रैपर डिडी को साढ़े चार साल की सजा, बेटी की गुहार सुनकर कोर्ट में फूट-फूटकर रोए

Posted By: Tarun Kumar Posted On: Oct 04, 2025Share Article

न्यूयॉर्क: प्रोस्टिट्यूशन केस में रैपर डिडी को साढ़े चार साल की सजा, बेटी की गुहार सुनकर कोर्ट में फूट-फूटकर रोए

हिप-हॉप दिग्गज शॉन 'डीडी' कॉम्स को प्रोस्टीट्यूशन से संबंधित आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को चार साल से अधिक की जेल की सज़ा सुनाई गई. अमेरिकी जिला न्यायाधीश अरुण सुब्रमण्यम ने मैनहट्टन संघीय अदालत में 50 महीने की सजा की घोषणा की, साथ ही दुर्व्यवहार के लिए कॉम्स की आलोचना की.

मशहूर हिप-हॉप मुगल सीन डिडी कॉम्ब्स को शुक्रवार को प्रोस्टिट्यूशन से संबंधित आरोपों में दोषी ठहराए जाने पर चार साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई. अमेरिकी जिला न्यायाधीश अरुण सुब्रमण्यम ने मैनहट्टन संघीय अदालत में दिन भर चली सुनवाई के बाद 55 वर्षीय कॉम्ब्स को 50 महीने की सजा सुनाई. साथ ही न्यायाधीश ने हिप-हॉप दिग्गज को दो पूर्व गर्लफ्रेंड्स के साथ सालों तक दुर्व्यवहार करने के लिए फटकार लगाई.

कॉम्ब्स 16 सितंबर 2024 को अपनी गिरफ्तारी के बाद से ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद हैं. पहले से बिताए गए वक्त के लिए क्रेडिट मिलने के बाद तीन साल से कम वक्त में रिहा हो सकते हैं.

रैकेटियरिंग और सेक्स ट्रैफिकिंग से बरी

55 वर्षीय कॉम्ब्स को जुलाई में दो पूर्व गर्लफ्रेंड को ड्रग्स-फ्यूल्ड यौन प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए भुगतान किए गए पुरुष एस्कॉर्ट्स को राज्य की सीमाओं के पार यात्रा की व्यवस्था की थी, जिन्हें वह रिकॉर्ड करते थे. हालांकि, जूरी ने उन्हें रैकेटियरिंग और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर आरोपों से बरी कर दिया, जिनमें उम्रकैद की सजा हो सकती थी.

ये आरोप अभियोजकों के इस आरोप पर आधारित थे कि कॉम्ब्स ने अपनी दो गर्लफ्रेंड (रिदम और ब्लूज़ गायिका कैसंड्रा वेंचुरा और एक महिला जिसे अदालत में जेन के छद्म नाम से जाना जाता है) को प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए मजबूर करने के लिए हिंसा और धमकियों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें कभी-कभी फ्रीक ऑफ्स के रूप में जाना जाता है.

जज ने लगाई फटकारा

इन आरोपों से बरी होने के बावजूद सुब्रमण्यम ने कहा कि कॉम्ब्स ने वेंचुरा और जेन को जो नुकसान पहुंचाया है, उसे देखते हुए एक महत्वपूर्ण सज़ा उचित थी.

सुब्रमण्यम ने कहा, 'अदालत बचाव पक्ष के उस प्रयास को खारिज करती है, जिसमें यहां जो हुआ उसे महज अंतरंग, सहमति से किए गए अनुभव, या सिर्फ सेक्स, ड्रग्स और रॉक-एंड-रोल कहानी के रूप में दर्शाया गया.'

जज सुब्रमण्यम ने आगे कहा, 'ये अधीनता थी, और इसने वेंचुरा और जेन दोनों को अपने जीवन को समाप्त करने के विचारों तक पहुंचा दिया.'

कॉम्ब्स ने खुद को निर्दोष बताया. उनके बचाव पक्ष के वकील मार्क एग्निफिलो ने सुनवाई के बाद मीडिया से कहा कि कॉम्ब्स इस सजा के खिलाफ अपील करेंगे. उनका तर्क था कि सुब्रमण्यम ने जूरी के फैसले पर दूसरी बार विचार किया.

कॉम्ब्स ने मांगी माफी

सजा सुनाए जाने से पहले अदालत को संबोधित करते हुए, कॉम्स ने वेंचुरा और जेन से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सबक सीख लिया है. बैड बॉय रिकॉर्ड्स के संस्थापक कॉम्स ने कहा, 'मैं जानता हूं कि मैं अब कभी किसी दूसरे व्यक्ति पर हाथ नहीं उठाऊंगा.' कॉम्स को अमेरिकी संस्कृति में हिप-हॉप की प्रतिष्ठा बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है.

कॉम्ब्स ने बेटी लगाई गुहार

सुनवाई के दौरान कॉम्ब्स के बच्चों ने उनके लिए नरमी बरतने की अपील की. उनकी 18 वर्षीय बेटी जेसी कॉम्ब्स ने आंसुओं के साथ कहा, 'हम उनके गलतियों को सही नहीं ठहरा रहे, लेकिन वह हमारे पिता हैं और हमें उनकी जरूरत है.' बच्चों की बात सुनते वक्त कॉम्ब्स का सिर झुका रहा और उनकी आंखों में आंसू थे.

कॉम्ब्स ने स्वीकारी शोषण की बात

कॉम्ब्स के वकीलों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ शारीरिक शोषण किया, लेकिन तर्क दिया कि वह अपनी मर्जी से यौन प्रदर्शनों में शामिल हुई थीं. उन्होंने 14 महीने की सजा की मांग की, जबकि अभियोजकों ने कम से कम साढ़े 11 साल की सजा की मांग की थी. अभियोजक क्रिस्टी स्लाविक ने कहा कि सजा में उनके वर्षों के घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

इसके अलावा कॉम्ब्स के वकीलों ने अदालत को उनकी पृष्ठभूमि और परोपकार के बारे में एक वीडियो भी दिखाया. वीडियो में कॉम्ब्स अपने बच्चों के साथ खेलते, सरकारी स्कूल के छात्रों से बात करते और चैरिटी के लिए पैसे जुटाने के लिए न्यूयॉर्क मैराथन में दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सुनवाई के अंत में न्यायाधीश सुब्रमण्यम ने वेंचुरा और जेन को उनकी गवाही के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी हिम्मत अन्य महिलाओं को यौन शोषण की शिकायत करने के लिए प्रेरित कर सकती है. उन्होंने कहा, 'आपने जिन लोगों को प्रभावित किया, उनकी संख्या का अनुमान लगाना असंभव है.'

Source: AajTak
Related Posts: Diddy Combs, Prostitution, Sentence, Arun Subramanian, Casandra Ventura, रैपर सीन डीडी कॉम्ब्स, प्रोस्टिट्यूशन, जेल, सजा, कैसेंड्रा वेंचुरा

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.