उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी और यमुना नदियों के उफान के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मंदाकिनी नदी ने पिछले चार दिनों में तीसरी बार खतरे के निशान को पार किया है. नेपाल में आए फ्लैश फ्लड से हुई जनहानि का दुख कम नहीं हुआ है, और लगातार हिमालयी तलहटी में खतरा बरकरार है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी डर कुछ कम नहीं हैं. डर
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका स्थित तेंभे आदिवासी आश्रम शाला में रसोई हेल्पर गणपत गावली पर छठी से दसवीं कक्षा की 22 छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. 24 अगस्त को एक छात्रा की शिकायत के बाद 21 और छात्राएं आगे आईं और लिखित शिकायत दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में एक आदिवासी आश्रम शाला से बेहद गंभीर मामला सामने आया है.
यही शायद समय रैना के कमबैक की पूरी तस्वीर है. यह सिर्फ दोबारा मंच पर लौटने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस कलाकार की कहानी है, जिसके लिए एक समय में पुलिस केस और कोर्ट-कचहरी के पचड़े सबसे बड़ी खबर बन गए थे. शायद इसी वजह से आज समय रैना का जिक्र सिर्फ उस शो के संदर्भ में करना अधूरा होगा, जिसने उन्हें मुश्किल में डाला था.यही शायद समय रैना के कमबैक की पूरी
1 सितंबर से Apple कंपनी में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब Tim Cook अपना CEO का पद छोड़ने जा रहे हैं और उनकी जगह ये पोस्ट जॉन टेर्नेस पोस्ट संभालेंगे. साथ ही ऐपल इस महीने iPhone 18 Pro और iPhone Fold Ultra को लॉन्च करने जा रहे हैं. सिंतबर की शुरुआत के साथ ही टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Apple में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद अब टिम अब अपने पद को
मंदाना करीमी ने दावा किया है कि वह 6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग झेल रही हैं. दुबई शिफ्ट होने के बाद भी उनके दोस्तों को फर्जी ईमेल मिल रहे हैं. उन्होंने साइबर बुलिंग को लेकर कई बड़े दावे किए हैं और साथ ही स्क्रीन शॉट्स भी साझा किए हैं. ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि
कहानी की शुरुआत एक ऐसे बच्चे से होती है, जो अपनी मां को तलाश रहा है लेकिन धीरे-धीरे यह तलाश भगवान को खोजने में बदल जाती है और आखिरकार उसे यह समझ आने लगता है कि शायद ईश्वर को पाने का रास्ता दूसरों की सेवा से होकर गुजरता है. हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. मात्र दो करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म अब तक 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है. लेकिन
2026-27 के लिए फ्लू वैक्सीन में H3N2 स्ट्रेन के आधार पर बड़ा अपडेट किया है, जिसमें सुपर-K फ्लू स्ट्रेन को भी कवर किया गया है. AstraZeneca की नई वैक्सीन बच्चों के लिए नेजल स्प्रे और वयस्कों के लिए ट्राइवैलेंट वैक्सीन के रूप में उपलब्ध है. पिछले साल सर्दियों में ब्रिटेन समेत कई दूसरे देशों में फ्लू (इन्फ्लूएंजा) के मामले जल्दी आए थे और केस अधिक दर्ज किए गए थे. ऐसे
Oracle के कर्मचारियों कि लिए बुरी खबर है. कंपनी एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जिसका असर भारतीय कर्मचारियों समेत दुनियाभर के कर्मचारियों पर देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी करीब 10 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. Oracle एक बार फिर से एक बड़ी छंटनी करने की तैयारी कर रहा है, जिसका असर भारत समेत दुनियाभर के कर्मचारियों
जब नेपाल के शाही परिवार में एक कार को लेकर छिड़ा विवाद, जानें हिटलर के उस तोहफे की कहानी

जब नेपाल के शाही परिवार में एक कार को लेकर छिड़ा विवाद, जानें हिटलर के उस तोहफे की कहानी
जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर गोरखा आर्मी की ताकत को बखूबी जानता था. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उसकी मंशा थी कि, गोरखा आर्मी किसी भी कीमत पर अंग्रेजों का साथ न दे. अपने इसी चाहत के चलते उसने डेमलर-बेंज की इस कार को बर्लिन से 6,000 किलोमीटर दूर काठमांडू भेजा था.
