कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
राहुल का एक तीर से 3 शिकार... स्टालिन का इनकार तो क्या कांग्रेस का बढ़ रहा थलपति विजय से प्यार

राहुल का एक तीर से 3 शिकार... स्टालिन का इनकार तो क्या कांग्रेस का बढ़ रहा थलपति विजय से प्यार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दांव चले जाने लगे हैं. डीएमके ने कांग्रेस को मर्जी के मुताबिक सीटें देने से इनकार किया तो पार्टी का एक धड़ा अभिनेता से नेता थलपति विजय की पार्टी के साथ गठबंधन की वकालत शुरू कर दी है. ऐसे में राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर एक तीर से 3 निशाना साधते नजर आए.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही न हुआ हो, लेकिन सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के साथ तनातनी के बीच तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने एक तीर से तीन निशाना साधते नजर आए. अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' का राहुल गांधी ने समर्थन करके बीजेपी को कठघरे में खड़े करते नजर आए तो दूसरी तरफ थलपति विजय के जरिए स्टालिन को भी सियासी संदेश दे दिया है.
राहुल गांधी तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म 'जन नायकन' के पक्ष में उतर गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' को ‘रोकने की मोदी सरकार की कोशिश' तमिल संस्कृति पर हमला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘तमिल लोगों की आवाज दबाने' में कभी कामयाब नहीं होंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह बयान तमिल फिल्म ‘जन नायकन' के निर्माता के सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाई कोर्ट के एक अंतरिम आदेश को चुनौती देने के एक दिन बाद आया है. राहुल गांधी के इस पोस्ट ने अब कांग्रेस के अंदर तमिलनाडु की सियासी रणनीति पर नई चर्चा शुरू कर दी है. राहुल के करीबी प्रवीण चक्रवर्ती समेत नेताओं एक तबके ने डीएमके की बजाय विजय से तालमेल की वकालत कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने एक तीर से किए तीन शिकार
तमिलनाडु में कांग्रेस मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी DMK की सहयोगी है. हाल के दिनों में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी बढ़ी है. कांग्रेस 234 सदस्यों वाली विधानसभा में पहले 40 सीटें चाहती थीं, लेकिन DMK ने उसे महज 25 से 30 सीटें देने की बात कर रही है. इसके चलते कांग्रेस का एक धड़ा विजय की टीवीके के साथ गठबंधन करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करता रहा है तो दूसरी तरफ, बीजेपी AIADMK की अगुवाई वाले गठबंधन के लिए नई-नई रणनीति बना रहा है.
ऐसी सियासी परिस्थितियों में राहुल गांधी की हालिया पोस्ट एक तीर से तीन निशाने जैसा है. पहला तो उन्होंने विजय को उनकी फिल्म के मुद्दे पर समर्थन देकर उनका विश्वास जीतने की कोशिश की है, दूसरा ऐसा कर उन्होंने सहयोगी DMK पर दबाव बढ़ा दिया है कि उसके पास विजय एक विकल्प हो सकते हैं और तीसरा राहुल ने बीजेपी पर करारा प्रहार किया है, और उसे तमिल संस्कृति का विरोधी बताकर उसके दक्षिणी विस्तार के मंसूबों को नाकाम करने की कोशिश की है.
एमके स्टालिन का कांग्रेस को इनकार
तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन है, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है. विधानसभा चुनाव में राज्य की 234 सीटों में से कांग्रेस 40 सीटें चाहती है, लेकिन डीएमके इसके लिए राजी नहीं है. डीएमके सिर्फ 25 सीटें ही कांग्रेस को दे रही है, जिसे लेकर दोनों के बीच सियासी तनाव बढ़ गया है. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के करीबी सांसद माणिक टैगोर ने 35 सीटें और तमिलनाडु की सत्ता में हिस्सेदारी की मांग रखी है, जिसे डीएमके ने साफ इंकार कर दिया है.
डीएमके नेता और स्टालिन सरकार में मंत्री आई पेरियासामी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि राज्य में ‘कोई गठबंधन सरकार नहीं होगी. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हमेशा एक ही पार्टी की सरकार रही है और यह परंपरा चुनावों के बाद भी जारी रहेगी. पेरियासामी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन सीएम एमके स्टालिन इस मांग को मानने के इच्छुक नहीं हैं. यह पहली बार है जब डीएमके ने कांग्रेस की मांग को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया है, जो पिछले कई महीनों से जोर पकड़ रही थी.
