खड़गे को अपनी पार्टी में नहीं मिला शुद्धिकरण मुद्दे पर समर्थन
दुनिया

राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है. आजतक के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का साथ दिया है.राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी

अमरीश पुरी और गोविंदा को लेकर तरह-तरह की अफवाहें हैं. एक समय पर ये रूमर्स थीं कि अमरीश पुरी गोविंदा के सेट पर देर से आने पर इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था. इस
मनोरंजन

अमरीश पुरी और गोविंदा को लेकर तरह-तरह की अफवाहें हैं. एक समय पर ये रूमर्स थीं कि अमरीश पुरी गोविंदा के सेट पर देर से आने पर इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था. इस बारे में अब अमरीश पुरी के बेटे ने बताया है. दिग्गज दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से तगड़ी छाप छोड़ी. गोविंदा ने भी अपने करियर में

नेपाल की बाढ़ के बाद नुवाकोट में तबाही का मंजर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई जगहों पर सिर्फ 4 मिनट में हालात बदल गए. लोग अपनों की तस्वीरें लेकर तलाश कर रहे हैं, वहीं कई जगहों पर
दुनिया

नेपाल की बाढ़ के बाद नुवाकोट में तबाही का मंजर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई जगहों पर सिर्फ 4 मिनट में हालात बदल गए. लोग अपनों की तस्वीरें लेकर तलाश कर रहे हैं, वहीं कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. नेपाल की बाढ़ ने नुवाकोट में कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है. हालात कितनी तेजी से बिगड़े, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय लोगों

चेन्नई एयरपोर्ट पर महिला के बैग से कारतूस-मैगजीन बरामद
दुनिया

चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षा जांच में एक महिला यात्री के बैग से जिंदा कारतूस और मैगजीन मिला है. कोई वैध दस्तानेज ना दिखा पाने के बाद CISF ने यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. तमिलनाड़ु में चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF की सतर्कता से एक महिला यात्री के हैंड बैगेज से तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई है. महिला अपने

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में ट्रांसजेंडर डॉक्टर प्राची राठौड़ ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार ने उनके जेंडर
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में ट्रांसजेंडर डॉक्टर प्राची राठौड़ ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार ने उनके जेंडर ट्रांजिशन को स्वीकार करने में कठिनाई जताई, लेकिन हैदराबाद की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने उनका पूरा सपोर्ट किया.अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन

जिन्ना की लगाई आग में जल रहा बलूचिस्तान, बवाल के बावजूद क्यों नजर गड़ाए बैठे हैं US-चीन

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Feb 03, 2026Share Article
जिन्ना की लगाई आग में जल रहा बलूचिस्तान
बलूचिस्तान में भारी अशांति है, बावजूद इसके चीन और अमेरिका की नजर इसपर बनी हुई है

जिन्ना की लगाई आग में जल रहा बलूचिस्तान, बवाल के बावजूद क्यों नजर गड़ाए बैठे हैं US-चीन- Inside Story

पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान में विद्रोह की आग धधक रही है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाल ही में बड़े आत्मघाती हमले किए, जिसमें कई सैनिक और नागरिक मारे गए हैं. इस विद्रोह की जड़ बलूचिस्तान के पाकिस्तान में विलय में है जिसे बलूच अपना अपमान मानते हैं.

बलोचों के मुस्लिम भर होने से कलात (बलूचिस्तान) को पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बन जाना चाहिए... 27 मार्च 1948 को जब पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने बलूचिस्तान को जबरन कब्जाया तो इसका काफी विरोध हुआ. जिन्ना अपनी ही बातों से मुकर गए. जिस जिन्ना ने बलूचिस्तान को स्वायत्त रहने देने की सलाह दी थी, उन्होंने ही जबरन आजाद बलूचिस्तान को पाकिस्तान में मिला लिया.

पाकिस्तानी इतिहासकार याकूब खान बंगाश अपनी किताब, 'अ प्रिंसली अफेयर' में लिखते हैं, 'आजाद रहने के प्रतिरोध को पाकिस्तान की सरकार ने कुचल दिया और बलपूर्वक कलात को अपने में मिला लिया.'

पाकिस्तान जब आजाद हुआ तब कलात को अलग स्वायत्त प्रदेश की मान्यता मिली थी. 11 अगस्त 1947 को कलात और मुस्लिम लीग के बीच हुए समझौते में बलूचिस्तान एक अलग देश बना लेकिन उसकी सुरक्षा पाकिस्तान के जिम्मे दी गई. 12 अगस्त को बलूचिस्तान के शासक मीर अहमद खान ने अपनी रियासत को एक आजाद देश घोषित किया. लेकिन बलूचिस्तान की आजादी महज 227 दिनों की मेहमान थी.

27 मार्च 1948 को मीर अहमद खान से पाकिस्तान में विलय के पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए. उसी दिन से बलूचिस्तान में हिंसा और टकराव का सिलसिला शुरू हुआ, जो आज भी थमा नहीं है.

बीएलए के हमलों से दहल उठा पाकिस्तान

बीते शुक्रवार रात को बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे हथियारबंद समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने प्रांत के करीब एक दर्जन ठिकानों को सिलसिलेवार तरीके से निशाना बनाया. हमले अगले दिन भी जारी रहे और एक के बाद एक हुए इन धमाकों से पाकिस्तान दहल उठा.

