दायरा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आईं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को जया बच्चन याद आ गईं. करीना
मनोरंजन

दायरा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आईं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को जया बच्चन याद आ गईं. करीना कपूर जल्द बड़े पर्दे पर वापस नजर आने वाली हैं. मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में उनका एक अनोखा रोल होने वाला है, जिसमें उनके साथ साउथ के पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं.

Aaj ka Love Rashifal 1 September 2026 (लव राशिफल): मीन राशि वालों के लिए पारिवारिक और प्रेम संबंध सुखद रहेंगे. शुभ समाचार मिल सकते हैं. करीबियों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है.
राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 1 September 2026 (लव राशिफल): मीन राशि वालों के लिए पारिवारिक और प्रेम संबंध सुखद रहेंगे. शुभ समाचार मिल सकते हैं. करीबियों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है. मेष राशिमेष राशि वालों के रिश्तों में सुधार होगा. करीबियों से मुलाकात के मौके बढ़ेंगे. परिवार के मामलों में सहजता बनी रहेगी. आप अपनों को साथ लेकर चलने की कोशिश

भीख मांग रहे बच्चों के पेट पर किडनी के पास मिला चीरा
दुनिया

मेदिनीनगर के मेले में भीख मांग रहे 2 बच्चों के पेट पर किडनी वाले हिस्से के आसपास ऑपरेशन जैसे निशान मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर CWC और चाइल्डलाइन ने दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर बाल गृह भेज दिया है. झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में लगे मेला में भीख मांगने वाले 2 बच्चों के पेट पर मिले चीरा के निशान ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला

Apple 9 सितंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. इसमें iPhone 18 Pro, 18 Pro और पहली बार iPhone Fold Ultra को लॉन्च करेगी. तीनों ही हैंडसेट में कई दमदार
टेक्नोलॉजी

Apple 9 सितंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. इसमें iPhone 18 Pro, 18 Pro और पहली बार iPhone Fold Ultra को लॉन्च करेगी. तीनों ही हैंडसेट में कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.Apple 9 सितंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च

रोहित शर्मा अब टीवी पर धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं. उनका नया रियलिटी गेम शो फैमिली फुल हाउस इसी महीने से आ रहा है, जिससे जुड़ी जानकारी सामने आई है. आप भी जानें कबसे टीवी पर दिखेंगे
मनोरंजन

रोहित शर्मा अब टीवी पर धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं. उनका नया रियलिटी गेम शो फैमिली फुल हाउस इसी महीने से आ रहा है, जिससे जुड़ी जानकारी सामने आई है. आप भी जानें कबसे टीवी पर दिखेंगे रोहित शर्मा. क्रिकेट की पिच पर छक्के-चौके मारने वाले स्टार बैटर रोहित शर्मा अब टीवी पर अपनी धमाकेदार पारी की शुरुआत करने वाले हैं. सोनी टीवी पर उनका नया रियलिटी शो

मैं वापस आऊंगा

Posted By: Hari Ram Posted On: Jun 11, 2026Share Article
मैं वापस आऊंगा
'मैं वापस आऊंगा': फिल्म रिव्यू (Photo: ITGD)

Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज अली की बेस्ट लव स्टोरी में बंटवारा है ट्रेजेडी, एक्टिंग की मास्टरक्लास है फिल्म

नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के उस दर्द की दास्तान है जो एक पूरी पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा ट्रॉमा था. मगर उस भयानक दौर की कहानी कहते हुए भी इस फिल्म में नफरत के रंग का एक भी छींटा नहीं मिलता. पढ़िए इस फिल्म का पूरा रिव्यू.

जब कहानी के इमोशन दिल पर किसी प्रकोप की तरह टूटें, बच के निकल जाने की कोई गुंजाइश न रहे. जब इस बात का कोई मतलब न रह जाए कि आप अपनी भावनाओं की धुरी पर कितनी मजबूती से टिके रहने वाले व्यक्ति हैं. जब दिल के उन कोनों में भी बयां न कर पाने लायक इमोशन उमड़ने लगें, जो दिल में आजतक कहां मौजूद थे इसकी खबर भी आपको नहीं थी— तब मानिएगा कि आपका सामना एक उम्दा लव स्टोरी से हुआ है. और इम्तियाज की 'मैं वापस आऊंगा' वही लव स्टोरी है.

नसीरुद्दीन शाह बंटवारे में पंजाब आए एक बुजुर्ग सरदार के रोल में हैं. उनके दिल में आज भी उनका वो घर-जमीन फांस बनकर धंसा हुआ है, जो सरगोधा में था. सरगोधा, जो 1947 में पाकिस्तान के हिस्से चला गया. तबीयत बिगड़ती है तो सरदार जी को अपना पहला प्यार याद आने लगता है. उनका निकनेम कीनू हुआ करता था. यंग कीनू (वेदांग रैना) को अपने कॉलेज में पढ़ने वाली जिया (शरवरी) से इश्क हुआ था. अपने प्यार को याद करते सरदार जी मौत के बहुत करीब खड़े हैं लेकिन सांस नहीं छोड़ पा रहे.

सरदार जी का पोता निर्वैर (दिलजीत दोसांझ) एक कन्फ्यूज लड़का है जो अपनी गर्लफ्रेंड (बनिता संधू) के साथ रिलेशनशिप में कमिटमेंट से घबराता है. उसके पास विदेश में बड़ी नौकरी तो है मगर पैशन की कमी को पूरा करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी में हाथ आजमाते रहता है. दादा की खबर सुनकर वो वापस लौटा है और कहानी में हमारी नजर बनता है.

सरदार जी अजीब-अजीब बातें करने लगे हैं- चांद पर मैच है. मार्स (मंगल ग्रह) के लोग चांद पर कब्जा करने लगे हैं. हिटलर भी मार्स से था, चीन की दीवार चांद से दिखती है.

निर्वैर जब सरदार जी की बातों को समझना-खंगालना शुरू करता है तो उसे समझ आता है कि ये चांद, मार्स, आग सब कितने बड़े और सटीक प्रतीक हैं. उसे समझ आता है कि दादाजी की जान किसी अधूरे काम के लिए अटकी हुई है, जिसे पूरा करने वो सरगोधा जाना चाहते हैं. ये काम कीनू और जिया की लव स्टोरी से जुड़ा है. भारत-पाकिस्तान का बंटवारा इस लव स्टोरी में ट्रेजेडी बनकर आया था.

निर्वैर अपने दादाजी की बातों को सुलझाने चला है, बंटवारे में उसके घर-परिवार में क्या-क्या हुआ ये जान रहा है. उसे वो गांठ खोलनी है जिसमें सरदार जी की आखिरी सांस बंधी है, ताकि 'इतनी लंबी और खराब' जिंदगी जीने के बाद कम से कम वो सुकून से इस दुनिया से विदा ले सकें. क्या कमिटमेंट के नाम पर चोक कर जाने वाला निर्वैर वो गांठ खोल पाएगा? क्या कीनू और जिया की लव स्टोरी की वो फांस निकल पाएगी? यही 'मैं वापस आऊंगा' की कहानी है.

इम्तियाज अली की फिल्म में एक नहीं, दो प्रेम कहानियां हैं— कीनू और जिया के साथ-साथ, सरदार जी और सरगोधा की भी एक लव स्टोरी है. दोनों कहानियों में ट्रेजेडी एक ही है— बंटवारा.

कीनू जब इश्क में दीवाना था, उसी वक्त लोग बंटवारे की नफरत में पागल थे. 'मैं वापस आऊंगा' आपको बंटवारे की वो साइड दिखाती है जिसे पंजाब की एक पूरी पीढ़ी ने पर्सनली भुगता. और पर्सनल से ज्यादा यूनिवर्सल कुछ नहीं होता. इम्तियाज की फिल्म बंटवारे को उसके राजनीतिक और धार्मिक रंगों में नहीं उतारती, जो हमने ऐसी कहानियों में खूब देखा है. इस कहानी का कोई दिखने वाला विलेन नहीं है. 'मैं वापस आऊंगा' का विलेन बंटवारा है और ये कहानी के हीरो या किरदारों की पहुंच से बहुत बाहर की चीज है.

निर्वैर अपने एक स्टैंड-अप एक्ट में भारत को दो हिस्सों में बांटने वाली रैडक्लिफ लाइन का किस्सा सुनाता है. कैसे दिल्ली के एक बंगले में बैठे एक आदमी ने 5 हफ्तों में एक देश के दो टुकड़े करने वाली लकीर खींच दी थी. कीनू और जिया की लव स्टोरी में आपको लकीर खींचे जाने से पहले, बंटवारे की आहट मिलने से हुए दंगे दिखते हैं.

