चंद्रचूड़ सिंह के घर एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक्टर ने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है. चंद्रचूड़ का आरोप है कि उनके दादा की वसीयत में फेरबदल किए गए, ताकि उनके पिता को उनका हक ना मिल सके. पैसा और जायदाद का खेल किसी परिवार के बीच कैसे फूट डाल सकता है, इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने मिला. बॉलीवुड के
संगरूर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील समेत 13 मांगों को लेकर किसान डीसी कार्यालय के बाहर डटे हैं. ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन, चारपाई, चूल्हे, पंखे और जरूरी सामान लेकर अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी की गई है. पंजाब के संगरूर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है. सैकड़ों किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ डीसी
दो मामलों में बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को फटकार लगाई है. कोर्ट ने FDA के रवैये को मनमाना बताते हुए उसे फटकार लगाई है. हालांकि कोर्ट की फटकार के बाद FDA ने अपना सस्पेंशन ऑर्डर वापस लेने पर सहमति जताई है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र FDA को दो मामलों में उसके 'मनमाने रवैये' के लिए फटकार लगाई है. कोर्ट की फटकार के बाद FDA ने दोनों मामलों में अपने आदेश को वापस
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में महाराष्ट्र के विशाल प्रेमचंद्र राठौड़ की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया. विशाल तीन साल से MPSC की तैयारी कर रहे हैं और आर्थिक तंगी के बावजूद सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. शो में विशाल के पिता ने नौकरी की गुहार लगाई, जिससे अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए.अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में महाराष्ट्र
रजत दलाल के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. उन्होंने अपनी गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मारकर साइड किया, ताकि वो बाहर निकल सकें. इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. बिग बॉस 18 और द 50 जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके कंटेंट क्रिएटर रजत दलाल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी एक गाड़ी थार से सामने
इजरायली संसद में PM मोदी के भाषण से क्यों चिढ़ी मुस्लिम देशों की मीडिया?

इजरायली संसद में PM मोदी के भाषण से क्यों चिढ़ी मुस्लिम देशों की मीडिया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे और नेसेट में दिए गए ऐतिहासिक भाषण ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. जहां इजरायली मीडिया ने इसे मजबूत रणनीतिक साझेदारी का संकेत बताया, वहीं मुस्लिम देशों की मीडिया ने इसे फिलिस्तीन मुद्दे से दूरी के रूप में देखा. पीएम मोदी के दौरे पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं साफ तौर पर बंटी नजर आईं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे के पहले दिन इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए भारत-इजरायल संबंधों को नई दिशा देने का संदेश दिया. यह पहला मौका था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नेसेट में भाषण दिया और उन्हें 'मेडल ऑफ द नेसेट' से सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने तीन मुख्य बातों पर जोर दिया - आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख, दोनों देशों के पुराने सांस्कृतिक रिश्ते और भविष्य में तकनीक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी.
प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2023 के हमास के हमलों को 'बर्बर' बताते हुए कहा कि भारत इजरायल के दुख में उसके साथ खड़ा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "कोई भी कारण नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकता. कुछ भी आतंकवाद को जायज नहीं ठहरा सकता." उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत लंबे समय से आतंकवाद का सामना करता आया है और उसकी नीति "आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस" की रही है.
यह भी पढ़ें: इजरायल के खिलाफ 'सुन्नी एक्सिस' बना रहे तुर्की-सऊदी? परमाणु पाकिस्तान भी दे रहा साथ
पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में अब्राहम एकॉर्ड्स की भी सराहना की और कहा कि जब ये समझौते हुए थे, तब भारत ने आपके साहस और दूरदृष्टि की सराहना की थी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिति काफी बदल चुकी है और शांति का रास्ता अब पहले से ज्यादा कठिन हो गया है. उन्होंने गाजा शांति पहल का समर्थन करते हुए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की बात दोहराई और I2U2 (इंडिया-इजरायल, यूनाइटेड स्टेट-यूएई) और IMEC (इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर) जैसे मंचों के जरिए सहयोग बढ़ाने की अपील की.
पीएम मोदी के भाषण को इजरायल में कैसे देखा जा रहा
इजरायल की विदेश मामलों की एक्सपर्ट लॉरेन डैगन अमोस के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का नेसेट में दिया गया भाषण सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि सोच-समझकर दिया गया राजनीति और सुरक्षा से जुड़ा संदेश था. उन्होंने कहा कि आम तौर पर हिंदी में बोलने की अपनी पसंद के बजाय मोदी ने अंग्रेजी में भाषण दिया, ताकि उनका संदेश सिर्फ इजरायल तक सीमित न रहे, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों तक भी पहुंचे.