करीब 200 बीएलए लड़ाके, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने छोटे-छोटे समूहों में बंटकर एक साथ आत्मघाती धमाके और गोलीबारी की. पुलिस थानों, लोगों के घरों और सेना से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया. बीएलए का दावा है कि उसके हमलों में 200 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कहा जा रहा है कि हमले में 17 सैनिक और 31 नागरिक मरे हैं.

पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई में विद्रोही लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचा है. सेना की कार्रवाई में 177 बीएलए लड़ाके मारे गए हैं.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमले पर बोलते हुए सोमवार को कहा कि बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती जरूरी है.

पाकिस्तान की संसद में खड़े होकर आसिफ ने कहा, 'भौगोलिक रूप से बलूचिस्तान पाकिस्तान के 40 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है. इसे कंट्रोल करना किसी घनी आबादी वाले शहर से कहीं ज्यादा मुश्किल है. ऐसी जगह को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जरूरत होती है. हमारे सैनिक वहां तैनात हैं और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इतने बड़े इलाके की निगरानी और वहां पेट्रोलिंग करना बेहद चुनौती भरा है.'

ये वही बलूचिस्तान है जिसके कीमती पत्थर देख ट्रंप की आंखों में आ गई चमक

पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अमेरिका पहुंचे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दोनों से मुलाकात की.

इस दौरान मुनीर ने शहबाज शरीफ की मौजूदगी में ट्रंप के सामने एक ब्रीफकेस खोला... ब्रीफकेस खुलते ही बिजनेसमैन राष्ट्रपति ट्रंप की आंखें चमक उठीं. अंदर चमकते कीमती पत्थरों और खनिजों का एक सेट था. मुनीर का यह गिफ्ट ट्रंप को पाकिस्तान की ताजा पेशकश का हिस्सा था. मतलब साफ था कि पाकिस्तान अपने खनिज संसाधनों को अमेरिकी निवेश के लिए खोलने को तैयार है. पाकिस्तान के खनिज संसाधन यानी बलूचिस्तान के खनिज संसाधन.

गैस, सोने, तांबे की खान है बलूचिस्तान

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रांत है. पाकिस्तान की कुल जमीन का करीब 44 प्रतिशत हिस्सा बलूचिस्तान है जहां पाकिस्तान के गैस, कोयला, सोना, तांबा का अधिकांश रिजर्व है.

बलूचिस्तान में कीमती पत्थरों की भी भरमार है और पाकिस्तान के कुल कीमती पत्थरों का 90% हिस्सा यही से निकाला जाता है. यहां के संगमरमर काफी मशहूर है जो हाई क्वालिटी के होते हैं. जियारत व्हाइट, ब्लैक एंड गोल्ड मार्बल यहां की पहचान हैं. बलूचिस्तान में रेयर अर्थ मिनरल्स के भी बड़े भंडार हैं.

पाकिस्तान के कुल खनिज संसाधनों का 75% हिस्सा बलूचिस्तान से निकाला जाता है. लेकिन इन संसाधनों से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान की सरकार के पास जाता है.

बलूचिस्तान का ईरान और अफगानिस्तान एंगल

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है बावजूद इसके, यहां की आबादी काफी कम है. पाकिस्तान की 25 करोड़ आबादी का केवल छह फीसद हिस्सा यहां रहता है. बलूचिस्तान में बलूच जनजाति की बहुलता है जो यहां के स्थानीय निवासी हैं. कुछ संख्या में पश्तून भी बलूचिस्तान में रहते हैं.

बलूचिस्तान क्षेत्र तीन देशों के बीच बंटा है जिसमें पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत, ईरान का सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत और अफगानिस्तान के निमरुज, हेलमंद और कांधार शामिल हैं. दोनों देशों से लगती बलूचिस्तान की सीमाएं हमेशा से अस्थिर रही हैं.

ईरान और पाकिस्तान के बीच यूं तो भाईचारे वाला संबंध रहा है लेकिन दोनों देश एक-दूसरे पर बलूच विद्रोहियों को लेकर आरोप लगाते रहे हैं. ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में स्थित विद्रोही समूहों को लेकर पाकिस्तान और बलूचिस्तान स्थित समूहों को लेकर ईरान एक-दूसरे पर दोष मढ़ते रहते हैं.

इसी लड़ाई को लेकर 16 जनवरी 2024 को ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे. ईरान का दावा था कि उसने बलोच सुन्नी मिलिटेंट समूह जैश अल-अदल के ठिकानों को निशाना बनाया क्योंकि वो ईरान पर हमले कर रहा है.

जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में रॉकेट और मिसाइलों से हमले किए. पाकिस्तान ने दावा किया कि ये हमले उसने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के ईरान स्थित ठिकानों पर किए हैं. इन हमलों से दोनों देशों में भारी तनाव देखा गया था. अफगानिस्तान से लगती बलूचिस्तान की सीमा भी लंबे समय से अस्थिर बनी हुई है.

पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान के तालिबान शासन पर आरोप लगाता रहा है कि वो इन सीमाओं से आतंकियों की आवाजाही रोकने में नाकाम रहा है. बलूचिस्तान में अशांति को लेकर पाकिस्तान कभी अफगानिस्तान तो कभी भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाता है लेकिन वो यह बात नहीं समझ पा रहा कि बलूचिस्तान की इस हालत के लिए जिम्मेदार खुद वहां की अब तक की सभी सरकारें और सैन्य प्रमुख हैं.

