PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन आज, कार्यकाल के दौरान भारत के कई देशों से हुए अहम समझौते

Posted By: Hari Ram Posted On: Sep 17, 2025Share Article

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और वह 75 वर्ष के हो गए हैं। हर बार की तरह पीएम मोदी का जन्मदिन, उनके प्रशंसक और बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में धूमधाम से मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी पीएम मोदी काफी एक्टिव हैं। 2001 में पहली बात गुजरात के सीएम बनने के बाद से ही वह सत्ता में बने हुए हैं। 2014 में वह पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। इस समय प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी, देश को काफी आगे ले गए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें भारत की विदेश नीति से संबंधित फैसले भी शामिल हैं, जिनसे भारत के दूसरे देशों से सबंधों में काफी मज़बूती आई है। पीएम मोदी की विदेश नीति की दुनियाभर के एक्सपर्ट्स तारीफ करते हैं।

2014 से अब तक प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत ने कई देशों के साथ कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। आइए उनमें से कुछ पर नज़र डालते हैं।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान ही भारत और रूस के बीच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डील हुई है, जिसने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा तेल, ऊर्जा, ट्रेड और परमाणु सेक्टर्स में भी दोनों देशों के बीच अहम समझौते हुए हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान ही भारत और रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं, जिनमें कई घातक मिसाइलें, फाइटर जेट्स के पार्ट्स और कई एडवांस हथियार शामिल हैं। इन समझौतों की वजह से भारत और रूस की दोस्ती पहले से भी मज़बूत हो गई।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान ही दोनों देशों के बीच राफेल फाइटर का समझौता हुआ, जो भारतीय एयरफोर्स में बहुत ही महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान के खिलाफ राफेल ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एयर इंडिया-एयरबस एग्रीमेंट, रक्षा और नागरिक उड्डयन समझौता, सतत विकास और स्मार्ट सिटी समझौता, परमाणु ऊर्जा और जलवायु समझौता जैसे अहम समझौते पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और फ्रांस के बीच हुए। इससे भारत-फ्रांस के संबंध काफी मज़बूत हो गए।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरिका के बीच भी कई अहम समझौते हुए हैं। इनमें इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क के तहत क्लीन इकोनॉमी एग्रीमेंट और फेयर इकोनॉमी एग्रीमेंट, ट्रंप से पहले दोनों देशों के बीच ट्रेड डील, पर्यावरण, डिजिटल व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला संबंधित समझौता, लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट, रक्षा समझौता, इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी समझौता, ऊर्जा समझौता, एयर इंडिया और बोइंग में समझौता शामिल हैं। इन समझौतों ने दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक प्रभाव डाला है।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी कई अहम समझौते हुए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता, प्रवासन और गतिशीलता समझौता, रक्षा और प्रौद्योगिकी समझौता, ट्रेड डील जैसे समझौते शामिल हैं।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और मॉरीशस के बीच भी कई अहम समझौते हुए हैं। इनमें भारत-मॉरीशस व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौता अहम है जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार, कृषि, पर्यटन और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए संबंधों में मज़बूती लाई गई।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता, भारत-यूएई द्विपक्षीय निवेश समझौता और व्यापार समझौता अहम रूप से हुए। इससे दोनों देशों के संबंधों में काफी मज़बूती आई।

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और यूके के बीच होने वाले समझौतों में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता सबसे अहम समझौता है। इससे दोनों देशों के बीच बिना टैरिफ के व्यापार को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे द्विपक्षीय व्यापार में इजाफा होगा। इसका फायदा दोनों देशों को मिलेगा और साथ ही द्विपक्षीय संबंधों में भी मज़बूती आएगी।

उक्त सभी देशों के अलावा पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत के सऊदी अरब, नेपाल, भूटान, चिली, ग्रीस, मिस्र, पोलैंड, ताइवान, इटली, ब्राज़ील, दक्षिण अफ्रीका, घाना और अन्य कई देशों से अहम समझौते भी हुए हैं।

Source: Patrika
Related Posts: Narendra Modi, pm modi, PM Modi 75th Birthday, pm modi birthday, PM Modi Birthday Today, PM Narendra Modi, Prime Minister Narendra Modi, पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.