श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी की खास खूबी दिखाई है. स्पिनरों की गुड लेंथ गेंदों पर आगे निकलने की बजाय वह क्रीज की गहराई में जाकर कट, पंच और पुल से रन बना रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक जड़कर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. लेकिन उनकी बल्लेबाजी में
ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 95 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया. गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई, जिससे पैनल टूट गया. पंत के इस शानदार सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (24 अगस्त) ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी में एक बार फिर ऐसा
यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा बैठे. इससे पहले भी त्यागी 149 KMPH की रफ्तार से यॉर्कर डालकर स्टम्प उड़ा चुके हैं.यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के
शुभमन गिल की बहन शहनील गिल के अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी शो में चीटिंग के आरोप लगाए हैं. किसी शो को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है और गोपनीयता भी बरती जाती है, इसलिए इस तरह के आरोप गंभीर हैं. रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) के दूसरे सीजन में नया विवाद खड़ा हो गया है. शो की कंटेस्टेंट और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने गेम के दौरान
युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने के बाद मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है. चहल का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए चहल ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट झटके.युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने
वीडियो गेम जैसी बैटिंग

वीडियो गेम जैसी बैटिंग, हाइवे जैसी पिचें! बेमज़ा क्यों हुआ IPL 2026?
जसप्रीत बुमराह जैसा बॉलर जहां एक भी विकेट ना ले पाए, 200 रन किसी मज़ाक की तरह लगें और सिर्फ शुरुआती दो हफ्ते में ही अगर 400 छक्के लग जाएं तो फिर आईपीएल में बॉलर्स के लिए कुछ बचा नहीं है. यही वजह है कि भले ही आईपीएल के व्यूज़ आ रहे हो, लेकिन वो बज़ नहीं बन रहा है.
90’s किड्स ने गर्मी की छुट्टियों को दो तरीकों से जिया है, बचपन में गर्मी की छुट्टी का मतलब नानी के घर जाना होता था, उल-जुलूल वक्त तक खेलना बिना किसी टेंशन के. यही जेनरेशन जह थोड़ी जवानी की तरफ आई तो गर्मी की छुट्टियों का एक नया मकसद था, पूरे दिन मस्ती करो और रात को सिर्फ टीवी के सामने बैठ जाओ और मस्त आईपीएल देखो. शनिवार-रविवार हो तो और मौज, क्यूंकि मैच दो होते थे और दोपहर से ही टीवी के सामने बैठना होता था, घरवाले अलग खुश होते थे कि चलो, बच्चे बाहर धूप में तो नहीं खेल रहे हैं.
ये क्रेज़ था आईपीएल का. लेकिन अब क्या ऐसा है? ना, अब अगर ट्विटर, इंस्टा पर कोई मज़ेदार रील या मोमेंट जबतक वायरल ना हो जाए आप खुद आईपीएल देखने जाते ही नहीं हैं. या फिर सामने कहीं टीवी पर चलता हुआ ना दिख जाए. अब इसके दो बड़े कारण हैं, पहला ये कि भाई क्रिकेट बहुत ही ज्यादा हो रहा है, या यूं कहें कि कंटेंट बहुत ज्यादा हो रहा है. पहले ही इंसान फ़िल्म, रील, वेबसीरीज़ से ऊब चुका है और ऊपर से आईपीएल मैच के लिए 3 घंटे स्क्रीन के सामने रहो.
और दूसरा सबसे ज़रूरी कारण है कि आईपीएल का गिरता स्तर. आप देखेंगे तो अब आईपीएल उस ईए स्पोर्ट्स की तरह हो गया है, जहां आप सिर्फ शॉट मारने, छक्के मारने जाते थे और मज़े लेते थे कि देखो 10 ओवर में ही 150 बना दिए. लेकिन आईपीएल या क्रिकेट का खेल असल में तो ऐसा नहीं था. और यही आईपीएल की बोरियत की वजह है, क्यूंकि इसे सिर्फ बल्लेबाज़ों का खेल बना दिया है.
