कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
कांग्रेस में हार का ठीकरा कृष्णा अल्लावरु पर, क्या राहुल गांधी को मिलेगी क्लीन चिट?

कांग्रेस में हार का ठीकरा कृष्णा अल्लावरु पर, क्या राहुल गांधी को मिलेगी क्लीन चिट?
बिहार में कांग्रेस की हुई दुर्गति की समीक्षा के पहले ही ऐसा माहौल बनने लगा है, जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि किसे जिम्मेदार ठहराया जाने वाला है और किसे क्लिनचिट मिलने वाली है.
बिहार विधानसभा चुनावों का परिणाम कांग्रेस के लिए बहुत खराब रहा है. एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की. कांग्रेस जो महागठबंधन का एक प्रमुख घटक थी और 61 सीटों पर लड़कर केवल 6 सीटें ही जीत पाई. कांग्रेस के लिए यह बुरा नहीं, शर्मनाक नतीजा था. क्योंकि इसी कांग्रेस ने 2020 में 70 में से 19 सीटें जीतने में सफलता हासिल की थी. जाहिर है कि अबकी बार हुई बुरी हार की जिम्मेदार तय करने के लिए रिपोर्ट मांगी जाएगी. इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपी खबर की मानें तो पार्टी हाईकमान ने कई वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों को हार के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए लगा दिया है.
इस खबर के अनुसार कांग्रेस के 10 हार चुके उम्मीदवारों का कहना है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की गैर-राजनीतिक कार्यशैली, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की नाकामी, बाहरी लोगों को टिकट देना और पार्टी का कमज़ोर संगठन ये वे प्रमुख कारण हैं. जिन्हें कांग्रेस नेताओं और हार चुके उम्मीदवारों ने बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी करारी हार के लिए जिम्मेदार माना है.
लेकिन क्या आपको लगता है कि जब रिपोर्ट सामने आएगी तो उसमें राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? अब तक कांग्रेस पार्टी की हार की समीक्षाओं के आधार पर यह कहा जा सकता है कि रिपोर्ट जब भी सामने आएगी तो उसमें यही कहा जाएगा कि राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा की बातों को जनता तक ठीक ढंग से पहुंचाया नहीं जा सका. मतलब साफ है कि किसे जिम्मेदार ठहराना है किसे क्लीनचिट देना है यह तय हो चुका है.
राहुल गांधी को क्लीन चिट: पुरानी परंपरा या नई रणनीति?
कांग्रेस में हार की जिम्मेदारी स्थानीय या प्रभारियों पर डालने की यह प्रवृत्ति नई नहीं है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी राहुल गांधी पर सीधा आरोप नहीं लगाया गया, बल्कि संगठनात्मक कमजोरियों को बहाना बनाया गया. हरियाणा और महाराष्ट्र की हालिया हारों में भी राज्य इकाइयों पर ठीकरा फोड़ा गया, जबकि केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति पर सवाल कम ही उठे.
बिहार के संदर्भ में, अल्लावरु को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है, लेकिन हार के बाद उन्हें बलि का बकरा बनाने की तैयारी चल रही है. X पर वायरल पोस्ट में कहा गया, बिहार की हार का ठीकरा इन दोनों पर फूटेगा . आरजेडी में संजय यादव और बीजेपी में कृष्णा अल्लावरु. टिकट वितरण और निर्णय इन्हीं ने लिए थे. जाहिर है कि राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' और कैंपेनिंग को बचाने की कोशिश साफ दिखने लगी है.
एसआईआर पर फोकस बढ़ाने का मतलब समझिए
बिहार चुनावों में राहुल गांधी ने एसआईआर पर सबसे ज्यादा फोकस किया. वोट अधिकार यात्रा निकालने का मकसद ही था कि चुनाव आयोग के बहाने केंद्र सरकार पर आरोप मढ़े जा सकें. ताकि हार का बहाना भी पहले से रेडिमेड तैयार रहे. चुनावों के समय राहुल का हाइड्रोजन बम भी आया पर कोई असर नहीं कर सका. तमाम सहयोगी पार्टियां भी एसआईआर पर ज्यादा समय देने को तैयार नहीं थीं पर कांग्रेस जैसे हारने के लिए ही लड़ रही हो. कांग्रेस के अंदर भी एसआईआर और वोट चोरी को मुद्दा नहीं मानने वालों की कमी नहीं है. पर राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं हैं.
बिहार में मिली करारी हार भी उन्हें डिगा नहीं सकी है. यह इससे समझा जा सकता है कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग के खिलफा हस्ताक्षर अभियान चला रही है. साथ ही दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ एक बहुत बड़ी रैली करने जा रही है. जिसका मतलब साफ है कि भविष्य में भी यह एक मुद्दा बना रहने वाला है. दूसरा मतलब यह भी हो सकता है कि जब एसआईआर पर पूरा कांग्रेस हाईकमान लगा हुआ है तो फिर छोटे कार्याकर्ता और नेता किस मुंह से कहेंगे कि हार का असली कारण राहुल का वोट अधिकार यात्रा में ही फंसे रहना था. जाहिर है कि क्लीन चिट मिलना तय है.
