“यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखना ही हमारा विकल्प” – क्रेमलिन

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Sep 24, 2025Share Article

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 43 महीने पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए इस युद्ध के खत्म होने के फिलहाल कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला बरकरार है और इसमें जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। इस युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में काफी तबाही मच चुकी है। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की बदौलत यूक्रेनी सेना, रूसी सेना का सामना कर रही है और समय-समय पर रूसी इलाकों पर हवाई हमले भी। दुनियाभर के कई देश इस युद्ध पर विराम लगाने की अपील कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा। अब इस युद्ध के विषय में क्रेमलिन (Kremlin) की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

क्रेमलिन की तरफ से आज रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रतिक्रिया सामने आई है कि रूस के पास यूक्रेन के खिलाफ 2022 में शुरू किए गए युद्ध को जारी रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry Peskov) ने कहा, "हम अपने हितों को सुनिश्चित करने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यूक्रेन के खिलाफ अपना विशेष सैन्य अभियान जारी रख रहे हैं।"

Source: Patrika
Related Posts: international news, international news in hindi, Kremlin, Russia, Russia-Ukraine War, ukraine, World News, World news in hindi

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.