Donald Trump 10 Points Memo: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 10 बिंदुओं का एक मेमो जारी किया है। इसमें अमेरिकी यूनिवर्सिटीज की पॉलिसी को बदलने की बात कही गई है। मेमों में कहा गया है कि अगर यूनिवर्सिटीज को सरकारी फंडिंग चाहिए, तो फिर उन्हें सरकार के बनाए गए नियमों को मानना होगा। सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई भी यूनिवर्सिटी नियमों को नहीं मानती है, तो फिर उसे सरकारी फंडिंग नहीं मिलेगी साथ ही अमेरिकी न्याय विभाग निगरानी भी रखेगा। चलिए ऐसे में यह समझते हैं कि ट्रंप प्रशासन के मेमो का भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा और जारी किए गए 10 प्वाइंट्स में क्या कहा गया है।

ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी मेमो में विश्वविद्यालयों को विदेशी छात्रों के नामांकन को कम करने की बात कही गई है। इसने भारतीय छात्रों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। नए फरमान से भारतीय छात्रों को यूनिवर्सिटीज में प्रवेश मिलने में दिक्कत हो सकती है। यूनिवर्सिटीज 15 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश दे सकती हैं। लेकिन, प्रति देश 5 प्रतिशत की सीमा का साफ मतलब है कि कई भारतीय छात्र, खासकर वो जो किफायती यूनिवर्सिटीज को टारगेट कर रहे हैं, उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाएगा। छात्रों को महंगे विकल्पों पर विचार करना होगा लेकिन यहां भी चीजें आसान नहीं होंगी। वीजा संबंधी चिंताएं तो पहले ही बनी हुई हैं। वर्तमान में अमेरिका में 1.2 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय छात्र हैं, जिनमें से आधे से अधिक चीन और भारत के हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नए नियम से भारतीय छात्रों की संख्या में भारी कमी हो सकती है।

ये तो हुई ट्रंप प्रशासन के मेमो से भारतीय छात्रों पर पड़ने वाला प्रभाव की बात, चलिए अब एक नजर मेमों के 10 प्वाइंट्स पर भी डाल लेते हैं।

ट्रंप प्रशासन के मेमो से भारतीय छात्रों पर असर तो पड़ेगा लेकिन अब ऐसे में भारत को क्या करना चाहिए। तो इसका जवाब यह है कि भारत के लिए मायने यह रखता है कि उसे अब अमेरिकी शिक्षा बाजार पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी और देश के भीतर ही अपने उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर देना होगा। इससे प्रतिभा के पलायन को रोका जा सकेगा और छात्रों के लिए घरेलू विकल्प भी मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

ओसामा बिन लादेन को याद कर छलका ट्रंप का दर्द, बोले- 'मुझे कोई क्रेडिट नहीं देगा...'

मां ने अपने ही 4 बच्चों को मार दी गोली, 2 की मौत; जानें कहां हुई ये दर्दनाक घटना

Source: IndiaTV
Related Posts: donald trump, donald trump ten point memo, us universities, indian students in us, america, world news, डोनाल्ड ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप मेमो, अमेरिका भारतीय छात्र

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.