सबसे बड़े और संपन्न प्रांत को पाकिस्तान ने बना दिया सबसे गरीब

19वीं सदी में जब ब्रिटिश सरकार भारत (जिसमें आज का पाकिस्तान, बांग्लादेश शामिल थे) पर राज कर रही थी तब एक कहावत चलन में थी. अंग्रेज कहा करते थे- बलूचों का सम्मान करो, पश्तूनों को खरीद लो, पंजाबियों पर राज करो और सिंधियों को डराकर रखो.'

इस कहावत से एक बात साफ हो जाती है कि बलूचों पर जीत हासिल करना अंग्रेजों के लिए भी मुश्किल था और इसलिए उन्होंने उनके साथ ससम्मान रहने का रास्ता चुना. लेकिन पाकिस्तान की सरकार यह बात समझ नहीं पाई और उन्होंने बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा किया. इसी कब्जे का नतीजा पाकिस्तान आजतक भुगत रहा है और बलूच अपने स्वाभिमान के लिए अब तक लड़ रहे हैं.

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बलूचिस्तान को पाकिस्तान की सरकारों ने सबसे गरीब प्रांत बना दिया. यहां के प्राकृतिक संसाधन पाकिस्तान की सरकार चीन और अब अमेरिका के साथ मिलकर लूट रही है और इसका फायदा बलूचों तक नहीं पहुंच रहा.

पाकिस्तान ने जबरन बलूचिस्तान पर कब्जा तो कर लिया लेकिन वहां के लोगों का मन कभी नहीं पढ़ पाया. बलूच हमेशा से पाकिस्तान की सरकारों से नाराज रहे हैं और विलय के बाद से ही विरोध की आवाज उठती रही है. बलूचिस्तान में विरोध की ज्वाला तब और भड़क गई है जब पाकिस्तान ने चीन को इस क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स दे दिए.

बलूचिस्तान के विलय के बाद से ही शुरू हो गया था विद्रोह

बलूचिस्तान के पाकिस्तान में विलय के बाद से ही प्रांत में विद्रोही आंदोलनों को शुरुआत हो गई. और उस विरोध की मशाल कलात के शासक मीर अहमद खान के भाई प्रिंस करीम खान ने उठाई. उन्होंने बलूच राष्ट्रवादियों का एक दस्ता बनाया और 1948 में ही पाकिस्तान के खिलाफ पहला विद्रोह किया. पाकिस्तान ने बड़े ही बेरहमी से विद्रोह को कुचल दिया और प्रिंस करीम अपने सहयोगियों समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए.

इसके बाद भी बलूच शांत नहीं हुए और उन्होंने अपने हक के लिए लगातार विद्रोह किए. 1950, 1960, 1970 के दशक में विद्रोह हुए. बलूचों के विद्रोह में साल 2000 में तेजी आई. विद्रोह का शुरुआती मकसद प्रांत के संसाधनों में स्थानीय लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाना था, लेकिन जल्द ही यह विद्रोह आजादी की मांग में बदल गई.

पाकिस्तानी सरकार के प्रति बढ़ते गुस्से के बीच बलूचिस्तान में कई विद्रोही समूह बन गए. इनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF), बलूच नेशनल आर्मी (BNA), यूनाइटेड बलूच आर्मी (UBA), हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) जैसे समूह प्रमुख हैं.

इनमें बीएलए सबसे अधिक सक्रिय है जिसने पाकिस्तान में कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है. समूह पाकिस्तानी सेना, उनके ठिकानों, प्रांत में चीनी प्रोजेक्ट्स और उससे जुड़े लोगों को टार्गेट करता है.

बलूचिस्तान में विद्रोह का चेहरा है बीएलए

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की स्थापना साल 2000 में ही हुई थी और इसकी अगुवाई वरिष्ठ बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब खैर बख्श मरी के बेटे बलाच मरी ने की.

2006 में तत्कालीन सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के दौर में बलूच नेता नवाब अकबर बुगती की हत्या कर दी गई. बुगती बलूचों के बड़े नेता थे और उनकी हत्या ने पूरे बलूचिस्तान को सुलगा दिया. एक साल बाद बलाच मरी भी मारे गए और इसके बाद सरकार ने बीएलए पर प्रतिबंध लगा दिया.

पाकिस्तान की सरकारों ने बलूचिस्तान में विरोध की आवाजों को दबाने के लिए बेहद कड़ा रुख अपनाया. मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि सुरक्षा बलों ने अलगाववादी संगठनों से जुड़े होने या उनके प्रति सहानुभूति रखने के शक में हजारों बलूचों की हत्या की है या उन्हें जबरन गायब कर दिया है. बीएलए ने सरकार के प्रति बलूचों के असंतोष को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है.

समय के साथ मजबूत हो रहा BLA

समय के साथ बीएलए ने खुद को ऐसे संगठन के रूप में स्थापित किया है जो बलूचिस्तान की आजादी से कम पाकिस्तान से कुछ लेने पर राजी नहीं है. इस वक्त बीएलए को बशीर जैब बलूच लीड कर रहे हैं और पिछले साल जाफर एक्सप्रेस हाईजैक के पीछे भी वही थे.

इस हाइजैक को 11 मार्च को अंजाम दिया गया था. उन्होंने क्वेटा से उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा जा रही जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया. ट्रेन में लगभग 400 यात्री सवार थे. घंटों चले ऑपरेशन के बाद यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस दौरान 31 लोगों की मौत हुई जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी शामिल थे.

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज के मुताबिक, 2025 में बलूचिस्तान में कम से कम 254 हमले हुए, जो पिछले साल के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक थे. इन हमलों में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. इनमें से अधिकांश के पीछे बीएलए का हाथ था.

हालिया हमले के संबंध में विल्सन सेंटर के साउथ एशिया इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर माइकल कुगेलमैन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'बलूचिस्तान संकट को सिर्फ मारे गए लड़ाकों की संख्या के नजरिए से देखना नीतिगत नाकामी है. क्योंकि असली सवाल यह है कि इतने सारे लड़ाके पैदा ही क्यों हो रहे हैं. बीएलए ने सरकार के खिलाफ स्थानीय गुस्से का फायदा उठाया है, जिससे उसमें बड़ी संख्या में लड़ाके भर्ती हो रहे हैं और संगठन पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है.'

बीएलए के सुसाइड स्कॉड ने मचाई तबाही

2010 में बीएलए ने अपना सुसाइड स्कॉड मजीद ब्रिगेड बनाया. यह दस्ता अपने शुरुआती सालों में एक्टिव नहीं था लेकिन 2018 में बीएलए के तत्कालीन प्रमुख असलम बलोच ने अपने बेटे को ही दल्बंदिन में काम कर रहे चीनी इंजीनियरों पर हमले के लिए भेज दिया. हमले में पांच लोग घायल हुए, जिनमें तीन चीनी नागरिक थे. आत्मघाती हमले में असलम बलोच के बेटे की मौत हो गई.

इसके बाद बीएलए ने चीनी नागरिकों और ठिकानों को निशाना बनाने का सिलसिला तेज किया. नवंबर 2018 में कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोग मारे गए.

2022 में कराची यूनिवर्सिटी में शरी बलूच नाम की महिला आत्मघाती हमलावर ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया, जिसमें तीन चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हुई. इस हमले के बाद से मजीद ब्रिगेड दुनिया भर में चर्चा में आ गई.

मजीद ब्रिगेड ने शुक्रवार रात और वीकेंड में हुए हमले में भी अहम भूमिका निभाई है. बीएलए ने दो महिला फिदायीन की तस्वीर पोस्ट कर बताया कि वो हमलों में शामिल थीं. इसके बाद बीएलए की ओर से दो और फिदायीन की तस्वीर शेयर की जो कि पति-पत्नी थे.

बलूच विद्रोहियों के निशाने पर क्यों है चीन?

बलूचिस्तान में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का एक बड़ा हिस्सा है. CPEC प्रोजेक्ट के तहत चीन पाकिस्तान में 62 अरब डॉलर निवेश कर रहा है. इस प्रोजेक्ट का मकसद पाकिस्तान के जरिए दक्षिण-पश्चिमी चीन को अरब सागर से जोड़ना है.

CPEC के तहत चीन बलूचिस्तान के ग्वादर शहर में डीप सी पोर्ट ग्वादर पोर्ट का विकास कर रहा है. चीन ने साल 2002 में ग्वादर पोर्ट का निर्माण शुरू किया जिसने बलूचों के आंदोलन में चिंगारी का काम किया.

चीन ने ग्वादर में पाकिस्तान का सबसे बड़े एयरपोर्ट ग्वादर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी डेवलप भी किया है. इसके अलावा चीन बलूचिस्तान में कई माइनिंग प्रोजेक्ट्स और एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है.

ग्वादर पोर्ट को मकरान हाइवे से जोड़ने के लिए चीन ने ईस्ट बे एक्सप्रेसवे भी बनाया है. उसने इलाके में रोड नेटवर्क्स का जाल बिछाया है ताकि उसे व्यापार में आसानी हो.

चीन बलूचिस्तान में 1320 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट स्थापित कर कोयले से बिजली भी बना रहा है. चीन के इन प्रोजेक्ट्स को लेकर स्थानीय बलूचों में भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि विदेशी उनके प्रांत के संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और उनके हाथ कुछ नहीं आ रहा है. इसी का नतीजा है कि बीएलए विद्रोही चीनी प्रोजेक्ट्स और चीनी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं.

चीन के साथ-साथ अमेरिका की नजर भी है बलूचिस्तान पर

पाकिस्तान बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का एक हिस्सा अपने सबसे करीबी सहयोगी चीन के साथ बांट रहा है. ऐसे में अमेरिका कहां पीछे रहने वाला था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल पाकिस्तान के साथ एक खनिज समझौते पर मुहर लगाई. इस समझौते में अमेरिका की खनन कंपनी USSM शामिल है जिसने सितंबर में पाकिस्तान में खनिज उत्खनन के लिए 50 करोड़ डॉलर के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था.

लेकिन पाकिस्तान ने ट्रंप को खनिजों का जो सपना दिखाया है, वो पूरा होगा, कहा नहीं जा सकता है.

