कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
'शाह अमर रहे...', जिस नारे को दबी जुबान में भी नहीं बोलते थे ईरानी, अब वही बना इंकलाब की आवाज!

'शाह अमर रहे...', जिस नारे को दबी जुबान में भी नहीं बोलते थे ईरानी, अब वही बना इंकलाब की आवाज!
ईरान में सत्ता में बदलाव को लेकर चल रहे प्रदर्शन का आज छठा दिन है. आर्थिक कारणों से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग ले चुका है और प्रदर्शनकारी 'डेथ टू डिक्टेटर'और 'मुल्ला देश छोड़ो' जैसे नारे लगा रहे हैं. ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई और फायरिंग में कुछ मौतों की भी खबर है
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अब देशभर में फैल चुके हैं. इसकी शुरुआत राजधानी तेहरान से हुई, जो देखते ही देखते शहर दर शहर पहुंच गई. हालात ऐसे हैं कि देश के 30 से अधिक शहरों में प्रोटेस्ट हो रहे हैं, जिनमें कोम शहर भी है, जिसे ईरान के शासक शिया मौलवी वर्ग का गढ़ माना जाता है.
ईरान में यह प्रोटेस्ट 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद सबसे व्यापक प्रदर्शनों में से एक है. ईरान की सड़कों पर अब जो नारे लग रहे हैं, वो शाह शासन की याद दिला रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारी मुल्लाओं, ईरान छोड़ो जैसे नारों के साथ जाविद शाह यानी शाह अमर रहें के नारे भी लगा रहे हैं.
हालांकि, ईरान के इन मौजूदा प्रदर्शनों की शुरुआती वजह आर्थिक बदहाली है. ईरान की मुद्रा औंधे मुंह गिर गई है. ईरान की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 42,000 रियाल पर है, जबकि महंगाई दर 42 फीसदी तक पहुंच चुकी है. लेकिन अब यह प्रदर्शन सिर्फ आर्थिक बदहाली तक सीमित नहीं है बल्कि अब लोग खुलकर ईरान की धार्मिक सत्ता यानी थियोक्रेटिक सिस्टम को हटाने की मांग कर रहे हैं.
ईरानी-अमेरिकी पत्रकार मसीह अलीनेजाद के अनुसार, प्रदर्शनकारी तानाशाही मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि अब शाह अमर रहें.. के जो नारे लग रहे हैं. तो वह शाह कौन है, जिसका नाम आज ईरानी लोग अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन के विरोध में कर रहे हैं?
लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसी शाह के दौर में रूहोल्लाह खोमैनी के नेतृत्व में हुए जनआंदोलन ने 1979 में राजशाही को उखाड़ फेंका था. खोमैनी ही अयातुल्ला खामेनेई के पूर्ववर्ती थे. इसी क्रांति के बाद ईरान में शिया मौलवियों की सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई, जिसमें अयातुल्ला यानी सर्वोच्च नेता का पद देश के शासन का केंद्र बन गया.
पहलवी वंश के अपदस्थ क्राउन प्रिंस रजा पहलवी, जो फिलहाल अमेरिका में निर्वासन में रह रहे हैं. उन्होंने इन प्रदर्शनों का समर्थन किया है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे दमनकारी शासन के खिलाफ डटकर खड़े हैं. जिस ‘शाह' का नाम कभी ईरान में वर्जित माना जाता था, वही नाम अब सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन के खिलाफ हुए आंदोलन की पहचान बन गया है.
‘जाविद शाह': जो नारा कभी वर्जित था, वह आज सड़कों पर क्यों गूंज रहा है?
लंबे समय से चल रहे असंतोष और विरोध के बाद 1979 में पहलवी वंश को सत्ता से हटा दिया गया था. शाह का तेज पश्चिमीकरण और कठोर आर्थिक असमानता और सांस्कृतिक अलगाव का कारण बना, जिसने समाज के लगभग हर वर्ग को खोमैनी के नेतृत्व वाले धार्मिक क्रांतिकारी आंदोलन के पीछे एकजुट कर दिया.
