कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी और परिवार की कहानी भी चर्चा में है. उनकी पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं, जबकि बाद में उन्होंने अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी. जानें क्या करती हैं फिल्म मेकर की बेटियां. फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी फिल्मों और अजय देवगन के करियर में उनके योगदान की चर्चा तो हो ही रही
जातिगत आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक के बयान ने नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने EWS आरक्षण और OBC से जुड़े मोदी सरकार के फैसलों का जिक्र करते हुए आंदोलन की दिशा पर सवाल उठाए. वहीं आरक्षण सुधार के समर्थकों ने पलटवार करते हुए सामान्य वर्ग को भी आरक्षण पर बोलने का अधिकार देने की मांग की है.जातिगत आरक्षण में
भारतीय बाजार में होंडा ने अपनी दमदार बॉबर स्टाइल क्रूजर बाइक को लॉन्च कर दिया है. ये बाइक पावरफुल इंजन और मॉडर्न एज फीचर्स के साथ आती है. हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड रिबेल 300 की, जिसमें कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें.भारतीय बाजार में होंडा ने अपनी दमदार बॉबर स्टाइल क्रूजर बाइक को लॉन्च कर दिया है. ये
कुकू कोहली ने राज कपूर के साथ रहकर सिनेमा की बारीकियां सीखीं और अजय देवगन को 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया. उन्होंने अपने पूरे करियर में भले ही 8 फिल्में बनाईं, लेकिन कई बड़ी फिल्मों के सेट पर काम किया. जानें उनके संघर्ष, करियर और उपलब्धियों की पूरी कहानी.कुकू कोहली ने राज कपूर के साथ रहकर सिनेमा की बारीकियां सीखीं और अजय देवगन को 'फूल और कांटे' से
रेनो अपनी सबसे सस्ती कार का नया वर्जन ला रही है. हम बात कर रहे हैं रेनो क्विड की. वैसे तो कंपनी ने इस साल भारत में कार का अपडेट पेश किया है, लेकिन यहां बदलाव मामूली है. ब्राजील में कंपनी में इस कार का नया अवतार लेकर आ रही है, जो पुरानी क्विड से काफी अलग होने वाला है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होगा.रेनो अपनी सबसे सस्ती कार का नया वर्जन ला रही
कुकू कोहली ने कीं दो शादियां

कुकू कोहली ने कीं दो शादियां, कौन थी पहली पत्नी, क्या करती हैं बेटियां? गुपचुप अरुणा ईरानी संग लिए थे 7 फेरे!
कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी और परिवार की कहानी भी चर्चा में है. उनकी पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं, जबकि बाद में उन्होंने अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी. जानें क्या करती हैं फिल्म मेकर की बेटियां.
फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के बाद उनकी फिल्मों और अजय देवगन के करियर में उनके योगदान की चर्चा तो हो ही रही है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं रही. कुकू कोहली ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी रीता कोहली थीं, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया. रीता से उनकी दो बेटियां हैं- पूजा कोहली और करिश्मा कोहली. वहीं बाद में कुकू ने मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की. इस रिश्ते को लेकर एक वक्त काफी विवाद भी हुआ था.
पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां
कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता कोहली थीं. दोनों की दो बेटियां हैं- पूजा कोहली और करिश्मा कोहली. रीता अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनकी बेटियां अपने-अपने फील्ड में आगे बढ़ीं, लेकिन परिवार को लेकर उनकी कहानी में कई भावुक मोड़ भी रहे हैं.
कुकू कोहली की बेटी पूजा कोहली फिल्म प्रोड्यूसर हैं. वह लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं और अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखती हैं. यही वजह है कि उनके बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती.
बेटी करिश्मा ने भी चुनी फिल्मी दुनिया
कुकू कोहली की दूसरी बेटी करिश्मा कोहली ने भी पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री को अपना करियर बनाया. उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से पढ़ाई और फिल्म निर्देशन की बारीकियां सीखीं. इसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स से अपने करियर की शुरुआत की और निर्देशक कबीर खान के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया.
करिश्मा 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' जैसी फिल्मों में एसोसिएट/असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं. आगे चलकर उन्होंने निर्देशन की कमान भी संभाली. उन्होंने 'मेंटलहुड' जैसी वेब सीरीज का निर्देशन किया, जिसमें करिश्मा कपूर नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित स्टारर 'द फेम गेम' का भी निर्देशन किया.
