सीकर के निजी स्कूल में बच्चों की बेरहमी से पिटाई, प्राइवेट पार्ट में आई चोटें, परिजनों ने स्कूल पहुंचकर काटा बवाल
युवक ने फंदा लगा कर की खुदकुशी, शव परिवारजनों को सौंपा
रोड किनारे युवती की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी..
सोने में निवेश सबसे भरोसेमंद: एक साल में सोना 41000 रुपए महंगा, आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे दाम
मोतीनगर पुलिस ने जब्त किए 50 हजार रुपए कीमत के पटाखे और बारूद
नशे की दवा तस्करी: दो तस्करों को बीस-बीस साल कठोर कैद, चार-चार लाख रुपए का जुर्माना, तीसरा मफरूर घोषित

श्रीगंगानगर. नशे के रूप में इस्तेमाल ट्रामाडॉल की गोलियों की खेप तस्करी करने के मामले में अदालत ने दो युवकों को दोषी मानते हुए बीस-बीस साल कठोर कारावास व चार-चार लाख रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया है। जबकि तीसरे आरोपी के गैर हाजिर रहने पर अदालत ने उसे मफरूर घोषित कर दिया। वहीं चौथे आरोपी को अभियोजन पक्ष के ठोस साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। यह निर्णय शुक्रवार को एनडीपीएस प्रकरणों की स्पेशल कोर्ट के स्पेशल जज अजय कुमार भोजक ने सुनाया।
विशिष्ट लोक अभियोजक विजेन्द्र घिंटाला ने बताया कि 22 जुलाई 2019 की रात करीब आठ बजे पुरानी आबादी के तत्कालीन थानाधिकारी दिगपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने ए माइनर कुंज विहार सैकिंड के पास दो युवकों पर संदेह हुआ। इन युवको ने पुलिस दल को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन काबू में आ गए। इनकी पहचान मुकलावा थाना क्षेत्र गांव कीकरवाली हाल एलआईसी कॉलोनी श्रीगंगानगर निवासी अमन कुमार जाट और गांव कीकरवाली निवासी देवकरण छींपा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी अमन कुमार के कब्जे से नशे की दवा ट्रामाडोल के दस डिब्बों में कुल 2500 टेबलेट बरामद की। इन टेबलेट का वजन करीब एक किलोग्राम आया। वहीं आरोपी देवकरण के कब्जे से पांच डिब्बों में 1250 टेबलेट बरामद की। इस दवा का वजन करीब आधा किलो हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी देवकरण ने बताया कि यह टेबलेट उसने आरेापी अमन से खरीद की थी। जबकि आरेापी अमन ने यह दवाइ की खेप बाड़मेर निवासी बाबूलाल बेनीवाल से मंगवाई थी। उसने बताया कि वह बाबूलाल के बैंक खाते में रुपए जमा करवा देता है। बाबूलाल नशे के काम आने वाली इन दवाओं की खेप रोडवेज बस में कार्टून में भेजता है। पुलिस ने बाबूलाल और अमन के बीच वटसअप पर हुई चैटिंग को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया। इस धंधे में रोहिड़वाली गांव निवासी सुनील बिश्नेाई उर्फ परदेसी की भूमिका भी बताई। आरोपी अमन के पार्टनर के रूप मे सुनील भी यह दवाइयां मंगवाता था। अदालत ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8-22 और धारा 29 में दोषी मानते हुए आरोपी अमन कुमार जाट और देवकरण छींपा को बीस-बीस साल कठोर कारावास और चार-चार लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर दो-दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं आरोपी सुनील कुमार को दोषमुक्त कर दिया लेकिन आरोपी बाबूलाल को मफरूर यानि भगौड़ा घोषित कर दिया।
Source: Patrika
Related Posts: BJP, chhattisgarh news, crime, drug trafficking, hindi news, mp news, patrika news, police, Purani Abadi police arrested them six years ago, rajasthan news, sri ganganagar crime
