खाली पेट पी जाएं चिया सीड्स का पानी, ब्लड प्रेशर समेत जड़ से दूर हो जाएंगी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

Posted By: Hari Ram Posted On: Oct 01, 2025Share Article

क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स के साथ-साथ इसका पानी भी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है? ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स का पानी पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट चिया सीड्स के पानी को पीना शुरू कर दीजिए।

चिया सीड्स का पानी पीकर आप ब्लड प्रेशर की समस्या पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। इसके अलावा चिया सीड्स का पानी, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। कुल मिलाकर अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप चिया सीड्स के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आज से ही चिया सीड्स के पानी का सेवन करना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स का पानी पीकर आप अपनी गट हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं यानी पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोग औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक की मदद से आपका पेट साफ रहने लगेगा।

बढ़ती उम्र के साथ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। बीते कुछ सालों में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से कम उम्र में भी लोगों को बोन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। चिया सीड्स के पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से चिया सीड्स के पानी का सेवन करना चाहिए।

बढ़ रहे हैं दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले, जान लीजिए देखभाल करने का सही तरीका क्या है?

World Rabies Day: कुत्ते के अलावा किस-किस जानवर के काटने से हो सकता है रेबीज?

कमजोर हड्डियों में जान फूंक सकते हैं विटामिन डी सप्लीमेंट्स, इन्हें लेने का सही तरीका क्या है?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Source: IndiaTV
Related Posts: chia seeds water, chia seeds water benefits, benefits of chia seeds water, how to drink chia seeds water, why to drink chia seeds water, chia seeds ka pani pine ke fayde

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.