जवानी में ही होने लगे हैं भूलने की बीमारी का शिकार, तो मेमोरी तेज करने के लिए थाम लें योग-आयुर्वेद का हाथ

Posted By: Hari Ram Posted On: Sep 21, 2025Share Article

हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज, आपके ब्रेन के पावर बूस्टर हो सकते हैं। ये सुपर फूड्स बढ़ती उम्र में भी याददाश्त को तेज बनाने वाले असली हथियार साबित हो सकते हैं। 21 सितंबर के दिन यानी आज अल्जाइमर डे है और ये वही बीमारी है जिसे डब्लूएचओ के मुताबिक भारत के करीब 80 लाख लोग झेल रहे हैं, हर 65 साल से ऊपर के 100 में से 7 लोग अल्जाइमर से पीड़ित हैं।

अल्जाइमर में दिमागी कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और मायो क्लिनिक की ताजा रिसर्च बताती है, इन्फ्लेमेशन और ऑक्सिडेटिव डैमेज ही इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि लाइफस्टाइल बदलकर, माइंड फुल डाइट को अपनाकर, इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रोजाना हरी सब्जियों को खाकर, हफ्ते में कम से कम 2-3 बार दालों का सेवन करके और ड्राई फ्रूट्स खाकर मेमोरी को बूस्ट किया जा सकता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक इससे अल्जाइमर और डिमेंशिया का रिस्क 53% तक कम हो जाता है। हालांकि, सिर्फ डाइट ही नहीं, हफ्ते में 3-4 दिन योग और एक्सरसाइज करने से भी दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, नई ब्रेन कोशिकाएं बनती हैं यानी अल्जाइमर का खतरा 60% तक घट जाता है।

आज हमारी 68% आबादी युवा है लेकिन आने वाले कुछ सालों में हर पांचवां भारतीय सीनियर सिटीजन होगा। नेशनल हेल्थ सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक 60 की उम्र के बाद दिमाग की क्षमता तेजी से घटने लगती है। आज अगर आपने डाइट, योग और हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं अपनाया, तो कल अल्जाइमर हर घर की हकीकत बन सकता है। याद रखिए कि आपको डरने की नहीं, अलर्ट होने की जरूरत है। हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और एक्सरसाइज, ऐसी तीन चाबी जो आपकी याददाश्त को हमेशा तेज रखेंगी।

पार्किंसन, अल्जाइमर, डिमेंशिया, ब्रेन इंजरी और ब्रेन ट्यूमर घातक ब्रेन डिसऑर्डर्स हैं। ब्रेन को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको हर रोज एलोवेरा, गिलोय और अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। दिमाग की मजबूती के लिए आपको एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट, तनाव से दूरी, म्यूजिक और अच्छी नींद जैसे फैक्टर्स पर फोकस करना चाहिए। बादाम रोगन को दूध में डालकर पीना, बादाम रोगन को नाक में डालना और बादाम-अखरोट को पीसकर खाना, दिमाग के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिर्फ बार-बार भूलना ही नहीं, ये लक्षण भी अल्जाइमर रोग की तरफ कर सकते हैं इशारा

एम्स की हाई ब्लड प्रेशर पर हैरान कर देने वाली नई रिसर्च, बचाव के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के उपाय

शरीर में महसूस हो रही हैं इस तरह की दिक्कतें, अशर सिंड्रोम की तरफ इशारा करने वाले लक्षण तो नहीं?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Source: IndiaTV
Related Posts: Alzheimers disease, how to boost memory, memory boosting tips, How to reduce the risk of Alzheimers disease, yoga, Ayurveda, Ramdev, yoga benefits, Ayurveda benefits

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.