Navi Mumbai Airport पहुंचना कितना होगा आसान? जानें कौन-सा रेलवे स्टेशन है सबसे नजदीक, क्या है बेस्ट रूट

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Oct 04, 2025Share Article

Navi Mumbai Airport: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) को जल्द ही दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ऐलान किया है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन 8 अक्टूबर को होगा। इस घोषणा के साथ ही यात्रियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि नए एयरपोर्ट तक पहुंचना कितना आसान होगा और कौन-से रूट या रेलवे स्टेशन इसके लिए सबसे सुविधाजनक साबित होंगे?

नए एयरपोर्ट का सबसे नजदीकी तारघर रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन सीवुड्स और बेलापुर से उरण लाइन पर जुड़ा हुआ है। हालांकि स्टेशन का उद्घाटन अभी होना बाकी है, लेकिन आने वाले समय में यह यात्रियों के लिए सबसे तेज और आसान ऑप्शन साबित होगा। यहां से एयरपोर्ट तक केवल कुछ ही मिनटों का सफर होगा।

फिलहाल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कई प्रमुख कनेक्टिविटी कॉरिडोर तैयार किए गए हैं।

इन रूट्स से सफर की दूरी 34 से 45 किलोमीटर के बीच होगी और आमतौर पर 70 से 95 मिनट का समय लगेगा।

नवी मुंबई एयरपोर्ट को समर्पित मुंबई-नवी मुंबई मेट्रो कॉरिडोर की प्लानिंग भी बनाई गई है, लेकिन यह प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। तब तक यात्रियों को रोड और रेलवे नेटवर्क पर निर्भर रहना होगा।

हाल ही में DGCA ने नवी मुंबई एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस जारी किया है। यह सर्टिफिकेशन सभी सेफ्टी और रेगुलेटरी स्टैंडर्ड को पूरा करने के बाद मिला है और यही इसे 8 अक्टूबर से संचालन योग्य बनाता है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट को पांच चरणों में तैयार किया जाना है। इसका पूरी तरह संचालन शुरू होने के बाद यह एयरपोर्ट सालाना 9 करोड़ यात्रियों और 32 लाख मीट्रिक टन कार्गो को संभालने में सक्षम होगा। इससे यह एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब्स में से एक बन जाएगा।

Source: IndiaTV
Related Posts: Navi Mumbai Airport, how to reach Navi Mumbai Airport, Navi Mumbai Airport open date, nearest railway station to Navi Mumbai Airport, easy route to reach Navi Mumbai Airport

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.