Gold Rate Today: सस्ता हो गया सोना, तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स और जोयालुक्कास में जानिए गोल्ड रेट

Posted By: Tarun Kumar Posted On: Sep 24, 2025Share Article

Gold Rate Today: उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली, डॉलर के मजबूत होने और धीमी मांग के चलते सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना बुधवार दोपहर 0.22 फीसदी या 247 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बुधवार दोपहर चांदी 0.13 फीसदी या 172 रुपये की गिरावट के साथ 1,34,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू सर्राफा बाजार की बात करें, तो आज बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,14,040 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोना 1,11,310 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 20 कैरेट सोना 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 92,380 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड 73,560 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

जूलरी ब्रांड तनिष्क आज बुधवार, 24 सितंबर 2025 को 22 कैरेट गोल्ड 1,06,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 86,850 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड 1,15,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

जूलरी ब्रांड Joyalukkas बुधवार, 24 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,15,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। कंपनी 22 कैरेट गोल्ड 1,05,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है। वहीं, 18 कैरेट सोना 86,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स बुधवार, 24 सितंबर को 22 कैरेट सोना 1,05,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स बुधवार, 24 सितंबर को 22 कैरेट सोना 1,05,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

Source: Patrika
Related Posts: 14 carat gold rate, 18 Carat Gold Rate, 18 कैरेट सोने का भाव, 20 carat gold rate, 20 कैरेट सोने का भाव, 22 carat gold rate, 22 कैरेट सोने का भाव, 24 carat gold rate

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.