लौट आएगी दांतों की सफेदी, पीली परत पर लगाएं ये चीजें, गंदगी-पीलेपन का हो जाएगा सफाया

Posted By: Hari Ram Posted On: Sep 17, 2025Share Article

क्या आपके दांत भी सफेद की जगह पीले रंग के दिखाई देते हैं? अक्सर लोग दांतों पर जमा हुई पीली परत की वजह से खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। अगर आपको पीले दांतों के कारण शर्मिंदगी महसूस होती है, तो आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेकर अपने दांतों को सफेद और चमकदार बना सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ दादी-नानी के उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

नीम के पत्तों को पुराने जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। नीम के पत्ते टेस्ट में जितने ज्यादा कड़वे लगते हैं, सेहत के लिए उतने ही ज्यादा फायदेमंद भी होते हैं। नीम के पत्ते चबाने से दांतों पर मौजूद पीलापन और गंदगी, साफ होने लगेगी। यही वजह है कि पहले के जमाने में औषधीय गुणों से भरपूर नीम के दातुन का इस्तेमाल किया जाता था।

बासी मुंह पुदीने के पत्ते चबाने से दांतों की सफेदी वापस लौट सकती है। पुदीने के पत्ते में मौजूद तत्व आपके दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांतों पर जमा हुई गंदगी और पीली परत को हटाया जा सकता है।

क्या आप जानते हैं कि अमरूद के साथ-साथ अमरूद के पत्ते भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं? दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए आप अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर रोज सुबह-सुबह उठते ही सबसे पहले अमरूद के पत्ते चबाएं। अमरूद के पत्तों में मौजूद तत्व आपके दांतों को साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

पानी की बोतल से आने लगी है बदबू, तो अपनाएं ये देसी जुगाड़, खुशबूदार बन जाएगी वॉटर बॉटल

दलिया या फिर ओट्स, जल्दी घटाना चाहते हैं वजन, तो नाश्ते में किसे खाना ज्यादा फायदेमंद?

खाना पैक करने के लिए किसका इस्तेमाल करना चाहिए, एल्युमिनियम फॉइल या फिर बटर पेपर, क्या ज्यादा बेहतर?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Source: IndiaTV
Related Posts: how to get rid of yellow teeth, Teeth Whitening, home remedies for yellow teeth, yellow teeth home remedies, Teeth Whitening home remedies, home remedies for Teeth Whitening

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.