लेकिन इतनी बड़ी ट्रेजेडी दिखाते हुए इम्तियाज की नजर बंटवारे को समेटने पर नहीं जाती. उनका फोकस लव स्टोरी पर ही रहता है क्योंकि बंटवारे का असली असर तो वहीं है, दिलों पर. उनका फोकस उन लोगों पर रहता है जिन्होंने फर्स्ट हैंड ये बंटवारा जिया है. एक सीन में निर्वैर खीझ कर, अपने दादा जी के छोटे भाई से कह रहा है 'ऐसा क्या फंसा रह गया है वहां'. जवाब मिलता है 'कैसे समझेंगे आप? आप थे वहां?' लेकिन क्या उन लोगों ने जो जहर पिया, वो उनकी अगली पीढ़ियों पर कोई असर नहीं डालेगा? ये सीक्वेंस 'मैं वापस आऊंगा' का सार है.

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बैठे मेरे दादा-दादी को इस बंटवारे की हवा भी छूकर नहीं गुजरी. उन्हें सिर्फ इसकी खबरें मिलती थीं. मेरे लिए, मेरे घरवालों के लिए आज किसी पर ये सवाल उठाना बहुत आसान है कि भारत के लिए नासूर बन चुके पाकिस्तान में आपका ऐसा क्या फंसा है जो याद से नहीं जाता?

लेकिन ये सवाल कीनू के परिवार से नहीं किया जा सकता जिनके मर्द अपने घर की औरतों को सरगोधा वाले पड़ोसी की हिफाजत में छोड़कर अमृतसर भागे थे. ये सोचकर कि यहां कुछ इंतजाम करने, आग ठंडी होने पर उन्हें ले आएंगे. मगर वो आग सब निगल गई. उन औरतों के साथ जो हुआ वो स्क्रीन पर देखकर आपका दिल दहल जाएगा. उस ट्रॉमा का असर ये है कि पाकिस्तान से आने वाली ट्रेन के टाइम पर एक चाचा 18 साल से रोज अमृतसर स्टेशन पहुंचकर खड़ा हो जाता है.

और इस आग के बीच कीनू और जिया की लव स्टोरी कैसी रही होगी? उस जवान सरदार ने अपनी प्रेमिका से वापस आने का वादा किया था. 95 की उम्र में वो सरदार जी अब मरने को हैं, लेकिन मर भी नहीं पा रहे क्योंकि वादा अधूरा है. इम्तियाज ने 'मैं वापस आऊंगा' में अधूरे इश्क की जो तड़प दिखाई है, वैसी किसी और ने नहीं दिखाई.

इम्तियाज अली और नयनिका मेहतानी की राइटिंग को सलाम रहेगा कि उन्होंने बंटवारे के दर्द को एक लव स्टोरी में ऐसा पिरोया है कि फिल्म में दोनों ही चीजें इमोशन्स का दरिया बहाती हैं. इस राइटिंग ने अपने प्लॉट और नैरेटिव पर कमाल का कंट्रोल रखा है. बंटवारे की कहानियों में नफरत का उतर आना और एक लव स्टोरी में किसी को विलेन बना देना, ये दोनों काम बहुत आसान हैं. लेकिन 'मैं वापस आऊंगा' मुश्किल रास्ता चुनती है.

आप हमारे देश की सबसे बड़ी ट्रेजेडी देख रहे हैं, लेकिन आपको कहीं नफरत वाले रंग का एक छींटा नहीं मिलेगा. दंगों के पागलपन में आपको इंसान की वहशत दिखेगी, धर्म की या राजनीति की नहीं. इस एक राइटिंग चॉइस ने 'मैं वापस आऊंगा' को एक ग्रेट लव स्टोरी बना दिया है. साथ ही ये बंटवारे पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में भी बहुत ऊपर गिनी जाएगी. कहानी में किरदारों की भरमार है, लेकिन सबकी कहानी का आर्क कंप्लीट होता है. सबकी कहानियों को क्लोजर मिलता है.

आप फिल्मों में यंग हीरोज की लव स्टोरी को क्लोजर मिलने पर कई बार मुस्कुराए होंगे, खुशी हुई होगी. लेकिन एक 95 साल के बूढ़े की अधूरी प्रेम कहानी के क्लोजर के लिए आप खुद को थियेटर में प्रार्थना करते पाएंगे. और पूरी फिल्म खत्म होने के बाद, अंत में दिलजीत का गाना 'क्या कमाल है' देखना न भूलिएगा. ये गाना जीनियस इम्तियाज का सबसे शानदार कमाल है.