राहुल ने तमिल दौरे से दिया संदेश
डीएमके के साथ सियासी मनमुटाव के बीच राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु पहुंचे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसने तमिलनाडु की राजनीति में सियासी तपिश बढ़ा दी. राहुल गांधी ने अभिनेता से नेता बने विजय की फिल्म 'जन नायकन' के समर्थन में उतर गए, बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
राहुल गांधी का यह बयान पोंगल के दिन आया है, जब वे नीलगिरि के गुडलूर में उत्सव मना रहे थे. राहुल के शब्दों में सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि तमिल अस्मिता का संदेश भी साफ झलकता दिखा. बता दें कि 'जन नायकन' को लेकर सेंसर बोर्ड, अदालत और प्रशासन के बीच चल रही खींचतान ने इसे तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. कांग्रेस पहले ही फिल्म निर्माताओं के समर्थन में खड़ी थी. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन भी यह कह चुके हैं कि फिल्मों को राजनीतिक वजहों से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.
विजय की टीवीके से कांग्रेस को प्यार
राहुल गांधी के सोशल मीडिया पर पोस्ट ने न सिर्फ अभिनेता से नेता बने थलपित विजय का साथ दिया है, बल्कि उन अटकलों को भी मजबूत किया है कि विजय की पार्टी TVK के साथ आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक समझ बनाने पर विचार कर रही है. राहुल गांधी के करीबी प्रवीण चक्रवर्ती खुलकर थलपति विजय की पार्टी के साथ गठबंधन करने की वकालत कर रहे हैं. राहुल गांधी के इस पोस्ट ने अब कांग्रेस के अंदर तमिलनाडु की सियासी रणनीति पर नई चर्चा शुरू कर दी है.
कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग मानता है कि पार्टी को TVK के साथ गठबंधन करने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. विजय की लोकप्रियता, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के बीच, कांग्रेस को एक नया राजनीतिक फायदा दे सकती है. ऐसे में पार्टी के अंदर शुरुआती फीडबैक से पता चलता है कि विजय और राहुल गांधी दोनों के नेतृत्व वाले अभियान ज़मीनी स्तर पर लोगों से मज़बूती से जुड़ सकते हैं और राज्य में माहौल बदल सकते हैं.
राहुल गांधी के खुलकर विजय की फिल्म के समर्थन उतरने के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच दोस्ती की मांग उठने लगी है. एक्टर विजय की टीम के सोशल मीडिया हैंडल के जरिए एक पोस्ट किया गया है, जिसमें आरआरआर फिल्म का एक वीडियो शेयर कर राहुल गांधी को धन्यवाद कह गया है है. इस तरह गठबंधन के लिए भी सियासी संदेश दे दिया है.
गठबंधन पर कांग्रेस दो खेमे में बंटी
तमिलनाडु में गठबंधन को लेकर कांग्रेस दो धड़ों में बंटी हुई है. पार्टी के सीनियर नेताओं का मानना है कि पार्टी को DMK के साथ अपने लंबे समय के गठबंधन के साथ खड़ा रहना चाहिए. उनका कहना है कि इस साझेदारी ने कई सालों से स्थिरता, प्रासंगिकता और राजनीतिक लाभ दिया है. उनके मुताबिक, नई रणनीति के साथ प्रयोग करना, चाहे वह कितना भी रोमांचक लगे, उसमें जोखिम हो सकता है. इनका तर्क है कि कांग्रेस को DMK के साथ मौजूदा गठबंधन से अलग होने के बजाय, मौजूदा स्थिति का इस्तेमाल करके बेहतर जगह और मौजूदा गठबंधन में मज़बूत भूमिका के लिए बातचीत करनी चाहिए.
वहीं, पार्टी का दूसरा गुट थलपति विजय के साथ गठबंधन करने की वकालत कर रहे हैं. राहुल गांधी के करीब प्रवीण चक्रवर्ती ने थलपित विजय का दिल जीतने के लिए स्टालिन सरकार को भी निशाने पर ले लिया था. प्रवीण चक्रवर्ती ने तमिलनाडु के ऋण की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए कहा कि 2010 में उत्तर प्रदेश का ऋण तमिलनाडु के ऋण से दोगुने से भी अधिक था लेकिन अब तमिलनाडु सबसे अधिक बकाया ऋण और भारी ब्याज दर के साथ सबसे आगे है.
हालांकि, इस बात को लेकर कांग्रेस के तमिलनाडु चीफ ने कहा था कि यूपी की तुलना तमिलनाडु से करना अनुचित है. उत्तर प्रदेश में ‘बुलडोजर शासन'है, जहां लोगों के घर गिराए जा रहे हैं, क्या प्रवीण योगी आदित्यनाथ की आवाज बनकर बोल रहे हैं? इस तरह डीएमके के साथ डैमेज कन्ट्रोल करने की कोशिश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करते नजर आ रहे थे, लेकिन अब राहुल गांधी ने जिस तरह थलपति विजय की फिल्म का समर्थन किया है, उसके सियासी मायने बदल गए हैं.
Source: AajTak
Related Posts: taminadu, congress leader, rahul gandhi, actor thalapathy vijay, mk stalin, political alliance, tvk, congress, dmk
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
1 days ago
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
1 days ago
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
1 days ago
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago