Flipkart से खरीदा iPhone 16, बॉक्स खोलते ही उड़े होश, देखिए अंदर क्या निकला?

फ्लिपकार्ट से एक शख्स ने आईफोन 16 खरीदा लेकिन जब उसके घर डिलिवरी हुई तो वह हैरान रह गया. इसको लेकर उसने वीडियो रिकॉर्ड किया और इंटरनेट पर शेयर कर दिया. इसमें वीडियो में साफ दिखाया है कि डिलिवरी बॉक्स में आईफोन 16 नहीं निकला है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Flipkart Big Billion Days सेल हाल ही में खत्म हुई है. कंपनी दावा कर चुकी है कि उसने कई शानदार डील्स और ऑफर दिए हैं. शख्स ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से iPhone 16 खरीदा था, जब बॉक्स ओपेन किया तो वह हैरान रह गया.

दरअसल, X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर @bharaths028 नाम के अकाउंट होल्डर ने एक पोस्ट किया है. पोस्ट में शख्स ने लिखा है कि उसने सेल के दौरान iPhone 16 ऑर्डर किया. इसके बाद जब उसने डिलिवरी बॉय से बॉक्स ओपेन कराया तो उसके होश उड़ गए.

बॉक्स में निकलना इस ब्रांड का स्मार्टफोन

वीडियो में दिखाया है कि जब iPhone 16 की डिलिवरी होनी थी और जब बॉक्स ओपेन किया तो वह हैरान रह गए. वीडियो में दिखाया है कि फ्लिपकार्ट डिलिवरी बॉक्स ओपेन होने के बाद उसके अंदर से Samsung का स्मार्टफोन निकला. इस वीडियो को उसने इंटरनेट पर शेयर कर दिया.

X प्लेटफॉर्म पर किया पोस्ट

Ordered iPhone 16 in @Flipkart's Big Billion Days, got a Samsung S24 instead! 😡 This feels like a straight-up scam! Why hype up massive sales if you cant even deliver what was promised? Anyone else facing this? #Flipkart #BigBillionDaysScam @flipkartsupport - fix this! pic.twitter.com/iTpTw5Cg8F

फ्लिपकार्ट ने किया रिप्लाई

पोस्ट पर फ्लिपकार्ट ने रिप्लाई किया. पहले तो प्लिपकार्ट ने माफी मांगी और फिर यूजर्स से ऑर्डर डिटेल्स को सेंड करने को कहा. हालांकि ये प्रॉब्लम सोल्व हुई या नहीं, उसके बारे में कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: Flipkart सेल में अभी भी है मौका, सस्ते में मिल रहा iPhone 16 Pro और दूसरे फोन्स

iPhone पर बंपर ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान iPhone पर बंपर ऑफर का ऐलान किया था. इस सेल के दौरान iPhone 16 को 60 हजार रुपये से कम कीमत में लिस्टेड किया था, जबकि बीते साल इस हैंडसेट को 79,990 रुयये की शुरुआती कीमत में लिस्टेड किया था. इस सेल के दौरान आईफोन 15 और आईफोन 14 को भी सस्ते में सेल किया जा रहा है.

Source: AajTak
Related Posts: iPhone 16 Flipkart viral news, Flipkart iPhone 16 fraud case, iPhone 16 box scam, iPhone 16 unboxing viral post, Flipkart online shopping scam, fake iPhone delivery India

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.