और अपनी जमीन पर 2 घर बना लिए और बाकी हिस्से को बगीचा बना दिया. उन्होंने वहां इंटरलॉक टाइलें लगवा दी हैं और इसे अपने बेटे की केक शॉप के लिए एक बड़े पार्किंग लॉट जैसा बना दिया है.
अब मेरे पेड़ कम से कम 30-35 फीट ऊंचे हैं और उन्हें पेड़ों की पत्तियों के उनकी प्रॉपर्टी पर गिरने से परेशानी है. वो चाहते हैं कि मैं पेड़ की छंटाई करूं या उसे पूरी तरह से कटवा हूं और इसका खर्च भी मैं ही उठाऊं. इन पेड़ों से उन्हें या हमें कोई खतरा नहीं है. क्योंकि कटहल के पेड़ों की जड़ें गहरी और फैली हुई होती हैं और इनकी लकड़ी मजबूत होती है.
और हमें पेड़ बहुत पसंद हैं क्योंकि अभी सिर्फ हमारी ही जमीन पर पेड़ हैं. बाकी सारी जमीन छोटे-छोटे टुकड़ों में बिक चुकी है और वहां पूरी तरह से घर या सीमेंट के ढांचे बन गए हैं.
मैंने उन्हें अपनी प्रॉपर्टी की तरफ जाने वाली टहनियों को काटने की इजाजत दे दी थी. लेकिन वो चाहते हैं कि इसका खर्च मैं उठाऊं और आखिरी समाधान के तौर पर वो चाहते हैं कि मैं पेड़ को काटकर 7 फीट (2 मीटर) का कर दूं और इसका खर्च भी मैं ही उठाऊं.
हालांकि बाद में मेरा मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया. जैसे ही पेड़ काटने वाले आए, मैं पेड़ के पास गया. बस कुछ छोटी टहनियां और एक बड़ी भारी टहनी (लगभग 3 फीट लंबी) काटी गईं. भारी टहनी मेरे कहने पर ही काटी गई.
शुरू में जब मैंने कहा कि सीधी टहनियां न काटें तो पड़ोसी ने फिर से पुलिस बुलाने और शिकायत करने की धमकी दी. मैंने उसे ऐसा करने की चुनौती भी दी. जब उसने देखा कि मैं उसकी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं तो वो यह कहकर चला गया कि मैं ही वर्कर को बता दूं कि कौन-कौन सी टहनियां काटनी हैं.
तो आखिर में पेड़ 1 की 20% और पेड़ 2 की 10% छंटाई की गई. और पेड़ 3 को बिल्कुल नहीं काटा गया क्योंकि वो सीधा था और उसकी कोई भी टहनी पड़ोसी की जमीन की तरफ नहीं झुकी हुई थी.
मैंने अपने पड़ोसी से यह भी कहा कि मैं मॉनसून के दौरान या उसके बाद पेड़ की और छंटाई करवाऊंगा.
सबसे मजेदार बात है कि मुझसे ज्यादा पेड़ काटने वाला व्यक्ति ही पड़ोसी की भारी टहनियां काटने की मांग मानने को तैयार नहीं था. (या तो वह सच में पेड़ों से प्यार करने वाला इंसान था या उसे पहले ही बता दिया गया था कि मैं पेड़ नहीं कटवाना चाहता).
पड़ोसी के पेड़ की टहनी काटने के नियम और कानूनी अधिकार
कानून के मामलों से जुड़ी वेबसाइट lawrato.com के अनुसार, अगर पड़ोसी का पेड़ आपको परेशान करे तो सबसे पहले आप अपने पड़ोसी से बात करें और आपस में मामला सुलझाएं.
अगर आपका पड़ोसी मामले आपस में नहीं सुलझाना चाहता है तो आप पड़ोसी को एक लीगल नोटिस भेजें जिसमें ये मांग करें कि लटकती हुई डालियों और जड़ों को तुरंत काटा जाए. अगर जरूरी हो तो मौजूदा नुकसान के लिए मुआवजा भी मांगे.
आप इलाके के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कंप्लेंट फाइल कर सकते हैं. अगर पड़ोसी नोटिस के बाद भी मना करता है तो आप नुकसान के लिए सिविल केस फाइल कर सकते हैं.
छत और स्ट्रक्चरल नुकसान के लिए हर्जाने का दावा कर सकते हैं.
आप खुद भी पेड़ की छंटाई कर सकते हैं लेकिन आप पेड़ का सिर्फ वही हिस्सा काट सकते हैं जो आपकी बाउंड्री में आता है. आप पड़ोसी की जमीन में कदम रखकर या उसकी बाउंड्री के अंदर जाकर पेड़ की टहनी नहीं काट सकते.