कांग्रेस के हारे हुए विधायकों ने क्या कहा
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर में कांग्रेस के टिकट पर बिहार में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने जो कहा उसमें दम लगता है. पर शायद ही इसे आलाकमान स्वीकार करे. कुछ उम्मीदवारों ने शिकायत की कि चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए कई नेताओं को टिकट दिए गए. एक नेता ने कहा कि कम-से-कम 10 दलबदलुओं को टिकट मिला और उनमें से दो को छोड़कर सभी हार गए. जिन्हें नज़रअंदाज़ किया गया, वे अंदरूनी तोड़फोड़ में लगे रहे.
कुछ नेताओं ने यह भी कहा कि नाराज़ नेताओं को मनाने की कोशिश क्यों नहीं की गई. कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि कृष्णा अल्लावरू ने राज्य में पर्याप्त यात्रा नहीं की और पटना तक सीमित रहे. एक उम्मीदवार के अनुसार अल्लावरू की यात्राएं पार्टी को ऊर्जा दे सकती थीं पर, उन्हें चुनाव से केवल आठ महीने पहले ही प्रभारी बनाया गया. इतने कम समय में वह राज्य की राजनीतिक जटिलता नहीं समझ पाए.
लेकिन कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने अपने पसंदीदा क्षेत्रों में अधिक कैंपेन किया, जबकि कई सीटों पर बड़ी हस्तियां पहुंची ही नहीं. कई उम्मीदवारों ने कहा कि कांग्रेस का वॉर रूम चुनाव संभाल रहा था, लेकिन राज्य नेतृत्व को महत्वपूर्ण मुद्दों से दूर रखा गया. प्रेस ब्रीफिंग और अभियान से जुड़े अहम फैसलों में स्थानीय नेतृत्व की भागीदारी नहीं थी.
एक उम्मीदवार ने कहा कि बूथ समितियों का कोई भौतिक सत्यापन नहीं हुआ. सब कुछ कागज पर ही रहा. जिला समितियां बनाई ही नहीं गईं. राज्य नेतृत्व संगठनात्मक कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश में था, और उनकी जगह वॉर रूम के लोगों को रखने की रणनीति बनाई जो कभी सफल नहीं होतीं.
कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग मानता है कि कन्हैया कुमार की पलायन रोको, रोजगार दो यात्रा और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा दोनों जनता को अपने पक्ष में झुकाने में नाकाम रहीं. कुछ उम्मीदवारों ने कहा कि कन्हैया की यात्रा चुनाव के और करीब होनी चाहिए थी, और गांधी को बेरोज़गारी जैसी बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था.एक उम्मीदवार ने कहा कि उन्होंने वोट चोरी पर फोकस किया, जो जमीनी स्तर पर चुनावी मुद्दा नहीं बन पाया, और अभियान भी लंबा नहीं चला.
राहुल को बचाने के लिए कांग्रेस नेता क्या कह रहे
कांग्रेस नेताओं के जो बयान आ रहे हैं उनमें अधिकतर कृष्णा अल्लावरु पर उंगलियां उठा रहे हैं. किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही है कि वो वोट चोरी और एसआईआर के विरोध पर फोकस होने को जिम्मेदार ठहरा सके. जबकि कृष्णा अल्लावरू को तो चुनाव अभियान के बीच ही किनारे लगा दिया गया था. फिर भी कांग्रेस नेता उन्हीं का नाम लिए जा रहे हैं.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने हार का ठीकरा सीधे बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के सिर फोड़ा. उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, रैलियों में भीड़ थी, लेकिन नतीजे उलट आए. सीट शेयरिंग में देरी और फ्रेंडली फाइट ने नुकसान किया. RJD के संजय यादव और हमारे प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ही बता सकते हैं कि ऐसा क्यों हुआ? अखिलेश ने अल्लावरु को 'दक्षिण भारत से आने वाले बाहरी' के रूप में निशाना बनाया, जो स्थानीय मुद्दों की समझ में कथित रूप से कमजोर रहे.
आगे क्या? संगठन में फेरबदल की तैयारी
हार से पैदा हाहाकार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संगठन में बड़े बदलाव की योजना बनाई है. कहा जा रहा है कि फरवरी 2025 तक प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि अल्लावरु जैसे प्रभारियों का कद घट सकता है. बिहार इकाई में फेरबदल को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि भविष्य के चुनावों में मजबूती आए. यह हार कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का मौका है, लेकिन इतिहास बताता है कि जिम्मेदारी लेने के बजाय 'ठीकरा फोड़ने' की पुरानी आदत ही जारी रहेगी. क्या राहुल गांधी इस बार कुछ अलग करेंगे, या फिर वही पुरानी कहानी दुहराई जाएगी?
Source: AajTak
Related Posts: Krishna Allavaru, Congress, review of Bihar defeat, Bihar Assembly election results, Rahul Gandhi
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
1 days ago
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
1 days ago
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
1 days ago
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago