कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
मुनीर पर आई बात तो अपने यौन अपराधियों को पाकिस्तान बुलाने पर राजी हुए शहबाज, ब्रिटेन से की ये डील

मुनीर पर आई बात तो अपने यौन अपराधियों को पाकिस्तान बुलाने पर राजी हुए शहबाज, ब्रिटेन से की ये डील
पाकिस्तान ने ब्रिटेन को ग्रूमिंग गैंग के दोषियों को वापस लेने की पेशकश की है, बशर्ते ब्रिटेन दो प्रमुख राजनीतिक विरोधियों को पाकिस्तान सौंपे. पाकिस्तान यौन दोषियों के वापस लेने के बदले में आसिम मुनीर के आलोचकों को पाकिस्तान वापस चाहता है ताकि उन्हें जेल में डाल सके.
पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार देश भर में अपने आर्मी चीफ आसिम मुनीर के विरोधियों का दमन तो कर ही रही है, साथ ही विदेशों में रह रहे आलोचकों को भी चैन से नहीं रहने दे रही. क्विड-प्रो-क्वो (लेन-देन के बदले लेन-देन) की चाल चलते हुए पाकिस्तान ने कथित तौर पर ब्रिटेन को यह प्रस्ताव दिया है कि वो ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के दोषी सेक्स अपराधियों को स्वीकार कर लेगा, लेकिन इसके बदले ब्रिटेन को पाकिस्तान के कुछ राजनीतिक विद्रोहियों को सौंपना होगा.
रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने कहा है कि वो कारी अब्दुल रऊफ और आदिल खान जैसे 'पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग' के दोषी सदस्यों को वापस लेने को तैयार है, बशर्ते ब्रिटेन दो हाई-प्रोफाइल एंटी-आसिम मुनीर राजनीतिक विरोधियों को पाकिस्तान को सौंप दे. इन दो लोगों के नाम हैं- शहजाद अकबर (पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक) और आदिल राजा (पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी जो कि आसिम मुनीर के खिलाफ व्हिसलब्लोअर बन गए).
अमेरिका-स्थित स्वतंत्र मीडिया Drop Site News ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है. शहजाद अकबर और आदिल राजा अप्रैल 2022 से यूके में निर्वासन में रह रहे हैं. दोनों ही आसिम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना और पीएम शहबाज शरीफ की हाइब्रिड सरकार के कड़े आलोचक हैं.
ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग वो नेटवर्क थे जिनमें मुख्यतः पाकिस्तानी पुरुष शामिल थे. ये पुरुष मुख्य रूप से श्वेत नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाते थे. पहले उन्हें ग्रुम किया जाता था और फिर उनका सामूहिक बलात्कार किया जाता था. इस दौरान उन्हें धमकी दी जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ उन्हें संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था. इस सेक्स रैकेट की भयावहता ने दुनिया को झकझोर दिया था. ग्रुमिंग गैंग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक लड़की के साथ रात में 30-40 पुरुषों ने रेप किया था.
यह रिपोर्ट उस बैठक के कुछ दिनों बाद सामने आई, जिसमें पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ब्रिटेन की हाई कमिश्नर जेन मैरियट से मुलाकात की. इस मुलाकात से कुछ हफ्तों पहले जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की सेहत को लेकर कई अफवाहें सामने आईं जिसके बाद शहबाज सरकार ने 'फेक न्यूज' से सख्ती से निपटने की बात कही थी.
यह रिपोर्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर की सरकार लंबे समय से रोचडेल ग्रूमिंग गैंग के दोषियों- कारी अब्दुल रऊफ और आदिल खान को पाकिस्तान भेजने का दबाव बना रही है.
अब तक पाकिस्तान इन दोषियों को वापस लेने से इनकार करता रहा है, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ दी थी. 2018 में दोनों दोषियों की ब्रिटेन की नागरिकता भी रद्द कर दी गई, जिससे उनके पास किसी राष्ट्र की नागरिकता नहीं बची और वो स्टेटलेस हो गए.