सरदारजी के रोल में नसीरुद्दीन शाह को देखना, एक्टिंग की मास्टरक्लास में बैठने जैसा है. 95 साल के बूढ़े के रोल में, उन्हें अपने शरीर से ज्यादा काम नहीं लेना था, क्योंकि ये किरदार बेड पर है. तो उन्होंने अपने चेहरे को इमोशन की हर बीट उतारने वाला कैनवास बना दिया है. 'मैं वापस आऊंगा' के लिए अगर उन्हें नेशनल अवॉर्ड नहीं मिलता तो यही लगेगा कि इस दुनिया में कुछ तो गड़बड़ है.

इसी किरदार की जवानी दिखा रहे वेदांग रैना मात्र दो फिल्म पुराने एक्टर हैं. मगर एक यंग-शर्मीले-शायर मिजाज सरदार के रोल को उन्होंने जैसे जिंदा किया है, वो सीधा आपके दिल में उतरता है. उसकी प्रेमिका, अदाबाज-चुलबुली-शैतान-बहादुर जिया के रोल में शरवरी बेहतरीन हैं. 'मैं वापस आऊंगा' शरवरी के लिए वो फिल्म होगी जिसकी तलाश हर यंग एक्ट्रेस को होती है. और कहानी में हमारी नजर बने दिलजीत तो पानी जैसे कलाकार हैं. कोई इमोशन, कोई एक्सप्रेशन, कोई सीन... दिलजीत कुछ गलत कर ही नहीं सकते.

दानिश पंडोर ने 'धुरंधर' से अलग रेंज एक्सप्लोर की है. मनीष चौधरी अरसे बाद एक पॉजिटिव किरदार में बेहतरीन लगे हैं. संजय सूरी को आप पहचान पाएं उससे पहले ही वो अपने काम से आप पर असर छोड़ जाते हैं. सरदारजी के छोटे भाई का रोल करने वाले सीनियर एक्टर, रजत कपूर और एक-एक सपोर्टिंग कलाकार की परफॉर्मेंस ने 'मैं वापस आऊंगा' को ईंधन दिया है.

इम्तियाज ने पहले ही कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी थी. ए आर रहमान के म्यूजिक ने कहानी को और ऊपर उठा दिया. गानों में तो रहमान का जादू है ही. मगर बैकग्राउंड स्कोर में जिस तरह सबसे महत्वपूर्ण जगहों पर उन्होंने सिर्फ हारमोनियम का यूज किया है, वो कमाल है. 'मैं वापस आऊंगा' के एक-एक डिपार्टमेंट ने ऐसा जानदार काम किया है कि सबका जोर मिलकर एक अद्भुत सिनेमाई-जादू बुनता है.

मीडिया स्क्रीनिंग में ज्यादातर, अपनी फिल्मी समझ का आरी-रंधा लेकर फिल्म को काटने-छीलने की तैयारी में हमारे जैसे लोग ही आते हैं. लेकिन 'मैं वापस आऊंगा' में थोड़ा आगे बढ़ते ही इन सब लोगों ने अपने औजार-हथियार इम्तियाज के हवाले कर दिए. फर्स्ट हाफ में जब इम्तियाज फिल्म अपना जादू बुनना शुरू कर रहे थे, तो कुछ लोग जरूर फोन-वोन छूते, कुछ खुड़क-खुराफात करते दिखे. लेकिन आधे घंटे के अंदर 'मैं वापस आऊंगा' सबके कंधे पर सवार थी.

फिल्म खत्म होने तक लोग कई-कई राउंड रोए हैं, सुबकने की आवाजें थियेटर में हर तरफ से आ रही थीं. मैं खुद किसी फिल्म में कब और इस कदर रोया था, याद भी नहीं आता. लोग सीटों से उठना नहीं चाहते थे. जबकि आजकल मीडिया स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा लोग कंटेंट क्रिएटर्स-यूट्यूबर्स की जमात से आते हैं, जो क्लाइमैक्स खत्म होने से पहले ही भागकर अपने कैमरे-माइक लेकर तैनात हो जाते हैं. और सिनेमा के लिए कितनी शानदार बात है कि एक तरफ हम 'धुरंधर' में पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने की ललकार को सेलिब्रेट कर रहे हैं. दूसरी तरफ 'मैं वापस आऊंगा' से उन लोगों के दिल पर हाथ रख रहे हैं, जिनकी जड़ें अब उस पार चली गई हैं.