What I learned from Modi’s speech in the Knesset
Prime Minister Modi’s address to the Knesset was a calculated political–security message, not a ceremonial gesture. The fact that this was the first time an Indian prime minister spoke in the Israeli parliament functioned as a
लॉरेन डैगन ने कहा कि यह संदेश खास तौर पर अमेरिका, खाड़ी देशों और वैश्विक आर्थिक व तकनीकी जगत को भी ध्यान में रखकर दिया गया था. कुल मिलाकर, मोदी ने इजरायल को सिर्फ एक द्विपक्षीय रिश्ते के रूप में नहीं, बल्कि एक बड़े क्षेत्रीय और वैश्विक ढांचे का हिस्सा दिखाने की कोशिश की, जहां भारत अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है.
डैगन ने कहा, 'पीएम मोदी की स्पीच में योग समेत सॉफ्ट पावर के कई सिंबलों का इस्तेमाल हुआ, जिस तरह से पीएम मोदी ने यहूदियों के हलाखा और हिंदुओं की धर्म की अवधारणा के बीच समानता दिखाई, उससे संवेदनशील क्षेत्रों में सहयोग के लिए जनता से वैधता हासिल करने की कोशिश की गई.
उन्होंने लिखा, पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर के हमले को लेकर जिस तरह से भावनात्मक बयान दिया, वह एकदम इजरायल की सुरक्षा चिंताओं के हिसाब से था. पीएम मोदी ने एक तरह से संदेश दिया कि इजरायल के लिए जो खतरे हैं, उन्हें भारत अच्छी तरह से समझता है. इन साझा खतरों को बताते हुए पीएम मोदी ने इजरायल के साथ सुरक्षा सहयोग का दायरा बढ़ाने का मैसेज दिया.
यह भी पढ़ें: अगर ईरान में उतरी अमेरिकी सेना तो किसकी होगी जीत? जानें खामेनेई की असली ताकत
सुरक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि सबसे बड़ा संकेत इजरायल के साथ साझेदारी को एक संस्थागत ढांचे के तहत बढ़ाने को लेकर दिया गया. पीएम मोदी ने कई अंतरराष्ट्रीय फ्रेमवर्क जैसे इंडिया मिडिल ईस्ट कॉरिडोर और आई2यू2 जैसे प्लैटफॉर्म के जरिए व्यापार, निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. यानी अब इजरायल-भारत के बीच रिश्ता सिर्फ लेन-देन पर आधारित ना होकर एक रणनीतिक और बड़ी साझेदारी के तौर पर होगा. पीएम मोदी ने यहूदी लेफ्टिनेंट जर्नल जे.एफ.आर जैकब से अपनी करीबी का जिक्र किया और दिखाया कि दोनों देशों की रक्षा साझेदारी केवल मौजूदा हितों से नहीं बल्कि लोगों, संस्थाओं और अतीत से भी गहराई से जुड़ी है.
कुल मिलाकर, पीएम मोदी का ये भाषण राजनीतिक और औद्योगिक दायरे से निकल संवेदनशील मामलों में सहयोग पर आम जनता का समर्थन जुटाने और आईएमईसी और आई2यू2 के जरिए इजरायल को भारत की रणनीति के बड़े दायरे में शामिल करने वाला था. एक अन्य एक्सपर्ट ने लिखा, ये एक ऐसा भाषण था जिसमें संदेश था कि भारत अब इतना ताकतवर है कि वह इसकी परवाह नहीं करेगा कि बाकी देश उसके दोस्तों के चुनाव पर क्या राय रखते हैं. एक समय था जब भारत इतना खुलकर, खासकर गाजा में युद्ध की स्थिति में इजरायल का समर्थन नहीं करता लेकिन अब वो वक्त बीत चुका है.
इजरायली मीडिया की प्रतिक्रिया
The Jerusalem Post ने लिखा, "भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जो जायोनिज़्म के प्रति सहानुभूति नहीं रखते थे, शायद इस दृश्य से असहज होते; और उनके उत्तराधिकारी जवाहरलाल नेहरू, जिन्होंने लंबे समय तक इजरायल से दूरी बनाए रखी, संभवतः संतुष्ट नहीं होते." अखबार ने आगे लिखा, "लेकिन आज दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश का नेता इजरायल को एक ‘सिस्टर डेमोक्रेटीस’ और 21वीं सदी का अहम साझेदार बता रहा है." अखबार ने खास तौर पर मोदी के इस वाक्य पर जोर दिया, "कोई भी कारण नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकता. कुछ भी आतंकवाद को जायज नहीं ठहरा सकता."
