कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
क्या पॉलिटिक्स में हाइट मैटर करती है? ऊंचे आसन और निर्णायक इंच की कहानी

क्या पॉलिटिक्स में हाइट मैटर करती है? ऊंचे आसन और हार-जीत के बीच निर्णायक एक-एक इंच
क्या किसी नेता का कद सिर्फ उसका शारीरिक माप है या सत्ता और नेतृत्व की छवि गढ़ने वाला राजनीतिक औजार? सदियों पुरानी बहस आज भी जिंदा है. अमेरिका से यूरोप तक रिसर्च बताती हैं कि हाइट वोटिंग बिहेवियर और लीडरशिप इमेज को अनजाने में प्रभावित करती है.
क्या पॉलिटिक्स में या शासन में हाइट कोई मायने रखती है? इस सवाल पर बहस आज से नहीं सदियों से जारी है. महान दार्शनिक चाणक्य के लिए एक शासक की बुद्धि का कद यानी इंटेलेक्चुअल स्टैचर उसके शारीरिक कद से कहीं अधिक मायने रखता था. भारत में तो इस विषय पर शोध नहीं के बराबर हुए हैं लेकिन वेस्टर्न वर्ल्ड में पॉलिटिक्स के लिए ये एक निर्णायक फैक्टर रहा है. इसपर काफी शोध हुए हैं और परिणाम भी बहुत रोचक मिलते रहे हैं.
लिटिल मार्को, मिनी माइक...
ये किसी के फेवरेट निक नेम नहीं, विरोधियों के खिलाफ चुनावी लड़ाई में ट्रंप के इस्तेमाल किए गए शाब्दिक हथियार थे, जो विरोधी नेताओं की हाइट को टारगेट कर दागे गए थे. ट्रंप, जिनकी खुद की ऊंचाई 6 फुट 3 इंच है, अमेरिकी राजनीति के उस अलिखित नियम को जानते हैं कि अधिकतर लंबा उम्मीदवार ही जीतता है. इसलिए उन्होंने जानबूझकर अपने विरोधियों को शारीरिक रूप से छोटा दर्शाने के लिए इन निक नेम्स का इस्तेमाल किया, ताकि मतदाताओं के अवचेतन मन में यह बात बैठ जाए कि वे नेतृत्व के लिए कम योग्य हैं.
यह आधुनिक राजनीति में शारीरिक फीचर्स, विशेष रूप से कद, को जानबूझकर राजनीतिक हथियार बनाने का एक स्पष्ट उदाहरण है. ऐसा ही एक उदाहरण 19वीं सदी के शुरुआत में यूरोप में मिलता है. युद्ध में लगातार विजय पताका फहरा रहे लेकिन औसत कद के नेपोलियन बोनापार्ट को उनके सैनिक सम्मान से 'लिटिल कॉर्पोरल' कहते थे, लेकिन इसी शब्द को ब्रिटिश कार्टूनिस्टों ने लगातार विरोध में प्रचार के लिए इस्तेमाल किया और नेपोलियन का चित्रण एक छोटे और गुस्सैले व्यक्ति के रूप में किया. यह प्रोपेगेंडा वॉर का हिस्सा था. जिसका मकसद नेपोलियन को यूरोप में एक शक्तिशाली नेता के बजाय एक तुच्छ तानाशाह के रूप में दिखाना था. इसी तरह हिटलर के विरोधियों ने भी 'लिटिल मैन' की अवधारणा का खूब प्रचार-प्रसार किया, ताकि एक कमजोर, अस्थिर और महत्वहीन शासक के रूप में दिखाया जा सके.
यहां सवाल उठता है कि क्या आधुनिक लोकतंत्र में, जहां इमेज ही सब कुछ है, वोटर आज भी केवल आंतरिक गुणों पर ध्यान देता है? या अनजाने में हाइट जैसे शारीरिक गुण भी चुनावी परिणाम को प्रभावित करते हैं? पश्चिमी देशों में इसपर काफी शोध हुए हैं. वहां मनोवैज्ञानिकों और समाजशास्त्रियों ने इस विषय पर दशकों तक गहन अध्ययन किया है. संयुक्त राज्य अमेरिका, नीदरलैंड और यूके जैसे देशों में किए गए शोध बताते हैं कि लंबा होना एक सांख्यिकीय फायदा है.
टॉलर-विनर सिद्धांत...