पिछले दो सालों में इस मुद्दे को टेक टाइकून एलन मस्क ने काफी जोर-शोर से उठाया है. उनका दावा है कि ब्रिटेन में 'ढाई लाख' बच्चे इसके शिकार हुए हैं. अब तक यह मामला इसलिए आगे नहीं बढ़ सका है क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय से इन दोषियों को वापस लेने से इनकार करता आ रहा था. दोषी भी अपनी नागरिकता त्यागकर वापस भेजे जाने से बचने की कोशिश करते रहे हैं.
हालांकि, कथित क्विड प्रो क्वो से संकेत मिलता है कि अब पाकिस्तान शायद गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार है. लेकिन तभी, जब उसे उन दो राजनीतिक विरोधियों को सौंपा जाए जिन्हें वो लंबे समय से चुप कराना चाहता रहा है.
हालांकि, अभी तक किसी भी मुख्यधारा की मीडिया या सरकारी स्रोत ने इस कथित क्विड प्रो क्वो की पुष्टि नहीं की है.
यह प्रस्ताव 4 दिसंबर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में नकवी और जेन मैरियट के बीच बैठक के बाद सामने आया. आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों की बातचीत 'सुरक्षा सहयोग', 'फेक न्यूज पर नियंत्रण' और 'गैर-कानूनी पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी' पर केंद्रित थी.
पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' ने लिखा कि दोनों पक्षों ने केवल 'यूके में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों की वापसी' पर चर्चा की. लेकिन ग्रूमिंग गैंग अपराधियों का सार्वजनिक उल्लेख नहीं हुआ.
ड्रॉप साइट न्यूज के अनुसार, नकवी ने इन दोषियों को 'यूके में अवैध रह रहे पाकिस्तानियों' की कैटेगरी में डालने की कोशिश की.
नकवी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान विदेश में बैठकर 'राज्य संस्थानों की बदनामी' सहन नहीं करेगा. उनकी इस टिप्पणी का इशारा मुनीर के विरोधियों अकबर और राजा की ओर था. पाकिस्तान का कहना है कि अगर इन दोनों को पाकिस्तान को सौंप दिया जाता है तो वो ग्रुमिंग गैंग के दोषियों के लिए पाकिस्तान आने का रास्ता खोल सकता है, उनके लिए ट्रैवल डॉक्यूमेंट जारी कर सकता है क्योंकि वो अपनी नागरिकता खो चुके हैं.
इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए शहजाद अकबर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'मेरी पत्रकारिता, मानवीय अधिकारों पर लेख और सेना की तानाशाही की आलोचना ने पाकिस्तान की सरकार को बेहद गुस्से में ला दिया है.'
न्यूयॉर्क में रहने वाले पत्रकार वकास अहमद ने कहा, 'सामान्य लोग इस तरह से नहीं सोचते लेकिन पाकिस्तान की सरकार सोचती है. पाकिस्तान सरकार ने ब्रिटिश ग्रूमिंग गैंग को विदेशों में एक्टिविस्टों के खिलाफ हथियार बना लिया है.' वकास उन लोगों में से हैं जिन्होंने ड्रॉप साइट न्यूज की रिपोर्ट बनाने में मदद की.
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन ने इसे 'अंतरराष्ट्रीय दमन' कहा. फाउंडेशन ने कहा कि आदिल राजा को उनकी अनुपस्थिति में 14 साल की सजा सुनाई गई वो भी बिना वकील या बचाव के अधिकार के.
यूके में पाकिस्तानी-मूल के ग्रुमिंग गैंग ऐसे संगठित नेटवर्क थे जिनमें मुख्यतः पाकिस्तानी पुरुष शामिल थे. 1990 के दशक से उन्होंने कमजोर और संवेदनशील लड़कियों- ज्यादातर श्वेत, वर्किंग-क्लास किशोरियों को डराने-धमकाने, मानसिक रूप से कंट्रोल करने और बेहद क्रूर हिंसा के जरिए निशाना बनाया.
