श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी की खास खूबी दिखाई है. स्पिनरों की गुड लेंथ गेंदों पर आगे निकलने की बजाय वह क्रीज की गहराई में जाकर कट, पंच
खेल

श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी की खास खूबी दिखाई है. स्पिनरों की गुड लेंथ गेंदों पर आगे निकलने की बजाय वह क्रीज की गहराई में जाकर कट, पंच और पुल से रन बना रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक जड़कर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. लेकिन उनकी बल्लेबाजी में

ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 95 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया. गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई, जिससे पैनल टूट गया. पंत के इस शानदार सिक्स का
खेल

ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 95 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया. गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई, जिससे पैनल टूट गया. पंत के इस शानदार सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (24 अगस्त) ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी में एक बार फिर ऐसा

यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा
खेल

यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा बैठे. इससे पहले भी त्यागी 149 KMPH की रफ्तार से यॉर्कर डालकर स्टम्प उड़ा चुके हैं.यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल के अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी शो में चीटिंग के आरोप लगाए हैं. किसी शो को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है और गोपनीयता भी बरती जाती है, इसलिए इस तरह के आरोप
खेल

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल के अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी शो में चीटिंग के आरोप लगाए हैं. किसी शो को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है और गोपनीयता भी बरती जाती है, इसलिए इस तरह के आरोप गंभीर हैं. रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) के दूसरे सीजन में नया विवाद खड़ा हो गया है. शो की कंटेस्टेंट और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने गेम के दौरान

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने के बाद मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है. चहल का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
खेल

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने के बाद मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है. चहल का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए चहल ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट झटके.युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने

कोहली-ऋतुराज की मेहनत बेकार, अफ्रीका ने रायपुर में चेज किए 359 रन

Posted By: Aditya Gogoi Posted On: Dec 04, 2025Share Article
कोहली-ऋतुराज की मेहनत बेकार
डेवाल्ड ब्रेव‍िस और मैथ्यू ब्रीटजके की पार‍ियों ने रायपुर वनडे का र‍िजल्ट बदल

IND vs SA 2nd ODI Highlights: कोहली-ऋतुराज की मेहनत बेकार, साउथ अफ्रीका ने रायपुर में चेज किए 359 रन, सीरीज 1-1 से बराबर

IND vs SA 2nd ODI scorecard: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार (3 द‍िसंबर) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में हुआ. जहां साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से यह मैच जीता और 359 रनों का टारगेट भी चेज किया. इससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर्स में 358/5 का स्कोर बनाया था.

India vs South Africa Raipur ODI: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (3 द‍िसंबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले को साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया. अफ्रीकी टीम ने इस मैच में 359 रनों का टारगेट चेज किया और 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली.

इससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 358/5 का स्कोर खड़ा किया था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकीय प्रहारों पर पानी फेर दिया.

साउथ अफ्रीकी टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो एडेन मार्करम रहे ज‍िन्होंने 110 रन बनाए. इसके बाद बीच के ओवर्स में मैथ्यू ब्रीट्जके (68), डेवाल्ड ब्रेविस (54) अपनी बल्लेबाजी से पूरा मैच ही भारत से छीन लिया. टेम्बा बावुमा ने भी 46 रन बनाए.

प्रस‍िद्ध कृष्णा भारतीय पारी के सबसे महंगे गेंदबाज रहे उन्होंने 8.5 ओवर्स में 82 रन लुटवाए और 2 विकेट लिए. हर्ष‍ित राणा ने भी 10 ओवर में 70 रन देकर 1 विकेट लिया. कुल म‍िलाकर भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन के कारण ही भारत यह मुकाबला हारा. सीरीज का अब न‍िर्णायक मुकाबला 6 द‍िसंबर को व‍िशाखापत्तनम में होगा.

🚨 MATCH RESULT 🚨

A thrilling contest comes to an end in Raipur! 🙆‍♂️#TheProteas Men claim a memorable 4-wicket win! 👏🇿🇦

The series is now tied 1-1 ahead of Saturday's decider. 💥 pic.twitter.com/Vpi2ZxszDZ

रायपुर में बना यह स्कोर कुल मिलाकर IND-SA ODI इतिहास का सबसे बड़ा मैच-एग्रीगेट है. इससे पहले 681 रन का मैच एग्रीगेट रांची में रविवार को बना था.