जियो-पॉलिटिक्स एक्सपर्ट ब्रह्म चेलानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हैं, 'ट्रंप के सामने पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को अमेरिकी कंपनियों के लिए एक मुनाफे वाला खनन क्षेत्र बताकर पेश किया. लेकिन यह दांव एक गलत धारणा पर टिका था कि स्थिरता बनाई नहीं जाती, बल्कि सिर्फ घोषित कर दी जाती है.'

एक्सपर्ट ने कहा कि किसी भी बड़े माइनिंग प्रोजेक्ट के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था, सैनिकों की तैनाती, नियंत्रित कॉरिडोर और राजनीतिक गारंटियों की जरूरत होगी, ऐसी गारंटियां, जिन्हें पाकिस्तान व्यावहारिक रूप से लागू नहीं कर सकता.

उन्होंने लिखा, 'बलूचिस्तान को एक ओर संसाधनों की खदान के रूप में बेचना और दूसरी ओर उस पर सैन्यीकृत घरेलू उपनिवेश की तरह शासन करना, पाकिस्तान की उसी नीति को दर्शाता है जो विद्रोह को और भड़काती है. ताजा हमला इसी सच्चाई की एक और पुष्टि है.'

विदेश मामलों के जानकार माइकल कुगेलमैन ने भी बीएलए को हमलों पर चेतावनी दी है. उन्होंने लिखा, 'आज बलूचिस्तान में हुए हमले उन सभी के लिए चेतावनी है, खासकर व्हाइट हाउस में बैठे लोगों के लिए, जो पाकिस्तान के क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश करना चाहते हैं. बीएलए की सबसे बड़ी शक्ति ही यही रही है कि बाहरी ताकतें स्थानीय संसाधनों का दोहन कर रही हैं.'

बलूचिस्तान को दुबई बनाने का वादा किया था, हाई सिक्योरिटी किले में बदल दिया

पाकिस्तान ने अप्रैल 2015 में जब चीन के साथ CPEC समझौता किया तब कहा कि वो बचूलिस्तान को दुबई बना देगा. लेकिन पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में भारी सैन्य तैनाती कर प्रांत को किले में तब्दील कर दिया है. ग्वादर के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार ने शहर को हाई सिक्योरिटी वाली जेल में बदल दिया है. चीनी प्रोजेक्ट्स को सुरक्षा देने के लिए शहर में ऊंचे-ऊंचे बाड़ लगाए गए हैं, चीनी श्रमिकों के लिए अलग जगह बनाई गई है, सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं और सड़कों पर भारी पुलिस और सेना की तैनाती है.

ग्वादर के स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें ग्वादर पोर्ट के आसपास के समुद्र तक नहीं जाने दिया जाता. मछआरे शिकायत करते हैं कि उनके ही समुद्र में उन्हें मछली पकड़ने नहीं दिया जाता.

कुछ समय पहले ब्रिटिश अखबार द गार्डियन से बात करते हुए मछुआरे दाद करीम ने कहा था, 'हमने पूरा समुद्र खो दिया है. ये समंदर अब हमारा नहीं... चीनियों का है.'

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.


Buy Flat or SIP: दोनों ही फैसले अपनी जगह सही हैं, फर्क बस इतना है कि घर के साथ इमोशन जुड़ा होता है, और दूसरा आर्थिक तौर पर ज्यादा निर्भर बनाता है. दो दोस्त, रोहित और मोहित. दोनों को एकसाथ नौकरी मिली,
व्यापार
मोहित ने फ्लैट लिया तो रोहित ने की SIP

Buy Flat or SIP: दोनों ही फैसले अपनी जगह सही हैं, फर्क बस इतना है कि घर के साथ इमोशन जुड़ा होता है, और दूसरा आर्थिक तौर पर ज्यादा निर्भर बनाता है. दो दोस्त, रोहित और मोहित. दोनों को एकसाथ नौकरी मिली, सैलरी भी शुरुआत में करीब-करीब एक जैसी 40 हजार रुपये. रोहित ने किराये पर रहने का फैसला लिया और मोहित ने अपना फ्लैट खरीदने का. लेकिन रोहित रेंट पर रहते हुए जितना

1 hours ago

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जो एक सितंबर से लागू होंगे. मुंबई में 1 सितंबर से दूध की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि,यह बढ़ोतरी पैकेड वाले दूध की कीमतों में नहीं, बल्कि तबेला
व्यापार
मुंबई में 1 सितंबर से महंगा हो रहा दूध

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जो एक सितंबर से लागू होंगे. मुंबई में 1 सितंबर से दूध की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि,यह बढ़ोतरी पैकेड वाले दूध की कीमतों में नहीं, बल्कि तबेला दूध की कीमतों में हो रही है. दूध के दाम में बड़ी उछाल की गई है. 1 सितंबर 2026 से इसके दाम बढ़ने वाले हैं. यह बढ़ोतरी मुंबई में होने वाली है, वह भी पैकेट वाले दूध के दाम में

1 hours ago

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम की एक्स पत्नी ने क्रिकेटर की पोल खोली है. सानिया अशफाक ने क्रिकेटर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप मैच के लिए क्रिकेटर ने जबरन उनका
मनोरंजन
World Cup के लिए कराया अबॉर्शन-दिया तलाक

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम की एक्स पत्नी ने क्रिकेटर की पोल खोली है. सानिया अशफाक ने क्रिकेटर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप मैच के लिए क्रिकेटर ने जबरन उनका अबॉर्शन करवा दिया था. उन्हें रोते-तड़पते छोड़ा था. पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम अपने गेम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. क्रिकेटर ने

