दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बारिश शुरू हो चुकी है. बादलों की वजह से अंधेरा भी है. नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली
विज्ञान

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बारिश शुरू हो चुकी है. बादलों की वजह से अंधेरा भी है. नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और 25 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने का अनुमान है. दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हो रही है. खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से 15 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट करना

दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई नया H1N1 स्ट्रेन आया है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौसमी बदलाव के कारण वायरस सक्रिय हो रहा
विज्ञान

दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोई नया H1N1 स्ट्रेन आया है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौसमी बदलाव के कारण वायरस सक्रिय हो रहा है. राजधानी दिल्ली समेत अब देश क कई दूसरे इलाकों में भी स्वाइन फ्लू के केस बढ़ने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस वायरस का कोई नया स्ट्रेन आ गया है जो तेजी

Swine Flu vaccination : दिल्ली समेत कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं, कई मरीजों में तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या
विज्ञान

Swine Flu vaccination : दिल्ली समेत कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं, कई मरीजों में तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कोई वैक्सीन है. अगर है तो ये कब लगती है और कौन- कौन इसको लगवा सकता है.Swine Flu vaccination : दिल्ली समेत कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं,

चांद को अब तक शांत और ठंडी दुनिया माना जाता रहा है, लेकिन नई खोज उसके पुराने इतिहास की अलग तस्वीर दिखाती है. वैज्ञानिकों ने चांद की सतह पर दो विशाल ज्वालामुखीय ढांचे खोजे हैं, जो अरबों
विज्ञान

चांद को अब तक शांत और ठंडी दुनिया माना जाता रहा है, लेकिन नई खोज उसके पुराने इतिहास की अलग तस्वीर दिखाती है. वैज्ञानिकों ने चांद की सतह पर दो विशाल ज्वालामुखीय ढांचे खोजे हैं, जो अरबों साल पहले की ज्वालामुखीय गतिविधि के सबूत देते हैं. चांद को देखकर लगता है कि वहां लंबे समय से सब कुछ शांत है. लेकिन वैज्ञानिकों को मिले नए सबूत बताते हैं कि अरबों साल

भारत में मॉनसून बेतरतीब और कमजोर पड़ रहा है. IMD ने अगले दो हफ्तों में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है. IOD न्यूट्रल है. खरीफ फसलों पर खतरा बढ़ रहा है. अगस्त 2026 के अंत में भारत का
विज्ञान

भारत में मॉनसून बेतरतीब और कमजोर पड़ रहा है. IMD ने अगले दो हफ्तों में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है. IOD न्यूट्रल है. खरीफ फसलों पर खतरा बढ़ रहा है. अगस्त 2026 के अंत में भारत का दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर और बेतरतीब पैटर्न दिखा रहा है. यूरोप में असामान्य बारिश जारी रहने का अनुमान है, लेकिन भारत में बार-बार होने वाले इंट्रासीजनल ब्रेक (मॉनसून

पिघलती बर्फ और भविष्य की चुनौती

Posted By: Tarun Kumar Posted On: Aug 23, 2026Share Article
पिघलती बर्फ और भविष्य की चुनौती
हिमनदों के सिकुड़ने से भविष्य में कृषि, जलविद्युत, पारिस्थितिकी और पर्वतीय समुदायों की आजीविका प्रभावित हो सकती है. (Photo: ITG)

हिंदुकुश हिमालय: पिघलती बर्फ और भविष्य की चुनौती

हिंदुकुश हिमालय में होने वाला पर्यावरणीय परिवर्तन किसी एक देश की समस्या नहीं है. यह पूरे दक्षिण एशिया की जल, खाद्य और पारिस्थितिक सुरक्षा का प्रश्न है. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक आकलन संकेत देते हैं कि एशिया में तापमान बढ़ने के साथ हिमनदों के पिघलने, बाढ़ और सूखे का जोखिम बढ़ रहा है.

हिंदुकुश हिमालय केवल बर्फ से ढकी पर्वत शृंखलाओं का विस्तार नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया की जीवन रेखा है. अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान और म्यांमार तक फैला यह विशाल पर्वतीय क्षेत्र जल, कृषि, ऊर्जा, जैव विविधता और करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार है.

इस क्षेत्र से निकलने वाली प्रमुख नदी प्रणालियां मैदानों और डेल्टा क्षेत्रों तक जीवन पहुंचाती हैं. इसलिए हिंदुकुश हिमालय में होने वाला पर्यावरणीय परिवर्तन किसी एक देश की समस्या नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की जल, खाद्य और पारिस्थितिक सुरक्षा का प्रश्न है.

आज इस क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का दबाव पहले की तुलना में कहीं अधिक स्पष्ट दिखाई दे रहा है. बढ़ता तापमान, बदलती वर्षा, घटती बर्फ, तेजी से पीछे हटते हिमनद, पिघलता परमाफ़्रॉस्ट, भूस्खलन, अचानक बाढ़ और हिमनदीय झीलों के विस्तार ने हिमालयी पारिस्थितिकी की स्थिरता को चुनौती दी है. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक आकलन भी संकेत देते हैं कि एशिया में तापमान वृद्धि के साथ हिमनद पिघलने, बाढ़ और सूखे का जोखिम बढ़ रहा है.

जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) ने हिंदुकुश हिमालय में हिमनदों के पीछे हटने और बर्फ के आवरण में कमी को महत्वपूर्ण जलवायु जोखिमों में शामिल किया है. सबसे चिंताजनक संकेत हिमनदों और बर्फ में हो रहे बदलाव हैं.

मार्च 2026 में अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (इसिमोड) की नई रिपोर्टों ने बताया कि हिंदुकुश हिमालय के हिमनदों में बर्फ के नुकसान की दर वर्ष 2000 के बाद दोगुनी हो गई है. 1975 के बाद कुछ क्षेत्रों में हिमनदों की मोटाई में कुल 27 मीटर तक की कमी दर्ज की गई है. यह आंकड़ा केवल वैज्ञानिक रिपोर्ट का विषय नहीं है, यह उन लगभग दो अरब लोगों के भविष्य से जुड़ा है जो हिमालय से निकलने वाली नदी प्रणालियों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निर्भर हैं.

यह भी पढ़ें: 21वीं सदी के अंत तक बढ़ जाएगा तापमान! उत्तराखंड की इस नदी पर मंडराया खतरा, IIT रुड़की और जीबी पंत की डरावनी रिपोर्ट

हिमनदों का तेजी से पिघलना प्रारंभिक तौर पर नदियों में अतिरिक्त पानी ला सकता है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है. हिमनद प्राकृतिक जल-भंडार की तरह काम करते हैं, यदि उनका आकार लगातार घटता रहा तो भविष्य में गर्म और शुष्क मौसम के दौरान नदी प्रवाह को बनाए रखने की उनकी क्षमता कमजोर होगी.

आईपीसीसी के आकलन के अनुसार, उच्च पर्वतीय एशिया के हिमनदों का द्रव्यमान सदी के अंत तक उत्सर्जन की स्थिति के अनुसार बहुत बड़े स्तर तक घट सकता है. इसका अर्थ है कि आज दिखाई देने वाला अतिरिक्त पिघला पानी भविष्य में जल-संकट का संकेत बन सकता है. सिर्फ हिमनद ही नहीं, मौसमी बर्फ भी दक्षिण एशिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसिमोड की 2025 की स्नो अपडेट' रिपोर्ट के अनुसार हिंदुकुश हिमालय में लगातार तीसरे वर्ष सामान्य से कम बर्फ पड़ी और बर्फ की स्थायित्व अवधि 23 वर्षों के उपलब्ध रिकॉर्ड में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई.

इसके अगले वर्ष 2026 की रिपोर्ट में स्थिति और गंभीर बताई गई. बर्फ का आवरण दीर्घकालिक औसत से 27.8 प्रतिशत कम रहा और यह लगातार चौथा वर्ष था, जब मौसमी बर्फ सामान्य से नीचे रही. यह स्थिति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हिमालयी बर्फ केवल पहाड़ों की शोभा नहीं है. इसिमोड के अनुसार, मौसमी बर्फ का पिघलना हिंदुकुश हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदी प्रणालियों के प्रवाह में महत्वपूर्ण योगदान देता है. कई बेसिनों में इसका योगदान लगभग 10 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत से अधिक तक हो सकता है. अतः बर्फ की मात्रा और उसके पिघलने के समय में बदलाव सीधे जल उपलब्धता के समय और स्थान को प्रभावित कर सकता है.

यह भी पढ़ें: क्लाइमेट चेंज और इंसान जिम्मेदार! पहाड़ों में बढ़ती क्लाउड बर्स्ट, फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड की घटनाओं पर सरकार का अलर्ट

इस बदलती जल-व्यवस्था का प्रभाव कृषि पर सबसे पहले और सबसे व्यापक रूप से पड़ सकता है. दक्षिण एशिया की बड़ी आबादी कृषि, पशुपालन और जल आधारित आजीविकाओं पर निर्भर है. सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में मौसमी असंतुलन खाद्य उत्पादन को प्रभावित कर सकता है. शहरों में पेयजल की मांग बढ़ रही है, जबकि पर्वतीय जलस्रोतों पर जलवायु परिवर्तन का दबाव बढ़ता जा रहा है. इसलिए हिमालय की रक्षा वास्तव में दक्षिण एशिया की खाद्य और जल सुरक्षा की रक्षा है. जलवायु संकट ने आपदाओं की प्रकृति को भी जटिल बनाया है.

तीव्र वर्षा, अचानक बाढ़, भूस्खलन और हिमनदीय झीलों के फटने से होने वाली बाढ़ यानी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (ग्लोफ) का खतरा पर्वतीय क्षेत्रों में गंभीर चिंता बन चुका है. इसिमोड ने वर्ष 2026 में बताया कि हिमनद, बर्फ और परमाफ़्रॉस्ट में बदलाव के साथ ग्लोफ, भूस्खलन, मलबा प्रवाह और अन्य आपदाओं के जोखिम बढ़ रहे हैं.

नेपाल के रसुवा जिले की लांगटांग घाटी स्थित याला ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों का स्पष्ट उदाहरण है, वैश्विक तापमान वृद्धि, बदलते हिमपात और वर्षण प्रतिरूपों के कारण इसका द्रव्यमान और विस्तार तेजी से घटा है.