Nepal Gen Z Protest: हिमालय की तलहटी में बसा पड़ोसी मुल्क नेपाल आज राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है. आज़ादी मिली तो हमें लोकतंत्र मिला, लेकिन नेपाल ने उस रास्ते पर देर से कदम रखा. और अब? काठमांडू, पोखरा, वीरगंज जैसी गलियों में आग लगी है. वजह... सोशल मीडिया बैन. फेसबुक, इंस्टा, टिकटॉक बंद. उसके बाद Gen-Z की उग्र भीड़ सड़कों पर उतरी. हाथ में स्लोगन वाले बैनर, डंडे और चेहरे पर गुस्सा. मांग साफ़ थी, आवाज़ दबाओगे तो हम और ज़ोर से चिल्लाएँगे. सोशल मीडिया पर बैन के बाद हो रहे हिंसक प्रदर्शनों और Gen-Z की क्रांति अब काठमांडू, पोखरा, वीरगंज जैसे शहरों को अपने ज़द में ले चुकी है.
लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि काठमांडू की घाटियाँ सत्ता, राजशाही और लोकतंत्र की टकराहट की गूंज सुन रही हों. इससे पहले भी ऐसा कई बार हुआ है, जब नेपाल की सत्ता पर आसीन हुक्मरानों को जनता की बगावत झेलनी पड़ी है. कई बार तो विवाद शाही परिवार की अंतर्कलह के चलते भी उपजा है. इतिहास की उसी धुंध में हमें मिलता है एक किस्सा. साल था 2008. जब नेपाल के शाही परिवार में तोहफे में मिली एक कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया. यह कोई साधारण कार नहीं थी, बल्कि जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की भेंट की गई एक ऑलिव-ग्रीन मर्सिडीज़ बेंज कार थी. तो आइये जानें क्या था पूरा मामला-
नेपाल के शाही परिवार में इस कार को लेकर उठे विवाद को जानने से पहले यह समझ लेते हैं कि, जर्मनी में बनी यह कार हजारों किलोमीटर दूर नेपाल कैसे पहुंची. दरअसल, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जब यूरोप आग की लपटों में जल रहा था, तब हिटलर ने अपने विदेशी संबंधों को मजबूत करने के लिए कुछ मित्र राष्ट्रों और प्रभावशाली शासकों को भेंट स्वरूप तोहफे भेजे थे.
इन्हीं में से एक थे नेपाल के तत्कालीन महाराजा 'त्रिभुवन वीर विक्रम शाह देव' (नेपाल के आखिरी राजा ज्ञानेंद्र के दादा). जिनके लिए हिटलर ने 1938 मॉडल डेमलर-बेंज की यह अनोखी कार भेजी थी. हिमालय की तलहटी में बसा नेपाल उस समय सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य माना जाता था. जो जर्मनी के लिए एशियाई राजनीति में एक अहम कड़ी था. लेकिन यह इस तोहफे के पीछे हिटलर की एक मंशा छिपी थी.
गोरखा फौज अपनी बहादुरी, वफादारी और युद्ध में निडरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध थीं. हिटलर भी गोरखा फौज की ताकत और बहादुरी का कायल था. एडॉल्फ हिटलर ने एक बार कहा था कि अगर उसके पास गोरखा सैनिक होते, तो दुनिया की कोई भी सेना उसे हरा नहीं पाती. गोरखा की इसी ताकत को देखते हुए हिटलर ने नेपाल के राजा को यह कार तोहफे में दी थी. दरअसल, वो चाहता था कि, गोरखा आर्मी किसी भी कीमत पर अंग्रेजों का साथ न दे. अपनी इसी मंशा के चलते उसने डेमलर-बेंज की यह कार बर्लिन से 6,000 किलोमीटर दूर काठमांडू भेजा था.
कुछ जानकारों का मनना है कि, हिटलर द्वारा भेजी गई ये डेमलर-बेंज उस वक्त संभवत: नेपाल की पहली कार थी. उस दौर में पहाड़ियों से घिरे नेपाल में ऐसी सड़कें मौजूद नहीं थीं कि, उन पर कार चलाई जा सके. इसलिए इस कार को लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे पर बांधकर मजदूरों द्वारा ढोया गया और पहाड़ के दुर्गम इलाकों से होते हुए इसे राजधानी काठमांडू तक पहुंचाया गया था.