ये पढ़ें: ये कैसी बुतपरस्ती है? CSK में MS धोनी की विरासत क्यों डगमगा रही है
आईपीएल 2026 के आंकड़ों को थोड़ा बारीकी से देखें तो एक डरावना सच सामने आता है—क्रिकेट के मैदान से 'कॉम्पिटिशन' गायब हो चुका है. मैदान पर अब दो टीमों के बीच मुकाबला नहीं होता, बल्कि सिर्फ इस बात की होड़ लगी है कि कौन सा बल्लेबाज गेंद को ज्यादा दूर और ज्यादा बार बाउंड्री के पार फेंकता है. डेटा इस बात की गवाही देता है कि यह टूर्नामेंट अब सिर्फ बल्लेबाजों का तमाशा बनकर रह गया है.
गेंदबाजों का 'अस्तित्व' संकट में
एक ज़माना था जब आईपीएल में 160-170 रन का बचाव करना एक कला मानी जाती थी. राशिद खान, बुमराह या सुनील नरेन जैसे गेंदबाज जब गेंद थामते थे, तो मैच में जान आ जाती थी. जिस सनराइज़र्स हैदराबाद ने रनों की बारिश का ऐसा सिलसिला आईपीएल में शुरू किया है, यही वो टीम थी जो 120-130 का टारगेट भी मज़ेदार तरीके से बचाती थी. तब इस टीम के पास राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, डेल स्टेन होते थे और बॉलिंग के दम पर इस टीम ने कई मैच जीते भी हैं.
लेकिन 2026 के आंकड़ों को देखिए, तो कहानी पूरी तरह बदल चुकी है. अब 200 रन बनाना किसी टीम की ताकत नहीं, बल्कि उसकी मजबूरी बन गई है. अगर आपने 220 रन नहीं बनाए, तो आप सुरक्षित नहीं हैं.
डेटा बताता है कि इस सीजन में पावरप्ले का औसत रन रेट 10 के करीब पहुंच गया है. यानी खेल शुरू होते ही गेंदबाज 'सर्वाइवल मोड' में आ जाता है. जिस खेल में गेंदबाज को यह पता हो कि उसकी सबसे अच्छी यॉर्कर भी 'स्कूप' होकर छक्के के लिए जाएगी, वहां Skill का दम घुटने लगता है.
15 अप्रैल तक के आंकड़े देखेंगे तो मालूम चलता है कि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच बॉलर्स की इकॉनोमी 10 के आस-पास है, 8.47 वाले जोफ्रा आर्चर सबसे मज़बूत हैं. शायद पढ़ने में यकीं ना हो लेकिन सच ये है कि शुरुआती चार मैच में मौजूदा वक्त में वर्ल्ड के नंबर-1 बॉलर जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला है, जबकि उनकी इकॉनोमी भी 8 के ऊपर ही है. यानी जिस टूर्नामेंट या पिच पर बुमराह को विकेट नहीं मिल रहा है, तो वो क्या ही बॉलिंग फ्रेंडली विकेट्स होंगे.
डेथ ओवर्स: जहां मौत सिर्फ गेंदबाजों की हो रही है
डेथ ओवर्स में रन बनाना पहले एक हौवा होता था, लेकिन डेथ ओवर्स में अब कोई अच्छा मुकाबला देखने को नहीं मिल रहा. 16वें से 20वें ओवर के बीच रन बनाने की गति 14-15 रन प्रति ओवर तक जा रही है. गेंदबाजों के पास कोई 'प्लान-बी' नहीं बचा है. इम्पैक्ट प्लेयर रूल ने इस आग में घी डालने का काम किया है. अब बल्लेबाजों को पता है कि पीछे 9वें नंबर तक बैटिंग है, इसलिए वे निडर होकर बल्ला घुमा रहे हैं.
अच्छे से अच्छे गेंदबाजों की इकॉनमी 10 के ऊपर जा रही है. जब 'पर्पल कैप' की रेस में शामिल गेंदबाज भी हर ओवर में 11 रन लुटा रहा हो, तो समझ लीजिए कि खेल का संतुलन (Balance) मर चुका है. यह अब 'बैट बनाम बॉल' का खेल नहीं रहा, यह अब सिर्फ 'पावर हिटिंग' की नुमाइश है.
ये पढ़ें: प्रतिभा का प्रबंधन: वैभव सूर्यवंशी के बहाने ज़रूरी सवाल, कहीं हो ना जाए पृथ्वी-पार्थिव जैसा हाल
क्या यह वाकई 'क्रिकेट' है?