वहीं Haaretz ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "नेसेट में मोदी का संबोधन इजरायल की अंदरूनी राजनीतिक खींचतान के बीच हुआ और यह घरेलू बहस का मुद्दा बन गया." रिपोर्ट के अनुसार, "सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को समारोह से बाहर रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया." हारेत्ज़ ने यह भी लिखा, "मोदी ने अमेरिकी नेतृत्व वाली गाजा शांति योजना का समर्थन किया, जिससे इजरायल की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई."
मसलन, नेसेट में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण भारत-इजरायल संबंधों में एक अहम मोड़ माना जा रहा है. जहां इजरायली मीडिया ने इसे मजबूत रणनीतिक और वैचारिक साझेदारी के रूप में देखा, वहीं मुस्लिम देशों और पश्चिम एशियाई मीडिया संस्थानों ने इसे फिलिस्तीन मुद्दे से दूरी और इजरायल की तरफ साफ वैचारिक झुकाव के तौर पर पेश किया. अलग-अलग प्रतिक्रियाओं ने इस दौरे को सिर्फ एक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में क्यों किया हमला? पढ़ें TTP-ISIS ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की Inside Story
मुस्लिम देशों और पश्चिम एशियाई मीडिया की प्रतिक्रिया:
तुर्की के सरकारी मीडिया TRT World ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "भारत के मोदी ने नेसेट में इजरायल की खुलकर प्रशंसा की, जिसे गाजा युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल रहे नेतन्याहू के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है." टीआरटी ने हेडलाइन में लिखा, "शालोम, नमस्ते’ - मोदी ने आईसीसी के भगोड़े नेतन्याहू को गले लगाया, हमास की निंदा की, लेकिन गाजा का जिक्र नहीं किया." रिपोर्ट में आगे कहा गया, "गाजा में इजरायली बलों की कार्रवाई में हजारों फिलिस्तीनियों की मौत और भारी नुकसान पर चुप रहते हुए मोदी ने अक्टूबर 2023 के हमलों की निंदा पर ज्यादा जोर दिया."
Al Jazeera ने अपनी कवरेज में लिखा, "यह दौरा भारत की पारंपरिक फिलिस्तीन समर्थक नीति से एक बड़ा वैचारिक बदलाव दिखाता है." रिपोर्ट में कहा गया कि इस यात्रा में रणनीतिक फायदे को ज्यादा अहमियत दी गई और गाजा के मानवीय संकट पर कम ध्यान दिया गया. एक पत्रकार लेवी के हवाले से अल-जजीरा ने लिखा, "भारत एक बेहद महत्वपूर्ण देश है और ऐसे समय में जब भारत में जनमत इजरायल की आलोचना कर रहा है, मोदी का यहां आना बहुत अहम है." उन्होंने यह भी कहा, "नेतन्याहू और मोदी दोनों ही राष्ट्रवादी, जनवादी, काफी हद तक रूढ़िवादी और सख्त रुख वाले नेता माने जाते हैं. दोनों देशों से जुड़े कुछ विवाद भी हैं - कश्मीर, फिलिस्तीन और वेस्ट बैंक."
Middle East Eye ने लिखा, "नेसेट में मोदी का संबोधन भारत की पुरानी विदेश नीति से अलग दिशा दिखाता है और यह हिंदुत्व और ज़ायोनिज़्म के बीच वैचारिक समानता की ओर इशारा करता है." रिपोर्ट में कहा गया, "यह दौरा रक्षा समझौतों और रणनीतिक सहयोग के लिहाज से अहम है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी हुई." लेख में गाजा में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों की मौत और अंतरराष्ट्रीय अदालत में चल रहे मामलों का जिक्र करते हुए कहा गया कि भारत ने इजरायल के साथ अपना सहयोग जारी रखा है.