करिश्मा की पहचान सिर्फ फिल्ममेकर के तौर पर ही नहीं है. वह कैटरीना कैफ की करीबी दोस्त भी मानी जाती हैं.
अप्रैल 2025 में की थी शादी
करिश्मा कोहली की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है. अप्रैल 2025 में उन्होंने एक्टर मिखाइल यावलकर से शादी की. खास बात यह थी कि उनकी शादी पारंपरिक अंदाज से हटकर हुई. दोनों ने एक आइस फैक्ट्री में व्हाइट वेडिंग की, जिसमें करिश्मा सफेद गाउन में नजर आईं.
माता-पिता की शादी की सालगिरह पर करिश्मा की भावुक पोस्ट
कुछ महीने पहले करिश्मा ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता की शादी को 50 साल हो चुके थे और उनका रिश्ता बिल्कुल पारंपरिक शादी जैसा नहीं था.
करिश्मा ने लिखा था कि जिंदगी ने उनके परिवार के लिए अपनी अलग योजनाएं बनाईं, लेकिन इसके बावजूद परिवार साथ रहा. उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा था कि छह साल पहले उन्हें खोने के बाद दुनिया कुछ शांत और सूनी सी हो गई.
करिश्मा की पोस्ट की सबसे भावुक बात यह थी कि उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते की जटिलताओं के बावजूद दोनों के लिए अपने प्यार का इजहार किया. उन्होंने लिखा कि उनकी मां उनके और उनकी बहन पूजा के व्यक्तित्व के हर हिस्से में मौजूद हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ उनका अपने पिता के साथ एक नया रिश्ता बना और यही उनकी मां चाहतीं.
A post shared by Karishma Kohli (@karishmakohli)
कुकू और अरुणा ईरानी की शादी भी रही चर्चा में
कुकू कोहली की दूसरी शादी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से हुई थी. दोनों का रिश्ता सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ था. अरुणा पर कुकू का घर तोड़ने तक के आरोप लगे. हालांकि, सालों बाद अरुणा ईरानी ने इस रिश्ते को लेकर अपनी तरफ की कहानी बताई थी.
एक इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था कि जब वह कुकू से प्यार करने लगी थीं, तब उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह शादीशुदा हैं. बाद में जब उन्हें सच्चाई पता चली, तब तक भावनाएं काफी गहरी हो चुकी थीं. कुकू और अरुणा की शादी के वक्त भी इस रिश्ते को लेकर खूब बातें हुईं, लेकिन दोनों ने साथ जिंदगी बिताई और यह रिश्ता सालों तक कायम रहा.
अरुणा ने क्यों नहीं की अपनी संतान?
कुकू से शादी के बाद अरुणा ईरानी कभी मां नहीं बनीं. इस फैसले को लेकर भी उन्होंने कई साल बाद खुलकर बात की थी. लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके लिए बच्चा पैदा करना सिर्फ जन्म देने तक सीमित नहीं था. वह अपने बच्चे को पूरा समय देना चाहती थीं और नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे को किसी तरह का ऐसा संघर्ष झेलना पड़े, जिसे उन्होंने खुद अपने बचपन में महसूस किया था.
अरुणा ने अपने पिता की दो शादियों का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पिता की पहली शादी से बच्चे नहीं थे और बाद में उनकी मां से शादी हुई, जिसके बाद उनका जन्म हुआ. उन्होंने कहा था कि बचपन में कुछ परिस्थितियां उन्हें अच्छी नहीं लगती थीं और वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे को भी वैसी स्थिति से गुजरना पड़े.
उन्होंने यह भी कहा था कि बच्चे की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाने के लिए उन्हें अपना काम छोड़कर घर बैठना पड़ सकता था. हालांकि, उन्होंने अपने भाई-बहनों के बच्चों को अपने बच्चों की तरह पाला और बाद में अपने ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ भी उनका रिश्ता रहा. इसलिए उन्हें कभी यह महसूस नहीं हुआ कि उनकी जिंदगी में किसी चीज की कमी है.
