सबकी रसोई में मिलता है ये मसाला, विटामिन बी12 से है भरपूर, ऐसे कर सकते हैं डाइट में शामिल

Posted By: Tarun Kumar Posted On: Sep 17, 2025Share Article

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है। विटामिन बी12 एक घुलनशील पोषक तत्व है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के बढ़ाने, DNA बनाने और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। अगर शरीर में लंबे समय तक विटामिन बी 12 की कमी बनी रहती है तो इससे थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, एनीमिया, तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित होता है।

खाने से विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जाता है। लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। चुनिंदा चीजों में ही विटामिन बी12 पाया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि विटामिन बी12 से भरपूर एक मसाला हमारी और आपकी किचन में मौजूद है। ये मसाला जीरा है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर सब्जियों में किया जाता है। जीरा को डाइट में शामिल कर विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। जीरा को वैज्ञानिक भाषा में Cuminum cyminum कहा जाता है। जीरा को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

जीरा पाउडर- जीरा को हल्का भूनकर पाउडर बना लें। इसका इस्तेमाल सलाद के ऊपर, रायता या दही में किया जा सकता है। आप चाहें तो जीरा को सब्जी में भी पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए भुना जीरा या कच्चा जीरा पीसकर उपयोग में लाया जा सकता है।

जीरा तड़का- सब्जियों में और दाल बनाने में जब तड़का लगाते हैं तो जीरा का इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए खाने में ऊपर से जीरा का तड़का लगा सकते हैं। जीरा का तड़का खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।

जीरा पानी- इसके अलावा जीरा का पानी भी पी सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना शुरू कर दें। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। खाली पेट जीरा पानी पीने से पाचन में भी सुधार आता है।

आटे में जीरा- जो लोग थोड़ी ज्यादा मात्रा में जीरा खाना चाहते हैं उनके लिए आटे में जीरा पाउडर मिलाकर खाना बेस्ट है। आटे में जीरा पाउडर का पता भी नहीं चलता है। बस जीरा को पीसकर रख लें और इसे आटा गूंथने के वक्त 1-2 चम्मच मिक्स कर लें। इस आटे की बनी रोटी न सिर्फ पेट के लिए अच्छी होती है बल्कि इससे शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करना भी आसान हो जाएगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

क्यों चर्चा में है माचा टी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, शरीर को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

दिमाग खाने वाले कीड़े से हुई 18 लोगों की मौत, तेजी से फैल रही अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नाम की बीमारी के क्या हैं लक्षण?

Source: IndiaTV
Related Posts: Is cumin seed rich in vitamin B12, Which seed is high in vitamin B12, Which spices contain vitamin B12, How to increase B12 in 10 days, Vitamin b12 diet, Vitamin b12 Deficiency

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.