साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने देश की दिग्गज क्रिकेटर मिग्नोन डु प्रीज को पीछे छोड़ते हुए साउथ अफ्रीका की सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। डु प्रीज ने अपने करियर में 154 वनडे मैच खेले थे, जबकि कैप ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए 155वां ODI मैच इंदौर स्थित होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वर्ल्ड कप मुकाबले में खेला। मरिजाने कैप अब महिला ODI क्रिकेट इतिहास में सातवें नंबर पर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इस सूची में शीर्ष पर भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज हैं, जिन्होंने अपने करियर में 232 ODI मैच खेले हैं।

कैप का यह माइलस्टोन साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के लिए गर्व का पल है। उन्होंने अब तक अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्ले और गेंद दोनों से टीम को कई अहम मुकाबले जिताए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भी उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड ने दिया 232 रनों का टारगेट

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवरों में 231 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 85 रन का योगदान दिया। ब्रुक हालिडे ने 45 रन और सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने 31 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको मलाबा ने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके।

वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका का आगाज बेहद खराब रहा। टीम को अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब टीम की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में जीत का खाता खोलने पर लगी हैं।

यह भी पढ़ें:

PAK को पीटकर इस खिलाड़ी के हौसले बुलंद, मध्य प्रदेश के छोटे से गांव से आकर क्रिकेट में मचाया धमाल

पहली बार हुआ ऐसा, किसी पाकिस्तानी महिला प्लेयर ने भारत के खिलाफ ODI में जड़ा छक्का; फिर भी नहीं हुआ फायदा

Source: IndiaTV
Related Posts: Cricket, Marizanne Kapp, Most ODIs for South Africa, South Africa vs New Zealand, ODI World Cup, Women's World Cup, Mithali Raj

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.