Kriti Sanon Trolling: बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय यूजर्स के निशाने पर हैं. रक्षाबंधन के एड में ब्रालेट पहनने पर लोग एक्ट्रेस पर भड़क रहे हैं. लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र सेलिब्रेशन के लिए कृति के कपड़े भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं.Kriti Sanon Trolling: बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस कृति सेनन इस समय यूजर्स के निशाने पर हैं. रक्षाबंधन के एड
क्या आपको मालूम है कि मार्वल का द इनक्रेडिबल हल्क कभी हरा था ही नहीं? डॉक्टर ब्रूस बैनर, एक परीक्षण को करते हुए खुद को हल्क बना बैठे. पहले खुद को छिपा रहे थे, लेकिन बाद में एवेंजर्स का हिस्सा बने. इसके पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते हैं... छोटे बच्चों से पूछेंगे तो उन्हें मार्वल में अभी भी द इनक्रेडिबल हल्क पसंद आता है. विशालकाय, हरे रंग का तगड़ा
अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें एक्टर ने असुर गुरु शुक्राचार्य का दमदार रोल प्ले किया है. उनके काम की तारीफ हो रही है. धुरंधर पार्ट 1 के बाद फैंस को इंतजार था कब वो अपने फेवरेट स्टार अक्षय खन्ना को सिल्वर स्क्रीन पर दहाड़ते हुए देखेंगे. रहमान डकैत के रोल में जो रौला अक्षय ने मचाया था, उसे वो मूवी इक्का में नहीं
रियलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 2 में क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील ने मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है. पारुल गुलाटी ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके खिलाफ सर्कल ऑफ शक चल रहा है. रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 2 में बड़ा बवाल मचा है. शो एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गया है. जिसने इसकी साख और रियल कंटेंट पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. इंडियन क्रिकेटर शुभमन
ताइवानी एक्टर चेंग चांग फैन और एक भारतीय महिला के दोबारा मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके बीच रोमांस की चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर दोनों काफी वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ताइवानी आदमी का एक भारतीय महिला को गले लगाने और उसके साथ डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा आदमी ताइवानी एक्टर और मॉडल चेंग चांग फैन
मांग में सिंदूर भरकर मेरा इस्तेमाल किया, चुनाव के बाद मुझे छोड़ा: ज्योति

मांग में सिंदूर भरकर मेरा इस्तेमाल किया, चुनाव के बाद मुझे छोड़ दिया: ज्योति सिंह
ज्योति सिंह ने जनता से पवन सिंह से एक सवाल पूछने की अपील की. उन्होंने कहा कि पवन जी मेरी बात का जवाब तो दे नहीं रहे हैं. आप उनसे पूछें कि क्या जब उन्होंने मुझे लोकसभा चुनाव में बुलाया था, उस समय कोर्ट में मामला नहीं था? क्या जब दोबारा मेरी मांग में सिंदूर डाला गया तब कोर्ट में मामला नहीं था?
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद नया मोड़ ले चुका है. बुधवार, 8 अक्टूबर को पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्योति सिंह पर बड़े आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि ज्योति राजनीति के लिए नीचे गिर रही हैं. इसके अलावा ज्योति सिंह ने पवन सिंह से उनके घर जाकर मिलने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ज्योति सिंह ने भी 8 अक्टूबर की शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना पक्ष रखा. उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि राजनीति के लिए पवन खुद गिर गए हैं.
पवन सिंह के घर में घुसने पर बोलीं ज्योति
ज्योति सिंह ने अपने साथ खड़े लोगों को शुक्रिया कहा. ज्योति ने कहा कि वो पति पवन सिंह के खिलाफ बात करने नहीं आई हैं. उन्होंने पवन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके उठाए हर सवाल का जवाब दिया. ज्योति सिंह ने कहा, '5 तारीख को पवन जी से मिलने मैं उनके आवास पर पहुंची थी. वहां पर जब मैं पहुंची तो, उनके भाई द्वारा बोला गया था कि पुलिस वहां पर थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. मैं जब वहां पर पहुंची तो पहले हम लोगों ने गार्ड से पूछा. गार्ड ने ही हमें मना कर दिया था कि आपको ऊपर जाने की अनुमति नहीं है. मना किया गया है. उतनी देर में प्रशासन आती है और उनकी तरफ से बोला जाता है कि आप थाने चलिए, वहां बैठकर आपसे बात की जाएगी. मैंने मना कर दिया और कहा कि मैं थाने नहीं जाऊंगी. उसका वीडियो है मेरे पास.' इसके बाद ज्योति सिंह ने अपना वीडियो दिखाया, जो पवन सिंह के घर पहुंचने के बाद लिया था, जब पुलिस को बुलाया गया.