इसिमोड के अनुसार, 1970 के दशक से याला ग्लेशियर लगभग 66 प्रतिशत क्षेत्रफल खो चुका है और इसका अग्रभाग करीब 784 मीटर पीछे हट चुका है. मई 2025 में इसे ‘मृत ग्लेशियर’ घोषित किया गया, ग्लेशियर का क्षरण हिमालयी क्रायोस्फियर और जल सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी है.

हिमनदों के सिकुड़ने से भविष्य में कृषि, जलविद्युत, पारिस्थितिकी और पर्वतीय समुदायों की आजीविका प्रभावित हो सकती है, साथ ही हिमनदीय झीलों के विस्तार से ग्लोफ जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ता है, याला ग्लेशियर का तेजी से पिघलना स्पष्ट करता है कि जलवायु परिवर्तन भविष्य की नहीं, वर्तमान की चुनौती है. हिमालय की चुनौती केवल जलवायु परिवर्तन से पैदा नहीं हुई है.

अनियोजित सड़क निर्माण, सुरंगें, जलविद्युत परियोजनाएं, पर्यटन का दबाव, वनों का क्षरण और संवेदनशील ढलानों पर बढ़ता निर्माण भी जोखिम बढ़ा रहे हैं. विकास आवश्यक है, लेकिन हिमालय की भौगोलिक और पारिस्थितिक सीमाओं की अनदेखी करके किया गया विकास दीर्घकाल में आर्थिक लाभ के बजाय आपदा का कारण बन सकता है.

पहाड़ों की वहन क्षमता मैदानों से अलग होती है. इसलिए हर सड़क, सुरंग, भवन और परियोजना के लिए स्थानीय भूगर्भीय परिस्थितियों और पारिस्थितिक संवेदनशीलता का वैज्ञानिक आकलन अनिवार्य होना चाहिए.

जैव विविधता की दृष्टि से भी हिंदुकुश हिमालय असाधारण महत्व रखता है. हिम तेंदुआ, लाल पांडा, कस्तूरी मृग, हिमालयी मोनाल और असंख्य वनस्पतियां इस क्षेत्र की पारिस्थितिक संपदा हैं. जलवायु परिवर्तन के कारण प्रजातियों के आवास ऊपर की ओर खिसक रहे हैं, जबकि मानवीय गतिविधियों से उनके प्राकृतिक आवास पहले ही खंडित हो रहे हैं.

इसिमोड के वाटर, आइस, सोसायटी एंड इकोसिस्टम्स इन द हिंदूकुश हिमालय अर्थात आकलन ने हिमालयी क्रायोस्फीयर में परिवर्तन के साथ प्रजातियों की संख्या में कमी, ऊंचाई की ओर उनके स्थानांतरण, आवास की गुणवत्ता में गिरावट और बाहरी प्रजातियों के प्रसार जैसे प्रभावों को रेखांकित किया है.

हिमालय को केवल ग्लेशियरों (हिमनदों) के पिघलने तक सीमित करके देखना एक बड़ी भूल होगी, क्योंकि यहां यहां जल, जंगल, जमीन, जैव विविधता और मानव समाज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. हिमनदों का क्षरण जल-चक्र बदलता है. जल-चक्र में बदलाव कृषि और पारिस्थितिकी को प्रभावित करता है. पारिस्थितिकी का क्षरण स्थानीय आजीविका पर असर डालता है और आजीविका का संकट पलायन और सामाजिक असुरक्षा को बढ़ा सकता है.

यह एक जटिल श्रृंखला है, जिसके किसी एक हिस्से की अनदेखी पूरे तंत्र को कमजोर कर सकती है. वर्ष 2026 में इसिमोड द्वारा प्रस्तुत क्षेत्रीय क्रायोस्फीयर रणनीति एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम है. अब दक्षिण एशिया को आपदा के बाद राहत देने वाली व्यवस्था से आगे बढ़कर जोखिम को पहले पहचानने वाली व्यवस्था बनानी होगी.

उपग्रह निगरानी, स्वचालित मौसम केंद्र, हिमनदीय झीलों की निगरानी, आधुनिक जलमाप प्रणालियां और स्थानीय प्रारंभिक चेतावनी तंत्र इस दिशा में महत्वपूर्ण हैं. तकनीक तभी प्रभावी होगी, जब उसका लाभ पर्वतीय गांवों तक पहुंचे और स्थानीय समुदायों को चेतावनी मिलने के बाद सुरक्षित कार्रवाई करने की क्षमता भी हो.

इसके साथ ही जल संरक्षण को विकास नीति का केंद्रीय हिस्सा बनाना होगा. वर्षाजल संचयन, पारंपरिक झरनों और जलस्रोतों का पुनर्जीवन, छोटे जलाशयों का संरक्षण, जल-कुशल कृषि और स्थानीय जल प्रबंधन प्रणालियां हिमालयी समुदायों की जल सुरक्षा मजबूत कर सकती हैं. सदियों से पर्वतीय समाजों ने जल, जंगल और भूमि के उपयोग के अनेक स्थानीय तरीके विकसित किए हैं. इस पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान और उपग्रह तकनीक के साथ जोड़ना भी निश्चय ही उपयोगी हो सकता है.

सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न विकास की दिशा का है. सड़कें, पुल, जलविद्युत और पर्यटन जरूरी हैं, लेकिन उनका निर्माण हिमालय की पारिस्थितिक वहन क्षमता को ध्यान में रखकर होना चाहिए. संवेदनशील ढलानों पर निर्माण सीमित हो, आपदा-जोखिम मानचित्रों को विकास योजनाओं का आधार बनाया जाए और परियोजनाओं की पर्यावरणीय स्वीकृति केवल औपचारिक प्रक्रिया न रहकर वैज्ञानिक निर्णय का माध्यम बने. हिमालय में ‘जितना संभव हो उतना निर्माण’ नहीं, बल्कि ‘जितना प्रकृति सह सके उतना निर्माण’ विकास का सिद्धांत होना चाहिए.

नागरिक समाज और विद्यालय भी इस बदलाव के महत्वपूर्ण भागीदार हो सकते हैं. पर्यावरण शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय स्थानीय जलस्रोतों, जैव विविधता, जंगलों और जलवायु परिवर्तन के प्रत्यक्ष अध्ययन से जोड़ा जाना चाहिए. युवा पीढ़ी को जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, टिकाऊ पर्यटन, जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी के प्रति जिम्मेदार बनाया जाना आवश्यक है.

आज हिंदुकुश हिमालय मानवता को एक स्पष्ट चेतावनी दे रहा है. 2025 और 2026 के बर्फ संबंधी आंकड़े, हिमनदों के तेजी से घटते द्रव्यमान और बढ़ते पर्वतीय जोखिम बताते हैं कि संकट को भविष्य की समस्या मानकर टालना अब संभव नहीं है. इसिमोड के नवीनतम आकलन में हिमालयी क्रायोस्फीयर को दो अरब से अधिक लोगों की जल सुरक्षा से जोड़ते हुए तत्काल क्षेत्रीय सहयोग और वैज्ञानिक निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया गया है.

हिमालय को बचाने का अर्थ केवल पर्वतों, हिमनदों और वन्यजीवों को बचाना नहीं है. इसका अर्थ दक्षिण एशिया की नदियों, खेतों, शहरों, ऊर्जा व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और करोड़ों लोगों के भविष्य को सुरक्षित करना है. यदि हिमालयी जंगल स्वस्थ रहेंगे, तो जलस्रोतों की क्षमता मजबूत होगी. यदि बर्फ और हिमनद सुरक्षित रहेंगे, तो नदी प्रणालियों की दीर्घकालीन स्थिरता बेहतर होगी और यदि पर्वतीय पारिस्थितिकी संतुलित रहेगी, तो मैदानों की आबादी भी अधिक सुरक्षित रहेगी. अब समय है कि हिंदुकुश हिमालय को पर्यटन, जलविद्युत या रणनीतिक दृष्टि से आगे बढ़कर एक साझा और जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में देखा जाए.

जलवायु परिवर्तन वैश्विक समस्या है, लेकिन उसका समाधान स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर भी तलाशना होगा. दक्षिण एशिया के देशों को साझा वैज्ञानिक निगरानी, पारदर्शी जलवायु आंकड़े, सीमा-पार आपदा चेतावनी, जल सहयोग और प्रकृति-आधारित विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा.

हिमालय की बर्फ में केवल पानी नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया की सभ्यता का भविष्य सुरक्षित है. उस बर्फ का पिघलना केवल एक पर्यावरणीय घटना नहीं; यह आने वाले जल, खाद्य और सामाजिक संकट का संकेत है. इसलिए हिमालय की रक्षा आज की पर्यावरणीय जिम्मेदारी भर नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी ऐतिहासिक जिम्मेदारी है. अब निर्णय का समय है- क्या विकास प्रकृति की सीमाओं के साथ चलेगा, या प्रकृति की सीमाओं को तोड़कर विकास स्वयं अपने भविष्य को संकट में डालेगा? हिंदुकुश हिमालय का उत्तर स्पष्ट है, विकास और पर्यावरण के बीच चुनाव नहीं, बल्कि दोनों के बीच विवेकपूर्ण संतुलन ही भारत सहित सम्पूर्ण दक्षिण एशिया के सुरक्षित भविष्य का रास्ता प्रशस्त करेगा.

(नोटः लेखक विज्ञान और पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ हैं)

Source: AajTak
Related Posts: विज्ञान

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.


हिंदुकुश हिमालय में होने वाला पर्यावरणीय परिवर्तन किसी एक देश की समस्या नहीं है. यह पूरे दक्षिण एशिया की जल, खाद्य और पारिस्थितिक सुरक्षा का प्रश्न है. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक आकलन
विज्ञान
पिघलती बर्फ और भविष्य की चुनौती

हिंदुकुश हिमालय में होने वाला पर्यावरणीय परिवर्तन किसी एक देश की समस्या नहीं है. यह पूरे दक्षिण एशिया की जल, खाद्य और पारिस्थितिक सुरक्षा का प्रश्न है. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक आकलन संकेत देते हैं कि एशिया में तापमान बढ़ने के साथ हिमनदों के पिघलने, बाढ़ और सूखे का जोखिम बढ़ रहा है.हिंदुकुश हिमालय में होने वाला पर्यावरणीय परिवर्तन किसी एक देश

1 days ago

प्रशांत महासागर में बन रहा अल-नीनो इस बार बेहद ताकतवर हो सकता है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका असर दुनिया के तापमान, बारिश और मौसम पर पड़ेगा और 2026-27 में गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते
विज्ञान
अल-नीनो का 'सुपर' अवतार

प्रशांत महासागर में बन रहा अल-नीनो इस बार बेहद ताकतवर हो सकता है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका असर दुनिया के तापमान, बारिश और मौसम पर पड़ेगा और 2026-27 में गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं. साल 2026 में दुनिया को एक और बड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में बन रहा अल-नीनो इस बार बहुत मजबूत हो सकता है, इतना

1 days ago

1992 में स्विस आल्प्स में लापता हुए दो पर्वतारोहियों का 34 साल बाद पता चला. ग्लेशियर पिघलने पर दोनों के शव मिले और DNA जांच से पहचान हुई. बर्फ में इतने सालों से दबे इस मामले ने सबको चौंका दिया.
विज्ञान
34 साल पहले गायब हुए थे दो पर्वतारोही

1992 में स्विस आल्प्स में लापता हुए दो पर्वतारोहियों का 34 साल बाद पता चला. ग्लेशियर पिघलने पर दोनों के शव मिले और DNA जांच से पहचान हुई. बर्फ में इतने सालों से दबे इस मामले ने सबको चौंका दिया. स्विट्जरलैंड के आल्प्स में 1992 में लापता हुए दो बेल्जियन पर्वतारोहियों के शव 34 साल बाद मिले हैं. 26 जुलाई को एक हाइकर को ट्रिफ्ट ग्लैशियर पर दो शव दिखाई दिए. इसके बाद

2 days ago

ISRO अब रॉकेट बनाने के काम से धीरे-धीरे पीछे हटेगा. PSLV और LVM3 जैसे बड़े रॉकेटों की जिम्मेदारी भी निजी कंपनियों को मिल सकती है. जानिए क्यों इसरो अपनी भूमिका बदलकर रिसर्च और नई स्पेस
विज्ञान
अब इसरो नहीं बनाएगा रॉकेट

ISRO अब रॉकेट बनाने के काम से धीरे-धीरे पीछे हटेगा. PSLV और LVM3 जैसे बड़े रॉकेटों की जिम्मेदारी भी निजी कंपनियों को मिल सकती है. जानिए क्यों इसरो अपनी भूमिका बदलकर रिसर्च और नई स्पेस टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रहा है. भारत के स्पेस सेक्टर में बड़ा बदलाव होने वाला है. इसरो अब खुद रॉकेट बनाने का काम धीरे-धीरे बंद करेगा. आगे रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी निजी

2 days ago

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में क्यों आ रहे हैं इतने बड़े भूकंप
विज्ञान
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में क्यों आ रहे हैं इतने बड़े भूकंप

एक के बाद एक बड़े भूकंपों ने फिर दुनिया का ध्यान खींचा. आखिर क्यों पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में धरती बार-बार कांपती है. क्या इन भूकंपों के बीच सच में कोई कनेक्शन है. पेरू में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. यूएसजीएस के मुताबिक इसका केंद्र जमीन से करीब 66 KM नीचे था. यह भूकंप ऐसे समय आया है जब हाल के दिनों में इंडोनेशिया और कोलंबिया समेत कई जगहों पर 7 से

2 days ago

दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जिसमें पिछले 14 दिनों में 433 नए केस दर्ज हुए हैं. दिल्ली सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने निगरानी व्यवस्था
विज्ञान
स्वाइन फ्लू के केस क्यों बढ़ रहे

दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जिसमें पिछले 14 दिनों में 433 नए केस दर्ज हुए हैं. दिल्ली सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा A(H1N1) के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. राजधानी

2 days ago

भारत में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे 13.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं, वजन घटाने के लिए दवाओं और बैरिएट्रिक सर्जरी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन सही इलाज क्या है इस बारे
विज्ञान
कितने वजन पर सर्जरी की जरूरत

भारत में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे 13.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं, वजन घटाने के लिए दवाओं और बैरिएट्रिक सर्जरी दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन सही इलाज क्या है इस बारे में दिल्ली AIIMS के सर्जरी विभाग में मेटाबॉलिक, बैरिएट्रिक और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. मंजूनाथ मारूति पोल ने बताया है.भारत में मोटापे की

2 days ago

विशाखापट्टनम में 6 साल के बच्चे की टीचर की डांट और थप्पड़ के बाद कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक कैसे हो सकता है. विशेषज्ञों ने इस
विज्ञान
टीचर की डांट से बच्चे की मौत

विशाखापट्टनम में 6 साल के बच्चे की टीचर की डांट और थप्पड़ के बाद कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक कैसे हो सकता है. विशेषज्ञों ने इस बारे में बताया है. विशाखापट्टनम में एलकेजी में पढ़ने वाले एक 6 साल के बच्चे की कथित तौर पर टीचर की डांट और थप्पड़ के बाद मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी

2 days ago

ग्लेशियर पिघलने से लद्दाख के किसानों की लगी लॉटरी
विज्ञान
ग्लेशियर पिघलने से लद्दाख के किसानों की लगी लॉटरी

पहाड़ों से पिघलकर अब तक बह जाने वाला पानी लद्दाख के खेतों तक पहुंचेगा. ग्लेशियर से रोज 9 करोड़ लीटर पानी नहर में लाया जा रहा है. इससे पानी की कमी से जूझ रहे 12 गांवों में 1000 एकड़ से ज्यादा जमीन की सिंचाई आसान होगी. लद्दाख में ग्लेशियर से पिघलकर बहने वाला करीब 9 करोड़ लीटर पानी अब खेतों तक पहुंचेगा. लेह के स्टोक गांव के नाले से आने वाले इस पानी को 43

2 days ago

अगले चार हफ्तों में बारिश का पैटर्न बदल सकता है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश जारी रहने के बाद 5-10 सितंबर से देश के बड़े हिस्से में मॉनसून की गतिविधि कम होने के संकेत मिल रहे हैं.
विज्ञान
सितंबर में बारिश का ब्रेक

अगले चार हफ्तों में बारिश का पैटर्न बदल सकता है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश जारी रहने के बाद 5-10 सितंबर से देश के बड़े हिस्से में मॉनसून की गतिविधि कम होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम के अगले चार हफ्तों को लेकर एक अहम अनुमान सामने आया है. मौसम मॉडल के मुताबिक, अगले दो हफ्तों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश जारी रह सकती है. लेकिन 5 से 10

2 days ago

ISRO लॉन्च व्हीकल और सामान्य सैटेलाइट के निर्माण का काम धीरे-धीरे निजी क्षेत्र को सौंपेगा. वहीं, ISRO रिसर्च, नई तकनीक और वैज्ञानिक मिशनों पर ज्यादा ध्यान देगा. यह बदलाव भारत की अंतरिक्ष
विज्ञान
ISRO अब नहीं बनाएगा लॉन्च व्हीकल

ISRO लॉन्च व्हीकल और सामान्य सैटेलाइट के निर्माण का काम धीरे-धीरे निजी क्षेत्र को सौंपेगा. वहीं, ISRO रिसर्च, नई तकनीक और वैज्ञानिक मिशनों पर ज्यादा ध्यान देगा. यह बदलाव भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने की योजना का हिस्सा है.ISRO लॉन्च व्हीकल और सामान्य सैटेलाइट के निर्माण का काम धीरे-धीरे निजी क्षेत्र को सौंपेगा. वहीं, ISRO

2 days ago

जहां पानी रोजमर्रा की जरूरत है, वहीं अब इसकी सप्लाई टैंकरों के भरोसे है. श्रीलंका में सूखे ने ऐसा संकट खड़ा किया है कि हजारों लोगों के लिए पानी की हर बूंद जरूरी हो गई है. श्रीलंका में
विज्ञान
पानी के लिए 3 दिन इंतजार

जहां पानी रोजमर्रा की जरूरत है, वहीं अब इसकी सप्लाई टैंकरों के भरोसे है. श्रीलंका में सूखे ने ऐसा संकट खड़ा किया है कि हजारों लोगों के लिए पानी की हर बूंद जरूरी हो गई है. श्रीलंका में सूखे के कारण पानी की कमी बढ़ गई है. देश के सात जिलों में करीब 72 हजार लोगों तक सरकार टैंकरों से पानी पहुंचा रही है. इस स्थिति की एक बड़ी वजह इस साल का अल-नीनो बताया जा रहा

2 days ago

नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप का रेस्क्यू मिशन फेल
विज्ञान
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप का रेस्क्यू मिशन फेल

नासा के 22 साल पुराने स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप को बचाने की कोशिश को बड़ा झटका लगा है. इसे ऊंची ऑर्बिट में ले जाने के लिए स्पेस में गया- LINK स्पेसक्राफ्ट तकनीकी खराबी से बेकाबू हो गया. अब स्विफ्ट के धरती पर गिरने का खतरा बढ़ गया है. नासा के करीब 22 साल पुराने स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप को बचाने की कोशिश नाकाम हो गई है. स्विफ्ट को ऊंची ऑर्बिट में ले जाने के

4 days ago

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया, 84 वर्षीय सज्जन कुमार को ऑल्टर्ड सेंसोरियम की समस्या के साथ भर्ती कराया गया था. कांग्रेस के पूर्व
विज्ञान
सज्जन कुमार का निधन किस वजह से हुआ

कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया, 84 वर्षीय सज्जन कुमार को ऑल्टर्ड सेंसोरियम की समस्या के साथ भर्ती कराया गया था. कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन हो गया है .उन्हें गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका निधन कैसे हुआ इसके बारे में सफजरजंग अस्पताल

4 days ago

जिस खदान से रोजी-रोटी की उम्मीद थी, वही मौत की वजह बन गई. सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में खदान ढहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी मलबे में फंसे हैं. सेंट्रल अफ्रीकी
विज्ञान
सोने की खदान बनी मौत का कुआं

जिस खदान से रोजी-रोटी की उम्मीद थी, वही मौत की वजह बन गई. सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में खदान ढहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी मलबे में फंसे हैं. सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार सुबह एक सोने की खदान अचानक ढह गई. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हादसा अब्बा इलाके में एक छोटी सोने की खदान में हुआ.