1 hours ago

दलीप ट्रॉफी में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया गदर
खेल
दलीप ट्रॉफी में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया गदर

15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने गेंद से कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया. दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. इस बड़ी जीत में टीम के

1 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर सूर्यकुमार यादव ने पहली बार खुलकर बात की है. SKY ने बताया कि चयनकर्ताओं के फैसले के बाद उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही था- ‘ऐसा
खेल
वर्ल्ड कप जिताया

टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर सूर्यकुमार यादव ने पहली बार खुलकर बात की है. SKY ने बताया कि चयनकर्ताओं के फैसले के बाद उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही था- ‘ऐसा कैसे हो सकता है?’ भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को जब इसी साल टूर्नामेंट के तुरंत बाद टीम से बाहर किया गया, तो उनके लिए भी यह फैसला किसी

4 hours ago

साइबर ठगी के केस की वजह से एक महिला ने अपनी जान गंवा दी है. महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था, जब उनको इस बात का पता चला तो उन्होंने आत्महत्या कर ली.
टेक्नोलॉजी
बैंक खाते का गलत यूज़

साइबर ठगी के केस की वजह से एक महिला ने अपनी जान गंवा दी है. महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था, जब उनको इस बात का पता चला तो उन्होंने आत्महत्या कर ली. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बैंक खाते को सेफ रख सकते हैं. साइबर ठगी के केस में बहुत से लोगों का बैंक खाता खाली होते देखा होगा, लेकिन एक केस ऐसा भी है, जहां एक महिला

4 hours ago

कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन एड पर अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कृति के एड को बायकॉट करने पर खुशी जताई है. कृति सेनन का
मनोरंजन
मर्दों की मर्दानगी

कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन एड पर अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कृति के एड को बायकॉट करने पर खुशी जताई है. कृति सेनन का रक्षाबंधन एड विवादों के बाद भले ही हटा दिया गया है. लेकिन इसपर छिड़ी बहस अभी भी जारी है. ब्रालेट पहनकर ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधने पर कोई कृति को फटकार रहा है, तो कोई

4 hours ago

महाराष्ट्र में वड़ा पाव के अलावा नाश्ते में लोग घावन खाना भी बहुत पसंद करते हैं और इसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. अगर आपके पास समय ना हो और कुछ टेस्टी खाने का मन हो तो आप चावल
जीवन शैली
पराठा-चीला जाएंगे भूल

महाराष्ट्र में वड़ा पाव के अलावा नाश्ते में लोग घावन खाना भी बहुत पसंद करते हैं और इसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. अगर आपके पास समय ना हो और कुछ टेस्टी खाने का मन हो तो आप चावल से बनने वाला घावन ट्राई कर सकते हैं. आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.महाराष्ट्र में वड़ा पाव के अलावा नाश्ते में लोग घावन खाना भी बहुत पसंद करते हैं और

4 hours ago

RSS प्रमुख मोहन भागवत इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने इस्कॉन मंदिर के भी दर्शन किए. यहां उन्होंने एकता का संदेश देते हुए कहा कि कृष्ण चेताना ही सबको एकजुट कर सकती है.
दुनिया
टकराव के बीच एकता का संदेश देते हैं कृष्ण

RSS प्रमुख मोहन भागवत इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने इस्कॉन मंदिर के भी दर्शन किए. यहां उन्होंने एकता का संदेश देते हुए कहा कि कृष्ण चेताना ही सबको एकजुट कर सकती है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत इन दिनों अमेरिका दौर पर हैं. संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित 'ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम' के तहत

4 hours ago

Moringa Paneer Paratha Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिंग पनीर पराठा ट्राई कर सकते हैं. जहां, मोरिंगा की पत्तियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.
जीवन शैली
नाश्ते में बनाएं मोरिंगा पनीर पराठा

Moringa Paneer Paratha Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिंग पनीर पराठा ट्राई कर सकते हैं. जहां, मोरिंगा की पत्तियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं, पनीर इसमें प्रोटीन और स्वाद दोनों बढ़ाता है.Moringa Paneer Paratha Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिंग पनीर पराठा ट्राई

4 hours ago

High Protein Chilla Recipe: अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व पेट भरने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो हाई-प्रोटीन चीला ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी
जीवन शैली
नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन चीला

High Protein Chilla Recipe: अगर आप रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व पेट भरने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो हाई-प्रोटीन चीला ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. High Protein Chilla Recipe: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, लंबे समय तक पेट भरा रखने और शरीर को एनर्जी देने में

4 hours ago

PM मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. ताशकंद में शावकत मिर्जियोयेव से बातचीत के बाद बिश्केक में SCO समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के
दुनिया
पुतिन-जिनपिंग से मुलाकात

PM मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. ताशकंद में शावकत मिर्जियोयेव से बातचीत के बाद बिश्केक में SCO समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चार दिन के सेंट्रल एशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं. वह पहले उज्बेकिस्तान के

4 hours ago

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने कम बजट में 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म की शूटिंग के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एक्टर शोभिनव सत्या ने फिल्म
मनोरंजन
हनुमान चालीसा से हुआ चमत्कार