पीड़ितों को पहले सजाया-धजाया जाता था, उन्हें ट्रेन किया जाता था फिर उन्हें तस्करी कर ले जाया जाता था. रोथरहैम, रोचडेल, ओल्डहम, और टेलफर्ड जैसे शहरों में ले जाकर उनका गैंग-रेप किया जाता था. अत्यंत भयावह मामलों में हुसैन ब्रदर्स ने दर्जनों लड़कियों का अमानवीय शोषण, लुईज लो (बदला हुआ नाम) का 100 से ज्यादा पुरुषों का बलात्कार, टेलफर्ड की 16 साल की लड़की और उसके परिवार की हत्या, और रूबी (बदला हुआ नाम) का एक ही रात में 30-40 पुरुषों द्वारा यौन उत्पीड़न शामिल हैं.
2012 का रोचडेल ग्रुमिंग केस ब्रिटेन में बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सबसे विवादित राजनीतिक मामलों में से एक माना जाता है. ब्रिटेन की सरकारें दोषियों को देश से निकालने का प्रयास करती रहीं, लेकिन पाकिस्तान बार-बार यह कहते हुए उन्हें वापस लेने से इनकार करता रहा कि वो अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं हैं. पाकिस्तान का कहना रहा है कि उनके पुनर्वास से सुरक्षा व सामाजिक जोखिम उत्पन्न होंगे. पाकिस्तान में दोहरी नागरिकता की नीति लागू है.
2024 के अंत से एलन मस्क ने एक्स पर इस घोटाले को काफी जोरदार तरीके से उठाया है. उन्होंने 'भ्रष्ट अधिकारियों' के खिलाफ कानूनी लड़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है. बढ़ते दबाव के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने जून में एक राष्ट्रीय वैधानिक जांच की घोषणा की. लेकिन दिसंबर तक यह कई विवादों के कारण अटकी हुई है, जिनमें यह आरोप भी शामिल है कि स्टार्मर की लेबर पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों से समझौता कर लिया है.
लंदन-स्थित पत्रकार नरेश कौशिक, जो पहले BBC और Associated Press में काम कर चुके हैं, ने लिखा कि पाकिस्तानी-मूल के पुरुषों से जुड़े ग्रुमिंग गैंग का कांड किएर स्टार्मर सरकार के लिए 'बुरी खबर' है.
अक्टूबर में इंडिया टुडे में लिखे लेख में उन्होंने कहा कि यह 'बुरी खबर' इसलिए है क्योंकि पीड़ितों के बीच अविश्वास बढ़ रहा है और सलाहकार पैनल के सदस्य इस्तीफा दे रहे हैं. यह साफ दिखाता है कि जांच को 'जानबूझकर कमजोर' किया जा रहा है और सरकार 'सच्चाई छिपाने' की कोशिश कर रही है ताकि गैंग के अत्याचारों की पड़ताल न हो.
वर्तमान में पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच कोई औपचारिक प्रत्यर्पण संधि नहीं है, हालांकि UK Extradition Act 2003 की धारा 194 विशेष 'ऐड-हॉक' व्यवस्थाओं की अनुमति देती है.
कथित क्विड प्रो क्वो यह संकेत देता है कि पाकिस्तान अपने राजनीतिक हितों के लिए ग्रुमिंग गैंग मुद्दे का दबाव के रूप में इस्तेमाल कर सकता है. इससे ब्रिटेन भी एक जटिल कानूनी और नैतिक स्थिति में फंस सकता है.
Source: AajTak
Related Posts: Pakistan, UK, grooming gang, pakistan grooming gang, pakistan uk tenstion, extradition, political dissenters, Asim Munir, Shahbaz Sharif, Imran Khan, human rights
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
1 days ago
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
1 days ago
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
1 days ago
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago