वॉशिंग मशीने में कैसे धोएं छल्ले वाले पर्दे, बिना मेहनत के एकदम नए जैसे चमक जाएंगे, अपना लें ये ट्रिक

नवरात्रि से ही घरों में साफ सफाई का काम जोरों से शुरू हो जाता है। पर्दे से लेकर पायदान तक हर चीज साफ-सुथरी और चमचमाती हुई अच्छी लगती है। ज्यादातर लोग सालभर में 1 बार पर्दे धोते हैं। ऐसे में गंदे पर्दों को धोने में बड़ी आफत आती है। अगर आप पर्दे धोने की मेहनत से बचना चाहते हैं तो वॉशिंग मशीन में आसानी से पर्दे धो सकते हैं। लेकिन पर्दे में छल्ले या मेटल रिंग लगी हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। नहीं तो पर्दे और वॉशिंग मशीन दोनों खराब हो सकते हैं। इसके लिए पर्दे धोते हुए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
वॉशिंग मशीन में पर्दा धोने जा रहे हैं तो सबसे पहले जरूरी है कि आप किसी एक रस्सी से पर्दे में लगे सारे हुक को इकट्ठा करके बांध दें। इससे पर्दे के हुक घूमते वक्त टूटेंगे नहीं और न ही इन रिंग्स के कारण वॉशिंग मशीन खराब होगी और आवाज आएगी। पर्दे धो लेने के बाद धूप में सुखा दें।
पहला स्टेप- रस्सी का इस्तेमाल नहीं करना है तो पर्दे धोते वक्त सारे छ्ल्लों और रिंग को आपस में मिलाकर किसी कपड़े से भी बांध सकते हैं। इससे रिंग्स आवाज नहीं करेंगी और खराब भी नहीं होंगी। कई बार लोगों को लगता है रिंग्स पर लगी जंग पर्दों पर लग जाती है। इसके लिए पर्दे को रिंग्स वाली साइड नीचे करके सुखाएं।
दूसरा स्टेप-पर्दों को धोने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। मशीन में पर्दे धोने से पर्दे एकदम साफ हो जाते हैं। हालांकि एक बार चेक कर लें कि कहीं पर्दे में बुकरम जो सलवार में लगती है वो तो नहीं लगी। अगर लगी है तो ये मशीन में बैंड होकर या पुरानी होकर गलने लगती है। बेहतर होगा कि ऐसे पर्दों को ड्राई क्लीन कराएं या फिर हाथ से ही धोएं।
मिक्सी में भी पीस सकते हैं गेहूं का आटा, बस इन टिप्स को फॉलो करके घर में तैयार करें शुद्ध ताजा पिसा हुआ आटा
गंदे मैले पायदान को बिना धोए साफ करने का आसान तरीका, इस ट्रिक से निकल जाएगी पूरी गंदगी
Source: IndiaTV
Related Posts: Can you put curtains in the washing machine, Which mode is best for washing curtains, How do you wash dirty curtains in the washing machine