अमेरिका के प्रेसिडेंट चुनावों में 'टॉलर-विनर' सिद्धांत की खूब चर्चा होती है. नीदरलैंड की ग्रोनिंजेन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में ये बात सामने आई कि अमेरिका में 1779 के बाद से हुए दो-तिहाई राष्ट्रपति चुनावों में लंबे उम्मीदवारों को अपने प्रतिद्वंदी से अधिक वोट मिले. तमाम अमेरिकी रिसर्च में ये फैक्ट सामने आया कि पिछले 100 सालों में, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाला उम्मीदवार अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी की तुलना में औसतन 1.5 इंच लंबा रहा है. यह मामूली अंतर कई बार दो समान उम्मीदवारों के बीच निर्णायक इंच साबित होता है. हालांकि, ये भी एक फैक्ट है ये कि ये फॉर्मूला एक-तिहाई बार फेल भी रहा है. ट्रंप के विरोध में दो बार चुनाव लड़कर एक बार जीतने और दूसरी बार हारने वाले जो बाइडन खुद 5 फीट 11.6 इंच के हैं.
बूटगेट का विवाद...
एक और विवाद 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन में तब उठा जब फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस रिपब्लिकन दावेदारी के लिए खड़े हुए. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरों और वीडियो का विश्लेषण किया गया, जिनमें वह अपनी काउबॉय बूट्स पहने हुए दिखाई दिए. इन तस्वीरों में उनके जूतों का निचला हिस्सा या एड़ी सामान्य से अधिक ऊंची दिखाई दी, और जूते का आकार भी कुछ हद तक असामान्य लग रहा था. इसे बूटगेट विवाद कहा गया.
आरोप लगाना शुरू हुआ कि डीसैंटिस अपनी ऊंचाई को बढ़ाने के लिए अपने बूट्स के अंदर सीक्रेट हील लिफ्ट्स या इनसोल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया कि 1.5 तक हाइट बढ़ा हुआ दिखाने की कोशिश की गई है. डीसैंटिस ने इस बात से इनकार किया कि वह अपनी ऊंचाई बढ़ाने के लिए हील लिफ्ट पहनते हैं. हालांकि, आयोवा कॉकस के बाद उन्होंने अपना चुनावी अभियान स्थगित कर दिया और डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन दिया.
हाइलाइट्स...
-अमेरिका और यूरोप में नेताओं की हाइट पर कई शोध हुए
-दो-तिहाई अमेरिकी चुनावों में लंबे नेताओं की जीत हुई
-अब्राहम लिंकन सबसे लंबे अमेरिकी राष्ट्रपति थे
-अमेरिकी चुनावों में बूटगेट का मामला भी खूब चर्चित हुआ
-व्लादिमीर पुतिन-जिनपिंग जैसे नेताओं ने हाइट को मिथक साबित किया
अमेरिका में पॉलिटिक्स और हाइट की हिस्ट्री पर अगर गौर करें तो रोचक फैक्ट सामने आते हैं. अब्राहम लिंकन अमेरिका के सबसे लंबे राष्ट्रपति थे. जिनकी हाइट 6 फुट 4 इंच थी, उनकी भव्य ऊंचाई ने उन्हें सिविल वॉर के दौरान एक गरिमापूर्ण और प्रभावशाली छवि दी, जो उनके नेतृत्व को और मजबूत करती थी. अमेरिका के सबसे छोटे कद के राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन थे, जिनकी लंबाई सिर्फ 5 फुट 4 इंच थी. हाल के अमेरिकी राष्ट्रपतियों में बराक ओबामा 6 फुट 1 इंच के, बिल क्लिंटन 6 फुट 1 इंच के तो जॉर्ज डब्ल्यू बुश 5 फुट 11 इंच के थे.
महिला उम्मीदवारों का मामला क्या अलग?
क्या महिला उम्मीदवारों के मामले में भी कद मायने रखता है? अमेरिकी इतिहास में देखा जाए तो केवल एक महिला उम्मीदवार 5.5 फुट की हिलेरी क्लिंटन ने कड़ी टक्कर दी. हिलेरी ने 2016 के चुनाव में नॉमिनेशन वोटों में ट्रंप से ज्यादा वोट हासिल किए थे लेकिन इलेक्टोरल वोटों में ट्रंप बाजी मार गए और सत्ता में आए. 2024 के चुनावों में ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस की 5 फीट 4¼ इंच की हाइट को भी मुद्दा बनाया गया.
यूरोप में क्या है ट्रेंड?