4 days ago

डैंड्रफ को हल्की समस्या समझकर नजरअंदाज करना गलत है, शैंपू को बालों पर लगाने के बजाय स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाना और जरूरी है. लेकिन कुछ लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी है.
विज्ञान
डैंड्रफ खत्म करने के लिए कैसे शैंपू यूज करें

डैंड्रफ को हल्की समस्या समझकर नजरअंदाज करना गलत है, शैंपू को बालों पर लगाने के बजाय स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाना और जरूरी है. लेकिन कुछ लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी है. डैंड्रफ बालों में होने वाली एक आम समस्या है. इससे बचाव के लिए लोग कई तरह के शैंपू यूज करते हैं. लेकिन क्या केवल शैंपू से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है. इस मामले

4 days ago

बारिश के मौसम में देशभर में जहरीले सांप के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे कई मौतें हो चुकी हैं. अधिकतर मामलों में मौत जहरीले सांप के काटने से होती है, जिसके बाद शरीर में कुछ लक्षण
विज्ञान
सांप के काटने पर जरूर दिखते हैं ये 8 लक्षण

बारिश के मौसम में देशभर में जहरीले सांप के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे कई मौतें हो चुकी हैं. अधिकतर मामलों में मौत जहरीले सांप के काटने से होती है, जिसके बाद शरीर में कुछ लक्षण जरूर दिखते हैं. इनकी समय पर पहचान और इलाज से मरीज की जान बचाई जा सकती है.बारिश के मौसम में देशभर में जहरीले सांप के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे कई मौतें हो चुकी

4 days ago

मॉर्डना और मर्क कंपनी ने एक पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन थेरेपी विकसित की है, जो स्किन कैंसर के मरीजों के लिए फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल में सफल साबित हुई है. यह थेरेपी मरीज के कैंसर
विज्ञान
कैंसर थेरेपी और वैक्सीन में क्या है अंतर

मॉर्डना और मर्क कंपनी ने एक पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन थेरेपी विकसित की है, जो स्किन कैंसर के मरीजों के लिए फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल में सफल साबित हुई है. यह थेरेपी मरीज के कैंसर म्यूटेशन के आधार पर तैयार की गई है. मॉर्डना और मर्क कंपनी ने दो कॉम्बिनेशन मिलाकर एक कैंसर वैक्सीन थेरेपी बनाई है. इसको फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल में बड़ी सफलता मिली है. यह

4 days ago

तीन ज्वालामुखी, कुछ घंटे और अलग-अलग इलाके… पहली नजर में यह किसी बड़ी जियोलॉजिकल हलचल का संकेत लग सकता है. समझिए इन विस्फोटों के पीछे की वजह क्या है, कहीं भूकंप तो नहीं. इंडोनेशिया में
विज्ञान
इंडोनेशिया में 3 ज्वालामुखी फटे

तीन ज्वालामुखी, कुछ घंटे और अलग-अलग इलाके… पहली नजर में यह किसी बड़ी जियोलॉजिकल हलचल का संकेत लग सकता है. समझिए इन विस्फोटों के पीछे की वजह क्या है, कहीं भूकंप तो नहीं. इंडोनेशिया में मंगलवार रात कुछ ही घंटों के अंदर तीन एक्टिव ज्वालामुखियों में विस्फोट हुआ. पूर्वी जावा में माउंट सेमेरू, ईस्ट नुसा तेंगारा में माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी और नॉर्थ

4 days ago

सांप के जहर से यूं निकला था हाई बीपी की दवा का फार्मूला
विज्ञान
सांप के जहर से यूं निकला था हाई बीपी की दवा का फार्मूला

ब्राजील के जहरीले सांप Bothrops jararaca के जहर पर हुई रिसर्च की मदद से एक दवा बनाने की राह बनी. वैज्ञानिकों ने सांप के जहर में मौजूद ब्रैडीकिनिन-पोटेंशियेटिंग पेप्टाइड्स के बारे मे रिसर्च की और उससे प्रेरणा लेकर Captopril दवा विकसित हुई. बारिश के इस मौसम में देशभर के कई जिलों से सांप काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इनमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई है. सांप के जहर

4 days ago

मॉडर्ना और मर्क की MRNA थेरेपी ने मेलानोमा स्किन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद जगाई है. फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल में यह थेरेपी कैंसर के दोबारा लौटने के जोखिम को काफी हद तक कम करने में सफल रही है.
विज्ञान
दोबारा कैंसर फैलने से रोका जा सकेगा

मॉडर्ना और मर्क की MRNA थेरेपी ने मेलानोमा स्किन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद जगाई है. फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल में यह थेरेपी कैंसर के दोबारा लौटने के जोखिम को काफी हद तक कम करने में सफल रही है. कैंसर की सर्जरी सफल हो जाने के बाद भी मरीज और डॉक्टरों के सामने एक बड़ा डर बना रहता है. कहीं बीमारी दोबारा वापस न आ जाए. खासकर स्किन कैंसर जिसे मेलानोमा कहते हैं