कुकू की पहचान सबसे ज्यादा उनके सिनेमा और 'फूल और कांटे' से अजय देवगन को मिले लॉन्च के लिए की जाएगी, लेकिन उनके पीछे एक ऐसा परिवार भी है, जिसकी कहानी में प्यार, रिश्तों की उलझन, बिछड़ना और आगे बढ़ते रहने की कई परतें हैं. कुकू कोहली चले गए, लेकिन उनके पीछे सिर्फ फिल्मों की विरासत नहीं, बल्कि रिश्तों और यादों से भरी एक पूरी कहानी भी छोड़ गए हैं.
Source: AajTak
Related Posts: गोविंदा ने कब 2-4 शादियां कर लीं तीन शादियां, प्यार का कन्फ्यूजन और धर्म का तड़का, क्या कपिल शर्मा फिर करेंगे कमाल दो शादियां-एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर Air India ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की सभी उड़ानें रद्द कीं रेलवे ने 2 अक्टूबर से शुरू कीं ये स्पेशल ट्रेनें मिडिल-ईस्ट तनाव के चलते एयर कनाडा ने रद्द कीं इजरायल-दुबई की उड़ानें कोहली का कैच छोड़ा रोहित-कोहली की जोड़ी ने तोड़ा तेंदुलकर-द्रविड़ का रिकॉर्ड
Aaj ka Love Rashifal 26 August 2026 (लव राशिफल): तुला राशि के जातकों के भावनात्मक मामले कुछ समय अनियंत्रित रह सकते हैं. ऐसे में विवेक और विनम्रता बनाए रखें. मित्रों के साथ सामंजस्य रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है. मेष राशिमेष राशि के जातक आज परिवार और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. घर में कुछ यादगार पल बन सकते हैं. प्रियजनों के साथ
Just now
हरिद्वार के रुड़की में सोमवार देर शाम सनसनीखेज वारदात में एक भाई ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी. गणेशपुर में 50 वर्षीय शकुंतला की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया. इसके बाद आजाद नगर में 48 वर्षीय पुष्पा को भी गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.हरिद्वार के रुड़की में सोमवार देर शाम सनसनीखेज वारदात में एक भाई ने
Just now
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें जयपुर के SMS अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वहीं, दिल्ली में भी तेजी से मामले बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में करीब 3,000 इन्फ्लूएंजा मामलों में से 2,308 स्वाइन फ्लू के हैं.राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं और
Just now
देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली से लेकर कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इसके केस लगातार बढ़ रहे हैं. केस बढ़ने के कारण इस फ्लू के असर को कम करने वाली एक दवा की बिक्री भी अचानक बढ़ गई है. देश में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली से लेकर कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसी राज्यों
Just now
Broken Plastic Baskets Reuse: पुरानी या टूटी-फूटी प्लास्टिक की टोकरी को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंकने की गलती न करें. थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इसे घर की कई जरूरतों के लिए दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको प्लांटर से लेकर बाथरूम, किचन और स्टोरेज ऑर्गनाइजर तक टूटी टोकरी को इस्तेमाल करने के 6 आसान के तरीके बताने वाले हैं.Broken Plastic Baskets Reuse: पुरानी या टूटी-फूटी
Just now
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने अपनी आत्मकथा Mind the Windows: My Story में क्रिकेट दौरों की अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने 500 से 650 महिलाओं के साथ डेटिंग/रिश्तों का दावा किया. क्रिकेट की पिच पर तूफानी रफ्तार... और मैदान के बाहर बेबाक जिंदगी! वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट का नाम सिर्फ उनकी गेंदबाजी के
Just now
श्रीलंका के दिग्गज कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा और उनके साथ खेल चुके साथी क्रिकेटर उपुल चंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है,जहां अर्जुन रणतुंगा की गेंद पर पर उपुल चंदना ने एक कमाल का कैच पकड़ा, देखें वीडियो... खिलाड़ियों की उम्र बढ़ सकती है, लेकिन क्लास कभी पुरानी नहीं होती. इसका शानदार उदाहरण श्रीलंका के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने पेश
1 days ago
पश्चिम बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से SIR अपीलों की संख्या, लंबित मामलों और उनके निपटारे को लेकर व्यापक रिपोर्ट मांगी है. पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान TMC सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने कोर्ट में आरोप लगाया कि SIR
1 days ago
चेन्नई में हुए प्री-रिलीज इवेंट में हुमा कुरैशी ने कियारा के डेडिकेशन की तारीफ की. टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ा है और रक्षाबंधन वीकेंड पर इससे बड़ी कमाई की उम्मीद है. फिल्म टॉक्सिक की रिलीज का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है. इस शुक्रवार सिनेमाघरों में यश की फिल्म का भौकाल दिखेगा. उनकी हीरोइनों में कियारा आडवाणी भी शामिल हैं.
