रेलवे ने 2 अक्टूबर से शुरू कीं ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Oct 02, 2025Share Article

Railway News: रेलवे ने 2 अक्टूबर से शुरू कीं ये स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

आज (2 अक्तूबर) से भारतीय रेलवे ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं हैं. त्योहारों के समय अक्सर लोग अपने घर जाने का विचार बनाते हैं, कई लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे ने फिर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की है. आइए जानते हैं ये ट्रेनें कौन-सी हैं?

त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रेलवे ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. जैसे ही त्योहारों का सीजन आता है घर से दूर रहने वाले कई लोग अपने-अपने घर जाने की तैयारियां करने लगते हैं. यात्रियों को त्योहारों के समय बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे के द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है.

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि आज से कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी गई है.


ये है 2 अक्टूबर से चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनें

वलसाड - खातीपुरा
वलसाड से खातीपुरा के लिए (ट्रेन संख्या 09007) यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी. ये ट्रेन गुरुवार को दोपहर 1:50 बजे प्रस्थान करेगी.

वडोदरा - कोलकाता
वडोदरा से कोलकाता के लिए (ट्रेन संख्या 03110) यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. ये ट्रेन गुरुवार को शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी.

चर्लपल्ली - मालदा टाउन
चर्लपल्ली से मालदा टाउन के लिए (ट्रेन संख्या 03429) यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलेगी. ये ट्रेन गुरुवार को दोपहर 3:50 पर प्रस्थान करेगी.

पर्व का उल्लास और यात्रा की सहजता – दोनों का साथ#PujaSpecialTrains pic.twitter.com/K5qQelm9Ci

काठगोदाम - मुंबई सेंट्रल
काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के लिए (ट्रेन संख्या 09076) यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. ये ट्रेन हर गुरुवार को शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी.

डॉ. अम्बेडकर नगर - पटना
डॉ. अम्बेडकर नगर से पटना के लिए (ट्रेन संख्या 09343) यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. ये ट्रेन गुरुवार को शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी.

Source: AajTak
Related Posts: Indian Railways, festival special trains, pooja special train list, railway news India, October train update, Diwali train schedule, Chhath Puja trains, Durga Puja special train

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.