इस घटना की एक तस्वीर गाहे-बगाहे इंटरनेट पर सर्कुलेट होती रहती है, जिसको लेकर दावा किया जाता है कि, यह तस्वीर 1948 में जर्मन मूल के फ़ोटोग्राफ़र वोल्कमर कर्ट वेंटज़ेल (Volkmar Kurt Wentzel) ने नेशनल ज्योग्राफ़िक पत्रिका के लिए एक असाइनमेंट के तौर पर खींची थी. कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि, इस तस्वीर को साल 1950 अमेरिकी ऑर्निथोलॉजिस्ट और वाइल्डलाइफ कंर्जवेस्टनिस्ट ने 'सिडनी डिलन रिप्ले' ने अपने एक आर्टिकल में भी छापा था. मैग्जीन में छपी इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था कि, "कारें मजदूरों को लेकर जाती हैं, लेकिन नेपाल के काठमांडू के पथरीले रास्तों पर मजदूर कारों को लेकर जाते हैं."
राजशाही के पतन के बाद 2008 में जब नेपाल गणराज्य बना, तब इस कार को लेकर विवाद ने जन्म लिया. शाही परिवार के विभिन्न गुटों ने दावा किया कि यह सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि "राजवंश की अस्मिता" का प्रतीक है. सवाल यह था कि इस कार का भविष्य क्या होगा? क्या यह संग्रहालय में रखी जाएगी ताकि जनता देख सके, या फिर शाही परिवार के किसी सदस्य की निजी संपत्ति के तौर पर दर्ज होगी?
यहीं से शुरू हुआ विवाद, जिसमें सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि नेपाल के इतिहास, राजनीति और सामाजिक स्मृतियों की परछाइयाँ शामिल थीं. उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री राणा जोधा शमशेर की बेटी जनकराज लक्ष्मी शाह ने दावा किया था कि, कार को भारत ले जाया गया है.
इस मामले में नेपाली टाइम्स मैगजीन के 4 अक्टूबर 2002 के अंक में एक रिपोर्ट छपी थी. जिसके अनुसार, यह वही 1939 मॉडल डेमलर बेंज कार है, जिसे 1940 में जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने राजा त्रिभुवन को भेंट किया था. उस समय से यह कार “त्रिभुवन कार” के नाम से जानी जाती रही, क्योंकि राजा स्वयं इसमें सवारी करते थे. उस वक्त इस ऐतिहासिक कार की हालत बेहद खराब थी. कार की हुड (छत) गायब थी और सीटों व दरवाजों की दशा खराब हो चुकी थी. हालत यह थी कि, उस वक्त इसकी जगह प्लास्टिक की शीट लगाकर किसी तरह ढंका गया था.
रिपोर्ट में यहा भी बताया गया था कि, कार को मरम्मत के लिए कभी सिंहदरबार गैराज ले जाया गया था, लेकिन वहां इसकी मरम्मत नहीं हुई. 1977 के आसपास थापाथली इंस्टीट्यूट में पढ़ाने वाले जर्मन शिक्षकों ने इस कार को देखकर इसे शिक्षण कार्य में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया. आज भी यह कार स्वर्गीय महामहिम ईश्वरी राज्यलक्ष्मी देवी शाह के नाम पर रजिस्टर्ड है. इसी कारण इसका स्वामित्व थापाथली कैंपस को हस्तांतरित नहीं किया जा सका. कुछ वर्ष पहले इस दिशा में प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली.
23 दिसंबर 2020 के नेपाली टाइम्स में एक और आर्टिकल छपा, जिसका टाइटल था 'Nepal's last car porter dies'. यानी नेपाल के आखिरी कार पोर्टर की मौत. इस लेख के बाद ये कार एक बार फिर से सुर्खियों में आई और नेपाल के नई पीढ़ी को पता चला कि, हिटलर द्वारा नेपाल के राजा को तोहफे में दी गई कार को ढोने वाले आखिरी पोर्टर हीरा बहादुर घलान की मौत हो गई है. हीरा बहादुर अंतिम जीवित कुली थे, जिन्होंने पुराने दौर में 25 वाहनों को पहाड़ी के रास्तों से काठमांडू तक लाने-ले जाने में मदद की थी. मौत के वक्त उनकी उम्र 89 वर्ष थी.
उन दिनों एक कार को उठाकर ले जाने में तकरीबन 100 कुली की जरूरत हुआ करती थी. क्योंकि उस वक्त काठमांडू में कारों को चलाने के लिए उपयुक्त सड़कें नहीं थीं. कार को राजधानी तक पहुंचाने में हफ्तों का समय लगता था. जब कार काठमांडू पहुंचती थी तो उसे राज परिवार द्वारा फिर असेंबल कराया जाता था, जिसके बाद उनका इस्तेमाल शुरू होता था.
पाकिस्तानी अखबर 'द डॉन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मर्सिडीज बेंज की इस कार को काठमांडू ले जाने का काम सुबह 5 बजे शुरू हुआ था. इसके लिए लकड़ी और बांस का एक बड़ा स्ट्रेचर बनाया गया था, जिस पर कार को रखा गया. इस स्ट्रेचर को मजबूज लकड़ी के तनों से बांधा गया था, जिन्हें मजदूरों ने अपने कंधों पर उठाया था. तन पर मोटे सूती कपड़े और पैरों में झिनी चप्प्ले पहने ये पोर्टर (कुली) या मजदूर बड़े ही जोश के साथ आगे बढ़ते और चिल्लाते... 'अगाडि बढ'... मतलब आगे बढ़ो.
विडंबना यह थी कि हिटलर की वह गाड़ी, जो कभी ताकत और प्रभाव का प्रतीक मानी गई थी. अब टूटती हुई राजशाही और बदलते नेपाल का प्रतीक बन चुकी थी. यह कार जनता के लिए आकर्षण का केंद्र तो थी, लेकिन साथ ही अतीत की उस कूटनीति की याद भी दिलाती थी जिसमें विदेशी ताकतें अपनी धाक जमाने के लिए उपहारों का सहारा लेती थीं. लेकिन अब वो कार कहां थी...?
इसी सवाल का जवाब ढूंढने की जिम्मेदारी जर्मन मैग्ज़ीन 'Der Spiegel' ने उठाई. इस बारे में मैग्ज़ीन ने मर्सिडीज बेंज से भी पूछा. लेकिन साल 2008 में कंपनी ने बिल्कुल सीधा जवाब दिया कि, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. न ही वो हिटलर के इस गिफ्ट के बारे में कुछ जानते हैं और न ही नेपाल में की गई इसकी डिलीवरी या भारत में किए गए इसके शिपमेंट के बारे में कोई जानकारी उनके पास है. हालांकि कार की खोज में जुटे मैगजीन को बाद में पता चला कि, नेपाली राजा की मृत्यु के बाद संभवत: इस कार का इस्तेमाल मैकेनिक्स को ट्रेनिंग देने के लिए किया गया था.
हिटलर द्वारा तोहफे में दी गई इस कार को लेकर कुछ रिपोर्टस बताती हैं कि, ये कार काठमांडू के नारायणहिटी पैलेस म्यूजियम में है. हालांकि रहस्य आज भी बना हुआ है कि, क्या ये कार लौटकर नेपाल आई या इसने कभी नेपाल को छोड़ा ही नहीं. इस बारे में साल 2010 में नेपाली सरकार के एक अधिकारी ने कहा था कि, मर्सिडीज की मरम्मत की जाएगी ताकि महज के विजिटर्स को पैलेस के ग्राउंड में इस ऐतिहासिक कार को देखने का मौका मिले. लेकिन एक साल बाद काठमांडू पोस्ट ने इस प्रोजेक्ट को नाकाम बताया.