जाविद शाह यानी शाह अमर रहे का नारा ईरान में टैबू इसलिए बन गया था, क्योंकि यह नारा सीधे उस राजशाही व्यवस्था की याद दिलाता था, जिसे 1979 की इस्लामी क्रांति में जनता ने खुद उखाड़ फेंका था.
इस क्रांति के बाद पहलवी वंश से व्यापक नफरत थी, जबकि नई इस्लामिक रिपब्लिक को जनता का समर्थन हासिल था. तो फिर पिछले 47 वर्षों में क्या बदल गया? ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक उतनी ही, बल्कि कई मायनों में उससे भी अधिक दमनकारी साबित हुई, जितनी वह राजशाही थी जिसे उसने हटाया था. अयातुल्लाओं के शासन ने ईरान को दुनिया से अलग-थलग कर दिया, जिससे देश ऐसी आर्थिक गिरावट में चला गया, जिससे वह आज तक उबर नहीं पाया.
मध्य पूर्व में आतंकी और उग्रवादी संगठनों को समर्थन देने की नीति ने हालात और बिगाड़ दिए. अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों ने ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था से लगभग काट दिया.
इस्लामी शासन को सख़्ती से थोपने और उससे जुड़ी तमाम नीतियों ने ईरान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपूरणीय नुकसान पहुंचाया और ईरानी जनता विरोध और प्रतिरोध से अनजान नहीं है.
आज ईरानी रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42,000 से भी नीचे फिसल चुका है और महंगाई 42 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है. ऐसे में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौलवी सरकार तीन साल में सबसे बड़े जनविद्रोह का सामना कर रही है.
ईरानी-अमेरिकी पत्रकार और लेखिका मसीह अलीनेजाद ने X पर लिखा, ईरान से लगातार ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जिनमें लोग सड़कों पर एक स्वर में नारे लगा रहे हैं, ‘मुल्लाओं, ईरान छोड़ो' और ‘तानाशाही मुर्दाबाद'. यह उस जनता की आवज है, जो इस्लामिक रिपब्लिक नहीं चाहती.
ईरान ने इससे पहले भी कई बड़े जनआंदोलन देखे हैं. आज ईरानी शहरों की सड़कों पर गूंज रहा नारा जाविद शाह उस व्यवस्था की वापसी की पुकार है, जिसे दशकों पहले जनता ने खुद खारिज कर दिया था.
हालांकि, अयातुल्लाओं का शासन पहले भी कई आंदोलनों को बेरहमी से कुचल चुका है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इस बार भी वह ऐसा कर पाएगा? एक बात साफ है- ईरान में धार्मिक तानाशाही के खिलाफ संघर्ष में अब पहलवी वंश एक चेहरा और एक ताकत बनकर उभर चुका है.
रजा पहलवी कौन हैं?
रजा पहलवी का जन्म 1960 में ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था. वह ईरान के आख़िरी शाह मोहम्मद रजा पहलवी के सबसे बड़े बेटे हैं, जिनकी सत्ता 1979 की ईरानी क्रांति में गिरा दी गई थी.
उदार लोकतंत्र के समर्थक रजा पहलवी निर्वासन में गठित विपक्षी संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ ईरान के संस्थापक और नेता हैं.
वह ईरान के भविष्य की शासन व्यवस्था तय करने के लिए स्वतंत्र जनमत संग्रह की वकालत करते हैं. 1967 में अपने पिता के राज्याभिषेक के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से क्राउन प्रिंस घोषित किया गया था.
रजा पहलवी ईरान के लोकतंत्र आंदोलन में सक्रिय रहे हैं और अयातुल्ला के नेतृत्व वाले इस्लामिक रिपब्लिक के मुखर आलोचक हैं. वह बार-बार देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों और मौजूदा शासन को हटाने की अपील करते रहे हैं. मौजूदा प्रदर्शनों के दौरान भी उन्होंने एक बार फिर आंदोलन के समर्थन की घोषणा की है.