ज्योति सिंह ने कहा कि प्रशासन को बुलाकर उनके साथ बदतमीजी की गई. उन्होंने यह भी कहा, 'पवन जी कह रहे हैं मेरे रूम में जाने के बाद प्रशासन को बुलाया गया. ऋतिक जी, उनके भाई कह रहे हैं कि सुबह से ही प्रशासन को बुलाया हुआ था. तो आप दोनों भाइयों की बात में ही फर्क समझ जाइए. दोनों भाई अलग-अलग बात कर रहे हैं.'
पवन सिंह के लिए छोड़ देंगी घर-परिवार
पवन सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ज्योति सिंह जो अपने पति के लिए अपनापन दिखा रही हैं. ये अपनापन चुनाव से 5 महीने पहले क्यों नहीं दिखा या चुनाव के दो महीने बाद क्यों नहीं दिखा. ये आज ही क्यों दिख रहा है. साथ ही एक्टर ने उन्हें गिरा हुआ भी बताया था. इसके जवाब में ज्योति सिंह ने कहा, 'मैंने उसके बाद भी एक पोस्ट डाला था कि अगर आप मुझे पत्नी रूप में स्वीकार करते हैं तो मैं आज भी चुनाव लड़ने के लिए मना कर रही हूं. मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी. मैं यहां तक भी बोल रही हूं कि अगर आप बोलेंगे कि आप अपने परिवार से रिश्ता खत्म कर दीजिए, अगर आप मेरे साथ ये भी शर्त करते हैं कि आप अपने परिवार से नहीं मिलेंगी, अपने मायके नहीं जाएंगी तो मैं वो भी करने के लिए तैयार हूं. चुनाव नहीं लड़ेंगी, मैं वो भी करने के लिए तैयार हूं. लेकिन बशर्ते कि आप मुझे पत्नी के रूप में स्वीकार करिए.'
चुनाव की बात करते हुए ज्योति सिंह ने आगे कहा, 'आप लोग ही बताइए 15 साल से पार्टी में स्टार प्रचारक के रूप में पवन जी ने काम किया है. 15 साल में वो अपने खुद के लिए टिकट नहीं ले पाए तो मैं किस मुंह से जाऊंगी उनसे यह कहने कि आप मुझे भाजपा का टिकट दिलाइए. मेरा ये सवाल है कि मैं किस मुंह से जाऊंगी. पहले वो अपने लिए तो टिकट ले लें. फिर तो वो हमें दिला पाएंगे. जो 15 साल से कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं पार्टी में, फिर भी उनको पार्टी के द्वारा टिकट नहीं मिला, तो वो हमें टिकट क्या दिलाएंगे.'
ज्योति सिंह से पूछा गया कि क्या वो पवन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. इसपर उन्होंने कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें स्वीकार लेते हैं तो वो चुनाव नहीं लड़ेंगी. वरना उन्हें मजबूरन उनका सामना करना पड़ेगा. उनकी कुछ पार्टियों से बात हुई है, लेकिन उनके नाम का खुलासा ज्योति ने नहीं किया. कराकाट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी ज्योति ने जताई. ज्योति ने कहा कि जब पवन सिंह ने वहां से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब भी वो वहां नहीं गए थे. लोगों ने उन्हें वोट दिया था और उनके इमोशन्स के साथ भी पवन ने खेला. ज्योति सिंह ने कहा कि वो मुझे कह रहे हैं कि आप राजनीति के लिए ये सब कर रही हैं. लेकिन राजनीति के लिए वो आप इतना गिर चुके हैं कि आज आप जो 2 लाख 75 हजार लोगों ने आपको वोट दिया आप उनके भी नहीं हुए. आप अपनी पत्नी को तो छोड़ दीजिए, आप तो किसी के भी नहीं हुए.