1 days ago
फ्रांस में भयंकर मौसमी उथल-पुथल मची है. पिछले 24 घंटों में भूमध्य सागर के तट और अंदरूनी इलाकों में 1.79 लाख से ज्यादा बिजली गिरी है. ओलावृष्टि, तेज हवाएं, बवंडर और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. फ्रांस के बड़े हिस्से में अचानक भीषण मौसमी उथल-पुथल शुरू हो गई है. भूमध्य सागर के तट से लेकर अंदरूनी क्षेत्रों तक पिछले 24 घंटों में 1.79 लाख से अधिक बिजली गिरने की
1 days ago
भूमि पेडनकर पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोेटेस्ट के दौरान छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजक शब्दों के इस्तेमाल पर उनकी आपत्ति जताई थी. भूमि पेडनेकर का इन दिनों सोशल मीडिया के साथ कुछ अजीब सा लव-हेट रिलेशनशिप देखने को मिल रहा है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के
1 days ago
चना दाल स्वादिष्ट और प्रोटीन-फाइबर से भरपूर होती है, लेकिन कई बार प्रेशर कुकर में पकाने के बाद भी सख्त रह जाती है. इसकी वजह दाल को न भिगोना, कम पानी डालना या शुरुआत में खट्टी चीजें मिलाना हो सकती हैं. जानिए चना दाल पकाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए.चना दाल स्वादिष्ट और प्रोटीन-फाइबर से भरपूर होती है, लेकिन कई बार प्रेशर कुकर में पकाने के बाद भी
1 days ago
देश में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज बढ़ रहे हैं, जिनमें कुछ को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव और कमजोर इम्यूनिटी इसके मुख्य कारण हैं. देश में स्वाइन फ्लू के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं. राजधानी दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक ये वायरस फैला हुआ है.
1 days ago
बजाज ऑटो लगातार गाड़ियां लॉन्च कर रहा है. हालांकि, कंपनी ने हाल फिलहाल में अपनी तमाम बाइक्स का अपडेट लॉन्च किया है. मगर कंपनी की प्लानिंग मार्केट में एक धमाकेदार प्रोडक्ट उतारने की है, जो अब से पहले बजाज के पोर्टफोलियो का हिस्सा कभी नहीं रहा है. कंपनी एक एडवेंचर बाइक लेकर आ रही है, जो किफायती कीमत पर आ सकती है.बजाज ऑटो लगातार गाड़ियां लॉन्च कर रहा
1 days ago
स्वाइन फ्लू (H1N1) केवल सांस लेने के सिस्टम को प्रभावित करता है बल्कि आंखों को भी नुकसान कर सकता है. दिल्ली के डॉक्टरों ने बताया कि इस संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई और डॉक्टर की सलाह जरूरी है. स्वाइन फ्लू के कारण लोगों को खांसी- जुकाम, बुखार हो रहा है. कुछ मामलों में मरीजों में सांस लेने की परेशानी भी हो रही है, लेकिन यह फ्लू आंखों पर भी अटैक कर सकता
1 days ago
अजित डोभाल ने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झांग से मुलाकात कर सीमा इलाकों में शांति और स्थिरता मजबूत करने पर बात की. यह दौरा वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि वार्ता, सीमा तनाव कम रखने की कोशिश और रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है.अजित डोभाल ने बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झांग से मुलाकात कर सीमा इलाकों में शांति और
1 days ago
राजस्थानी दही-मिर्च की सब्जी तीखे हरे मिर्च, खट्टे दही और देसी मसालों से तैयार होने वाली स्वादिष्ट डिश है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। लहसुन, जीरा, सौंफ और मेथी का तड़का इसका स्वाद बढ़ाता है। रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ इसे गर्मागर्म परोस सकते हैं।राजस्थानी दही-मिर्च की सब्जी तीखे हरे मिर्च, खट्टे दही और देसी मसालों से तैयार होने
1 days ago
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मेडिकल सुविधाओं को लेकर 21 पूर्व इंटरनेशल ने पाकिस्तानी अधिकारियों से अपील की है. माइकल आथर्टन ने कहा कि मामला सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक जीवन से मिटाने की कोशिश भी चिंता का विषय है, भारतीय दिग्गज भी इस अपील में शामिल हैं.पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व
1 days ago
दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से कमाल दिखाया. नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके. बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से अपना दम दिखाया है. ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में दो विकेट झटककर
1 days ago
Punjabi Kadhi Pakora Recipe: अगर आपको घर की बनी पंजाबी कढ़ी-पकोड़ा खाना पसंद है तो बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. फराह ने अपने व्लॉग में कढ़ी-पकोड़ा बनाने के साथ 3 ऐसे आसान टिप्स बताए हैं, जिनकी मदद से आपकी कढ़ी का स्वाद और पकोड़ों की सॉफ्टनेस दोनों बढ़ जाएंगी.Punjabi Kadhi Pakora Recipe: अगर आपको घर की बनी पंजाबी कढ़ी-पकोड़ा खाना पसंद है
1 days ago
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर G9 का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रोमांटिक स्टोरी के साथ एक्शन और ड्रामा का मिक्स देखने को मिलेगा. फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे. एक्टर इमरान हाशमी लेटेस्ट रिलीज आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने फैंस को बड़ी ट्रीट दी
1 days ago
पालघर के मासवण आश्रम स्कूल के सात साल के छात्र श्रीयांश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. स्कूल में 26 अन्य छात्र सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं. महाराष्ट्र के पालघर के एक आश्रम स्कूल के छात्र की मौत हो गई है. पालघर के आश्रम स्कूल के एक छात्र को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई. मृतक पालघर के मासवण
1 days ago
Masoor Dal Kofta Recipe: मसूर दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. आपने अब तक इससे बनी कई डिश खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी मसूर दाल के मसालेदार और टेस्टी कोफ्ते खाए हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे. Masoor Dal Kofta Recipe: कई बार घर में सब्जी नहीं होती और समझ नहीं आता कि खाने में क्या बनाया जाए. ऐसे में आप मसूर दाल से टेस्टी कोफ्ते बना सकते हैं. मसूर दाल से
1 days ago
लेजेंडरी एक्टर जैकी जैन की एक वॉच नजर आई है, जिसको लेकर बताया है कि उसकी कीमत 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 9.57 करोड़ रुपये) है. यह एक बेहद ही स्लिम वॉच है, जिसकी थिकनेस 1 रुपये के सिक्के के बराबर है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. अभिनेता जैकी चैन का अंदाज एकदम अनोखा है, अधिकतर लोगों ने टीवी और बड़े पर्दे पर देखा है. उनके फाइटिंग स्टाइल के
1 days ago
स्वदेशी कंपनी Fire Boltt ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने सस्ते में स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा स्पेक्स और AI फीचर्स का दावा किया गया है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में क्या है खास. स्मार्टवॉच और दूसरे वियरेबल गैजेट्स बनाने वाली स्वदेशी कंपनी Fire-Boltt ने अब स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपने
1 days ago
चीन और मिस्र के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान पहली बार चीनी जे-16 लड़ाकू विमान राफेल जेट के खिलाफ सीधे हवाई युद्ध अभ्यास में शामिल हुए. भारत के लिए यह अभ्यास एक नियमित सैन्य अभ्यास से कहीं अधिक महत्व रखता है. इसकी वजह ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान द्वारा चाइनीज फाइटर जेट का इस्तेमाल है.चीन और मिस्र के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान पहली बार
1 days ago
बचपन से ही उड़ने वाली कार का सपना देखने वाले लोगों के लिए ये खबर नोस्टैल्जिक हो सकती है. अगर कंपनी का दावा सही निकला तो जल्द ही आसमान में उड़ती हुई Flying Taxi दिख सकती है. भले ही ये भारत में ना हो, लेकिन यहां की भी कई कंपनियां e-VTOL लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आइए जानते हैं एयर टैक्सी काम कैसे करेगी.बचपन से ही उड़ने वाली कार का सपना देखने वाले लोगों के लिए ये
1 days ago