LIVE: पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Sep 20, 2025Share Article

LIVE: पीएम मोदी का गुजरात दौरा, भावनगर में भव्य रोड शो, 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के भावनगर में रोड शो किया. पीएम आज 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लोथल में निर्माणाधीन नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान वह 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. सुबह पीएम मोदी भावनगर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने रोड शो किया. कुछ देर में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:

-पीएम मोदी ने 'समुद्र से समृद्धि' थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, जिसका उद्घाटन वे स्वयं करेंगे. साथ ही वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनकी कुल लागत 34,200 करोड़ रुपये से अधिक है.

#WATCH | Gujarat | PM Modi inspects an exhibition organised over ‘Samudra se Samriddhi' to be inaugurated by him.

PM Modi will lay the foundation stone of multiple development projects worth over Rs 34,200 crore pic.twitter.com/NctfK8ybL6

-आज सुबह पीएम मोदी भावनगर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने रोड शो किया.

लोथल भी जाएंगे पीएम मोदी

अपने आधे दिन के इस दौरे में प्रधानमंत्री लोथल भी पहुंचेंगे, जहां वह निर्माणाधीन नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) की प्रगति की समीक्षा करेंगे. पीएम मोदी अब तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉम्प्लेक्स से जुड़े सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी भी लेंगे.

क्यों खास है NMHC?

गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित लोथल, सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा है. यह स्थल भारत की प्राचीन समुद्री शक्ति और समृद्धि का प्रतीक भी है. इसी ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लोथल में NMHC का निर्माण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत की शानदार समुद्री विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है. इस कॉम्प्लेक्स के बनने से न केवल देश की समुद्री धरोहर को नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Source: AajTak
Related Posts: Prime Minister Modi, Gujarat visit, development projects, Samudra Se Samriddhi, National Maritime Heritage Complex, पीएम मोदी, गुजरात, भावनगर, समुद्र से समृद्धि

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.