हो सकता है कि ये रिव्यू पढ़ते हुए आपको लगे कि मैं भावनाओं में ज्यादा बह गया. लेकिन इम्तियाज की लव स्टोरीज जब सही सुर पकड़ती हैं तो ऐसी लहर बन जाती हैं कि फिर आपके बहाव की दिशा वही तय करती हैं. और यहां तो इम्तियाज से अपना वादा हो चुका है कि थियेटर में एक और शो के लिए 'मैं वापस आऊंगा'.

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.


देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 1 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड समेत करीब 20 राज्यों में भारी से
दुनिया
दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट

देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 1 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तराखंड समेत करीब 20 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर अब भी तेज बना हुआ है. मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार (1 सितंबर) के​ लिए कई राज्यों

57 minutes ago

तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में कमाल का शतक जड़ अपनी टीम साउथ जोन को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है. तिलक वर्मा ने अपने आपको एक टेस्ट खिलाड़ी के रूप में ढालते हुए
खेल
दलीप ट्रॉफी में तिलक वर्मा ने ठोका शतक

तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में कमाल का शतक जड़ अपनी टीम साउथ जोन को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है. तिलक वर्मा ने अपने आपको एक टेस्ट खिलाड़ी के रूप में ढालते हुए बेहद शांत और सूझबूझ तरीके से गेंदबाजों का सामना किया. दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है.

57 minutes ago

नेपाल में बाढ़ के छह दिन बाद त्रिशूली-3A टनल में रेस्क्यू जारी है. रात 3 बजे ब्लास्टिंग के बावजूद रास्ता नहीं बन सका. पानी भरने से बचाव अभियान में मुश्किल बढ़ी है. नेपाल में 26 अगस्त को आई
दुनिया
पानी-लोहे का पहरा

नेपाल में बाढ़ के छह दिन बाद त्रिशूली-3A टनल में रेस्क्यू जारी है. रात 3 बजे ब्लास्टिंग के बावजूद रास्ता नहीं बन सका. पानी भरने से बचाव अभियान में मुश्किल बढ़ी है. नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के छह दिन बाद भी राहत-बचाव का काम जारी है. इस बीच त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश में बड़ी अड़चन आई है. रात

1 days ago

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वैभव बल्ले से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की थी. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ उन्होंने तीन ओवर में 11 रन
खेल
वैभव ने दलीप ट्रॉफी में रच दिया इतिहास

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वैभव बल्ले से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की थी. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ उन्होंने तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे. उन्होंने एक ही ओवर में किशन लिंगदोह और इमलीवाटी लेमटूर को आउट किया था.दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वैभव बल्ले से ज्यादा प्रभाव

1 days ago

इंग्लैंड के हाथों शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम पूरी तरह बैकफुट पर है. अब 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला
खेल
पाकिस्तानी टीम की इंग्लैंड में दुर्दशा

इंग्लैंड के हाथों शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम पूरी तरह बैकफुट पर है. अब 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा, जहां पाकिस्तानी टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम को 194 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही

1 days ago

हनुमान अंश’ की कमाई गिनते-गिनते थक गए डायरेक्टर
मनोरंजन
हनुमान अंश’ की कमाई गिनते-गिनते थक गए डायरेक्टर

1.8 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई से डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी खुश हैं. उन्होंने कहा कि अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिनना बंद कर दिया है और फिल्म के शोज बढ़ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा खेल दिखाया है कि अब इसके डायरेक्टर खुद फिल्म की कमाई का हिसाब लगाने से पीछे हट गए हैं. करीब 1.8 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को लेकर

1 days ago

HDFC Bank में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा की एंट्री होने जा रही, शशिधर जगदीशन के उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की चर्चाएं तेज हैं. सोमवार को जहां शेयर बाजार में तगड़ी
व्यापार
SBI वाले दिनेश खारा को HDFC बैंक की जिम्मेदारी

HDFC Bank में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा की एंट्री होने जा रही, शशिधर जगदीशन के उत्तराधिकारी के रूप में उनके नाम की चर्चाएं तेज हैं. सोमवार को जहां शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है, तो वहीं एचडीएफसी बैंक का शेयर गदर मचाए हुए है. HDFC Bank Share में ये तेजी एक खबर के बाद देखने को मिल रही है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक एचडीएफसी