4 days ago

टिहरी NH-707A डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट से मसूरी-कैंपटी मार्ग बाधित हुआ है. यातायात ठप है. यात्रियों को परेशानी हो रही है. प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने और धैर्य रखने की अपील की है.
विज्ञान
मसूरी-कैंपटी रूट पर भारी बारिश का कहर

टिहरी NH-707A डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट से मसूरी-कैंपटी मार्ग बाधित हुआ है. यातायात ठप है. यात्रियों को परेशानी हो रही है. प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने और धैर्य रखने की अपील की है. उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-707A पर भारी बारिश के कारण डिमटा बैंड के पास सड़क वॉशआउट हो गई है. मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग का बड़ा हिस्सा

4 days ago

बारिश के मौसम में बच्चों में उल्टी और दस्त के मामले बढ़ रहे हैं, जो दूषित पानी और बैक्टीरिया के कारण होते हैं. डॉ. हिमांशु भदानी के अनुसार, रोटावायरस, ई. कोलाई और साल्मोनेला जैसे
विज्ञान
बच्चे को उल्टी-दस्त हो रहे हैं

बारिश के मौसम में बच्चों में उल्टी और दस्त के मामले बढ़ रहे हैं, जो दूषित पानी और बैक्टीरिया के कारण होते हैं. डॉ. हिमांशु भदानी के अनुसार, रोटावायरस, ई. कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया इस समस्या के मुख्य कारण हैं. बारिश के इस मौसम में बच्चों में उल्टी, दस्त के मामले बढ़ने लगते हैं. कई तरह के बैक्टीरिया के एक्टिव होने के कारण ऐसा होता है. उल्टी-

4 days ago

श्रीलंका के एक अस्पताल में स्ट्रोक के इलाज के दौरान एक मरीज के यूरिनरी ब्लैडर में 3.1 किलो की पथरी मिली, जो सबसे बड़ी ब्लैडर पथरी हो सकती है. मरीज को पेशाब करते समय दर्द की समस्या थी, जिसे
विज्ञान
दिमाग का होना था इलाज

श्रीलंका के एक अस्पताल में स्ट्रोक के इलाज के दौरान एक मरीज के यूरिनरी ब्लैडर में 3.1 किलो की पथरी मिली, जो सबसे बड़ी ब्लैडर पथरी हो सकती है. मरीज को पेशाब करते समय दर्द की समस्या थी, जिसे नजरअंदाज किया गया था. श्रीलंका के एक अस्पताल में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. 55 साल का एक मरीज स्ट्रोक ( ब्रेन अटैक) आने के बाद इलाज के

4 days ago

फ्लोरेस में 15 अगस्त के 7.7 भूकंप के बाद 20 अगस्त को 5.9 तीव्रता का नया झटका आया. 70 से अधिक मौतें हुई हैं. लगातार आफ्टरशॉक से डर बढ़ रहा है. राहत कार्य जारी है. इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा
विज्ञान
कांपा इंडोनेशिया

फ्लोरेस में 15 अगस्त के 7.7 भूकंप के बाद 20 अगस्त को 5.9 तीव्रता का नया झटका आया. 70 से अधिक मौतें हुई हैं. लगातार आफ्टरशॉक से डर बढ़ रहा है. राहत कार्य जारी है. इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित फ्लोरेस द्वीप पर भूकंप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. 15 अगस्त 2026 को सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. अब 20 अगस्त गुरुवार को

4 days ago

चीन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की बर्फ खोजने के लिए अपना बड़ा मिशन भेज रहा है. Chang'e-7 मिशन में रोवर, लैंडर और खास हॉपिंग प्रोब होंगे, जो चांद के उन अंधेरे गड्ढों तक पहुंचेंगे जहां सूरज की
विज्ञान
चांद के अंधेरे राज खोलेगा चीन

चीन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की बर्फ खोजने के लिए अपना बड़ा मिशन भेज रहा है. Chang'e-7 मिशन में रोवर, लैंडर और खास हॉपिंग प्रोब होंगे, जो चांद के उन अंधेरे गड्ढों तक पहुंचेंगे जहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती. चीन 24 अगस्त 2026 को अपना नया चंद्र मिशन Chang'e-7 लॉन्च करने की तैयारी में है. यह मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाएगा. यहां वैज्ञानिक पानी की बर्फ और

4 days ago

उत्तराखंड में बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने से बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे-07 बंद हो गया है. भल्लेगांव के पास सड़क पर मलबा आने से यातायात थम गया. रास्ता साफ करने के लिए टीमें और
विज्ञान
पहाड़ से गिरे पत्थर-मलबे ने रोकी रफ्तार

उत्तराखंड में बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने से बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे-07 बंद हो गया है. भल्लेगांव के पास सड़क पर मलबा आने से यातायात थम गया. रास्ता साफ करने के लिए टीमें और मशीनें मौके पर जुटी हैं. उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ नेशनल हाईवे-07 पर बुधवार को रास्ता बंद हो गया. देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच भगवान के पास भल्लेगांव में

4 days ago