Garlic Side Effects: खाली पेट लहसुन खाने से हो सकता है शरीर को ये 5 नुकसान

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Sep 15, 2025Share Article

Garlic Side Effects: लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक और इम्युनिटी बूस्टर माना गया है। लेकिन कहते हैं ना अति हर चीज की बुरी होती है। बिल्कुल वैसे ही, अगर लहसुन का सेवन सही समय और सही मात्रा में न किया जाए, तो यह फायदेमंद होने की बजाय नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। खासकर सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कई बार शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है।

लहसुन का नेचर काफी गर्म होता है। अगर इसे खाली पेट खाया जाए तो यह पेट की आंतों में जलन, एसिडिटी और गैस पैदा कर सकता है। जिन लोगों को पहले से ही पेट में अल्सर या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उनके लिए यह और ज्यादा परेशानियां खड़ी कर सकता है।

लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। लेकिन खाली पेट इसका सेवन करने से कई बार ब्लड प्रेशर लेवल अचानक बहुत नीचे गिर सकता है। इससे चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन सकती है।

लहसुन में सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो शरीर में काफी देर तक रहते हैं। खाली पेट खाने पर यह जल्दी से अवशोषित होकर सांस की बदबू और मुंह से तीखी गंध का कारण बन सकते हैं। यह कई बार सामाजिक असहजता भी पैदा कर देता है।

लहसुन में मौजूद कुछ सक्रिय तत्व ज्यादा मात्रा में जाने पर लिवर और किडनी की कार्यप्रणाली पर दबाव डाल सकते हैं। खाली पेट सेवन करने से यह असर तेज हो सकता है, जिससे लंबे समय तक इन अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

कुछ लोगों के लिए लहसुन खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकते हैं। खाली पेट खाने पर इसकी संभावना और बढ़ जाती है। इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: Patrika
Related Posts: Disadvantages of eating garlic daily, eating raw garlic on empty stomach, empty stomach, garlic, Garlic health benefits, garlic on empty stomach, Garlic side effects

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.