चुनाव के लिए किया गया मेरा इस्तेमाल: ज्योति
ज्योति ने जनता से पवन सिंह से एक सवाल पूछने की अपील की. उन्होंने कहा कि पवन जी मेरी बात का जवाब तो दे नहीं रहे हैं. मैं जनता से कहूंगी कि मेरी तरफ से आप उनसे पूछें कि क्या जब उन्होंने मुझे लोकसभा चुनाव में बुलाया था, उस समय कोर्ट में मामला नहीं था? क्या जब दोबारा मेरी मांग में सिंदूर डाला गया तब कोर्ट में मामला नहीं था? क्या जब पति-पत्नी की तरह दोबारा मुझे रखा गया, उस समय कोर्ट में मामला नहीं था? क्या जब लोकसभा चुनाव से पहले पवन जी मुझे अपने फ्लैट में लेकर गए, उस समय कोर्ट में मामला नहीं था? क्या जब चुनाव के बाद पवन जी ने मुझे अपने घर में लाकर 20-25 दिन रखा, उस समय कोर्ट में मामला नहीं था? रही बात पति को याद करने की, तो मैं आज से उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं कर रही हूं. मैं बहुत पहले से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं. लेकिन कभी उनके भाई द्वारा मुझे धुत्कार दिया जाता है, कभी उनके परिवार से... पवन जी से मेरी बात होती नहीं है. पवन जी मेरा फोन उठाते नहीं हैं और मैं किसी और से बात करने की कोशिश करती हूं तो वो लोग मुझसे इस तरीके से बात करते हैं.' इसके बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह के बड़े भाई रानु संग अपनी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई. इसमें रानु को ज्योति पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है.
उन्होंने आगे कहा, 'जब लोकसभा चुनाव से पहले हमारी कोई बात नहीं थी तो मैं उस समय संतुष्ट हो गई थी कि पवन जी ने मुझपर डिवोर्स फाइल कर दिया है. पहले तो मैं ये साफ कर दूं कि डिवोर्स हमारी तरफ से फाइल नहीं हुआ है. पवन जी की तरफ से फाइल किया गया है. पहले पवन जी ने डिवोर्स का केस डाला है. शुरू से ही मैं लगी थी कि अपना रिश्ता बचा लूं. हां, जब डिवोर्स फाइल हुआ था तो मैं उस समय शांत हो गई. लेकिन दोबारा जब लोकसभा चुनाव में मुझे बुलाकर मुझे यूज किया गया, दोबारा मेरी मांग में सिंदूर भरा गया तो क्या मेरा कोई मान-सम्मान नहीं है. क्या औरत की कोई इज्जत नहीं है? क्या औरत सिर्फ एक इस्तेमाल की चीज बनकर रह गई है आज समाज के लिए कि जब आपको जरूरत पड़ेगी आप औरत को बुलाएंगे, मांग में सिंदूर डालेंगे, पति-पत्नी का संबंध बनाएंगे और फिर चुनाव के बाद छोड़ देंगे ये कहकर कि कोर्ट में मामला है. ये कहां से इंसाफ है और ये कहां का इंसाफ है. आज पवन जी कह रहे हैं कि चुनाव के टाइम... छोड़ा तो आपने भी था हमको चुनाव से पहले, तो फिर चुनाव के लिए क्यों याद किया? राजनीति के लिए मैं गिरी हुई हूं या आप कर रहे हैं ये काम.'
Source: AajTak
Related Posts: jyoti singh, pawan singh, jyoti singh allegations on pawan singh, pawan singh wife, jyoti singh press conference, jyoti singh abortion pills
शहनील गिल ने द ट्रेटर्स 2 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि एक कंटेस्टेंट ने शो में चीटिंग करने की कोशिश की, ताकि वो ये पता लगा पाए कि शो में कौन-कौन ट्रेटर है. करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स अब कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है. शो पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने बड़े आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि शो में चीटिंग
1 days ago
गोविंदा ने अपने और परिवार के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. एक्टर के मैनेजर ने बताया है कि गोविंदा के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुनीता कई दफा पति गोविंदा पर पब्लिकली ये आरोप लगा चुकी हैं कि उनका को-स्टार कोमल रानी
2 days ago
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद ने नया मोड़ लिया है. इसके अलावा, कंगना ने शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए और बताया कि कानूनी पचड़ों के कारण उनका घर बसाना मुश्किल हो रहा है. बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद गरमाता जा रहा है. इंडिया टुडे वुमन समिट में तापसी पन्नू से कंगना के साथ रिश्ते के बारे में पूछा
2 days ago
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा, जो 'कच्चा बादाम' वीडियो से लोकप्रिय हुईं, अब अभिषेक सिंह की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की' में माता सीता की भूमिका निभाने जा रही हैं. फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने बताया कि वो किस धर्म में शादी करेंगी. अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गई हैं. उनकी पहचान
2 days ago
सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में दो छात्र घायल हो गए हैं और एक महिला बेहोश हो गई. हादसे को देखते हुए यश ने अपनी स्पीच बीच में ही रोक दी. उन्होंने लोगों का हालचाल भी पूछा. साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. टॉक्सिक 26 अगस्त को
2 days ago
भोजपुरी इंडस्ट्री के पास वह चीज पहले से मौजूद है जिसे कोई भी नया कंटेंट बाजार खड़ा करने में लंबा वक्त लगाता है. एक मजबूत और भावनात्मक फैन बेस. भोजपुरी सिर्फ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित दर्शकों की भाषा नहीं है. कभी भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक को देश के एक बड़े हिस्से में सिर्फ रीजनल या हार्टलैंड मनोरंजन माना जाता था. भोजपुरी स्टार्स की