Source: AajTak
Related Posts: लाड़ली बहनों को लेकर मंत्री विजय शाह के बयान से छिड़ा विवाद इजरायली सैनिकों को लेकर सीरिया में क्यों छिड़ा बवाल जब-जब चेन्नेई ने खरीदे महंगे खिलाड़ी जब-जब शमी का डेब्यू जब-जब बुमराह हुए इंजर्ड भारत-पाकिस्तान के बीच 2026 में फिर छिड़ सकती है जंग आशा भोसले की मौत के बाद उनके इलाज पर क्यों छिड़ गई बहस नेपाल के 'किलर' हाथी ने 14 साल में एक ही परिवार पर किया दो बार हमला ब्रिटेन के शाही परिवार में बड़ी हलचल जब नेपाल में जान बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की रस्सी पर लटककर परिवार के साथ भागे मंत्री
Kala Chana Kadhi Recipe: पकोड़ा कढ़ी से हो गए हैं बोर तो इस बार ट्राई करें राजस्थानी काला चना कढ़ी. दही, बेसन और मसालों के साथ काले चने से बनने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी अच्छी तरह भरती है. मशहूर शेफ संजीव कपूर ने इसकी आसान रेसिपी बताई है. जानिए घर पर काला चना कढ़ी बनाने का आसान तरीका और इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करने का सही तरीका.Kala Chana Kadhi Recipe: पकोड़ा
23 minutes ago
बारिश के मौसम में गंदे पानी और जलभराव के कारण हेपेटाइटिस ए के मामले बढ़ रहे हैं. यह बीमारी दूषित पानी और खाने से फैलती है, जिससे पेट दर्द, बुखार, थकान और पीलिया जैसे लक्षण होते हैं. बारिश के इस मौसम में सिर्फ इन्फ्लूएंजा का खतरा नहीं रहता है बल्कि हेपेटाइटिस ए का रिस्क भी होता है.गंदा पानी, जलभराव और खाने-पीने की चीजों की खराब होने की वजह से यह
23 minutes ago
Aishwarya-Aradhya Rakhi Look: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय हाल ही में अपने मायके में रक्षाबंधन का त्योहार मनाती नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या सफेद कपड़े में ट्यूनिंग करती दिख रही हैं. इस दौरान ऐश्वर्या की मां, भाई, भाभी और उनके बच्चे भी मौजूद हैं.Aishwarya-Aradhya Rakhi Look: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय हाल ही में अपने मायके में रक्षाबंधन का
23 minutes ago
PM Narendra Modi ने भारत की 7.8 फीसदी जीडीपी ग्रोथ को लेकर कहा है कि बड़ी-बड़ी चुनौतियों के बीच भी इंडियन इकोनॉमी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. इसके साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को भारत की पहली तिमाही में जोरदार जीडीपी ग्रोथ को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा तमाम ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद
3 hours ago
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 987 शव बरामद किए गए हैं. नुवाकोट जिले के वेत्रवंती में एक ही घर से 23 शव मिले हैं. नेपाल में आई भीषण बाढ़ को कई दिन गुजर गए हैं, लेकिन तबाही का मंजर अब भी भयावह है. बिखरे मलबों में जिंदगियां तलाशने का अभियान अब भी चल रहा है. चार हजार के करीब लोग लापता हैं और रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों के मुताबिक अब तक करीब 987 लोगों के शव
3 hours ago
हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी एक बार फिर टल सकती है. BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में हल्की चोट लगी है. इसके बाद उन्हें बॉलिंग रोकने की सलाह दी गई है. 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए उनकी फिटनेस अब बड़ा सवाल बन गई है.हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी एक बार फिर टल सकती
3 hours ago
Jeera Biscuit Recipe: चाहे चाय के साथ हल्का स्नैक हो, बच्चों का टिफिन हो या अचानक मेहमान आ जाएं, बिस्किट हर मौके पर काम आते हैं. आज हम आपको घर पर बाजार जैसे कुरकुरे जीरा बिस्किट की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. Jeera Biscuit Recipe: चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने को मिल जाए तो उसका मजा दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि चाय के साथ बिस्किट
3 hours ago
नई रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है. यह अध्ययन यूके के 28,720 टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के हेल्थ रिकॉर्ड पर आधारित है, शोधकर्ताओं ने कहा कि डायबिटीज के इलाज में दूसरी बीमारियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है.नई रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग स्वास्थ्य
3 hours ago
डाइट से वजन कम करने का सही और साइंटिफिक तरीका क्या है? इसके लिए Aajtak.in एक सीरीज शुरू कर रहा है. जिसमें आपको हर कुछ दिनों में वेटलॉस से जुड़ी सटीक डाइट के बारे में बताएंगे. इसके लिए हमने AIIMS दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत से बातचीत की है.डाइट से वजन कम करने का सही और साइंटिफिक तरीका क्या है?
