कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
कर्नाटक सरकार भी योगी की राह पर, बुलडोजर कैसे बन गया कानून व्यवस्था का नायक

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भी योगी की राह पर, पढ़ें-राज्य दर राज्य कैसे फैल रहा ‘बुलडोजर जस्टिस’
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में उनके बुलडोजर न्याय का बहुत हाथ रहा है. बीजेपी शासित राज्यों ने तो इसे हाथों हाथ अपनाया था पर अब इसकी जद में कांग्रेस सरकार भी है. कर्नाटक सरकार ने ड्रग्स माफिया से निपटने के लिए बुलडोजर न्याय का सहारा लेने की घोषणा यूं ही नहीं की है.
भारतीय राजनीति में 'बुलडोजर एक्शन' शब्द अब एक ऐसा प्रतीक बन चुका है जो कानून व्यवस्था की सख्ती का पर्याय माना जाने लगा है. यह अवैध निर्माण, अपराधियों के घरों और माफियाओं के साम्राज्य को ध्वस्त करने की तेजतर्रार और कारगर रणनीति है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 से लोकप्रिय है. लेकिन अब यह मॉडल केवल भाजपा शासित राज्यों तक सीमित नहीं रहा. 11 दिसंबर 2025 को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने भी इसी हथियार पर भरोसा जताते हुए ड्रग तस्करों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की चेतावनी जारी की. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वरा ने स्पष्ट रूप से कहा कि ड्रग से जुड़े अपराधों में सरकार 'निर्णायक कार्रवाई' करेगी, जिसमें तस्करों के घरों को बुलडोजर से गिराना भी शामिल है.
यह घोषणा कर्नाटक में ड्रग मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए की गई है, जहां 2025 में 5,747 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 4,510 की जांच पूरी हो चुकी है. कांग्रेस जो हमेशा भाजपा के 'बुलडोजर जस्टिस' की आलोचना करती रही है, अब उसी राह चल पड़ी है. कांग्रेस ने बुलडोजर एक्शन को 'सांप्रदायिक पूर्वाग्रह' का हथियार भी कहा है. लेकिन अब खुद कांग्रेस शासित कर्नाटक में इसका सहारा लेना राजनीतिक विडंबना को दर्शाता है.
कैसे एक घटना ने बुलडोजर को कानून-व्यवस्था का नायक बना दिया
योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले तीन वर्षों में चर्चा एंटी-रोमियो स्क्वॉड और बढ़ते एनकाउंटर मॉडल की थी. लेकिन 2 जुलाई 2020 की एक रात ने प्रदेश की रणनीति, उसके सख़्त प्रशासनिक रुख और राजनीतिक छवि सबको बदल दिया. और बुलडोजर न्याय की नींव रखी गई.
कानपुर के बिकरू गाँव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला दिया. यह घटना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल थी. जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे के कई शूटर एनकाउंटर में मारे गए, और ठीक उसी समय पहली बार बुलडोज़र प्रशासनिक कार्रवाई का चेहरा बनकर सामने आया.
तब के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, तत्कालीन एसएसपी कानपुर दिनेश पी. और आईजी जे.एन. सिंह की मौजूदगी में बिकरू में विकास दुबे का घर ध्वस्त किया गया.और यहीं से बुलडोज़र एक्शन का नया युग शुरू हो गया. यह कार्रवाई इतनी सुर्खियों में रही कि सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि अपराध पर सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति का प्रतीक बन गई.
बिकरू कांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का हौसला बढ़ गया. इसके बाद संगठित ढंग से अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र चलाना शुरू किया. अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे बड़े माफिया की अवैध संपत्तियां गिराए जाने से यह मॉडल और लोकप्रिय हुआ. प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद बुलडोज़र की कार्रवाई प्रदेश सरकार की लोकप्रियता बढ़ गई. देखते-देखते बुलडोज़र सिर्फ माफियाओं तक सीमित नहीं रहा. दंगे के आरोपियों के ठिकानों पर, अवैध कब्जों पर और विवादित निर्माण पर लगातार कार्रवाई होने लगी. हर कार्रवाई ने इसे और अधिक लोकप्रिय तथा विवादित दोनों एक साथ बना दिया.
अन्य राज्यों पर असर: यूपी मॉडल बना राष्ट्रीय संदर्भ
योगी सरकार की इस शैली ने देश के कई राज्यों को प्रेरित किया. एक तरह से बुलडोज़र अब एक राष्ट्रीय राजनीतिक प्रतीक बन चुका है. महाराष्ट्र में मालवण में क्रिकेट मैच के दौरान लगाए गए भारत-विरोधी नारों के बाद देवेंद्र फडणवीस सरकार ने एक स्क्रैप दुकान पर बुलडोज़र एक्शन किया. इससे पहले भी महाराष्ट्र में लगातार अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होती रही है.
मध्य प्रदेश में भी मोहन यादव सरकार ने अवैध निर्माणों पर बड़े स्तर पर बुलडोज़र चलाया. भोपाल में 110 दुकानों को खाली करवाना हो या गुना में 60 बुलडोज़रों के साथ की गई कार्रवाई - हर घटना ने बहस को आगे बढ़ाया. राजस्थान, असम और उत्तराखंड में भी इसी शैली की कार्रवाई बार-बार सुर्खियों में रही.
पंजाब में ‘वार ऑन ड्रग्स' ने बुलडोज़र को किसी गैर भाजपाई सरकार ने पहली बार इस्तेमाल किया. कर्नाटक का मामला इसी कड़ी का हिस्सा है, जहां ड्रग तस्करी को निशाना बनाया जा रहा है. मालिकों को चेतावनी दी गई है कि यदि वे ड्रग पेडलर्स को घर किराए पर देते हैं, तो उनके घरों पर भी बुलडोजर चलेगा.
भगवंत मान सरकार ने ड्रग माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बुलडोज़र का इस्तेमाल किया है. तलवंडी में कुख्यात ड्रग तस्कर सोनू की अवैध संपत्ति को जमींदोज़ करने की कार्रवाई ने पंजाब में इस मॉडल को मजबूती दी. सरकार इसे ड्रग्स के खिलाफ युद्ध का हिस्सा बताती है.
इसके पहले राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के समय जयपुर में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया था. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय भी छिटपुट ढंग से बुलडोजर एक्शन हुआ था. तेलंगाना में भी कांग्रेस सरकार ने हैदराबाद में ड्रग माफिया के घर ध्वस्त किए. महाराष्ट्र (महा विकास अघाड़ी, 2022-24) सरकार के समय भी मुंबई में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला था. इन उदाहरणों से साफ है कि विपक्षी सरकारें भी बुलडोजर एक्शन को अपराध नियंत्रण के लिए अपना रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: बुलडोजर एक्शन पर
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं, जो इसकी वैधता और सीमाओं को परिभाषित करता है. सबसे बड़ा मोड़ नवंबर 2024 में आया, जब कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 'बिना नोटिस के संपत्ति ध्वस्त करना असंवैधानिक है.
जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति का घर केवल इसलिए नहीं गिराया जा सकता क्योंकि वह अपराधी है. 'बुलडोजर जस्टिस' को विधि के शासन (रूल ऑफ लॉ) के खिलाफ बताया गया. इसके बावजूद भी बुलडोजर का इस्तेमाल राज्य सरकारें अपने सुविधानुसार करती रही हैं.
कोर्ट ने 15-सूत्री दिशानिर्देश जारी किए, जो हर राज्य के लिए बाध्यकारी हैं. इनमें प्रमुख हैं -
-नोटिस की अनिवार्यता: ध्वस्त करने से कम से कम 15 दिन पहले लिखित नोटिस देना होगा, जिसमें कारण और अपील का अधिकार स्पष्ट हो.
-सुनवाई का मौका: प्रभावित व्यक्ति को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. बिना सुनवाई के कार्रवाई अमान्य होगी.
-समय सीमा: नोटिस के 24 घंटे के अंदर बुलडोजर नहीं चला सकते. मार्च, 2025 में कोर्ट ने यूपी सरकार को इसी कारण फटकार लगाई, जब बरेली में 24 घंटे के नोटिस पर कार्रवाई हुई.
-हर्जाना: यदि कार्रवाई गैरकानूनी साबित हो, तो प्रभावित को मुआवजा देना होगा. अप्रैल, 2025 में यूपी सरकार को दो मामलों में 10-10 लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया गया.