एक ओपिनियन के तौर पर देखें तो यह खेल के लिए खतरे की घंटी है. अगर किसी भी मैच में बॉलर्स के दम पर जीत नहीं मिल रही, तो हम किस कॉम्पिटिशन की बात कर रहे हैं? क्रिकेट की खूबसूरती तब है जब 140 रन के स्कोर पर भी सांसें अटकी हों, न कि तब जब हर दूसरी गेंद स्टैंड्स में जा रही हो. इस बार 'डॉट बॉल्स' का ग्राफ ऐतिहासिक रूप से नीचे गिरा है. इसका मतलब है कि बल्लेबाज अब गेंद को सम्मान देने के मूड में ही नहीं है. आईपीएल 2026 की पिचें ऐसी 'हाईवे' बन चुकी हैं जहां गेंदबाजों के लिए कोई 'स्पीड ब्रेकर' नहीं है.
यह आईपीएल अब गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने जैसा है. अगर भविष्य में बाउंड्री थोड़ी बड़ी नहीं की गई या पिचों पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं छोड़ा गया, तो हम जल्द ही एक ऐसा खेल देखेंगे जहां गेंदबाज सिर्फ एक मशीन की तरह गेंद फेंकेगा और बल्लेबाज उसे पीटेगा. आईपीएल 2026 ने साबित कर दिया है कि हमने मनोरंजन के नाम पर खेल की रूह को कहीं पीछे छोड़ दिया है. बॉलर्स के पास अब न तो पावरप्ले में स्विंग है, न बीच के ओवरों में कंट्रोल और न ही डेथ ओवर्स में यॉर्कर की कीमत. यह सिर्फ और सिर्फ बल्लेबाजों का टूर्नामेंट है.
Source: AajTak
Related Posts: IPL 2026, IPL 2026 batting, IPL 2026 analysis, IPL 2026 bowling stats, IPL 2026 jasprit bumrah wickets, IPL 2026 highlights, आईपीएल 2026, इंडियन प्रीमियर लीग, जसप्रीत बुमराह
हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल पर जो टिप्पणी की, वो भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आई. यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर सीधे जवाब देकर ना सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मैदान पर कोई भारतीय खिलाड़ियों के साथ 'लाइन क्रॉस' करेगा तो उसे जवाब मिलेगा. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच भिड़ंत हो गई थी. अब
1 days ago
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं. चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक डराने वाली खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान हाथ में
1 days ago
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर फैन्स का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है. गॉल के बाद श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी देवदत्त पडिक्कल ने फॉर्म को जारी रखते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. पडिक्कल ने 168 गेंदो में
1 days ago
टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड को करारी शिकस्त मिले. मौजूदा समीकरण को देखते हुए एक-एक गोल भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने या वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला कर सकता है.टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि
2 days ago
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल संग असिथा फर्नांडो की तीखी नोकझोंक हुई. यशस्वी जायसवाल को 45 रनों पर बोल्ड करने के बाद असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न से माहौल गरमा गया. फिर जो कुछ हुआ, वो खेल भावना के खिलाफ था. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला खेला जा रहा
2 days ago
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात देकर WTC में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. इस दमदार परफॉर्मेंस से ऑस्ट्रेलिया ने खुद के साथ-साथ भारत के लिए भी आगे की राह आसान करने का काम किया है. WTC Points Table : मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलियाई
2 days ago
चाइनामैन कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके कारण कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतर सकते हैं. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त (रविवार) से
2 days ago
दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को पारी और 51 रनों से हरा दिया. मुकाबला दो दिन के अंदर खत्म हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर ली. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला गया.