3 hours ago
Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म पर एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स बेचने वाले रेस्तरां के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कंपनी ने कहा है कि ऐसे उत्पाद तुरंत हटा दिए गए हैं और रेस्तरां को उनके प्लेटफॉर्म के जरिए केवल शुद्ध डेयरी उत्पाद ही बेचने होंगे. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म zomato ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कंपनी ने कहा है कि उसके
3 hours ago
हरियाणा के चंबा में तेज बारिश के बाद सड़क पर अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. तेज बहाव में एक बाइक सवार फंस गया. तभी वहां कार से जा रही नवविवाहिता ने अपना दुपट्टा उसकी ओर बढ़ाकर मदद की. कुछ देर बाद पहुंची कार सवारों ने भी बचाव में मदद की. समय रहते मिले सहारे से बाइक सवार सुरक्षित बच गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.हरियाणा के चंबा में तेज बारिश के
3 hours ago
Bhindi Bhurji Recipe: भिंडी के डंठल फेंकने की बजाय उनसे आप स्वादिष्ट और चटपटी भुर्जी बना सकते हैं. भिंडी के डंठलों के साथ चना दाल, उड़द दाल, लहसुन, सूखी लाल मिर्च, मसालों और नारियल मिलाकर भुर्जी तैयार की जाती है. ये रेसिपी बनाने में जितनी आसान है खाने में ये उतनी ही स्वादिष्ट भी है.Bhindi Bhurji Recipe: भिंडी के डंठल फेंकने की बजाय उनसे आप स्वादिष्ट और चटपटी भुर्जी बना सकते
3 hours ago
Rule Change From 1st September: सितंबर महीने की शुरुआत देश में कई बडे बदलावों के साथ होने जा रही है. इनमें कुछ राहत भरे साबित होंगे, तो कुछ जेब का खर्च बढ़ाने वाले हैं. आज अगस्त महीने का आखिरी दिन है और कुछ घंटों के बाद तमाम बड़े बदलावों के साथ सितंबर का महीना (Rule Change From 1st September) दस्तक देगा. 1 सितंबर से ये जो बदलाव देश में लागू होने जा रहे हैं, वो आपके घर की रसोई से लेकर
3 hours ago
Kaun Banega Crorepati 18: कौन बनेगा करोड़पति शो में लोग अपने शानदार गेम के साथ अपने संघर्षों पर बात करके भी हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. अब शो में टाइल्स लगाने वाले एक मजदूर ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाकर सभी की आंखें नम कर दीं. अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट्स मोटी रकम के साथ दर्शकों के दिल भी जीत रहे हैं. शो में आए कई कंटेस्टेंट्स
3 hours ago
AI कैमरे इंसानों को आसानी से पहचान और ट्रैक कर सकते हैं, लेकिन एक खास Hawaiian Shirt इन कैमरों को कन्फ्यूज कर सकती है. जानिए शर्ट में ऐसा क्या है, जो AI की पहचान को गड़बड़ा देता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस का इस्तेमाल आज लगभग हर जगह हो रहा है. इसकी मदद से हमारे कई काम आसान हो गए हैं. लेकिन इसके साथ प्राइवेसी लीक होने का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. पब्लिक
3 hours ago
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभिनव सत्य को नीम करोली बाबा के रोल के लिए क्यों चुना गया. फिल्म 45 करोड़ पार पहुंच गई है. फिल्म हनुमान अंश ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 1 करोड़ 80 लाख में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. फिल्म ने अब तक 45 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. विशाल चतुर्वेदी की डायरेक्ट की इस
3 hours ago
नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए हैं, लेकिन उनकी पहचान करना प्रशासन और परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. पोखरा में एक शव पर तीन परिवारों ने अपने लापता परिजन होने का दावा किया है, जबकि चितवन में बरामद 272 शवों में सिर्फ 12 की पहचान हो सकी है.नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद
3 hours ago
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी आई, जिसके कारण विमान को मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ
3 hours ago