भारत में सफल 350+ ODI चेज

360 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर, 2013
359 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, मोहाली, 2019
359 - साउथ अफ्रीका बनाम भारत, रायपुर, 2025
351 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2013
351 - भारत बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2017

13 सफल 350+ ODI चेज में से 5 भारत में हुए हैं. किसी भी अन्य देश में दो से ज्यादा ऐसे चेज नहीं हुए हैं.

IND-SA ODIs में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक

3 - जोहान‍िसबर्ग, 2001 (सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, गैरी कर्स्टन)
3 - मुंबई WS, 2015 (क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स)
3 - रायपुर, 2025 (विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, एडेन मार्कराम)

Aiden Markram's fourth ODI hundred provided the foundation for South Africa's stunning chase against India 🌟#INDvSA 📝: https://t.co/b4ectUVL0T pic.twitter.com/NqJBYhggTT

350+ ODI चेज (अवे/न्यूट्रल वेन्यू)

370 - नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड, डंडी, 2025
361 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 2019
359 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, मोहाली, 2019
359 - साउथ अफ्रीका बनाम भारत, रायपुर, 2025
352 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी

साउथ अफ्रीका 350+ सफल ODI चेज

साउथ अफ्रीका अब तक तीन सफल 350+ रनचेज़ कर चुका है, जो ODI इतिहास में भारत के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. रायपुर का 359 रन का चेज भारत के खिलाफ चेज किए गए सबसे बड़े लक्ष्य की बराबरी करता है. ऐसा ही एक चेज ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में मोहाली में किया था, जिसमें एश्टन टर्नर ने 84*(43) की धांसू पारी खेली थी.

साउथ अफ्रीका के सफल 350+ ODI चेज

435 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2006
372 बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2016
359 बनाम भारत, रायपुर, 2025

मार्करम के शतक के बाद चला ब्रेव‍िस-ब्रीटजके की शानदार पार‍ियां

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की. लेकिन उनको जल्द पहला झटका क्विंटन डिकॉक (8) के रूप में लगा. जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉश‍िंंगटन सुंदर द्वारा लपके गए. इसके बाद टैम्बा बावुमा और मार्करम ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 127 रन था, तभी टेम्बा बावुमा (46) प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर हर्ष‍ित राणा को कैच दे बैठे.

इसी बीच एक तरफ एडेन मार्करम जमे रहे और उन्होंने 88 गेंदों पर अपना चौथा शतक पूरा किया. हालांकि शतक जड़ने के बाद एडेन मार्करम अपना धैर्य खो बैठे और हर्ष‍ित राणा की स्लोअर गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे. मार्करम ने 98 गेंदों पर 110 रन बनाए, उनकी पारी मं 10 चौके और 4 छक्के शाम‍िल रहे मार्करम के आउट होते ही साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 197/3 हो गया.

लेकिन मार्करम के आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेव‍िस ने तेजी से रन बनाए और मैच को मैच का रुख साउथ अफ्रीकी टीम की ओर कर दिया था. लेकिन इसी बीच कुलदीप ने नौवें और भारतीय पारी के 41वें ओवर में वो 34 गेंदों पर 54 रनों की आत‍िशी पारी खेलने के बाद ब्रेव‍िस को यशस्वी के हाथों कैच आउट करवाया.

ब्रेव‍िस जब आउट हुए तो अफ्रीकी टीम का स्कोर 289/4 हो गया, कुछ देर बाद ही प्रस‍िद्ध ने ब्रीटजके को भी 48 रनों पर LBW आउट कर साउथ अफ्रीका को 317 पर पांचवां झटका दिया. मार्को जानसेन (2) भी जल्द आउट हो गए, इससे अफ्रीकी टीम का स्कोर 322/6 हो गया. जानसेन को अर्शदीप ने गायकवाड़ के हाथों कैच आउट करवाया. इसी बीच जब 5 ओवर का खेल रहा गया था और अफ्रीका को 30 गेंदों पर 27 रन चाहिए थे, तभी टोनी डी जोर्जी 17 रन पर र‍िटायर्ड आउट हो गए. पर इसके बाद कॉब‍िन बॉश ने सिर्फ 15 गेंदों में 29 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 193.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 4 शानदार चौके शामिल थे. वहीं केशव महाराज ने 14 गेंदों पर 10 रन बनाकर संयमित बल्लेबाजी की और आखिर तक टिके रहे.