2 days ago
दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बल्ले से फीका रहा. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बना सके. वैभव सूर्यवंशी अब मौका मिलने पर दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव
2 days ago
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फैन्स का भरोसा टूट चुका है. अब लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती है.लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद
2 days ago
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की नजरे हैं. वैसे गौतम गंभीर के बयान से इतना जरूर साफ है कि गॉल में सिर्फ एक विकेट के बावजूद टीम मैनेजमेंट का कुलदीप यादव भरोसा कायम है. कुलदीप यदि कोलंबो टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की
2 days ago
मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से वापसी करके मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा होने से बचा लिया. अब दूसरे दिन का खेल मैच की दिशा को तय करेगा. पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और बल्लेबाजी करना आसान नहीं है.मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से
3 days ago
वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है. टी20 में बल्ले से जलवा बिखेरने वाले वैभव आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट के भी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. भारतीय टी20 टीम के लिए अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर लगातार दिग्गजों की नजरें बनी हुई है. बेहद कम उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल से फैन्स को अपना दीवाना
3 days ago
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में होना है, भारत ने गॉल टेस्ट में जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम अगर कोलंबो में जीतती है तो 3 साल बाद एक इतिहास बनेगा. कोलंबो के कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जब रविवार (23 अगस्त) को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो टीम
3 days ago
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट हारने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने इस बार पहले दिन ही बांग्लादेश की हालत टाइट कर दी. बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट में बेहद सस्ते में महज 64 रनों पर आउट हो गई.ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट
3 days ago
तेज गेंदबाज केट क्रॉस मौजूदा इंग्लिश सीजन में लंकाशायर के लिए बाकी मुकाबले खेलेंगी. करीब दो दशक पहले जिस काउंटी से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ था, उसी के साथ खेलते हुए क्रॉस अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी अध्याय पूरा करेंगी. इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 34 साल की क्रॉस मौजूदा इंग्लिश
3 days ago
मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह हावी कर दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को तबाह करने के साथ-साथ डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया.मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने
3 days ago
तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही, जहां दोनों पारियों को मिलाकर टीम केवल 306 रन बना सकी. दूसरी ओर इंग्लैंड को दोबारा बल्लेबाजी करने की जरूरत तक नहीं पड़ी और उसने तीन दिन के अंदर मुकाबला जीत लिया.तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी
3 days ago
भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को बराबरी हासिल करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए. मेजबान टीम के सामने असली चुनौती भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच बनाने की नहीं, बल्कि ऐसा विकेट चुनने की है जिस पर उसके बल्लेबाजी क्रम की कमजोरियां उजागर ना हों.भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को
3 days ago
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो मैचों की सीरीज बचाने के लिए मेजबान टीम को कोलंबो टेस्ट जीतना ही होगा. इस अहम मुकाबले से पहले प्रमुख बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी ने श्रीलंका के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती बढ़ा दी है.गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो
4 days ago
भारत 17 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें घर में शानदार प्रदर्शन करना है. हालांकि पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी जैसे स्टार खिलाड़ी मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं. भारत की स्टार बैडमिंटन शटलर पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटनशिप 2026 से बाहर हो गईं. नई दिल्ली के इंदिरा
4 days ago
गॉल टेस्ट के दौरान भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन की मुलाकात चर्चा में रही. मैच के बाद कर्स्टन ने बताया कि दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई? भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैन्स का ध्यान अपनी
5 days ago
स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच लगातार जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. टीम ने 24 मुकाबले लगातार जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का 21 लगातार जीत का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. स्पेन ने यह कारनामा मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर्स के दौरान किया और लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है.स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार
5 days ago
पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड से भिड़ने की संभावना है. अगर यह मुकाबला तय होता है तो नीदरलैंड के गढ़ में भारत की कड़ी अग्निपरीक्षा होगी. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब असली परीक्षा है. नए प्रारूप के दूसरे
5 days ago
गॉल में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर अपने 600वें टेस्ट को यादगार बना दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस जीत के नायक रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, जिन्होंने 10 विकेट झटके. सुथार के प्रदर्शन ने टीम में नंबर-8 तक बल्लेबाजी की गहराई की बहस को नया मोड़ दिया है. गॉल टेस्ट ने दिखाया कि एक विशेषज्ञ गेंदबाज की मैच जिताने वाली क्षमता कई बार
5 days ago
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराने के बाद विरोधी खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव जरूर किया, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक नीति क्रिकेट में पहले ही दिख चुकी है, हालांकि हॉकी इंडिया ने हाथ मिलाने पर कोई बैन नहीं लगाया
5 days ago
गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे. लेकिन बारिश के बीच मुकाबले को आगे बढ़ाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले इन 130 लोगों की भूमिका भी कम अहम नहीं रही. ऋषभ पंत की इंस्टा स्टोरी ने मैदान के इन खास किरदारों की मेहनत को सामने ला दिया.गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे.
5 days ago