कन्या पूजन के लिए ऐसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाला सूजी का हलवा, बच्चे दोबारा मांगकर खाएंगे, नोट कर लें रेसिपी

Posted By: Tarun Kumar Posted On: Sep 30, 2025Share Article

नवरात्रि में अष्टमी और नवमीं के दिन कन्या पूजन किया जाता है। घर में कन्याओं को बुलाकर भोजन कराया जाता है। इस दिन ज्यादातर घरों में हलवा, पूरी और चने बनाए जाते हैं। माता को भी हलवा का पूरी का भोग लगाया जाता है। इसे खाने को कन्याओं और लांगुर को खिलाया जाता है। प्रसाद वाला हलवा बहुत टेस्टी बनता है। इसका स्वाद ही अलग होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों का हलवा बहुत सूखा या चिपचिपा बनता है। आज हम आपको सूजी का हलवा बनाने की परफेक्ट और बड़ी आसान रेसिपी बता रहे हैं। एक बार इस तरह हलवा बनाएंगे तो बच्चे मांग मांगकर खाएंगे। इस रेसिपी से सूजी का हलवा एकदम खिला-खिला और स्वादिष्ट बनेगा। फटाफट नोट कर लें सूजी के हलवा की आसान रेसिपी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आप अपने हिसाब से सूजी ले लें। हम यहां 250 ग्राम सूजी का हलवा बनाने जा रहे हैं। सूजी को छानकर साफ कर लें। अब सूजी के बराबर ही आपको चीनी लेनी है। आप किसी कटोरी से भी दोनों चीजें नाप सकते हैं। सूजी का हलवा देसी घी में बनाने से अलग ही स्वाद और खुशबू आती है। हलवा बनाने के लिए करीब 200 ग्राम देसी घी ले लें। आप घी की मात्रा कम भी कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में सूजी डालकर हल्की आंच पर चलते हुए 8-10 मिनट के लिए भून लें। अब सूजी में आधे से ज्यादा घी डालें और 2-3 मिनट के लिए और भून लें। सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाना चाहिए। दूसरी ओर गैस पर एक पैन में चीनी और सूजी का तीन गुना पानी रख दें और चाशनी बना लें। आपको सिर्फ चीनी के पानी में घुलने तक ही इसे पकाना है और इसी वक्त पिसी हुई इलाइची का पाउडर डाल दें।

तीसरा स्टेप- तैयार की गई चाशनी को भुनी हुई सूजी में आधा डाल दें और सूजी को मिक्स करते हुए चलाएं। बची हुई चाशनी को भी सूजी में मिला दें और गैस की फ्लेम कम कर दें। अब सूजी को फूलने तक आपको बीच-बीच में चलाते हुए हलवा को पकाना है। जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप हलवा को अपने हिसाब से गाढ़ा या पतला रख सकते हैं।

अगर आपको केसर पसंद है तो चाशनी बनाते वक्त थोड़ी भीगी हुई केसर डाल दें। लो जी बनकर तैयार हो गया है एकदम टेस्टी सूजी का हलवा, इसे आप पसंदीदा मेवा डालकर सर्व कर सकते हैं। बच्चों को ये हलवा सबसे ज्यादा पसंद आएगा।

अष्ठमी और नवमी के दिन काले चने की सूखी सब्जी से माता दुर्गा को लगाएं भोग, झटपट नोट करें विधि

सुबह नाश्ते में पेट भरकर खाएं ओट्स चीला, तवे पर जरा भी नहीं चिपकेगा, सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी

Source: IndiaTV
Related Posts: Suji ka Halwa recipe, Suji ka halwa Recipe in Hindi, 1 kg Suji ka halwa Recipe in Hindi, Suji rava halwa recipe ingredients, Suji rava halwa recipe, Easy suji rava halwa recipe

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.