संजय दत्त की गिरफ्तारी से डर गई थीं माधुरी, बनाई दूरी- लेखक का दावा

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Oct 05, 2025Share Article

संजय दत्त की गिरफ्तारी से डर गई थीं माधुरी दीक्षित, बनाई दूरी- लेखक का दावा

Sanjay Dutt Madhuri Dixit Relationship: एक वक्त था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के डेटिंग की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन कहा जाता है कि एक्टर के जेल जाने के बाद दोनों के रिश्ते पर विराम लग गया. इस इंसीडेंट के बाद माधुरी संजय से किनारा करने लगी थीं. ऐसा दावा लेखक हनीफ जावेरी करते हैं. हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की.

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को लेकर चर्चा जोरों पर रही है कि दोनों साजन फिल्म की शूटिंग के दौरान डेट कर रहे थे. संजय-माधुरी एकसाथ इसके अलावा भी कई फिल्में कर चुके हैं. लेकिन 1993 के मुंबई धमाकों के मामले में संजय की गिरफ्तारी ने उनके बीच दरार डाल दी. इस घटना के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली. लेखक हनीफ जावेरी ने दावा किया कि उन्होंने खुद देखा था कि किस तरह माधुरी ने एक पार्टी में संजय के साथ तस्वीर खिंचवाने से बचने की कोशिश की थी.

संजय से माधुरी ने बनाई थी दूरी

हनीफ जावेरी ने बताया कि यह पार्टी उस फिल्म की थी जो संजय की गिरफ्तारी के कारण रुकी हुई थी. उस समय संजय जमानत पर बाहर थे, और प्रोड्यूसर ने प्रेस के लिए एक इवेंट आयोजित किया था, जहां वह दोनों सितारों को साथ पेश करना चाहते थे.

मेरी सहेली को दिए एक इंटरव्यू में जावेरी ने कहा, “जब संजय दत्त जेल में थे, तब फिल्म इंडस्ट्री ने उनके समर्थन में विरोध किया था. लेकिन माधुरी ने इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया. जब संजय को जमानत पर रिहा किया गया, तो महानता के डायरेक्टर अफजल खान ने एक पार्टी रखी. माधुरी ने वादा किया था कि वह पार्टी में शामिल होंगी. मैं भी वहां मौजूद था. एक तरफ मंच लगा था और दूसरी तरफ कुछ कुर्सियों वाली एक टेबल थी, जहां मैं बैठा था. मैंने देखा कि माधुरी अपनी सेक्रेटरी और कुछ लोगों के साथ अंदर आईं, लेकिन मंच पर जाने के बजाय, वे मेरे पास वाली सीट पर बैठ गईं.”

संजय को देख मंच पर नहीं गईं माधुरी

जावेरी ने आगे बताया कि माधुरी ने मंच पर संजय को देख लिया था और उनसे बचने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने कहा, “मैंने देखा कि वे थोड़ी बेचैन थीं, मुझे लगा कि वे जल्द ही मंच पर चली जाएंगी. लेकिन मंच पर बाकी कलाकारों से मिलने के बजाय, माधुरी और उनके साथ आए लोग उठे और वहां से चले गए. सभी फोटोग्राफर इंतजार कर रहे थे कि संजय और माधुरी की गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर मिल जाए. लेकिन मैं समझ गया कि माधुरी क्यों चली गईं, वह संजय के साथ तस्वीर नहीं खिंचवाना चाहती थीं.”

उनके रिश्ते के बारे में और बताते हुए जावेरी ने कहा कि संजय और माधुरी कुछ समय तक साथ थे, और माधुरी की मां चाहती थीं कि वह जल्द शादी कर लें. लेकिन जब संजय गिरफ्तार हुए, तो माधुरी ने यह सोचकर रिश्ता तोड़ना बेहतर समझा कि कहीं उनका नाम भी किसी तरह के विवाद में न आ जाए. जावेरी बोले, “उन्हें डर था कि उनकी भी जांच हो सकती है,” उन्होंने यह भी बताया कि माधुरी की मां ने पहले उनकी शादी गायक सुरेश वाडकर से करवाने की कोशिश की थी. हालांकि बाद में डॉक्टर श्रीराम नेने से उनकी शादी करवाई.

बता दें, कई सालों बाद माधुरी और संजय फिर से फिल्म कलंक में साथ नजर आए थे.

Source: AajTak
Related Posts: Madhuri Dixit, Sanjay Dutt, Madhuri Dixit Sanjay Dutt relationship, Madhuri Dixit Sanjay Dutt breakup, Saajan movie, 1993 Mumbai blasts, Bollywood love story

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.