लंदन के मेयर चुनावों में लगातार जीतने वाले सादिक खान की हाइट 5 फुट 5 इंच है. इसी तरह पोलैंड के राष्ट्रपति चुनावों के दौरान किए गए शोध में भी पाया गया कि फर्स्ट फेज के चुनावों के बाद उम्मीदवारों की हाइट ने वोटर्स का रूख बदलने में प्रमुख भूमिका अदा की. लंबे हाइट के नेताओं को लेकर वोटर्स में एक अनचाहा आकर्षण हर बार देखने को मिला. खासकर उन देशों की पॉलिटिक्स में हाइट एक मेन फैक्टर साबित होती है जहां प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों के बीच चुनावी डिबेट का प्रचलन है. मंच पर नेताओं की गरिमामयी इमेज वोटर्स पर एक अनचाहा इम्प्रेशन छोड़ जाती है, जिसका नतीजों पर साफ असर देखा जाता है.
दूसरे जीवों में भी यही नतीजे
एन्थ्रोपोलॉजिस्ट के शोध को भी देखा जाए तो न केवल इंसानों में बल्कि पशु-पक्षियों में भी कद और कंट्रोल का सीधा रिश्ता पाया गया है. डायनासोर युग से ग्रीक और प्राचीन माया सभ्यता तक पर हुए शोध बताते हैं कि इंसान हों, गोरिल्ला-चिम्पैंजी हों, हाथी, शेरों की प्रजाति, पक्षी या मछलियों की प्रजाति हो... हर जगह जिसने कद-काठी में विशालता हासिल की, उसके एरिया में कंट्रोल उसी का रहा. मनोवैज्ञानिक इसे दिमाग पर पड़ने वाला अनकॉन्सस फिजिकल इम्प्रेशन मानते हैं. यानी कद-काठी का इंसान के दिमाग पर चाहे-अनचाहे एक अलग इम्प्रेशन होता है जो सामने वाले के प्रति एक इमेज क्रिएट करता है और फैसलों पर असर डालता है.
हाइट को मिथक साबित किया इन नेताओं ने
हालांकि, कई देशों के लिए हाइट एक मिथक भी साबित हुआ है. आज के विश्व नेताओं में देखें तो सबसे सशक्त माने जाने वाले रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की हाइट सिर्फ 5 फुट 7 इंच है, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 5 फीट 11 इंच के हैं, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 5 फुट 10 इंच के हैं. अमेरिका की ही पड़ोसी देश मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबाम हैं जो ट्रंप के खिलाफ मजबूती से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं, उनकी हाइट 5 फीट 6.5 इंच है, वहीं ग्लोबल मंचों पर मजबूती से दिखने वाली इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की हाइट 5 फीट 5 इंच है.
ये कहावत मशहूर है कि- जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिजूल है कद आसमान का...
राजनीति से इतर हर फील्ड में इतिहास कुछ ऐसा ही है. जहां इरादे और हौसले मायने रखता है, शारीरिक फीचर नहीं. 11 ओलंपिक मेडल और 30 विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाली और खेल इतिहास की सबसे सफल जिमनास्टों में से एक सिमोन बाइल्स सिर्फ 4 फीट 8 इंच हाइट की हैं, वे कहती हैं-
'यह अद्भुत है कि मैं छोटे बच्चों को यह प्रेरित कर सकती हूं कि आप छोटे हों या लम्बे, आपके शरीर का प्रकार मायने नहीं रखता, क्योंकि आप कुछ भी कर सकते हैं.'
Source: AajTak
Related Posts: राजनीति और हाइट
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली ने नागरिकों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए भारतीय प्रवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है.कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का
3 days ago
BJP मुख्यालय में शनिवार को होने वाली तीन बैठकों में नई टीम के परिचय के साथ 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा होगी. शाम की बैठक में संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. BJP मुख्यालय में शनिवार 22 अगस्त को तीन बड़ी बैठकें होने वाली हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद होने वाली इन बैठकों में नई टीम के पदाधिकारियों के परिचय से लेकर 'Modi@25'
3 days ago
ट्रंप ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए होर्मुज को लेकर अमेरिका की नियंत्रण का दावा किया है. दूसरी तरफ ईरान ने अपनी सैन्य तैयारी मजबूत होने की बात कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वह अभी सही डील के लिए तैयार नहीं है. इसके साथ ही ट्रंप ने स्ट्रेट
3 days ago