हालांकि, बाद में झगड़े से बचने के लिए किसी प्रोफेशनल आर्बोरिस्ट (पेड़ों के एक्सपर्ट) को हायर करें और उसकी देखरेख में पेड़ कटवाएं. ताकि पेड़ सुरक्षित तरीके से कटें.
अगर आपके काटने से पूरा पेड़ सूख जाता है या असंतुलित होकर गिर जाता है तो पड़ोसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज करा सकता है.
Source: AajTak
Related Posts: can I cut my neighbors tree branches in India, legal rules for tree branches overhanging property, neighbor dispute over tree branches, property boundary laws India
Sawan Last Monday: कल सावन के आखिरी सोमवार पर अगर आप व्रत रख रहे हैं और उपवास के दौरान सादे आलू की जगह कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो मूंगफली-हरी मिर्च के तड़के वाली आलू भुजिया जरूर बनाएं. ये खाने में टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी सिंपल है. Sawan Last Monday: कल सावन का आखिरी सोमवार है. इस दिनों करोड़ों लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान
15 hours ago
French Fries Recipe: आज हम आपको घर पर आलू और कुछ मसालों की मदद से बाजार जैसे क्रिस्पी और मसालेदार पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करेंगे. French Fries Recipe: शाम की चाय के साथ या दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की पार्टी हो, क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज मिल जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है. अगर आप
1 days ago
Dal Chawal Chilla Recipe: आज हम आपको बचे हुए दाल-चावल से टेस्टी चीला बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप बेहद आसानी से घर पर नाश्ते में बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि यह सबच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. Dal Chawal Chilla Recipe: दाल-चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. लेकिन कई बार भरपेट खाना खाने के बाद भी दाल-चावल बच जाते हैं. ऐसे में कई लोग इन्हें बेमन से खाते
1 days ago
Bathroom Towel: अगर आप भी बाथरूम के टंगे टॉवल को महीने तक धोते नहीं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. अक्सर लोग जब तक टॉवल गंदी न दिखने लगे तब तक उसे धोते नहीं है लेकिन ऐसा करना गलत है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको कितने दिन में तौलिया धो लेना चाहिए.Bathroom Towel: अगर आप भी बाथरूम के टंगे टॉवल को महीने तक धोते नहीं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. अक्सर लोग जब तक टॉवल
1 days ago
Homemade Cleansers: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे का सही से क्लिन करना जरूरी होता है आज हम आपको आपके किचन में मौजुद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को ड्राई किए बिना डीप क्लींजिंग करने में मदद कर सकती हैं. Homemade Cleansers: स्किन की देखभाल के लिए आजकल लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स और लंबी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं. लेकिन स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा
1 days ago
Suji Aloo Puri: अगर आप भी रोज-रोज लंच में वही रोटी सब्जी और दाल खाकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको चटपटी मठे आलू की सब्जी और साथ में सूजी की नरम-नरम पूड़ी की रेसिपी बता रहे हैं. रोज-रोज लंच में वही सादी दाल-रोटी और चावल खाकर अक्सर हर कोई बोर हो जाता है. ऐसे में आज संडे के दिन अगर लंच में कुछ खास, कचौरी जैसा खस्ता और खट्टा-मीठा चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है.