PM मोदी के दौरे से पहले क्यों उठा ‘कन्हैयालाल हत्याकांड' का मुद्दा? अशोक गहलोत ने NIA पर लगाए ये आरोप
11 months ago
आरासणा में होती मां अम्बे की नाभि की पूजा, दर्शन को देशभर से पहुंच रहे भक्त
11 months ago
सितंबर में क्यों डूबा कोलकाता? आज कैसा रहेगा मौसम? जानिए सब कुछ
11 months ago
सबसे किफायती 1.5GB डेली डेटा प्लान कौन सा है? जानें Jio, Airtel और Vi के रेट
11 months ago
MP के बाघों की बढ़ी डिमांड, अब राजस्थान और ओडिशा के जंगलों की बढ़ाएंगे रौनक
11 months ago
पहचान को तरस रही राजस्थान की एकमात्र लॉयन सफारी, टाइगर की रौनक फीकी, न शिकार जैसी गतिविधि और न कोई रोमांच
11 months ago
Rajasthan: छात्राओं की कमर और गाल पर हाथ लगाता सरकारी शिक्षक, प्रिंसिपल बोली ‘ये तो प्यार है…', स्कूल में जमकर हंगामा
11 months ago
बीमा क्लेम की मांग पर किसान सडक़ पर
11 months ago
25 को वंदे भारत का उद्घाटन, 28 से बीकानेर-दिल्ली रूट पर नियमित दौड़ेगी, श्रीडूंगरगढ़ समेत 7 स्टेशनों पर ठहराव
11 months ago
Death in Hotel: साउथ इंडिया से आए डॉक्टर की राजस्थान में मौत, होटल के बंद कमरे में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
11 months ago
सीकर आयुर्वेद कॉलेज में 30 सीट पर नेचुरोपैथी की पढ़ाई का मिलेगा अवसर
11 months ago
बाढ़ से 7 हजार किसानों की फसल तबाह, 6 महीने में 125 लोगों की मौत, सरकार देगी मुआवजा
11 months ago
ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, झांसी से पकड़ा गया ग्यारवीं का छात्र, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
11 months ago
मन्नत पूरी करने के लिए बदमाशों ने महिला से मांगी सोने की चेन, फिर…
11 months ago
इतिहास के झरोखे से: 1923 में शुरू हुई दुर्गा पूजा की परंपरा, रेलकर्मियों ने मालगाड़ी से लाई थी पहली प्रतिमा… अब 500 पंडालों तक फैला उत्सव
11 months ago
घी-दूध-दही से लेकर कार-बाइक आज से 290 से ज्यादा चीजें सस्ती, नवरात्र पर सरकार का बड़ा गिफ्ट
11 months ago
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा कदम, हर बूथ पर 100 से 200 लोगों से भरवाए जाएंगे फॉर्म…
11 months ago
Sambhal News: संभल दंगों की असल कहानी बड़े पर्दे पर! ‘संभल फाइल्स' की शूटिंग जल्द होगी शुरू
11 months ago
Sambhal News: संभल दंगों की असल कहानी बड़े पर्दे पर! ‘संभल फाइल्स' की शूटिंग जल्द होगी शुरू
11 months ago
Sambhal News: संभल दंगों की असल कहानी बड़े पर्दे पर! ‘संभल फाइल्स' की शूटिंग जल्द होगी शुरू
11 months ago
Sambhal News: संभल दंगों की असल कहानी बड़े पर्दे पर! ‘संभल फाइल्स' की शूटिंग जल्द होगी शुरू
11 months ago
Sambhal News: संभल दंगों की असल कहानी बड़े पर्दे पर! ‘संभल फाइल्स' की शूटिंग जल्द होगी शुरू
11 months ago
बरसात का पानी भरने से नजर नहीं आ रहे सड़क के गड्ढे
11 months ago
आस्था के सामने पुलिस के इंतजाम फेल, पितृ विसर्जन अमावस्या पर हाईवे व तिगरी मार्ग पर कई किलोमीटर लगा लंबा जाम
11 months ago
बिहार के बाद अब पूरे देश में होगा SIR, चुनाव आयोग ने अधिकारियों को 30 सितंबर तक तैयार रहने के दिए निर्देश
11 months ago
Right Time to Drink Tea : ब्रश के तुरंत बाद चाय पीने से क्यों होता है नुकसान? जानिए सच्चाई
11 months ago
रूस पढ़ने गए राजस्थान के युवक को जंग में उतारा, वीडियो भेजकर वापसी की गुहार लगाई
11 months ago