IND-W vs AUS-W: टीम इंडिया के पास सीरीज बराबर करने का मौका, जानें दूसरे वनडे मैच की कहां पर देखें Live Streaming

भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा और उससे पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखने के लिए मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम को एकतरफा 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अब दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की कोशिश सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाने की होगी। वर्ल्ड कप से पहले हो रही इस सीरीज में टीम इंडिया के कई प्लेयर्स के प्रदर्शन पर नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें पहले मुकाबले में गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा निराश किया।
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा युद्धवीर सिंह पीसीए स्टेडियम में 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक एक ही इंटरनेशनल वनडे मैच खेला गया है, जो दोनों टीमों के बीच खेला गया पिछला मुकाबला ही था। यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेना बेहतर हो सकता है क्योंकि टारगेट का पीछा करते ओस आने की उम्मीद की जा सकती है, जिससे बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाएगा। ऐसे में इस मुकाबले का टॉस काफी अहम भूमिका अदा कर सकता है।
मुल्लानपुर के स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में दूसरे वनडे मैच की शुरुआत 17 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगी, जिसमें इस मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होगा। दूसरे वनडे मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो भारतीय फैंस इसे जियो हॉटस्टार की एप पर लॉगिन कर देख सकते हैं।
भारतीय महिला टीम - प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, उमा छेत्री, सयाली सतघरे।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहेम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, सोफी मोलिनक्स, निकोल फाल्टम, चार्ली नॉट, डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वॉल।
ये भी पढ़ें
ICC रैंकिंग में मची खलबली, स्टार भारतीय खिलाड़ी ने फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज
टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, अब इस कंपनी ने मिलाया BCCI से हाथ
Source: IndiaTV
Related Posts: IND vs AUS, IND W vs AUS W, India vs Australia, India Women Cricket Team, Australia Women Cricket Team, IND vs AUS ODI Series, Cricket News, Sports News, Smriti Mandhana