1 days ago
Bihar Khajur Recipe: अगर आप चाय के साथ कुछ मीठा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो बिहार की पारंपरिक डिश खजूर ट्राई कर सकते हैं. स्वाद में यह ठेकुआ जैसा लगता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. Bihar Khajur Recipe: अगर आप घर पर कुछ मीठा और खस्ता बनाना चाहते हैं तो बिहार की पारंपरिक मिठाई खजूर ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है और इसे एक बार बनाकर कई
1 days ago
Sawan Last Monday: अगर आप भी सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत के लिए साबूदाना का हलवा बनाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसे बनाने की परफेक्ट ट्रिक बता रहे हैं. इस ट्रिक से आपका हलवा न चिपकेगा और न गलेगा. कल सावन का आखिरी सोमवार है. अगर आप कल व्रत के लिए साबूदाने की कोई चीज बनाने की सोच रहे हैं तो इस बार साबूदाने का हलवा जरूर ट्राई करें. साबूदाने का हलवा खाने में
1 days ago
Besan Bhurji Recipe: अगर आप रोज की सब्जियों से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो बेसन की भुर्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ जल्दी तैयार हो जाती है. आज हम आपको घर पर आसानी से बेसन की भुर्जी बनाना बताएंगे. Besan Bhurji Recipe: आपने बेसन की सब्जी और चीला तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी बेसन की भूर्जी खाया है. यह कम समय में तैयार हो जाती है और खाने
1 days ago
भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में सुकून पाने के लिए जापान की 7 छोटी आदतें अपनाई जा सकती हैं. सुबह जल्दी उठना, सफाई को रूटीन बनाना, खाने के प्रति आभार, चीजों की कद्र और मौसम के साथ जुड़ना जैसी आदतें भारतीय डेली लाइफ को ज्यादा व्यवस्थित और शांत बना सकती हैं.भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में सुकून पाने के लिए जापान की 7 छोटी आदतें अपनाई जा सकती हैं. सुबह
1 days ago
Snake Safety Tips: अगर आपको भी लगता है कि सांप केवल घने जंगनों, बाग-बगीचों या फिर झाड़ियों के आसपास ही रहते हैं तो आपको बता दे कि ये आपकी गलतफहमी है. घर में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं जो सांपों को झाड़ियों से निकालकर आपकी घर में आने के लिए मजदूर कर देती हैं. यहां हम आपको उन्हीं चीजों की जानकारी दे रहे हैं.Snake Safety Tips: अगर आपको भी लगता है कि सांप केवल घने जंगनों,
1 days ago
Andhra Style Bhindi Recipe: अगर आप रोज एक जैसे भिंडी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार आंध्रा स्टाइल मसालेदार भिंडी ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. Andhra Style Bhindi Recipe: भिंडी की सब्जी ज्यादातर भारतीयों की फेवरेट सब्जी है. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार भिंडी को नए अंदाज में बनाकर खा सकते हैं. आज हम आपको
2 days ago
रोज के खाने के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल कच्चा पपीता सांभारो जरूर ट्राई करें. यह आपके बोरिंग दाल-चावल को टेस्टी बना देगा. इसे सिर्फ 5 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैें, शेफ संजीव कपूर ने इसे बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है.रोज के खाने के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना चाहते हैं, तो गुजराती स्टाइल कच्चा पपीता
2 days ago
झारखंड की पारंपरिक दही का चौंका रेसिपी उमस भरे मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए फेमस है. यह रेसिपी जल्दी बन जाती है और चावल के साथ परोसी जाती है. इसे बनाने में 5 से 10 मिनट का समय लगता है, आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं. Dahi Chaunka Recipe: उमस भरे मौसम में न तो रसोई में जाने का मन करता है और न ही खाना बनाने का. ऐसे में सबसे ज्यादा टेंशन लंच की होती है कि ऐसा
2 days ago
How to Make Kuttu Gulgule: अगर आप सावन सोमवार के आखिरी व्रत पर भोग और व्रत के लिए कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुट्टू के आटे के टेस्टी गुलगुले की रेसिपी बता रहे हैं. ये खाने में जितने स्वादिष्ट हैं, बनाने में भी उतने ही आसान हैं. How to Make Kuttu Gulgule: व्रत या उपवास के दौरान अक्सर शाम के समय या खाने के बाद कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाने की क्रेविंग होने लगती है. ऐसे
2 days ago
Japanese Pakode Recipe: अगर आपको पकौड़े खाना पसंद हैं तो फिर हर बार एक ही तरह के साधारण पकौड़े के बजाय जापानी पकौड़े ट्राई कीजिए. इसे बनाना आसान है और खाने में भी ये बहुत टेस्टी लगते हैं. यहां हम आपको देसी तड़के वाले जापानी पकौड़े की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए.Japanese Pakode Recipe: अगर आपको पकौड़े खाना पसंद हैं तो फिर हर बार एक ही तरह के साधारण
2 days ago