2 days ago
यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के मुताबिक, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ 'द ट्रेटर्स 2' में हुआ उनका झगड़ा गेम के साथ ही खत्म हो गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके बाद जो हुआ, वह आखिरकार ईगो का मामला बन गया. यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, जिन्हें 'फुकरा इंसान' के नाम से भी जाना जाता है ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में हुई
2 days ago
टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म बनती नजर आ रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी ओपनिंग लेने वाली है. दो दिनों में फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि अब ऐसी चर्चा होने लगी है कि यश अपनी फिल्म से पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. 'केजीएफ' स्टार यश इस साल अपनी सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म टॉक्सिक आखिरकार ला ही रहे हैं. लंबे इंतजार के बाद फाइनली ये फिल्म 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड
2 days ago
करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें इस समय ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. ऐसे में अब करीना की ननद सबा पटौदी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों का सच बताया है. पटौदी खानदान की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. करीना का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ,
3 days ago
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन बनकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिशा वकानी लगभग पिछले 9 सालों से पर्दे से दूर हैं. दिशा अब कहां हैं और क्या कर रही हैं... जानना नहीं चाहेंगे आप? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा और लंबा चलने वाला शो है. लगभग 18 सालों से ये शो टीवी की दुनिया में राज कर रहा है. इस शो ने कई सितारों को
3 days ago
गोविंदा और सुनीता आहूजा का कलेश पब्लिक होने की बात से उनकी भांजी आरती सिंह बड़ी दुखी हुई हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि वो अपने मामा-मामी दोनों से बात करेंगी. लेकिन उनके मामले में दखल नहीं देंगी. गोविंदा इन दिनों भले ही फिल्मों में ना काम कर रहे हों. मगर उनकी जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. पिछले कई दिनों से उनका और पत्नी
3 days ago
रवि किशन ने आखिरकार अपने वायरल 'गुच्ची वॉक' के पीछे की कहानी बताई है और खुलासा किया है कि वह पल पूरी तरह से बिना किसी प्लानिंग के हुआ था. जानिए एक्टर ने क्या कहा. बॉलीवुड और राजनीति दोनों जगह अपनी खास पहचान बना चुके रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनका एक खास अंदाज और चलने का अजीब स्टाइल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आलम यह है कि Gen Z
3 days ago
IIT बॉम्बे के टॉपर और UPSC की तैयारी कर रहे योगेश साहू ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में 1 करोड़ रुपये के सवाल पर अटकने के बाद गेम छोड़ दिया. बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने सही जवाब को इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि सवाल गलत तरीके से पूछा गया था.IIT बॉम्बे के टॉपर और UPSC की तैयारी कर रहे योगेश साहू ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में 1 करोड़ रुपये के सवाल पर
4 days ago
एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस बीच सुनीता आहूजा ने बड़ा खुलासा किया है. राखी सावंत से कॉल पर की गई बात, सोशल मीडिया वायरल हो गई. एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ और बिगड़े रिश्तों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में आई दरार खुलकर सामने
4 days ago
तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) कमिश्नर हैं. वह महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी कार्रवाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर लोग असली सिंघम कहकर भी बुला रहे हैं. एक्टर श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही हैं. लेकिन इस बार वह चर्चा में किसी स्टंट की वजह से नहीं बल्कि एक कॉकरोच की वजह से
5 days ago
एक्टर और सांसद रवि किशन जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे. जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से सीधे बातचीत की, फोटो क्लिक करवाई और जमकर डांस किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल डांस स्टेप्स को अपने अनोखे अंदाज में करके माहौल बनाया. एक्टर, सांसद और मीम्स के किंग रवि किशन हाल ही में जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे, जहां उनके आते ही माहौल पूरी तरह से एंटरटेनमेंट
5 days ago