भारत के गेंदबाजों ने अफ्रीका के खिलाफ रन रोकने में नाकाम रहे. अर्शदीप सिंह सबसे किफायती साबित हुए, जिन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए. हर्ष‍ित राणा ने 10 ओवर में 70 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. प्रस‍िद्ध महंगे साबित हुए और 8.2 ओवर में 85 रन देकर 2 विकेट ले पाए. वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 28 रन दिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 7 ओवर में 41 रन द‍िए. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 78 रन देकर 1 विकेट लिया.

विराट और ऋतुराज ने जड़ा शतक, भारत ने बनाए 358/5

रायपुर वनडे में भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत पहले 358/5 का स्कोर खड़ा किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही. रोहित और यशस्वी दोनों ही लय मे दिखे. लेकिन 5वें ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा. रोहित लगातार तीन चौके लगाकर बैटिंग कर रहे थे. रोहित ने 14 रन बनाए. 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी ने 22 रन बनाए.

वहीं, कोहली ने छक्के के साथ अपना खाता खोला. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66-2 था. 16वें ओवर में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद ऋतुराज और कोहली ने फिफ्टी लगाई. कोहली ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया. 34वें ओवर में ऋतुराज ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ये वनडे करियर में उनका पहला शतक है. 36वें ओवर में उनका विकेट गिरा. गायकवाड़ ने 105 रन बनाए.

कोहली और ऋतुराज के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. 38वें ओवर में कोहली ने 90 गेंदों पर शतक लगाया. यह बैक-टू-बैक दूसरी कोहली की सेंचुरी है. कोहली का यह वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा. हालांकि उनकी शतकीय पारी कुछ देर बाद ही खत्म हो गई. उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए. उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के आए. वह लुंगी एनग‍िडी की गेंद पर एडेन मार्करम को कैच दे बैठे.

इसके बाद आए वॉश‍िंंगटन सुंदर भी महज 1 रन पर रन आउट हो गए. केएल राहुल (66 नाबाद) और रवींद्र जडेजा (24 नाबाद) अंत तक ट‍िके रहे. साउथ अफ्रीकी की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट मार्को जानसेन को मिले, जबक‍ि एनग‍िडी और बर्गर को 1-1 सफलता मिली.

बिना बदलाव के उतरी टीम इंडिया, टेम्बा बावुमा की वापसी

इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. रांची वाली टीम ही रायपुर में खेलती दिखेगी. वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम में टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पिछले मैच में वो नहीं खेले थे. भारत को एक बार फिर टॉस में हार का सामना करना पड़ा है. ये लगातार 20वां मौका है जब भारत के कप्तान टॉस नहीं जीत सके हैं.

रायपुर ODI के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

Here's a look at our Playing XI for the 2⃣nd #INDvSA ODI 🙌#TeamIndia have named an unchanged side.

Updates ▶️ https://t.co/oBs0Ns6SqR@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/B4CQac3rE6

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

भारत-साउथ अफ्रीका (H2H)
कुल ओडीआई मैच: 96
भारत ने जीते: 41
साउथ अफ्रीका ने जीते: 52
बेनतीजा: 3

रांची वनडे में क्या हुआ था?
रांची में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले रोमांचक ODI में टीम इंडिया ने 17 रनों से व‍िजय प्राप्त की. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 135, रोहित शर्मा के 57 और केएल राहुल के 60 रनों के दम पर 350 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ढेर हो गई.

भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जबकि हर्षित राणा को 3 सफलता मिली. वहीं, अर्शदीप सिंह को भी दो विकेट मिला. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला.भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव.

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, लुंगी एंगिडी और प्रेनेलन सुब्रायन.

भारत साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 2025 का शेड्यूल
30 नवंबर : रांची (भारत 17 रनों से मैच जीता)
3 द‍िसंबर : रायपुर, (साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता)
6 द‍िसंबर : व‍िशाखापत्तनम, दोपहर 1:30

Source: AajTak
Related Posts: India vs South Africa 2nd ODI, IND vs SA Raipur ODI, India playing XI 2nd ODI, Rishabh Pant playing XI, Ruturaj Gaikwad dropped, KL Rahul captaincy decision

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.


हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल पर जो टिप्पणी की, वो भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आई. यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर सीधे जवाब देकर ना सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मैदान पर कोई
खेल
कोई हद पार करेगा तो

हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल पर जो टिप्पणी की, वो भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आई. यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर सीधे जवाब देकर ना सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मैदान पर कोई भारतीय खिलाड़ियों के साथ 'लाइन क्रॉस' करेगा तो उसे जवाब मिलेगा. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच भिड़ंत हो गई थी. अब

1 days ago

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं. चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. श्रीलंका के खिलाफ
खेल
LIVE मैच में ऋषभ पंत के साथ हुआ दर्दनाक वाकया

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं. चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक डराने वाली खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान हाथ में

1 days ago

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर फैन्स का ध्यान एक बार फिर
खेल
देवदत्त पडिक्कल ने लगाया लगातार दूसरा शतक

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर फैन्स का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है. गॉल के बाद श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी देवदत्त पडिक्कल ने फॉर्म को जारी रखते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. पडिक्कल ने 168 गेंदो में

1 days ago

टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड को करारी शिकस्त मिले. मौजूदा समीकरण को देखते हुए एक-एक गोल भारत
खेल
टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में कायम

टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड को करारी शिकस्त मिले. मौजूदा समीकरण को देखते हुए एक-एक गोल भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने या वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला कर सकता है.टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि

2 days ago

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल संग असिथा फर्नांडो की तीखी नोकझोंक हुई. यशस्वी जायसवाल को 45 रनों पर बोल्ड करने के बाद असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न से माहौल
खेल
कोलंबो टेस्ट में बखेड़ा

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल संग असिथा फर्नांडो की तीखी नोकझोंक हुई. यशस्वी जायसवाल को 45 रनों पर बोल्ड करने के बाद असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न से माहौल गरमा गया. फिर जो कुछ हुआ, वो खेल भावना के खिलाफ था. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला खेला जा रहा

2 days ago

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात देकर WTC में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. इस दमदार परफॉर्मेंस से ऑस्ट्रेलिया ने खुद के साथ-साथ भारत के लिए भी आगे की राह आसान करने का काम किया है.
खेल
ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा या नुकसान

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात देकर WTC में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. इस दमदार परफॉर्मेंस से ऑस्ट्रेलिया ने खुद के साथ-साथ भारत के लिए भी आगे की राह आसान करने का काम किया है. WTC Points Table : मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलियाई

2 days ago

चाइनामैन कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके कारण कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि कुलदीप यादव जरूरत
खेल
कुलदीप क्यों नहीं खेल रहे दूसरा टेस्ट

चाइनामैन कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके कारण कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतर सकते हैं. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त (रविवार) से

2 days ago

दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को पारी और 51 रनों से हरा दिया. मुकाबला दो दिन के अंदर खत्म हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया
खेल
स्टार्क की चली आंधी

दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को पारी और 51 रनों से हरा दिया. मुकाबला दो दिन के अंदर खत्म हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर ली. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला गया.

2 days ago

दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बल्ले से फीका रहा. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बना सके. वैभव सूर्यवंशी अब मौका मिलने पर दूसरी पारी में
खेल
वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू पर किया निराश

दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बल्ले से फीका रहा. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बना सके. वैभव सूर्यवंशी अब मौका मिलने पर दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव

2 days ago

लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी
खेल
इतनी डरी PAK टीम

लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फैन्स का भरोसा टूट चुका है. अब लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती है.लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद

2 days ago

कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की नजरे हैं. वैसे गौतम गंभीर के बयान से इतना जरूर साफ है कि गॉल में सिर्फ एक विकेट के बावजूद टीम मैनेजमेंट का कुलदीप यादव
खेल
विकेट के लिए बेताब मत हो

कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की नजरे हैं. वैसे गौतम गंभीर के बयान से इतना जरूर साफ है कि गॉल में सिर्फ एक विकेट के बावजूद टीम मैनेजमेंट का कुलदीप यादव भरोसा कायम है. कुलदीप यदि कोलंबो टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की

2 days ago

मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से वापसी करके मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा होने से बचा लिया. अब दूसरे दिन का खेल मैच की दिशा को तय
खेल
मैके टेस्ट के पहले दिन विकेटों का पतझड़

मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से वापसी करके मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा होने से बचा लिया. अब दूसरे दिन का खेल मैच की दिशा को तय करेगा. पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और बल्लेबाजी करना आसान नहीं है.मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है. टी20 में बल्ले से जलवा बिखेरने वाले वैभव आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट के भी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. भारतीय टी20 टीम के लिए
खेल
टी20 में काटा गदर

वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है. टी20 में बल्ले से जलवा बिखेरने वाले वैभव आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट के भी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. भारतीय टी20 टीम के लिए अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर लगातार दिग्गजों की नजरें बनी हुई है. बेहद कम उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल से फैन्स को अपना दीवाना

3 days ago

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रव‍िवार (23 अगस्त) से कोलंबो के स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में होना है, भारत ने गॉल टेस्ट में जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम अगर कोलंबो में जीतती है
खेल
कोलंबो टेस्ट जीते तो बनेगा 3 साल बाद इत‍िहास

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रव‍िवार (23 अगस्त) से कोलंबो के स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में होना है, भारत ने गॉल टेस्ट में जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम अगर कोलंबो में जीतती है तो 3 साल बाद एक इत‍िहास बनेगा. कोलंबो के कोलंबो के स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जब रव‍िवार (23 अगस्त) को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो टीम

3 days ago

ऑस्ट्रेल‍िया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शन‍िवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट हारने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने इस बार पहले द‍िन ही बांग्लादेश की हालत टाइट कर दी.
खेल
बांग्लादेश का निकला दम

ऑस्ट्रेल‍िया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शन‍िवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट हारने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने इस बार पहले द‍िन ही बांग्लादेश की हालत टाइट कर दी. बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट में बेहद सस्ते में महज 64 रनों पर आउट हो गई.ऑस्ट्रेल‍िया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शन‍िवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट

3 days ago

तेज गेंदबाज केट क्रॉस मौजूदा इंग्लिश सीजन में लंकाशायर के लिए बाकी मुकाबले खेलेंगी. करीब दो दशक पहले जिस काउंटी से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ था, उसी के साथ खेलते हुए क्रॉस अपने
खेल
इस स्टार गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

तेज गेंदबाज केट क्रॉस मौजूदा इंग्लिश सीजन में लंकाशायर के लिए बाकी मुकाबले खेलेंगी. करीब दो दशक पहले जिस काउंटी से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ था, उसी के साथ खेलते हुए क्रॉस अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी अध्याय पूरा करेंगी. इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 34 साल की क्रॉस मौजूदा इंग्लिश

3 days ago

मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह हावी कर दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के
खेल
4 ओवर, 4 रन और 5 विकेट

मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह हावी कर दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को तबाह करने के साथ-साथ डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया.मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने

3 days ago

तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही, जहां दोनों पारियों को मिलाकर टीम केवल 306 रन बना सकी. दूसरी ओर इंग्लैंड को
खेल
PAK टीम का सरेंडर

तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही, जहां दोनों पारियों को मिलाकर टीम केवल 306 रन बना सकी. दूसरी ओर इंग्लैंड को दोबारा बल्लेबाजी करने की जरूरत तक नहीं पड़ी और उसने तीन दिन के अंदर मुकाबला जीत लिया.तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी

3 days ago

भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को बराबरी हासिल करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए. मेजबान टीम के सामने असली चुनौती भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच
खेल
श्रीलंका नहीं चलेगा

भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को बराबरी हासिल करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए. मेजबान टीम के सामने असली चुनौती भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच बनाने की नहीं, बल्कि ऐसा विकेट चुनने की है जिस पर उसके बल्लेबाजी क्रम की कमजोरियां उजागर ना हों.भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को