1 days ago

नेपाल की त्रासदी के बाद रांची के रणजीत घोष का परिवार गहरे सदमे में है. उनका छोटा बेटा राम प्रसाद घोष नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर है और छह दिन से लापता है.
दुनिया
हे भगवान आपके चमत्कार की उम्मीद है

नेपाल की त्रासदी के बाद रांची के रणजीत घोष का परिवार गहरे सदमे में है. उनका छोटा बेटा राम प्रसाद घोष नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर है और छह दिन से लापता है. आखिरी बार मंगलवार को परिवार से बात हुई थी. बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से पिता के आंसू थम नहीं रहे. परिवार भगवान के सामने हाथ जोड़कर उसकी सुरक्षित वापसी की लगातार

1 days ago

डिजाइन की एक गलती और मुंबई मेट्रो को 250 करोड़ की चपत
दुनिया
डिजाइन की एक गलती और मुंबई मेट्रो को 250 करोड़ की चपत

मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना ढांचा सुरक्षा सीमा से करीब 2.5 मीटर ऊपर चला गया. अगर एएआई राहत नहीं देता, तो करीब 1 किलोमीटर एलिवेटेड वायाडक्ट तोड़कर दोबारा बनाना पड़ सकता है और परियोजना की लागत व समयसीमा दोनों पर असर पड़ेगा.मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना

1 days ago

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का हर पहलू विवादों से घिरा रहा है. पेशेवर मैदान से लेकर निजी जिंदगी तक, वो हमेशा सुर्खियों में रहे. एक
मनोरंजन
क्रिकेट से PAK सियासत तक

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का हर पहलू विवादों से घिरा रहा है. पेशेवर मैदान से लेकर निजी जिंदगी तक, वो हमेशा सुर्खियों में रहे. एक वक्त पर बुलंदियों पर रहने वाले इमरान आज बेबस और लाचारी की जिंदगी जी रहे हैं.पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का

1 days ago

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को खतरे वाले इलाकों और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी है. नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे
दुनिया
नेपाल में बढ़ते जोखिम के बीच US की एडवाइजरी

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को खतरे वाले इलाकों और भीड़-भाड़ से बचने की सलाह दी है. नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. अमेरिकी दूतावास ने रसुवा जिले के रसुवागढ़ी-टिमुरे-स्याफ्रुबेँसी क्षेत्र और नेपाल-चीन

1 days ago

फिल्म की शूटिंग नेपाल के मुस्तांग इलाके में हुई है, जो चीन की सीमा के बेहद करीब है. निर्देशक शेनपेन खिमसार के मुताबिक नेपाल में तिब्बत, दलाई लामा या चीन विरोधी गतिविधियों से जुड़ी
मनोरंजन
चीन का 'काला सच' बताती फिल्म

फिल्म की शूटिंग नेपाल के मुस्तांग इलाके में हुई है, जो चीन की सीमा के बेहद करीब है. निर्देशक शेनपेन खिमसार के मुताबिक नेपाल में तिब्बत, दलाई लामा या चीन विरोधी गतिविधियों से जुड़ी फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति हासिल करना बेहद मुश्किल था. भारत के सिनेमाघरों में 11 सितंबर को एक ऐसी फिल्म दस्तक देने जा रही है, जिसकी कहानी सिर्फ पर्दे पर दिखाई जाने

1 days ago

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के शो में कंटेस्टेंट विशाल की दर्दभरी दास्तां और संघर्ष सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर लोग विशाल की हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहे
मनोरंजन
झाड़ू-पोंछा करती हैं मां

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के शो में कंटेस्टेंट विशाल की दर्दभरी दास्तां और संघर्ष सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर लोग विशाल की हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट्स गेम खेलने के साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें साझा करते हैं. अमिताभ बच्चन संग

1 days ago

Low Maintenance Furniture: घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन और खूबसूरती ही नहीं, उसकी सफाई और देखभाल भी ध्यान में रखें. अक्सर लोगों को फर्नीचर साफ करने में बहुत समय लगता है. आज हम आपको ऐसे
जीवन शैली
घर के लिए बेस्ट हैं ये 5 फर्नीचर

Low Maintenance Furniture: घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन और खूबसूरती ही नहीं, उसकी सफाई और देखभाल भी ध्यान में रखें. अक्सर लोगों को फर्नीचर साफ करने में बहुत समय लगता है. आज हम आपको ऐसे फर्नीचर के बारे में बताएंगे, जिन्हें साफ करने में ना ज्यादा समय लगता है और ना ही उनकी बार-बार पॉलिश करानी पड़ती है.Low Maintenance Furniture: घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन

1 days ago

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच ने चौंकाने वाली वजह सामने रखी है. 5,200 मीटर की ऊंचाई से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटा, जिसने नदी के रास्ते में
विज्ञान
ऊपर से आया बर्फ-पत्थर का सैलाब

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच ने चौंकाने वाली वजह सामने रखी है. 5,200 मीटर की ऊंचाई से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटा, जिसने नदी के रास्ते में तबाही मचा दी. नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है. नेपाल के वैज्ञानिकों के मुताबिक, भोटेकोशी-त्रिशूली

1 days ago

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया, लेकिन शतक से महज 8 रन पहले 92 पर आउट हो गए. विकेट गिरते ही वैभव ने गुस्से में बैट पटक दिया, जबकि
खेल
शतक बस 8 रन दूर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया, लेकिन शतक से महज 8 रन पहले 92 पर आउट हो गए. विकेट गिरते ही वैभव ने गुस्से में बैट पटक दिया, जबकि स्टैंड्स में मौजूद चयनकर्ता आरपी सिंह भी उनके आउट होने से हैरान रह गए.15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच

1 days ago

How To Reuse Old Colorful Glass Bottles: पुरानी कांच की बोतलों को बेकार समझकर फेंकने की बजाय उनसे गार्डन और आंगन के लिए खूबसूरत डेकोरेटिव टाइल्स तैयार की जा सकती हैं. इसके लिए रेत, सीमेंट और रंगीन कांच के
जीवन शैली
कांच की बोतलें फेंकें नहीं

How To Reuse Old Colorful Glass Bottles: पुरानी कांच की बोतलों को बेकार समझकर फेंकने की बजाय उनसे गार्डन और आंगन के लिए खूबसूरत डेकोरेटिव टाइल्स तैयार की जा सकती हैं. इसके लिए रेत, सीमेंट और रंगीन कांच के टुकड़ों की मदद लें और कम खर्च में घर की डेकोरेशन को नया और यूनिक लुक दें. खास बात ये है कि धूप पड़ने पर रंगीन कांच के टुकड़े चमकते हैं, जिससे गार्डन और भी अट्रैक्टिव नजर

1 days ago

टॉक्सिक के साथ भारी स्टारडम है लेकिन कहा जा रहा है कि हनुमान अंश के साथ भगवान का आशीर्वाद है- माना जा रहा है. भारी बजट की टॉक्सिक के शोज को मात देते हुए हनुमान अंश अपने बजट से कहीं ज्यादा
मनोरंजन
हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ को दी टक्कर

टॉक्सिक के साथ भारी स्टारडम है लेकिन कहा जा रहा है कि हनुमान अंश के साथ भगवान का आशीर्वाद है- माना जा रहा है. भारी बजट की टॉक्सिक के शोज को मात देते हुए हनुमान अंश अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करने में लगातार लगी हुई है. टॉक्सिक को मिले निगेटिव रिव्यूज का असर फिल्म की सक्सेस को माना जा रहा है.टॉक्सिक के साथ भारी स्टारडम है लेकिन कहा जा रहा है कि

1 days ago

House Cleaning Tips: घर में पड़ा पुराना मोजा फेंकने की बजाय उसे पोछे में लगाकर फर्श से बाल, बारीक धूल और कपड़ों के रोएं आसानी से साफ किए जा सकते हैं. ये आसान और बिना खर्च वाला घरेलू जुगाड़ खासतौर पर
जीवन शैली
पोछे के बाद भी फर्श पर बाल

House Cleaning Tips: घर में पड़ा पुराना मोजा फेंकने की बजाय उसे पोछे में लगाकर फर्श से बाल, बारीक धूल और कपड़ों के रोएं आसानी से साफ किए जा सकते हैं. ये आसान और बिना खर्च वाला घरेलू जुगाड़ खासतौर पर फर्नीचर के नीचे और कोनों में जमा गंदगी हटाने में काम आ सकता है.House Cleaning Tips: घर में पड़ा पुराना मोजा फेंकने की बजाय उसे पोछे में लगाकर फर्श से बाल, बारीक धूल और कपड़ों के

1 days ago

Easiest Vegetables To Grow In Pots: घर की क्यारी, गमले या ग्रो बैग में ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, लेकिन आज तक गार्डनिंग नहीं की है? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें सही
जीवन शैली
घर में ये सब्जियां उगाना है सबसे आसान