‘गदर’ को लेकर कभी सनी देओल और शबाना आजमी के बीच तीखी बहस हुई थी. 25 साल बाद दोनों ‘बटवारा 1947’ में फिर साथ हैं. शबाना आजमी ने ‘गदर’ को भड़काऊ बताया था, जिस पर सनी देओल ने नाराजगी जताई थी. राजकुमार संतोषी की पार्टिशन ड्रामा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने सनी देओल और दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ ला दिया है. दोनों की जोड़ी फिल्म में एक
5 days ago
मनु ऋषि चड्ढा ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में परवेज मुशर्रफ का किरदार निभाया है. जानिए उन्होंने मुशर्रफ के अंदाज, ठहराव और डायलॉग्स को कैसे पकड़ा. पिछले 24 साल से फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा रहे मनु ऋषि चड्ढा अब अपनी इमेज बदलने की तैयारी में हैं. नेटफ्लिक्स की पीरियड वॉर ड्रामा ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में वह पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और कारगिल
5 days ago
चार्ल्स मैनसन को समझने के लिए सबसे पहले हमें उस दौर के अमेरिका को समझना होगा, जिसमें वह अचानक से नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपने लिए जगह बना रहा था. यह 1960 का दशक था, अमेरिका के इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में से एक. वियतनाम युद्ध के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे थे, नस्लीय भेदभाव जोरों पर था और युवा पीढ़ी सामाजिक ढांचे को ठेंगा दिखा रही थी.चार्ल्स
5 days ago
राजपाल यादव पिछले काफी वक्त को कोर्ट केस में फंसे हुए हैं. कर्ज मामले में फंसे राजपाल ने बुरा दौर देखा. जेल की हवा भी खाई. लेकिन इन सभी विवादों ने उनके करियर और रैप्यूटेशन पर असर नहीं डाला है. बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में फंसे हुए हैं. इस चक्कर में वो जेल भी जा चुके हैं. विवाद के बीच राजपाल के पास फिल्मी ऑफर्स की कमी
5 days ago
सुनीता का अचानक तलाक केस वापस लेना उनका यू-टर्न माना जा रहा है. क्योंकि कल तक सुनीता सरेआम गोविंदा का मजाक बना रही थीं. ये भी कह रही थीं कि अब उनका फोकस बच्चों और अपनी लाइफ संवारने पर है. पर अब उन्होंने तलाक केस वापस लेकर साबित कर दिया कि वो गोविंदा से अलग नहीं होंगी.सुनीता का अचानक तलाक केस वापस लेना उनका यू-टर्न माना जा रहा है. क्योंकि कल तक सुनीता
5 days ago
रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रजत बेदी के शामिल होने की खबर ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है. सलमान खान के शो में रजत की एंट्री उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकती है. रियलिटी शो बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज होने वाला है. सलमान खान के शो को लेकर फैंस के बीच हलचल मची हुई है. इंटरनेट पर कंटेस्टेंट्स के नाम की अटकलें लगनी शुरू हो गई है. लिस्ट में सबसे पहला नाम रजत
5 days ago
भोजपुरी बवाल शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजल राघवानी ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किसिंग सीन विवाद और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों ने शो में हलचल मचा दी है. भोजपुरी बवाल शो ने बवाल मचा दिया है. शो में भोजपुरी सितारे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. एक बार फिर काजल राघवानी ने पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है. जानते हैं कि
5 days ago
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को UK में रिलीज होने से पहले ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) से 18+ रेटिंग मिली है. फिल्म में ज्यादा हिंसा, सेक्स और ड्रग्स और यौन हिंसा को भी दिखाया गया है. गीतू मोहनदास की यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की टक्कर आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट
5 days ago
15 जुलाई 2012 को रिलीज हुआ यह K-पॉप गाना 'गंगनम स्टाइल' अपने हॉर्स-राइडिंग डांस, आकर्षक कोरस और वायरल म्यूजिक वीडियो की वजह से दुनिया भर में मशहूर हो गया. अब ये फिल्म चर्चा में है. साल 2012 में आए साउथ कोरियाई आर्टिस्ट PSY के गाने 'गंगनम स्टाइल' ने रिलीज होते ही पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी. अपने अनोखे म्यूजिक वीडियो, सिग्नेचर हॉर्स-राइडिंग डांस और जबरदस्त
5 days ago
झाड़ू की सांस्कृतिक कहानी का संसार अथाह है. 20वीं सदी की किंवदंतियों में झाड़ू को जिस तरह पारंपरिक रूप से डरावनी या रहस्यमयी छवि से बांधा गया. बाद में सिनेमा ने उसे बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया. घर के किसी कोने में पड़ी एक साधारण सी झाड़ू को देखकर शायद ही किसी के मन में उड़ने का ख्याल आता हो. उसका रिश्ता सदियों से धूल, सफाई और घरेलू कामकाज से रहा है
6 days ago
सावन के पवित्र महीने में अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. अजय देवगन ने मंदिर के ट्रस्ट कार्यालय का दौरा भी किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की. भारत में भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना सावन शुरू हो चुका है. इस महीने में लोग पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं.
6 days ago