शुभमन गिल का वनडे में कप्तानी मिलने के बाद आया बड़ा बयान, अपने टारगेट का भी किया खुलासा

Posted By: Hari Ram Posted On: Oct 04, 2025Share Article

भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर जब स्क्वाड का ऐलान हुआ तो उसमें कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई, जिनको अब इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का नया कप्तान बीसीसीआई की तरफ से नियुक्त कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की स्क्वाड में रोहित शर्मा को भी जगह मिली है जो बतौर प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा विराट कोहली भी इस सीरीज में टीम का हिस्सा हैं। अब शुभमन गिल का वनडे में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने टारगेट का भी खुलासा किया है।

शुभमन गिल ने वनडे में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद बीसीसीआई की तरफ से पोस्ट किए वीडियो में दिए अपने पहले बयान में कहा कि हमारा सबसे बड़ा टारगेट साल 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है। गिल ने कहा कि हमें साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले लगभग 20 मैच खेलने का मौका मिलेगा, ऐसे में हमारी कोशिश हर सीरीज को उसी दिशा में देखते अपनी तैयारियों को ध्यान रखते हुए खेलने की रहने वाली हैं। मेरे लिए भारतीय टीम को वनडे में लीड करना एक सम्मान की बात और मैं उम्मीद करता हूं कि इस जिम्मेदारी पर सभी की उम्मीदों पूरी तरह से खरा उतर पाऊंगा।

साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने शुभमन गिल को वनडे में टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त करने का फैसला लिया ताकि उन्हें वर्ल्ड कप से पहले खुद को इस जिम्मेदारी के लिए तैयार करने का पूरा मौका मिल सके। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शुभमन गिल को वनडे में नया कप्तान नियुक्त करने के बाद दिए अपने बयान में कहा कि तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से सही नहीं है। हम साल 2027 के वर्ल्ड कप से सिर्फ 2 साल दूर हैं और इस फॉर्मेट में हम काफी कम मुकाबले भी खेल रहे हैं। अभी हमारा ध्यान अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप है। हमें वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी प्लानिंग को शुरू करना होगा, ताकि खिलाड़ियों को तैयार होने का पूरा समय मिल सके।

ये भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से इतनी बदल गई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने गए ये 5 खिलाड़ी

रोहित शर्मा का कैसा है बतौर कप्तान रिकॉर्ड? टी20 वर्ल्ड कप से लेकर टीम इंडिया ने जीते ये खिताब

Source: IndiaTV
Related Posts: Shubman Gill, Indian Cricket Team, Team India, IND vs AUS, India vs Australia, Cricket News, Sports News, Team India, Shubman Gill New Indian Team ODI Captain, BCCI

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.