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने कम बजट में 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म की शूटिंग के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एक्टर शोभिनव सत्या ने फिल्म सेट को लेकर कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. छोटे बजट में बनी यह भक्ति फिल्म अब तक

4 hours ago

Plaud One नाम का TWS लॉन्च हुआ है, जिसके अंदर कई कमाल के फीचर्स और सिम कार्ड का सपोर्ट दिया है. इसमें सिम कार्ड की मदद से बिना फोन और कंप्यूटर के भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसमें AI का सपोर्ट दिया
टेक्नोलॉजी
मोबाइल को खत्म कर देगा SIM वाला इयरफोन

Plaud One नाम का TWS लॉन्च हुआ है, जिसके अंदर कई कमाल के फीचर्स और सिम कार्ड का सपोर्ट दिया है. इसमें सिम कार्ड की मदद से बिना फोन और कंप्यूटर के भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसमें AI का सपोर्ट दिया है, जो वॉयस कमांड पर काम करेगा. साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग में मदद करेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.Plaud One नाम का TWS लॉन्च हुआ है, जिसके अंदर कई कमाल के फीचर्स और

4 hours ago

लिफ्ट का दरवाजा हाथ से रोकना बन सकता है हादसे की वजह
जीवन शैली
लिफ्ट का दरवाजा हाथ से रोकना बन सकता है हादसे की वजह

Why You Should Not Stop Lift Door: ऑफिस, मॉल, अस्पताल या अपार्टमेंट में लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय ज्यादातर लोग एक गलती जरूर करते हैं. जब लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगता है तो उसे रोकने के लिए हाथ, पैर या बैग दरवाजे के बीच में लगा देते हैं. यह छोटी-सी लापरवाही सेंसर फेल होने की स्थिति में गंभीर हादसे और चोट की वजह बन सकती है.Why You Should Not Stop Lift Door: ऑफिस, मॉल, अस्पताल या अपार्टमेंट

4 hours ago

फिलहाल अनाया बांगड़ का ध्यान बहस से ज्यादा मैदान पर लौटने और प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान बनाने पर है. अनाया का कहना है कि उन्हें किसी की पहचान या इतिहास के आधार पर टीम में जगह नहीं
खेल
अनाया बांगड़ का अफ्रीकी ऑलराउंडर पर पलटवार

फिलहाल अनाया बांगड़ का ध्यान बहस से ज्यादा मैदान पर लौटने और प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान बनाने पर है. अनाया का कहना है कि उन्हें किसी की पहचान या इतिहास के आधार पर टीम में जगह नहीं चाहिए, बल्कि वह शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मौका हासिल करना चाहती हैं.फिलहाल अनाया बांगड़ का ध्यान बहस से ज्यादा मैदान पर लौटने और प्रदर्शन के जरिए अपनी पहचान बनाने

4 hours ago

POCO X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी. इसको लेकर खुद कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्जिंग में साढ़े तीन दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा. यह बैटरी बैकअप
टेक्नोलॉजी
सिंगल चार्ज में 3 दिन चलेगा फोन

POCO X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी. इसको लेकर खुद कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्जिंग में साढ़े तीन दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा. यह बैटरी बैकअप कई लोगों के लिए यूजफुल साबित होगा. भारत में सितंबर बहुत ही खास रहने वाला है, ऐपल से लेकर शाओमी तक ने बड़ी तैयारी करके रखी है. जहां ऐपल 9 सितंबर को अपना बड़ा इवेंट का

4 hours ago

साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर नामीबिया ने रचा इतिहास
खेल
साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर नामीबिया ने रचा इतिहास

शुक्रवार को विन्डहोक में शुरू हुई टी-20 ट्राई-सीरीज के ओपनिंग मैच में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रनों से करारी शिकस्त दे दी. नामीबिया ने लगातार दूसरी बार अफ्रीकी टीम को चारों खाने चित किया है. क्रिकेट जगत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. आईसीसी रैंकिंग में 14वें नंबर की टीम नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रनों से धूल चटा दी है. 28 अगस्त से

4 hours ago

How to Make Besan at Home: अगर आप बाजार से मिलने वाले बेसन की मिलावट से परेशान हैं तो थोड़ी सी मेहनत से चना दाल से घर पर भी शुद्ध बेसन बना सकते हैं. इससे बने खानों का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा. <strong>How to Make
जीवन शैली
चना दाल से घर पर बनाएं शुद्ध बेसन

How to Make Besan at Home: अगर आप बाजार से मिलने वाले बेसन की मिलावट से परेशान हैं तो थोड़ी सी मेहनत से चना दाल से घर पर भी शुद्ध बेसन बना सकते हैं. इससे बने खानों का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा. How to Make Besan at Home: बेसन भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है. पकौड़े, कढ़ी, चीला, लड्डू से लेकर कई तरह की मिठाइयों और स्नैक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता

4 hours ago

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार सरकार अलर्ट पर है. सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. गोपालगंज DM के मुताबिक तटबंध मजबूत हैं और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
दुनिया
नेपाल बाढ़ का बिहार में कितना असर

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार सरकार अलर्ट पर है. सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. गोपालगंज DM के मुताबिक तटबंध मजबूत हैं और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और खासकर बिहार में प्रशासन अलर्ट पर हैं. सीमावर्ती इलाकों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