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखते हुए उन्होंने ईरानियों से अपील की कि वे आने वाले दिनों में हर मौके, हर जुटान और हर कार्यक्रम का इस्तेमाल इस आंदोलन को फैलाने के लिए करें. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से इस राष्ट्रीय विद्रोह के हर शहीद को सम्मान देने और ईरान के आज़ाद होने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया.
पहलवी वंश क्या था और उसका पतन क्यों हुआ?
पहलवी वंश ने 1925 से 1979 तक ईरान पर शासन किया. इस वंश की स्थापना रजा शाह पहलवी ने की थी, जो ब्रिटेन-प्रशिक्षित सैन्य अधिकारी थे. काजार वंश के कमजोर पड़ने के बाद 1925 में उसे औपचारिक रूप से अपदस्थ कर रजा शाह सत्ता में आए. उन्होंने 1941 तक शासन किया, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन और सोवियत संघ के संयुक्त आक्रमण के बाद उन्हें अपने बेटे मोहम्मद रज़ा पहलवी के पक्ष में गद्दी छोड़नी पड़ी.
युद्ध के बड़े हिस्से में ईरान मित्र देशों के कब्ज़े में रहा और 1946 में एक संवैधानिक राजशाही के रूप में उभरा. इस दौर में राजनीतिक गतिविधियां कुछ समय के लिए बढ़ीं. कम्युनिस्ट तुदेह पार्टी और मोहम्मद मोसद्देक के नेतृत्व वाला नेशनल फ़्रंट प्रमुख राजनीतिक ताक़तें बनीं. लेकिन ईरान का यह लोकतांत्रिक प्रयोग ज़्यादा समय तक नहीं चला. 1953 में प्रधानमंत्री बने मोसद्देक ने जब ईरान के तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया, तो उन्हें CIA और MI6 समर्थित तख़्तापलट के ज़रिए सत्ता से हटा दिया गया. इसके बाद मोहम्मद रज़ा पहलवी फिर से सर्वशक्तिमान शासक बनकर उभरे.
1953 से 1979 तक मोहम्मद रजा पहलवी का शासन धीरे-धीरे एक निरंकुश राजशाही में बदल गया. तेल से मिली आय से तेज आर्थिक विकास हुआ और अमेरिका व उसके सहयोगियों से क़रीबी रिश्ते बने. बड़े शहर तेज़ी से आधुनिक हुए, लेकिन विकास असमान रहा और राजनीतिक स्वतंत्रताएं बेहद सीमित थीं.
शाह के भूमि सुधार, पश्चिमीकरण की नीतियाँ और सवाक (SAVAK) गुप्त पुलिस के ज़रिए असहमति का दमन धार्मिक नेताओं, पारंपरिक वर्गों और समाज के बड़े हिस्से को उनसे दूर ले गया. 1971 में पर्सेपोलिस में आयोजित भव्य और अत्यधिक महंगे समारोहों ने भी जनता के गुस्से को और भड़काया.
तेल आय में गिरावट, बढ़ता सैन्य खर्च, सांस्कृतिक प्रतिक्रिया और निर्वासन में रह रहे मौलवी अयातुल्ला रूहोल्लाह ख़ोमैनी के नेतृत्व में बढ़ते विरोध ने 1978 से व्यापक जनआंदोलन का रूप ले लिया. 1979 में राजशाही का पतन हो गया और उसकी जगह इस्लामिक रिपब्लिक की स्थापना हुई.
शाह और उनका परिवार ईरान छोड़कर भाग गया. मोहम्मद रज़ा पहलवी की 1980 में मिस्र में निर्वासन के दौरान मृत्यु हो गई. उनके बेटे रज़ा पहलवी आज अमेरिका में निर्वासन में रहते हुए ईरान में अयातुल्ला विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं.
Source: AajTak
Related Posts: iran protest, iran news, iran story, trump warning to iran, us on iran protest, iran news, hindi news, Tehran news, iran regime change protest, International news, Iran protests
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
1 days ago
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
1 days ago
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
1 days ago
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago