मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 46 अंक मजबूत, निफ्टी 24,630 के आस-पास, इन स्टॉक्स में बदलाव

Posted By: Tarun Kumar Posted On: Oct 01, 2025Share Article

वैश्विक संकेतों के बीच और आरबीआई की नीतिगत समीक्षा की घोषणा से पहले बुधवार, 1 अक्टूबर को घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर 46.75 अंक की तेजी के साथ 80,314.37 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 22.2 अंकों की बढ़त के साथ 24,633.30 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान लगभग 128 शेयरों में तेजी, 77 शेयरों में गिरावट और 19 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स, ट्रेंट, टाटा कंज्यूमर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त पर रहे, जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और टाइटन कंपनी के शेयर गिरावट पर रहे।

खबर अपडेट हो रही है...

Source: IndiaTV
Related Posts: Sensex, Sensex today, Nifty, Nifty opening, Nifty rises today, Stock market today, Top gaining stocks today, Share market latest news, Stock market opening bell

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.