विजय से पहले इस हैंडसम हीरो के प्यार में थीं रश्मिका, हिट फिल्म के बाद की थी सगाई, लेकिन शादी से पहले टूटा रिश्ता

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Oct 04, 2025Share Article

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से सगाई कर ली है। दोनों बीते कुछ समय से डेट कर रहे थे। अब जल्द ही ये फिल्मी जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हालांकि रश्मिका और विजय दोनों ने ही सगाई की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि रश्मिका मंदाना इससे पहले भी एक बार सगाई कर चुकी हैं। साउथ के ही हैंडसम हंक हीरो रक्षित शेट्टी के साथ आज भी रश्मिका की तस्वीरें वायरल रहती हैं। जिसमें वे दोनों एंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आते हैं।

2016 में ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका मंदाना को रक्षित शेट्टी के साथ फिल्म क्रिक पार्टी में कास्ट किया। रश्मिका ने अपनी पहली ही फिल्म से लाखों दिलों को जीत लिया और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी जगह बना ली। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपने सह-कलाकार रक्षित शेट्टी के करीब आईं और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हुए, रक्षित और रश्मिका ने सगाई करने का फैसला किया। सगाई के समय, रक्षित शेट्टी 34 साल के थे, जबकि रश्मिका मंदाना 21 साल की थीं। हालांकि, 13 साल का बड़ा अंतर उनके लिए मायने नहीं रखता था, और उन्होंने अपने परिवार को मना लिया कि वे बाकी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं। दोनों ने 3 जुलाई, 2017 को एक भव्य समारोह में सगाई कर ली।

अपनी सगाई के एक साल के अंदर ही रश्मिका और रक्षित ने अपनी सगाई तोड़कर सबको चौंका दिया। दोनों ने सितंबर 2018 में अपनी सगाई तोड़ दी और शादी की योजना भी रद्द कर दी। इसके पीछे कथित तौर पर डिफरेंस ऑफ ओपिनियन को कारण बताया गया था। बताया गया कि रश्मिका को अपने डेब्यू के बाद से ही ढेरों फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, लेकिन रक्षित, रश्मिका को फिल्में साइन करने के लिए तैयार नहीं थे। चूंकि वह शादी के बाद भी अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक थी, रक्षित ने कुछ और ही सोचा, और दोनों को एहसास हुआ कि भविष्य के बारे में उनकी सोच मेल नहीं खाती, और अलग हो जाना ही बेहतर है। लेकिन अपने अतीत के बावजूद, रक्षित और रश्मिका ने एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता बनाए रखा।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। जब से दोनों ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है, तब से उनके अफेयर की अफवाहें फैलने लगी थीं। अब रश्मिका ने विजय के साथ सगाई कर ली है और दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- 'जो दोषी है उसे सजा मिले', जुबिन गर्ग की पत्नी का फूटा गुस्सा, गिरफ्तार हो चुके हैं मैनेजर और ईवेंट ऑर्गनाइजर

एयरपोर्ट पर साथ दिखे Ex लवर्स रणबीर-दीपिका, कुछ ही देर में एक-दूजे को 2 बार लगाया गले, फैंस ने दागे सवाल

Source: IndiaTV
Related Posts: rashmika mandanna, rashmika mandanna and rakshit shetty, rashmika mandanna and rakshit shetty love story, rashmika mandanna and rakshit shetty engagement

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.