तमिलनाडु में 19 वर्षीय युवती से रेप मामले में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Posted By: Hari Ram Posted On: Oct 01, 2025Share Article

तमिलनाडु में 19 वर्षीय युवती से रेप मामले में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

तमिलानाडु में 19 वर्षीय युवती से रेप मामले में 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. दोनों ने एक ट्रक की तलाशी के दौरान इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया था.

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई -जिला पूर्वी में एक 19 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दोनों को निलंबित भी कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार युवती बाईपास रोड पर दो पुरुषों और एक अन्य महिला के साथ एक ट्रक में यात्रा कर रही थी. जब वे एंडल गांव पार कर रहे थे, तो कांस्टेबल सुंदर और सुरेश राज ने नियमित वाहन जांच के लिए ट्रक को रोक लिया. इसके बाद कांस्टेबलों ने कथित तौर पर युवती को एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: लूटपाट, हमला और गैंगरेप... पुलिस के सामने ऐसे आई नाबालिग लड़की संग दरिंदगी की कहानी

इलाज करने वाले डॉक्टरों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद युवती एंडल गांव पहुंचने के लिए संघर्ष करती रही. इस दौरान स्थानीय निवासियों ने उसकी मदद की और उसे सरकारी अस्पताल ले गए. जिसके बाद इलाज करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया और जिला महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म मामले में तिरुवन्नामलाई -जिला पूर्वी पुलिस स्टेशन के दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. गिरफ्तार कांस्टेबलों की पहचान सुंदर और सुरेश राज के रूप में हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Source: AajTak
Related Posts: Tiruvannamalai rape case, Tamil Nadu police rape, EPS on DMK, Edappadi Palaniswami rape case reaction, DMK government women safety, Tiruvannamalai police arrested

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.