अनजान नंबर से आने वाली हर कॉल स्कैम नहीं होती, लेकिन सही नंबर सीरीज पहचानना जरूरी है. 140, 1600 और 1601 जैसी सीरीज अलग-अलग तरह की कॉल के बारे में संकेत देती हैं. जानिए इनका पूरा मतलब. आजकल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आते रहते हैं. सबसे पहले दिमाग में यही बात आती है कि कहीं ये किसी स्कैमर का फोन तो नहीं. पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के कई मामले
3 hours ago
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली. वह कई मौकों पर आउट होने से बचे, लेकिन हर जीवनदान के बाद और बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे. दूसरी गेंद पर आउट होने से बचा... कुछ देर बाद एक और कैच छूटा... एक स्विच-हिट में स्टंप उड़ते-उड़ते बचा. फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने अपना बल्ला रोकने की बजाय और खुलकर चलाया. 15 साल का
3 hours ago
सुबह की भागदौड़ में स्वादिष्ट और क्रिस्पी नमक-अजवाइन का पराठा बनाएं . शेफ संजीव कपूर के खास त्रिकोण ट्रिक से बना यह पराठा केवल 10 मिनट में तैयार हो जाता है. गेहूं के आटे, अजवाइन और घी से बना यह नाश्ता दही और अचार के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.सुबह की भागदौड़ में स्वादिष्ट और क्रिस्पी नमक-अजवाइन का पराठा बनाएं . शेफ संजीव कपूर के खास त्रिकोण
3 hours ago
How To Grow Strawberry In Pot: बालकनी में लगे स्ट्रॉबेरी के पौधे में छोटे फल आ रहे हैं? इस समस्या को हल करने के लिए बाजार से महंगी खरीदने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. बाजार से खाद खरीदने के बजाय केले के छिलके, अंडे के छिलके और बची कॉफी से घर पर ही 'फ्री' की खाद बना सकते हैं.How To Grow Strawberry In Pot: बालकनी में लगे स्ट्रॉबेरी के पौधे में छोटे फल आ रहे हैं? इस समस्या को हल करने के लिए
3 hours ago
‘राज’ की एक्ट्रेस मालिनी शर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड छोड़ने के बाद वह पुणे के पास फार्मस्टे चलाती हैं. फैंस के प्यार से वह बेहद खुश हैं. ‘राज’ फिल्म की वो खौफनाक भूतनी याद है, जिसने कभी दर्शकों को डराकर रख दिया था? वही मालिनी शर्मा इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या ग्लैमरस फोटो नहीं,
3 hours ago
स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना UPI पेमेंट करना अब आसान है. PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए 123UPI सर्विस लॉन्च की है, जिससे बिना इंटरनेट पैसे भेजने, रिसीव करने और बैंक बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी. आज के समय में लगभग सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है. इसकी मदद से कनेक्टिविटी बढ़ी है और पेमेंट करने का तरीका भी बदल चुका है. आज के दौर में लाखों लोग UPI के
3 hours ago
दायरा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आईं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को जया बच्चन याद आ गईं. करीना कपूर जल्द बड़े पर्दे पर वापस नजर आने वाली हैं. मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में उनका एक अनोखा रोल होने वाला है, जिसमें उनके साथ साउथ के पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं.
6 hours ago
Aaj ka Love Rashifal 1 September 2026 (लव राशिफल): मीन राशि वालों के लिए पारिवारिक और प्रेम संबंध सुखद रहेंगे. शुभ समाचार मिल सकते हैं. करीबियों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है. मेष राशिमेष राशि वालों के रिश्तों में सुधार होगा. करीबियों से मुलाकात के मौके बढ़ेंगे. परिवार के मामलों में सहजता बनी रहेगी. आप अपनों को साथ लेकर चलने की कोशिश
6 hours ago
रोहित शर्मा अब टीवी पर धमाकेदार डेब्यू करने वाले हैं. उनका नया रियलिटी गेम शो फैमिली फुल हाउस इसी महीने से आ रहा है, जिससे जुड़ी जानकारी सामने आई है. आप भी जानें कबसे टीवी पर दिखेंगे रोहित शर्मा. क्रिकेट की पिच पर छक्के-चौके मारने वाले स्टार बैटर रोहित शर्मा अब टीवी पर अपनी धमाकेदार पारी की शुरुआत करने वाले हैं. सोनी टीवी पर उनका नया रियलिटी शो
6 hours ago