Easiest Vegetables To Grow In Pots: घर की क्यारी, गमले या ग्रो बैग में ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, लेकिन आज तक गार्डनिंग नहीं की है? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें सही मौसम, थोड़ी धूप, अच्छी मिट्टी और पानी देने की अच्छी आदत के साथ आसानी से उगाया जा सकता है. आज हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में उगाना सबसे आसान

1 days ago

ईरान ने होर्मुज के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन गिराने और यूएई के अल मिनहाद बेस पर अमेरिकी ठिकानों को दर्जनों विस्फोटक ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया. तेहरान ने इसे लारक द्वीप पर
दुनिया
ईरान-US में नई जंग

ईरान ने होर्मुज के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन गिराने और यूएई के अल मिनहाद बेस पर अमेरिकी ठिकानों को दर्जनों विस्फोटक ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया. तेहरान ने इसे लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले का जवाब बताया, जबकि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान जंग नहीं चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा.ईरान ने होर्मुज के ऊपर

1 days ago

शामली के होटल में रुककर शूटर्स ने की थी अंकित बालियान की रेकी
दुनिया
शामली के होटल में रुककर शूटर्स ने की थी अंकित बालियान की रेकी

अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर में मारे गए मोहित और सुमित ने 20-21 अगस्त को शामली में रहकर रेकी की थी. सूर्या होटल की CCTV फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिला है. इस मामले में पुलिस की छानबीन अभी भी जारी है. पढे़ं पूरी कहानी. शामली में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में मारे गए दो शूटर मोहित और

1 days ago

पैरों में जलन और गर्मी महसूस होना कोई आम समस्या नहीं है. अगर ये परेशानी लगातार हो रही है तो इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. डॉक्टर डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, सही जांच और उपचार के
विज्ञान
पैरों में अचानक जलन क्यों होने लगती है

पैरों में जलन और गर्मी महसूस होना कोई आम समस्या नहीं है. अगर ये परेशानी लगातार हो रही है तो इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. डॉक्टर डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, सही जांच और उपचार के बिना खुद से विटामिन लेना हानिकारक हो सकता है. अगर आपको अचानक पैरों के तलवों में गर्मी महसूस होती है तो इसको हल्के में ना लें. इसके कारण और बचाव के बारे में जानना

1 days ago

असम के सोनापुर में NH-27 पर मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं. असम के सोनापुर के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. NH-27 पर एक यात्री मिनीबस
दुनिया
असम में भीषण सड़क हादसा

असम के सोनापुर में NH-27 पर मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं. असम के सोनापुर के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. NH-27 पर एक यात्री मिनीबस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई यात्री घायल भी हुए हैं.असम के सोनापुर में NH-27 पर मिनीबस और ट्रक की

1 days ago

इंटीमेट सीन में बहका हीरो-कट बोलने पर भी नहीं रुका
मनोरंजन
इंटीमेट सीन में बहका हीरो-कट बोलने पर भी नहीं रुका

अन्नू कपूर कई सालों से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं. उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता. मगर एक दफा अन्नू कपूर ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. अन्नू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने स्क्रीन पर अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है. मगर फिल्मों में दिखाए गए इंटीमेट

1 days ago

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नुवाकोट के त्रिशूली स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा भी बाढ़ के पानी में डूब गई. हालात सामान्य होने के बाद पुलिस और संबंधित टीमों
दुनिया
50 करोड़ का सोना

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नुवाकोट के त्रिशूली स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा भी बाढ़ के पानी में डूब गई. हालात सामान्य होने के बाद पुलिस और संबंधित टीमों ने करीब 8 घंटे तक अभियान चलाकर बैंक से लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद, चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद

1 days ago

Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी, कुरकुरे और चटपटे राइस कुरकुरे. बेसन, कॉर्नफ्लोर और मसालों से तैयार इस टेस्टी
जीवन शैली
बचे चावल से बनाएं बाजार जैसे चटपटे कुरकुरे

Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी, कुरकुरे और चटपटे राइस कुरकुरे. बेसन, कॉर्नफ्लोर और मसालों से तैयार इस टेस्टी स्नैक को शाम की चाय के साथ परोसें और बचे हुए चावलों का स्वादिष्ट इस्तेमाल करें. जानें इसे बनाने का आसान तरीका.Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की

1 days ago