-पुनर्निर्माण: यदि संपत्ति कानूनी रूप से सही बनी थी, तो सरकार को दोबारा बनवाना होगा. कोर्ट ने ये आदेश मार्च, 2025 मे दिया था.
-2025 में भी कोर्ट सक्रिय रहा. दिसंबर, 2025 में, यूपी के सीतापुर में एक मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई पर सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने अंतरिम राहत दी. मार्च, 2025 में, कोर्ट ने भाजपा की 'बुलडोजर जस्टिस' को 'रूल ऑफ लॉ पर हमला' बताया.
इन फैसलों ने स्पष्ट किया कि बुलडोजर कानूनी प्रक्रिया का विकल्प नहीं, बल्कि इसका पूरक है. फिर भी, राज्य सरकारें इन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भी इसका राजनीतिक उपयोग कर रही हैं. उदाहरणस्वरूप, कर्नाटक सरकार ने अपनी चेतावनी में नोटिस का जिक्र किया, जो कोर्ट के फैसले का सम्मान दर्शाता है.
सुप्रीम कोर्ट के इन फैसलों ने बुलडोजर एक्शन को एक 'नियमबद्ध हथियार' बना दिया. लेकिन विवाद बरकरार है कि क्या यह गरीबों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाता है? कोर्ट ने कहा है कि कार्रवाई 'सभी के खिलाफ समान' होनी चाहिए, न कि चयनात्मक. फिर भी, आंकड़े बताते हैं कि यूपी में 2024-25 में 10,000 से अधिक संपत्तियां ध्वस्त हुईं, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम बहुल इलाकों में थी.
राज्य सरकारों का सबसे बड़ा हथियार क्यों?
-'त्वरित न्याय' का प्रतीक है
पारंपरिक अदालती प्रक्रिया वर्षों का समय लेती है, लेकिन बुलडोजर एक दिन में माफिया के साम्राज्य को नेस्तनाबूद कर देता है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने इसे 'माफिया विरोधी अभियान' के रूप में पेश किया, जिससे अपराध दर 20% घटी है.
2025 में, यूपी में लखनऊ नगर निगम ने 12 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त कराई.
-राजनीतिक लाभ
यह कार्रवााई 'शक्तिशाली सरकार' की छवि बनाती है. बिहार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 'बुलडोजर एक्शन 2.0' चला, जो अतिक्रमण हटाने के नाम पर माफियाओं को निशाना बनाता है. नीतीश कुमार सरकार फिलहाल ऐसा ही अभियान चला रही है, और दुकानदारों के विरोध के बावजूद जारी रखा है. यह जनता को संदेश देता है कि सरकार कमजोर नहीं है.
-मीडिया और सोशल मीडिया का प्रभाव
बुलडोजर का वीडियो वायरल होता है, और ये सरकार की लोकप्रियता बढ़ाने वाला होता है. 2025 में बिहार में सम्राट चौधरी का अभियान हड़कंप मचा गया. यूपी में जब योगी ने कहा, माफियाओं पर चुन-चुनकर बुलडोजर चलेगा तो उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जाएगी.
Source: AajTak
Related Posts: Bulldozer action, Karnataka government, Yogi Adityanath, Bulldozer Baba, Bulldozer becomes a symbol of justice
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली ने नागरिकों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए भारतीय प्रवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है.कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का
3 days ago
BJP मुख्यालय में शनिवार को होने वाली तीन बैठकों में नई टीम के परिचय के साथ 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा होगी. शाम की बैठक में संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. BJP मुख्यालय में शनिवार 22 अगस्त को तीन बड़ी बैठकें होने वाली हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद होने वाली इन बैठकों में नई टीम के पदाधिकारियों के परिचय से लेकर 'Modi@25'
3 days ago
ट्रंप ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए होर्मुज को लेकर अमेरिका की नियंत्रण का दावा किया है. दूसरी तरफ ईरान ने अपनी सैन्य तैयारी मजबूत होने की बात कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वह अभी सही डील के लिए तैयार नहीं है. इसके साथ ही ट्रंप ने स्ट्रेट
3 days ago