4 hours ago

टीवी एक्टर राम कपूर कुछ समय पहले लॉक अप शो में दिखाई दिए थे. शो के दौरान श्रेया कालरा ने राम के बिहेवियर पर सवाल उठाए थे. श्रेया के आरोपों पर अब एक्टर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें
मनोरंजन
52 के राम कपूर ने 22 साल छोटी श्रेया को किया KISS

टीवी एक्टर राम कपूर कुछ समय पहले लॉक अप शो में दिखाई दिए थे. शो के दौरान श्रेया कालरा ने राम के बिहेवियर पर सवाल उठाए थे. श्रेया के आरोपों पर अब एक्टर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता. टीवी के टॉप एक्टर्स में शुमार राम कपूर बीते दिनों 'लॉक अप' शो में दिखाई दिए. राम ने अपने गेम और कूल पर्सनैलिटी से लोगों को काफी

4 hours ago

क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दी थी मैच छोड़ने की धमकी
खेल
क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दी थी मैच छोड़ने की धमकी

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू विवाद पर पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए सरफराज ने बड़ा बयान दिया. इंग्लैंड में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान के बेटों के एक इंटरव्यू को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस पूरे विवाद

4 hours ago

नेपाल ने लापता नागरिकों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद विदेशी बचाव सहायता न लेने के अपने फैसले को बदला है. बचाव कार्य, DNA टेस्टिंग और फॉरेंसिक जांच के लिए नेपाल अब अंतर्राष्ट्रीय
दुनिया
नेपाल का यू-टर्न

नेपाल ने लापता नागरिकों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बाद विदेशी बचाव सहायता न लेने के अपने फैसले को बदला है. बचाव कार्य, DNA टेस्टिंग और फॉरेंसिक जांच के लिए नेपाल अब अंतर्राष्ट्रीय मदद लेगा. नेपाल में आई भीषण बाढ़ में प्रभावित इलाकों में अंतर्राष्ट्रीय खोज और बचाव टीमों की मदद न लेने के अपने फैसले को नेपाल सरकार ने बदला है. यह फैसला उन देशों

4 hours ago

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है. JioHotstar के नए प्रोमो में रियलिटी शो से बाहर होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स को एक और मौका मिलने का संकेत दिया गया है. बिग बॉस सीजन 20 का काउंटडाउन अपने आखिरी
मनोरंजन
BB 20 में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है. JioHotstar के नए प्रोमो में रियलिटी शो से बाहर होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स को एक और मौका मिलने का संकेत दिया गया है. बिग बॉस सीजन 20 का काउंटडाउन अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है, और JioHotstar ने 28 अगस्त को एक नया प्रोमो जारी किया है. इस नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान एक नए ट्विस्ट के बारे में बता रहे हैं, जो लंबे समय से चल रहे इस

7 hours ago

पिछले दिनों कई जगहों पर चर्चा हो रही थी कि देश में ई20 पेट्रोल की जगह ई10 पेट्रोल आ सकता है. इन अटकलों को खारिज कर दिया गया है. BPCL ने साफ किया है कि मौजूदा E20 पेट्रोल को E10 से बदलने की कोई
ऑटो
E20 की जगह नहीं आएगा E10 पेट्रोल

पिछले दिनों कई जगहों पर चर्चा हो रही थी कि देश में ई20 पेट्रोल की जगह ई10 पेट्रोल आ सकता है. इन अटकलों को खारिज कर दिया गया है. BPCL ने साफ किया है कि मौजूदा E20 पेट्रोल को E10 से बदलने की कोई प्लानिंग नहीं है. इस पूरी चर्चा की शुरुआत एक बयान के बाद हुई थी. आइए जानते हैं ई10 और ई20 फ्यूल का ये मामला क्या है.पिछले दिनों कई जगहों पर चर्चा हो रही थी कि देश में ई20 पेट्रोल

7 hours ago

Aaj ka Love Rashifal 29 August 2026 (लव राशिफल): सिंह राशि के निजी संबंधों में मजबूती आएगी और मित्रों से नजदीकी बढ़ेगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अपनों का सहयोग और विश्वास प्राप्त होगा.
राशिफल
सिंह राशि वाले रिश्तों को समय देंगे

Aaj ka Love Rashifal 29 August 2026 (लव राशिफल): सिंह राशि के निजी संबंधों में मजबूती आएगी और मित्रों से नजदीकी बढ़ेगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अपनों का सहयोग और विश्वास प्राप्त होगा. प्रियजनों से मुलाकात असरदार रह सकती है. मेष राशिमन के रिश्तों में खुशी बढ़ेगी. संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा. प्रेम संबंधों को बेहतर बनाए

7 hours ago

देसी कंपनी एथर एनर्जी भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर लाने वाली है. 29 अगस्त को लॉन्च होने वाला ये स्कूटर दमदार फीचर्स के साथ आएगा. एथर कोणार्क कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर होने वाला है.
ऑटो
उठा-उठा के पटका

देसी कंपनी एथर एनर्जी भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर लाने वाली है. 29 अगस्त को लॉन्च होने वाला ये स्कूटर दमदार फीचर्स के साथ आएगा. एथर कोणार्क कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर होने वाला है. ब्रांड ने इसका एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्कूटर की ड्यूरेबिलिटी को दिखाया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.देसी कंपनी एथर एनर्जी भारतीय बाजार में एक नया

7 hours ago