लगातार बढ़ रहे हैं वायरल के मामले, बचाव के लिए अपनाएं ये छोटी-छोटी टिप्स, नहीं बिगड़ेगी तबीयत

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Sep 24, 2025Share Article

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो बदलते मौसम में आप भी वायरल फ्लू का शिकार बन सकते हैं। आपकी तबीयत खराब न हो, इसके लिए आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी छोटी-छोटी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप वायरल फ्लू के खतरे को काफी हद तक कम कर पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे...

घर से बाहर निकलने से पहले आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए। इसके अलावा आपको भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस तरह की जगहों पर वायरल होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, अगर आपको दो दिन से ज्यादा बुखार है, तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए वरना आपकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।

आपको खुद को हाइड्रेटेड रखना है। बदलते मौसम में लोगों को कम प्यास लगती है। अगर आप भी ज्यादा पानी नहीं पी पाते हैं, तो ओआरएस का घोल पी सकते हैं। खाना खाने से पहले, बाहर से घर आने पर, चेहरे को छूने से पहले, हाथ जरूर धोएं क्योंकि स्वच्छता की कमी भी वायरल का कारण बन सकती है। इसके अलावा अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करें।

सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण वायरल का संकेत साबित हो सकते हैं। थकान और बदन दर्द होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। तेज बुखार, उल्टी या फिर दस्त, पेट में हल्का दर्द या फिर सिर में दर्द, इस तरह के लक्षण वायरल की तरफ इशारा कर सकते हैं। अगर एक साथ ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अपना चेकअप करवा लीजिए।

World Alzheimer's Day: अल्जाइमर रोग से शरीर का कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है?

एम्स की हाई ब्लड प्रेशर पर हैरान कर देने वाली नई रिसर्च, बचाव के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के उपाय

सिर्फ बार-बार भूलना ही नहीं, ये लक्षण भी अल्जाइमर रोग की तरफ कर सकते हैं इशारा

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Source: IndiaTV
Related Posts: Viral, tips to prevent viral, Viral cases, viral prevention tips, how to prevent viral, tips to stay healthy, वायरल, वायरल फ्लू, वायरल से बचाव, वायरल से बचने के तरीके

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.