यह भी पढ़ें: 85 साल का रिलेशन, मिलिट्री बेस और न्यूक्लियर रिसर्च... ग्रीनलैंड को यूं ही नहीं कब्जाना चाहता अमेरिका
Palestine Chronicle ने लिखा, "जब इजरायल गाजा में सैन्य कार्रवाई जारी रखे हुए है, ऐसे समय में नेसेट में खड़े होकर तालियां बजाना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश है." रिपोर्ट में कहा गया, "युद्ध अपराधों के आरोपों के बीच किसी बड़े देश के प्रधानमंत्री की मौजूदगी यह संकेत देती है कि इजरायल पूरी तरह अलग-थलग नहीं है." लेख में यह भी लिखा गया, "रक्षा और तकनीकी सहयोग फिलिस्तीनियों के लिए केवल कागजी समझौते नहीं, बल्कि जमीन पर असर डालने वाली हकीकत हैं."
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पीएम मोदी की स्पीच को लेकर लिखा है, 'मोदी ने अपने भाषण में गाजा में दो साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध में हजारों फिलीस्तीनियों के मारे जाने का जिक्र नहीं किया. उन्होंने इतना जरूर कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की हर कोशिश का समर्थन करता है. उन्होंने इस दौरे में किसी फिलीस्तीनी नेता से भी मुलाकात नहीं की.'
Source: AajTak
Related Posts: नेपाल में जारी हिंसा पर आया PM नरेंद्र मोदी का पहला बयान जिस स्कूल में पढ़े पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी इजरायल दौरे पर PM मोदी प्रधानमंत्री से यह पूछने में क्या गलत है कि वे आम कैसे खाते हैं बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने दिया इस्तीफा क्या सुशीला कार्की नहीं बनेंगी अंतरिम प्रधानमंत्री राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, आज रात 10 बजे से सत्ता की कमान सेना के हाथों में
इतनी कम उम्र में किसी सीनियर टीम की कप्तानी संभालना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. वैभव सूर्यवंशी के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि वह अभी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल उनका दूसरा दलीप ट्रॉफी मुकाबला है.इतनी कम उम्र में किसी सीनियर टीम की कप्तानी संभालना अपने आप में बड़ी
1 hours ago
देश में मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो मुख्य रूप से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, जर्दा और तंबाकू के सेवन से होते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभार धूम्रपान भी खतरे से खाली नहीं है. मुंह के कैंसर के मामले देशभर में बढ़ रहे हैं. बीड़ी- सिगरेट, गुटखा, खैनी, जर्दा और तंबाकू खाने से ये कैंसर होता है. कुछ लोगों को मानना है कि कभी- कभी जैसे
1 hours ago
तिलक वर्मा वनडे वर्ल्ड के लिए संभावित बैकअप विकल्प बन सकते हैं. टीम मैनेजमेंट उनकी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी क्षमता को भी विकसित करना चाहता है. तिलक वर्मा को अब तक ओडीआई क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. तिलक ने 5 ओडीआई मैच खेलकर 68 रन बनाए हैं. अगले साल होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने बैकअप प्लान पर काम शुरू कर दिया है. सबसे
1 hours ago
आजीन गंभीर के लिए यह सम्मान सिर्फ एक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि फिटनेस से जुड़े अभियान में आधिकारिक भूमिका मिलने का मौका है. ‘फिट इंडिया एंबेसडर’ के तौर पर अब वह इस पहल के जरिए फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आगे बढ़ाने से जुड़ेंगी. नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 88वें संस्करण में एक
1 hours ago
'एक अनार और सौ बीमार' वाली कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी और सुनी भी क्यों नहीं होगी अनार है ही ऐसा फल जिसे बीमार हो या तंदरुस्त हर किसी को खाना चाहिए. लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो चुकी है कि हर कोई अनार खरीद नहीं सकता. ऐसे में यहां हम आपको अनार की जगह कुछ सस्ती चीजें बता रहे हैं जिन्हें आप खाकर अनार जितने फायदे हासिल कर सकते हैं.'एक अनार और सौ बीमार'
1 hours ago
Multibagger Penny Stock: इस शेयर का भाव छह महीने पहले सिर्फ 47 पैसे था, लेकिन अब ये 1 रुपये के पार निकलकर कारोबार कर रहा है. इसमें पैसे लगाने वाले निवेशक छह महीने में ही मालामाल हो गए हैं. शेयर बाजार में तमाम ऐसे छुटकू शेयर हैं, जो अपने निवेशकों की किस्मत खोलने वाले साबित हुए हैं और बेहद ही कम समय में उनपर पैसों की बरसात कर दी है. ऐसा ही एक पैनी स्टॉक है GACM Tech का शेयर,
1 hours ago
जोआन हिक्स की कहानी उनकी उपलब्धि को और खास बनाती है. उन्होंने विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू ही 40 की उम्र पार करने के बाद किया था. पिछले तीन वर्षों में उन्होंने आइल ऑफ मैन के लिए खुद को एक भरोसेमंद और असरदार गेंदबाज के रूप में स्थापित किया.जोआन हिक्स की कहानी उनकी उपलब्धि को और खास बनाती है. उन्होंने विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में