Homemade Facewash: अगर आप भी बाजार के महंगे फेशवॉश और केमिकल वाले साबुन खरीद कर परेशान हो चुके हैं तो यहां हम आपको घर पर ही नेचुरल फेशवॉश बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. इससे आपकी स्किन पर पिंक निखार भी आएगा. सुंदर, बेदाग और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे केमिकल युक्त फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, ये प्रोडक्ट्स
2 days ago
बालों में तेल लगाना सदियों पुराना नुस्खा है, लेकिन इसे लगाने के सही समय को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन रहता है. साइंस के मुताबिक रातभर तेल लगाए रखना जरूरी नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि किस समय तेल लगाना चाहिए. Hair Oiling Tips: बालों में तेल लगाना भारतीय घरों में सदियों पुरानी आदत है, जिसे आज भी लोग फॉलो कर रहे हैं. दादी-नानी अक्सर रातभर बालों में तेल लगाने की सलाह
2 days ago
आजकल छोटे बच्चों में मोबाइल और स्क्रीन की लत एक बड़ी समस्या बन चुकी है. अचानक फोन छीनने से बच्चे अक्सर रोने-चिल्लाने लगते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे आसान और असरदार पैरेंटिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी लड़ाई-झगड़े के बच्चों का स्क्रीन टाइम आसानी से कम कर सकते हैं.आजकल छोटे बच्चों में मोबाइल और स्क्रीन की लत एक बड़ी
2 days ago
दिल्ली और अन्य इलाकों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. डॉक्टरों ने बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा है. देश कि राजधानी दिल्ली समेत कई दूसरे इलाकों में इस समय स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के केस बढ़ रहे हैं. इसके अधिकतर लक्षण कई बार सामान्य वायरल बुखार जैसे ही लगते हैं. यही वजह है कि लोग अक्सर इसे
2 days ago
मानसिक तनाव महिलाओं और पुरुषों दोनों में समान रूप से होता है, लेकिन इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, महिलाओं में मेंटल स्ट्रेस के लक्षण अलग क्यों होते हैं इस बारे में डॉक्टर ने बताया है. मानसिक तनाव आज हमारी जिंदगी का एक आम हिस्सा बन गया है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता, खासतौर पर महिलाओं और पुरुषों में तनाव के लक्षण अलग- अलग होते
2 days ago
Maharashtrian Thalipeeth Recipe: महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश थालीपीठ स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. कई तरह के आटे और मसालों से बनने वाला यह हेल्दी नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है. Maharashtrian Thalipeeth Recipe: नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. अगर आप रोज-रोज सुबह चीला या पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट
2 days ago
पुरानी या घिस चुकी बेल्ट को कचरे में फेंकने के बजाय आप उसे घर के कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आसान DIY टिप्स अपनाकर अपनी पुरानी बेल्ट का शानदार रीयूज कर सकते हैं. आइए आपको बेल्ट को दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके बताते हैं. Old Belt Reuse Ideas: बेल्ट का इस्तेमाल लड़का और लड़की दोनों ही करते हैं, यह ढ़ीली पेंट को टाइट करने में काफी मदद करता है. हालांकि अब
2 days ago
How To Break Coconut Easily: नारियल फोड़ने के लिए हमेशा हथौड़े की जरूरत नहीं होती. अगर घर में हथौड़ा नहीं है, तो बेलन, ओवन और कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से बिना ज्यादा मेहनत के सख्त नारियल खोला जा सकता है. बस सही तरीका अपनाना और थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है.How To Break Coconut Easily: नारियल फोड़ने के लिए हमेशा हथौड़े की जरूरत नहीं होती. अगर घर में हथौड़ा नहीं है, तो बेलन, ओवन और
3 days ago
How To Reuse Old Socks: पुराने, फटे या सिंगल मोजों को बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. ये घर की सफाई में काफी काम आ सकते हैं. इनसे डस्टिंग, पोछा लगाने, सीलिंग फैन और ऊंची जगहों पर जमी धूल साफ करने जैसे कई काम किए जा सकते हैं. इतना ही नहीं, पालतू जानवरों के पंजे साफ करने के लिए भी पुराने मोजे इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी थोड़े से जुगाड़ से बेकार मोजे सफाई के काम के
3 days ago
Desi Ghee Easy Trick: अगर आप मलाई मथने और मक्खन निकालने के लंबे झंझट से बचना चाहते हैं, तो ये आसान किचन ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. आज हम आपको मलाई से घी निकालने की ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना मक्खन निकाले आसानी से घी निकाल सकते हैं. इसके साथ ही आपको खूब सारा पनीर भी मिलेगा.Desi Ghee Easy Trick: अगर आप मलाई मथने और मक्खन निकालने के लंबे झंझट से बचना चाहते
4 days ago
चायपत्ती में प्रोसेसिंग या मिलावट के कारण लोहे के बारीक कण हो सकते हैं, इसलिए जब भी बाजार से खरीदकर चायपत्ती लेकर आए तो सबसे पहले उसकी जांच करें. चायपत्ती में मौजूद लोहे के कणों को निकालने के लिए एक बेहद आसान तरीका है, आइए हम आपको यह आसान तरीका बताते हैं.चायपत्ती में प्रोसेसिंग या मिलावट के कारण लोहे के बारीक कण हो सकते हैं, इसलिए जब भी बाजार से
4 days ago