घर पर बनाएं ओट्स उत्तपम, बच्चों से लेकर बड़ों तक, खुल जाएंगे सभी की जुबान के टेस्ट बड्स

जो लोग अपनी सेहत को लेकर सावधान रहते हैं, वो अपने डाइट प्लान को भी हेल्दी और बैलेंस्ड बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी डाइट में कुछ हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो आइए आपको ओट्स उत्तपम बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओट्स उत्तपम न केवल टेस्टी होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
पहला स्टेप- ओट्स को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक-बारीक पीस लीजिए। अब एक बड़े कटोरे में पिसे हुए ओट्स, सूजी और दही को निकाल लीजिए।
दूसरा स्टेप- आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लगभग एक घंटे के लिए इस मिक्सचर को ढककर रख देना है।
तीसरा स्टेप- अब आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों का काटकर, एड करके मिक्स कर सकते हैं। अगर मिक्सचर ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो पानी का इस्तेमाल कर लीजिए।
चौथा स्टेप- इसके बाद इस मिक्सचर में नमक, राई और करी पत्ते का तड़का लगा लीजिए। टेस्ट को बढ़ाने के लिए बारीक कटे हुए हरे धनिए और हरी मिर्च को भी एड कर लीजिए।
पांचवां स्टेप- अब नॉन स्टिक तवे पर तेल निकाल लीजिए। जब तेल गर्म हो जाए, तब आप उत्तपम के बैटर को तवे पर डालकर फैला लीजिए।
छठा स्टेप- उत्तपम को एक साइड से ही सेका जाता है। आप गर्मागर्म ओट्स उत्तपम को हरी चटनी या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आप वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी ओट्स उत्तपम को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। वहीं, गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी ओट्स उत्तपम का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर ओट्स उत्तपम खाकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
ऐसे बनाएं कुरकुरी मूंगफली-साबूदाना खिचड़ी, व्रत में भी खाई जा सकती है, दिल जीत लेने वाला स्वाद
बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाली मुलायम बेसन की बर्फी, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लें रेसिपी
कभी खाए हैं कमलगट्टे के क्रिस्पी-क्रिस्पी Chips, फीका लगने लगेगा आलू-केले के चिप्स का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी
Source: IndiaTV
Related Posts: Oats Uttapam, Oats Uttapam Recipe, How to make Oats Uttapam, recipe of Oats Uttapam, Oats Uttapam kaise banayein, Oats Uttapam banane ka tarika, ओट्स उत्तपम की रेसिपी