3 days ago

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो मैचों की सीरीज बचाने के लिए मेजबान टीम को कोलंबो टेस्ट जीतना ही होगा. इस अहम मुकाबले से पहले प्रमुख
खेल
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम में फेरबदल

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो मैचों की सीरीज बचाने के लिए मेजबान टीम को कोलंबो टेस्ट जीतना ही होगा. इस अहम मुकाबले से पहले प्रमुख बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी ने श्रीलंका के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती बढ़ा दी है.गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो

4 days ago

भारत 17 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें घर में शानदार प्रदर्शन करना है. हालांकि पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी
खेल
पीवी सिंधु नहीं भेद सकीं चीनी दीवार

भारत 17 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें घर में शानदार प्रदर्शन करना है. हालांकि पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी जैसे स्टार खिलाड़ी मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं. भारत की स्टार बैडमिंटन शटलर पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटनशिप 2026 से बाहर हो गईं. नई दिल्ली के इंदिरा

4 days ago

गॉल टेस्ट के दौरान भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन की मुलाकात चर्चा में रही. मैच के बाद कर्स्टन ने बताया कि दोनों के बीच आख‍िर क्या बात हुई? भारत ने श्रीलंका
खेल
गॉल टेस्ट में गंभीर से क्या बात हुई

गॉल टेस्ट के दौरान भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन की मुलाकात चर्चा में रही. मैच के बाद कर्स्टन ने बताया कि दोनों के बीच आख‍िर क्या बात हुई? भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैन्स का ध्यान अपनी

5 days ago

स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच लगातार जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. टीम ने 24 मुकाबले लगातार जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का 21 लगातार जीत का रिकॉर्ड पीछे छोड़
खेल
क्रिकेट की दुन‍िया में गजब

स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच लगातार जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. टीम ने 24 मुकाबले लगातार जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का 21 लगातार जीत का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. स्पेन ने यह कारनामा मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वाल‍िफायर्स के दौरान किया और लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है.स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार

5 days ago

पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड से भिड़ने की संभावना है. अगर यह मुकाबला तय होता है तो नीदरलैंड के गढ़ में भारत
खेल
पाकिस्तान को रौंदा

पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड से भिड़ने की संभावना है. अगर यह मुकाबला तय होता है तो नीदरलैंड के गढ़ में भारत की कड़ी अग्निपरीक्षा होगी. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब असली परीक्षा है. नए प्रारूप के दूसरे

5 days ago

गॉल में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर अपने 600वें टेस्ट को यादगार बना दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस जीत के नायक रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, जिन्होंने 10 विकेट झटके.
खेल
नंबर-8 पर ‘रन’ की जिद छोड़ो

गॉल में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर अपने 600वें टेस्ट को यादगार बना दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस जीत के नायक रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, जिन्होंने 10 विकेट झटके. सुथार के प्रदर्शन ने टीम में नंबर-8 तक बल्लेबाजी की गहराई की बहस को नया मोड़ दिया है. गॉल टेस्ट ने दिखाया कि एक विशेषज्ञ गेंदबाज की मैच जिताने वाली क्षमता कई बार

5 days ago

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराने के बाद विरोधी खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव जरूर किया, पहलगाम आतंकी हमले
खेल
क्रिकेट में नो हैंडशेक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराने के बाद विरोधी खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव जरूर किया, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक नीति क्रिकेट में पहले ही दिख चुकी है, हालांकि हॉकी इंडिया ने हाथ मिलाने पर कोई बैन नहीं लगाया

5 days ago

गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे. लेकिन बारिश के बीच मुकाबले को आगे बढ़ाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले इन 130 लोगों की भूमिका भी कम अहम नहीं
खेल
गॉल टेस्ट के असली विनर तो ग्रांउड्समैन हैं

गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे. लेकिन बारिश के बीच मुकाबले को आगे बढ़ाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले इन 130 लोगों की भूमिका भी कम अहम नहीं रही. ऋषभ पंत की इंस्टा स्टोरी ने मैदान के इन खास किरदारों की मेहनत को सामने ला दिया.गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे.

5 days ago