1 hours ago
अगर आपको भी कढ़ी खाना पसंद है तो फिर हमेशा एक ही तरह की साधारण कढ़ी क्यों. आज हम आपको काठियावाड़ी तीखी, खट्टी और चटपटी कई स्वाद वाली खास कढ़ी की रेसिपी बता रहे हैं. इसे आज आपको लंच या डिनर में जरूर ट्राई करना चाहिए. दोपहर के खाने में अगर गरमा-गरम चावल के साथ कढ़ी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन रोज-रोज वही पकौड़े वाली, आलू या सादी बेसन
1 hours ago
पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज जावेद मियांदाद का दर्द अपने पुराने कप्तान और दोस्त इमरान खान के लिए छलक पड़ा है. एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में बिगड़ती हालत का जिक्र आते ही मियांदाद फूट-फूटकर रो पड़े. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान इन दिनों रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद
7 hours ago
Potato Peel Uses: आलू एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर तरह की सब्जी बनाने में किया जाता है. लेकिन अक्सर आलू छीलते वक्त हम उसके छिलकों को बेकार समझ कचरे में फेंक देते हैं. लेकिन ये कचरा नहीं बल्कि खजाना है. आप इन्हें इकट्ठा कर घर के कई कामों में यूज कर सकती हैं.Potato Peel Uses: आलू एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर तरह की सब्जी बनाने में किया जाता है. लेकिन अक्सर
7 hours ago
31 अगस्त को कई फाइनेंशियल कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है, जिसे लोगों को तुरंत पूरा कर लेना चाहिए. इनमें एलपीजी की ई-केवाईसी और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना जैसे काम शामिल हैं. नया महीना शुरू होने के साथ बहुत से फाइनेंशियल कामों में बदलाव होने वाला है. 1 सितंबर से कई नए नियम लागू होंगे. हालांकि, उससे पहले 4 चीजों की डेडलाइन 31 अगस्त को ही समाप्त हो
7 hours ago
Snake Safety Tips: अक्सर लोग सोचते हैं कि सांप केवल जंगलों और झाड़ियों में ही रहते हैं और वो घरों तक नहीं आ सकते. जबकि अक्सर लोगों के घरों और यहां तक कि ऊंचे फ्लैट्स में भी सांप मिलने की खबरें सुनने को मिलती हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कुछ घरों में ऐसी चीज होती हैं जिनकी महक सांप को खींचती हैं.Snake Safety Tips: अक्सर लोग सोचते हैं कि सांप केवल जंगलों और झाड़ियों में
7 hours ago
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के लिए सलमान खान ने एक ट्वीट किया था, जो काफी वायरल हुआ. इसपर खूब सारे मीम्स बने और सोशल एक्टिविस्ट ने अपना अनशन भी खत्म कर दिया था. अब सोनम वांगचुक ने सलमान के ट्वीट पर अपना पहला रिएक्शन शेयर किया है. जुलाई में नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रोटेस्ट में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का बड़ा योगदान रहा था. वो कई दिनों तक
7 hours ago
तबाहियों का भी अपना एक इतिहास होता है. आज की दुनिया लगातार युद्धों को झेल रही है. ईरान अमेरिका-इजरायल के सामने है, गाजा इजरायली हमले झेल रहा, यूक्रेन और रूस कई सालों से आमने-सामने हैं. हर तरफ तबाही है लेकिन क्या युद्ध किसी शहर को मिटा सकता है? नहीं इसी धरती पर एक ऐसा शहर है जिसने 115 युद्ध देखे, बल्कि सिर्फ देखे नहीं झेले भी, 44 बार तबाही के कगार पर
7 hours ago
एसयूवी मार्केट में महिंद्रा का दबदबा है. एक्सयूवी 7एक्सओ की पिछले 7 महीनों में रिकॉर्ड सेल हुई है. जनवरी 2026 में लॉन्च हुई इस एसयूवी की महिंद्रा ने 70 हजार से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है. महिंद्रा ने इस कार को एक्सयूवी 700 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया था. इस कार की मंथली सेल 9 हजार यूनिट्स से ज्यादा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.एसयूवी मार्केट में
7 hours ago
यात्रियों के सफर को आसान बनाने और ट्रेन की क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे बड़ी तैयारी कर रहा है. कुछ रूटों पर वह 4 लेन ट्रैक बिछाने जा रहा है. इससे ट्रेन के देरी होने की भी संभावना कम हो जाएगी. सड़क मार्ग की तरह, अब भारतीय रेलवे सात सबसे व्यस्त मार्ग को फोर-लेन ट्रैक बनाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे देश के कुछ सबसे व्यस्त रेलवे गलियारों में
7 hours ago
नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के कथित अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 3 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने संगम नगर स्थित एक मकान पर बोगस ग्राहक के जरिए जाल बिछाकर छापेमारी की. मौके से 30 वर्षीय प्रविण शालीकराम बिलसे उर्फ यादव को गिरफ्तार किया गया.नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के कथित अड्डे का
7 hours ago
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत हिंगोली के औंढा स्थित सरकारी स्कूल का दौरा किया. उन्होंने छात्रों के भोजन के लिए एक्सपायर हो चुके पैकेट मिलने का दावा किया. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को अपने गृह जिले हिंगोली के औंढा में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया. उन्होंने यह दौरा स्कूल ठीक करो अभियान के तहत किया. इस दौरान
7 hours ago
नेपोटिज्म पर बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा कि ये शब्द इंडस्ट्री में तबतक नहीं था, जबतक कंगना रनौत इसे सामने लेकर नहीं आई थीं. एक्टर ने कहा कि उन्हें इस नेपोटिज्म से कोई परेशानी नहीं है. बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस काफी सालों से चल रही है. साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, ये चर्चा और भी ज्यादा होने लगी है. कई स्टारकिड्स को बेवजह
7 hours ago
भारतीय ऑटो मार्केट के लिए सितंबर का पहला हफ्ता शानदार होने वाला है. इस महीने की शुरुआत में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिसमें से एक किआ सोरेंटो है. ये किआ की प्रीमियम और पहली हाइब्रिड कार होने वाली है. ये कार 7 सीटर अवतार में आएगी, जिसमें हाई एंड फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं कार में क्या कुछ खास होगा.भारतीय ऑटो मार्केट के लिए सितंबर का पहला हफ्ता
7 hours ago
नेपाल में भोटेकोशी नदी का बहाव तेज होने के बाद रसुवा, नुवाकोट समेत धादिंग के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. राहत की बात है कि अभी किसी बड़ी बाढ़ का खतरा नहीं है. वहीं एक सुरंग में फंसे करीब 600 लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. इस बीच भारत ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री की चौथी खेप नेपाल रवाना कर दी है.नेपाल में भोटेकोशी नदी का
7 hours ago
भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों को लेकर हमेशा बहस होती रही है. अब इस पर दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पसंद साफ कर दी है. उन्होंने विराट कोहली के ऊपर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तरजीह दी. भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सचिन तेंदुलकर को भारत का सर्वकालिक महान क्रिकेटर चुना है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ एक मजेदार
7 hours ago
Aaj ka Love Rashifal 30 August 2026 (लव राशिफल): करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा . परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.रिश्तेदारों के साथ बातचीत में उत्साह रहेगा. मेष राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रह सकता है.भावनाओं में जल्दबाजी करने से बचें. अपनी बात धैर्य के साथ रखें.अपनों का भरोसा बनाए रखने की कोशिश करें.परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों
7 hours ago
राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है. आजतक के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का साथ दिया है.राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी
1 days ago
अमरीश पुरी और गोविंदा को लेकर तरह-तरह की अफवाहें हैं. एक समय पर ये रूमर्स थीं कि अमरीश पुरी गोविंदा के सेट पर देर से आने पर इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था. इस बारे में अब अमरीश पुरी के बेटे ने बताया है. दिग्गज दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से तगड़ी छाप छोड़ी. गोविंदा ने भी अपने करियर में
1 days ago
चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षा जांच में एक महिला यात्री के बैग से जिंदा कारतूस और मैगजीन मिला है. कोई वैध दस्तानेज ना दिखा पाने के बाद CISF ने यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. तमिलनाड़ु में चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF की सतर्कता से एक महिला यात्री के हैंड बैगेज से तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई है. महिला अपने
1 days ago
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में ट्रांसजेंडर डॉक्टर प्राची राठौड़ ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार ने उनके जेंडर ट्रांजिशन को स्वीकार करने में कठिनाई जताई, लेकिन हैदराबाद की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने उनका पूरा सपोर्ट किया.अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन
1 days ago